लॉकडाउन में 5 स्वादिष्ट डिश ओट्स से बनाएं (5 Appetizing Indian Dishes To Make With Oats During The Lockdown)
लॉकडाउन में 5 तरह से सिंपल ओट्स से स्वादिष्ट ओट्स रेसिपी में बनाने के आइडिया यहां से ले सकते हैं।
इस समय खाने को कम से कम बर्बाद करने की कोशिश करनी चाहिए। इस बात को बढ़ावा देने के लिए हम आपके लिए ऐसे तरीके लाएं हैं जिनमें ज्यादा मेहनत की जरुरत नहीं है और साथ ही खाने में आसानी से इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं। इन आर्टिकल की मदद से आप किचन के सामान का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक तरीके से करने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
लॉकडाउन में सभी लोगों के पास कम सामग्री और ज्यादा समय है। इसी कारण से अधिकतर लोग किचन में नई- नई डिश ट्राई कर रहे हैं। अगर लॉकडाउन में आप अपनी किचन में रखे सेहतमंद ओट्स को भूल गए हैं तो ओट्स के फायदे दोबारा याद कर लें। क्या ओट्स सिर्फ ऑफिस जाने के लिए नहीं होते हैं? जी नहीं, लॉकडाउन बढ़ गया है इसका मतलब है कि आप किचन में और नई- नई डिश ट्राई करेंगे। तो क्यों ना अब ओट्स से ही नई डिश बनाने का ट्राई किया जाए। यहां से आप ओट्स से 5 नई डिश बनाने के आइडिया ले सकते हैं।
विषय सूची
1) ओट्स इडली (Oats Idli)
ओट्स इडली खाने में स्वादिष्ट होती हैं और इनको बनाना बेहद आसान है। ओट्स इडली बनाने के लिए आपको दरदरा पिसा हुआ ओट्स, सूजी, दही और सिंपल मसाले की जरुरत है। क्रंच बढ़ाे के लिए रोस्टिड चना दाल मिला सकते हैं। रेगुलर इडली के मुकाबले इनको बनने में ज्यादा समय लगता है लेकिन रिजल्ट स्वादिष्ट आता है।


फोटो उदाहरण के लिए
2) ओट्स उपमा (Oats Upma)
पैक्ड मसाला ओट्स उपमा मार्किट में बहुत पॉपुलर हो रहे हैं और यह स्वादिष्ट भी होते हैं। लेकिन लॉकडाउन में मार्किट में इनका मिलना थोड़ा मुश्किल है। तो क्यों ना घर में ही मसाला ओट्स बना लिया जाए। इसमें आपको कुछ सब्जियां, मसाला, रोल्ड ओट्स की जरुरत है। इसमें आप नींबू का रस और ऊपर से सेव डाल सकते हैं। आपका सेहतमंद और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट तैयार है।


फोटो उदाहरण के लिए
3) ओट्स डोसा (Oats Dosa)
लॉकडाउन में सभी के पास बहुत समय है तो क्यों ना क्रिस्पी डोसा बनाने में एक्सपर्ट हो जाएं। डोसा को सेहतमंद सामग्री से बनाया जा सकता है। नॉन स्टिक तवे की मदद से परफेक्ट डोसा बनाया जा सकता है। डोसा का घोल बनाने के लिए चावल और ओट्स के आटे एक जैसी मात्रा में इस्तेमाल करें। इसमें आप कटे हुए प्याज भी डाल सकते हैं।


फोटो उदाहरण के लिए
4) ओट्स अंड भुर्जी (Oats Anda Bhurji)
अंडा भुर्जी के साथ बटर ब्रेड और चाय पीना परफेक्ट खाना है। भुर्जी बनाने के लिए प्याज, टमाटर और हरी मिर्च मसाला बनाएं और रोल्ड ओट्स, अंडे डालें। अच्छे से मिक्स करें और पैन में डालें। भुर्जी को ज्यादा ना पकाएं नहीं तो भुर्जी को चबाना मुश्किल हो सकता है।


फोटो उदाहरण के लिए
5) ओट्स खीर (Oats Kheer)
ओट्स खीर बनाना बेहद आसान है। ओट्स खीर 30 मिनट के अंदर बन जाती है। घी में ओट्स रोस्ट करें, फुल क्रीम दूध डालें और 15 मिनट तक धीमी गैस पर पकाएं। इसमें इलायची पीसकर डालें। स्वाद के अनुसार चीनी या गुड़ डालें। खीर बनने के बाद फ्रिज में रख दें और खूबी सारे ड्राई फ्रूट्स डालें।


फोटो उदाहरण के लिए
लॉकडाउन में क्या आप ओट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर नहीं तो अभी शुरु करें।