बादाम तेल के 13 उत्कृष्ट फायदे और नुकसान - मिश्री
बादाम तेल के उत्कृष्ट फायदे और नुकसान

बादाम तेल के 13 उत्कृष्ट फायदे और नुकसान

बादाम तेल के फायदे सेहत से लेकर निखरती त्वचा और मजबूत बालों से जुड़े हुए हैं। अधिक जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

इस तेल का इस्तेमाल सेहत के साथ- साथ त्वचा और बालों की सेहत अच्छी बनाएं रखने में मदद करता है। क्या आप पहचान सकते हैं?

इससे फर्क नहीं पड़ता की आपकी क्या उम्र है। बादाम तेल के फायदे आप किसी ना किसी तरह से ले सकते हैं। बादाम तेल के फायदे नज़रअंदाज करना थोड़ा मुश्किल है जब इससे सेहत के साथ- साथ निखरती त्वचा के फायदे भी मिलते हैं। पूरी दुनिया में बादाम तेल के फायदे कई सदियों से लिए जा रहे हैं। बादाम का तेल बादाम से निकाला जाता है और बाकी सभी ड्राई फ्रूट के मुकाबले यह सबसे सेहतमंद माना जाता है।

बादाम के फायदे कई सारे हैं जैसे कि वेट लॉस, सामान्य ब्लड प्रेशर लेवल, सेहतमंद दिल आदि। इसके साथ ही बादाम तेल के फायदे भी कई सारे हैं जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट और एंटी- इंफ्लामेट्री की खूबी, वजन कम करने में मदद, स्वस्थ दिमाग आदि। बादाम तेल के फायदे से जुड़ी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

बादाम तेल के फायदे

बादाम तेल के फायदे सेहत के साथ- साथ सुंदरता के लिए भी हैं। आपको बता दें कि जब आप बादाम तेल का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत के साथ- साथ त्वचा और बाल स्वस्थ रहते हैं। यहां से बादाम तेल के फायदे बाल, त्वचा और सेहत के लिए से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइए सबसे पहले बादाम तेल के फायदे सेहत से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

बादाम तेल के फायदे सेहत के लिए 

सही तरह से बादाम तेल के फायदे डाइट में शामिल करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आप बादाम तेल का उपयोग करना चाहते हैं तो सबसे पहले बादाम तेल के फायदे से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

बादाम तेल के फायदे डाइट में बहुत आसानी से शामिल किए जा सकते हैं। बादाम तेल किस तरह से आपके लिए लाभदायक हो सकता है, यहां से जानें।

1. सेहतमंद दिल

बादाम के बीच में रखी कांच की तेल की बोतल
बादाम तेल के फायदे सेहतमंद दिल के लिए

बादाम तेल के फायदे इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट से आतें हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रखते हैं जिससे दिल सेहतमंद रहता है। बादाम के तेल के फायदे इसमें मौजूद विटामिन ई से भी हैं जो एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है। बादाम तेल ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने में मदद करता है जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम बना रहता है और दिल की सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ता है।

अगर आपको नट या ड्राई फ्रूट से एलर्जी है तो बादाम तेल के इस्तेमाल से दूर रहें। अगर लंबे समय से दिल से जुड़ी किसी प्रकार की बीमारी है तो बादाम का तेल डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

2. एंटीऑक्सीडेंट 

कांच की बोतल में तेल और बादाम रखे हुए
बादाम तेल के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

इससे पहले आपको यह बताया है कि बादाम तेल के फायदे इसमें मौजूद विटामिन ई के कारण भी हैं जो एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है। यह एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से होने वाले खतरे से बचाकर रखने में मदद करते हैं।

फ्री रेडिकल आपके शरीर में मौजूद स्वस्थ सेल के साथ मिलकर शरीर को नुकसान देते हैं। अगर आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद हैं तो यह फ्री रेडिकल से बचाव करते हैं और कई तरह की बीमारी से भी दूर रखने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल के कारण ही बढ़ती उम्र के आसार जल्दी से दिखने लगते हैं।

संबंधित आर्टिकल: बादाम के बेहतरीन फायदे

3. स्वस्थ दिमाग

बादाम का दूध और बादाम
स्वस्थ दिमाग के लिए

बादाम तेल के फायदे इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड के कारण हैं। एक चम्मच बादाम तेल में भरपूर मात्रा में पौष्टिक आहार पाए जाते हैं और इसमें खासकर पोटैशियम पाया जाता है। बादाम की तरह ही बादाम का तेल नर्वस सिस्टम को पोषण से भरपूर रखता है। रात को सोने से पहले दूध में कुछ बूंद बादाम का तेल डालकर पीने से दिमाग स्वस्थ रहता है।

4. एंटी- इंफ्लामेट्री

बादाम
एंटी- इंफ्लामेट्री खूबी से भरपूर

यह मानना बिल्कुल गलत है कि सभी फैट का प्रभाव खराब ही होता है। सामान्य मात्रा में फैट का सेवन करने से स्वस्थ रहने में मदद मिलती है यह साबित भी किया गया है। असामान्य रूप से फैट का सेवन करने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा हो जाता है जो वजन बढ़ने का मुख्य कारण है।

बादाम तेल के फायदे आपको शरीर में होने वाली सूजन से लड़ने में मदद मिलती है। बादम तेल में प्राकृतिक रूप से एंटी- इंफ्लामेट्री खूबी होती है और यह इसमें मौजूद लिनोलिक और लिनोलेनिक एसिड के कारण है। इनकी मदद से शरीर में सूजन कम करने या होने के आसार कम हो जाते हैं।

5. वेट लॉस

सफेद कटोरी के अंदर और बाहर बादाम
बादाम तेल के फायदे वेट लॉस के लिए

बादाम तेल के फायदे वजन कम करने की खूबी के लिए बहुत पॉपुलर हैं। बादाम तेल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट मेटाबोल्जिम बढ़ाने में मदद करता है। मेटाबोल्जिम अच्छा होने से यह आपकी आंत को सारे आहार कम समय में अब्जॉर्ब करने में मदद करता है। ऐसा होने से समय पर डाइजेशन होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

अगर आपको बादाम तेल के फायदे भरपूर मात्रा में चाहिए हैं तो रोजाना सुबह एक चम्मच मीठे बादाम के तेल का सेवन कर सकते हैं। बादाम तेल का सेवन रोजाना करने से कई फायदे मिल सकते हैं जिसमें स्वस्थ डाइजेशन, मेटाबोलिज्म का बढ़ना और दिल की बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं।

संबंधित आर्टिकल: खुबानी के लाजवाब फायदे

6. कब्ज 

रखे हुए बादाम
बादाम तेल के फायदे कब्ज के लिए

बादाम तेल के फायदे मेटाबोल्जिम सुधारने में मदद करते हैं और ऐसा होने से डाइजेशन प्रोसेस को समय मिल जाता है। वहीं कब्ज अपच से होता है बादाम के तेल के फायदे डाइजेशन को अच्छे से होने में मदद करते हैं जिससे कब्ज होने के आसार कम हो जाते हैं। बादाम के तेल का रेचक प्रभाव होता है जो डाइजेशन प्रोसेस स्मूथ तरीके से होने में मदद करता है।

7. एनर्जी

बादाम रखे हुए हैं
बादाम के तेल के फायदे एनर्जी देने के लिए

बादाम तेल के फायदे इसमें मौजूद मैंगनीज और कॉपर के साथ- साथ इसमें मौजूद राइबोफ्लेविन नाम के विटामिन से बढ़ जाते हैं जिससे बादाम का तेल एनर्जी का आधार बन जाता है। बादाम तेल का सेवन करने से कार्बोहाइड्रेट और फैट टूट जाते हैं और एनर्जी और ऑक्सीजन को प्रोड्यूज करते हैं और शरीर के सभी अंग ऑक्सीजन की मदद से अच्छे से काम करते हैं।

बादाम तेल के फायदे त्वचा के लिए

बादाम तेल के फायदे त्वचा के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं। अधिकतर ब्यूटी प्रोडक्ट में बादाम तेल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप प्राकृतिक रूप से त्वचा का ख्याल रखने में विश्वास रखते हैं तो बादाम तेल के फायदे त्वचा के लिए आपके लिए हैं।

1. एंटी- एजिंग

कांच की बोतल में तेल, बादाम, साबुन, फल रखे हुए हैं
बादाम तेल के फायदे सेहतमंद त्वचा के लिए

बादाम तेल के फायदे सुंदरता के लिए कई सारे हैं। रोजाना बादाम का तेल त्वचा पर लगाने से त्वचा ताज़ा और चमकने लगती है। ऐसा इसमें मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड के कारण है जो बादाम तेल में भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। बादाम तेल के फायदे फ्री रेडिकल से त्वचा का बचाव करते हैं जिससे बढ़ती उम्र के आसार देरी से आते हैं। बादाम तेल त्वचा पर लगाने से डेढ सेल निकल जाते हैं जिसके बाद त्वचा फ्रेश दिखने लग जाती है।

अगर आपको नट्स से किसी प्रकार की एलर्जी नहीं है तो बादाम का तेल हाथों पर लें और हल्के हाथ से चेहरे पर लगाएं। ऐसे करने से त्वचा को पोषण भरपूर मात्रा में मिलता है और त्वचा सेहतमंद रहती है।

Buy Almond Oil Online

2. टैनिंग

क्या आपको पता है बादाम के तेल के फायदे सनस्क्रीन का भी काम कर सकते हैं? बादाम तेल में एसपीएफ 5 होता है जो सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा का बचाव करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को पोषण से भरपूर रखने के साथ- साथ सेहतमंद भी रखता है।

3. मुंहासे

बादाम और बादाम दूध
मुहांसे कम करने में लाभदायक

बादाम तेल के फायदे इसमें मौजूद एंटी- इंफ्लामेट्री की खूबी के कारण हैं। बादाम तेल त्वचा पर लगाने से परत बन जाती है जो सुरक्षा कवच का काम करता है। यह परत आपका बचाव बाहरी रोगजनकों से करती है जो मुंहासों का मुख्य कारण होते हैं।

बादाम तेल के फायदे का असर देखने के लिए आप रोजाना बादाम तेल त्वचा पर दो हफ्तों तक लगा सकते हैं। लेकिन अगर आपकी त्वचा अधिक संवेदनशील है तो एक्स्पर्ट से संपर्क जरूर करें और फिर बादाम तेल का उपयोग करें।

4. स्वस्थ त्वचा

जिंक एक ऐसा मिनरल है जो त्वचा को ताज़ा और चमकदार बनाने में मदद करता है। और आपको बता दें कि बादाम का तेल जिंक से भरपूर होता है। यह त्वचा पर काले धब्बे और जलन से राहत देने में मदद करते हैं।

बादाम तेल के फायदे बालों के लिए

बालों की चमक वापस, जड़े मजबूत और सेहतमंद बालों के लिए बादाम तेल के फायदे आपके काम आ सकते हैं। अगर आप बादाम तेल का इस्तेमाल करते हैं या करना चाहते हैं तो आपको यह सारे फायदे मिल सकते हैं।

1. बालों का बढ़ना

बादाम तेल के फायदे बालों के लिए भी हैं। बादाम तेल में मैग्नीशियम पाया जाता है जो बालों को पोषण से भरपूर रखने में मदद करता है। अच्छे रिजल्ट देखने के लिए बादाम तेल से हफ्ते में दो बार बालों की मालिश करें।

अच्छे से मालिश करने के बाद गर्म पानी में तोलिया भिगाकर बालों पर लपेट लें, ऐसा करने से सर का तापमान बढ़ जाएगा जिससे जडों में पौष्टिक आहार अब्जॉर्ब करने का रेट भी बढ़ जाएगा। ऐसा होने से बाल सेहतमंद रहते हैं और कम झड़ते हैं।

More Option Of Almond Oil To Buy

2. रूसी

बादाम तेल के फायदे बालों के लिए और भी हैं जैसे कि यह बालों की जडों से डेड सेल को निकालने का काम करता है। डेढ सेल निकल जाने से जडों में पोषण आ जाता है। बादाम तेल के फायदे इसकी एंटी- बैक्टीरियल खूबी के कारण भी हैं। अच्छे परिणाम के लिए बादाम तेल से अच्छे से बालों की मालिश करें और आधे घंटे तक बादाम तेल को बालों में रहने दें। बादाम तेल के फायदे बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू और आंवला भी डाल सकते हैं।

बादाम तेल के नुकसान

इस बात का सभी को पता है कि जिस चीज के फायदे होते हैं उस चीज के नुकसान भी होते हैं। बादाम के तेल के फायदे पढ़ने के बाद आपके लिए बादाम तेल के नुकसान से जुड़ी जानकारी जाननी भी जरुरी है। बादाम तेल के नुकसान की जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. वजन बढ़ना

अनियमित रूप से बादाम तेल का सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। अधिक मात्रा में बादाम तेल का सेवन करने से वजन बढ़ने के साथ- साथ शरीर पर बुरा असर भी हो सकता है। बादाम तेल में फैट होता है। अधिक मात्रा में फैट का सेवन करने से यह शरीर में जमा होने लगता है जिससे वजन बढ़ जाता है।

2. कोलेस्ट्रॉल बढ़ना

अभी तक इस बात की कोई खबर नहीं है कि तेल का सेवन अधिक मात्रा में करने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है। हालांकि यह बात सभी को पता है कि सामान्य रूप से बादाम तेल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो जाता है। लेकिन अगर बादाम तेल का सेवन अधिक मात्रा में हो जाता है तो इसका असर उल्टा भी हो सकता है। इसका मतलब है कि अधिक मात्रा में बादाम के तेल का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।

3. एलर्जी 

बादाम तेल से एलर्जी होने के किस्से बहुत कम हैं। अगर आपके परिवार में किसी को बादाम से एलर्जी है तो हो सकता है उस इंसान को बादाम तेल से भी एलर्जी हो जाए। एलर्जी होने से पहले कई लक्षण होते हैं जैसे कि मितली, दस्त, सांस लेने में परेशानी, गले के अदंर खाना ले जाने में परेशानी आदि।

बादाम तेल के नुकसान के बारे में जानकारी होनी जरुरी है लेकिन आपको यह भी बता दें कि यह नुकसान तभी होंगे जब आप अनियमित रूप से बादाम तेल का सेवन करेंगे। सही मात्रा में बादाम तेल का सेवन ना करने से आपको इससे जुड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

आखिर में

ऊपर दिए गए आर्टिकल से आपको साफ- साफ पता चल जाना चाहिए कि बादाम तेल के फायदे ज्यादा हैं और बादाम तेल के नुकसान कम हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसके नुकसान को नज़रअंदाज कर सकते हैं। किसी भी खाने की चीज के फायदे लेने के लिए सबसे पहले उसका सेवन सही मात्रा में करना होता है।

सही मात्रा और सही समय पर सेवन करने से आपको सिर्फ बादाम तेल के फायदे ही मिलेंगे। बादाम के तेल के फायदे से जुड़ी सबसे अच्छी बात यह है कि बादाम तेल के फायदे बालों के लिए, सेहत और त्वचा तेल के लिए भी हैं। इसका मतलब है कि बादाम तेल का सेवन करने से आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। अब आप क्या सोच रहे हैं, बादाम तेल को अपनी जरूरत के अनुसार अपनी डाइट में शामिल करें।

क्या आप बादाम तेल के फायदे डाइट में शामिल करना चाहेंगे?

FAQs

बादाम तेल के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. बादाम तेल के फायदे क्या हैं?

बादाम तेल के फायदे कई सारे हैं जैसे कि सेहतमंद दिल, सामान्य ब्लड शुगर लेवल, फ्री रेडिकल से बचाव, सेहतमंद वजन, निखरती त्वचा, मजबूत बाल आदि।

2. क्या बादाम तेल का उपयोग चेहरे पर किया जा सकता है?

अगर आपको नट्स से किसी प्रकार की एलर्जी नहीं है तो बादाम का तेल लगाने से पहले चेहरा अच्छे से धो लें और सुखा लें और फिर बादाम का तेल चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं। इससे चेहरे पर नमी बरकरार रहती है।

3. क्या बादाम के तेल से बालों का झड़ना कम हो सकता है?

बालों में बादाम का तेल लगाने से बालों मजबूत बन सकते हैं जिससे झड़ना कुछ हद तक कम हो सकता है।

4. क्या बादाम का तेल पी सकते हैं?

रोजाना सुबह एक चम्मच मीठे बादाम के तेल का सेवन किया जा सकता है। इससे डाइजेशन स्वस्थ बना रहता है और बीमार होने के आसार कम हो सकते हैं।

5. बादाम के तेल के नुकसान क्या हैं?

जिन लोगों को नट्स से एलर्जी वो बादाम तेल का उपयोग ना ही करें तो बेहतर है। संवेदनशील त्वचा होने से बादाम के तेल से एलर्जी या जलन हो सकती है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime