लहसुन के तेल के 9 गुणकारी फायदे और नुकसान - मिश्री
लहसुन के तेल के गुणकारी फायदे और नुकसान

लहसुन के तेल के 9 गुणकारी फायदे और नुकसान

लहसुन के तेल फायदे कई सारे हैं जिनको उपयोग में लाना बेहद आसान है। इस आर्टिकल से आप लहसुन के तेल के फायदे और नुकसान के साथ-साथ घर में लहसुन का तेल बनाने की विधि के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नानी-दादी के पास अधिकतर बीमारी के घरेलू उपाय तैयार रहते हैं। और यह उपाय सही से करने पर असर भी करते हैं। जैसे कि खांसी होने पर अदरक का रस पीना, जोड़ो के दर्द के लिए तिल के तेल की मालिश, पेट दर्द होने पर अजवाइन और नमक खाना आदि। इन्हीं उपाय में शायद आपने लहसुन के तेल के बारे में भी सुना होगा। अगर नहीं सुना है तो कोई बात नहीं क्योंकि आज हम यहां पर लहसुन के तेल के फायदे और नुकसान के बारे में बात करेंगे। इसके साथ ही आप यहां से लहसुन का तेल बनाने की विधि के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लहसुन के तेल को कई जमाने से इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। जैसे लहसुन के फायदे कई सारे हैं वैसे ही लहसुन के तेल के फायदे भी कई सारे हैं जैसे कि लहसुन के तेल में एंटी-फंगल, एंटी-वायरल गुण मौजूद हैं।

लहसुन के तेल के फायदे से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

लहसुन के तेल का उपयोग सही तरीके से करने से आपको लहसुन के तेल के फायदे आसानी से मिल सकते हैं। लहसुन के तेल का इस्तेमाल करने पर आपको सेहत, त्वचा, बालों आदि से जुड़े फायदे मिल सकते हैं। अगर आप लहसुन का तेल इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इससे जुड़ी सारी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

लहसुन के तेल के फायदे सेहत के लिए

लहसुन के तेल के फायदे सेहत के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं। लहसुन के तेल के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. सामान्य कोलेस्ट्रॉल

आज के समय में हाई कोलेस्ट्रॉल आम बात हो गई है लेकिन सभी को यह समझना भी जरूरी है कि यह आम बात बहुत खतरनाक है। लहसुन के तेल के उपयोग से हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाव हो सकता है क्योंकि लहसुन के तेल के इस्तेमाल से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने में मदद मिलती है जिससे कई बीमारी खासतौर पर दिल की बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं। कहा जाता है कि खाली पेट लहसुन खाने के फायदे कई सारे हैं और उनमें से एक है कोलेस्ट्रॉल से जुड़ा फायदा।

2. स्ट्रांग इम्यूनिटी

इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाने के लिए लहसुन के तेल का उपयोग कर सकते हैं। लहसुन के तेल में विटामिन सी, विटामिन बी 1, विटामिन बी 6, एलिकिन, आयरन और फास्फोरस पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करने के लिए जरूरी हैं। अगर इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रहेगा तो आपका शरीर बीमारियों से दूर रहता है। खांसी-जुकाम या फिर किसी तरह का इंफेक्शन होने पर आप लहसुन के तेल का उपयोग कर सकते हैं। खांसी के समय लहसुन और शहद का मिश्रण खाने की सलाह दी जाती है।

लहसुन और लहसुन का तेल
लहसुन के तेल के फायदे स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए

3. मजबूत हड्डियां

अगर बुढ़ापे में आपको हड्डियों के कमजोर होने के कारण होने वाली बीमारियों से बचकर रहना है तो अभी से शुरुआत करनी जरूरी है। बढ़ती उम्र में हड्डियां अकसर कमजोर हो जाती हैं। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए लहसुन के तेल का उपयोग करना एक अच्छी बात है। एक अध्ययन में यह पाया गया है कि लहसुन के तेल का सेवन करने से हड्डियों में घनत्व बढ़ती है जिससे हड्डियां समय से पहले कमजोर नहीं होती हैं। जोड़ों में दर्द से आराम पाने के लिए लहसुन के तेल के लाभ कई सारे मिलते हैं।

4. डायबिटीज

डायबटीज से गुजर रह लोगों को अकसर लहसुन के तेल का उपयोग करने के लिए कहा जाता है। लहसुन के तेल के लाभ टाइप 2 डायबटीज से गुजर रह लोगों के लिए खासतौर पर हैं। लहसुन के तेल का सेवन करने से डायबिटीज का लेवल कंट्रोल में रहता है जिससे दिल की बीमारी होने की आशंका कुछ हद तक कम होने में मदद मिलती है।

5. स्वस्थ दांत

दांतों में दर्द होने पर असकर लहसुन के तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। दांत में दर्द होने पर लहसुन के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए रूई में लहसुन का तेल लगाएं और फिर रूई दर्द, खुजली या सूजन वाली जगह लगाएं। ऐसा करने से दांत की परेशानी से आराम मिलता है।

कांच के जार में तेल
लहसुन के तेल के फायदे स्वस्थ दांत के लिए

लहसुन के तेल के फायदे त्वचा के लिए

लहसुन के तेल के फायदे सेहत के लिए जानने के बाद आपको बता दें कि लहसुन के तेल का उपयोग त्वचा के लिए भी किया जा सकता है। इसका मतलब है कि लहसुन के तेल के लाभ सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी मौजूद हैं। लहसुन के तेल के फायदे त्वचा के लिए से जुड़ी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

6. इंफेक्शन

व्यस्त जीवनशैली में त्वचा का ध्यान रखना भी जरुरी है। लहसुन के तेल के लाभ इसमें मौजूद एंटीफंगल के कारण सबसे ज्यादा आते हैं। त्वचा पर किसी भी तरह का इंफेक्शन होने पर लहसुन के तेल का उपयोग करना फायदेमंद है। त्वचा पर इंफेक्शन होने पर आप लहसुन का तेल हल्का गर्म करने के बाद रूई से इंफेक्शन वाली जगह लगा सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा में जलन कम होने में मदद मिलेगी।

7. मुहांसे

लहसुन के तेल का उपयोग सही तरीके से त्वचा पर करना लाभदायक होता है। लहसुन का तेल मुंहासों को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आपको चेहरे पर समय-समय पर लहसुन के तेल की हल्की मालिश करनी है जिससे मुंहासों के निशान कम होने में मदद मिलती है। लहसुन के तेल के फायदे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण आते हैं जो त्वचा को बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं।

टमाटर, लहसुन और तेल
लहसुन के तेल के फायदे स्वस्थ त्वचा के लिए

लहसुन के तेल के फायदे बालों के लिए

लहसुन के तेल के लाभ सेहत और त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए मौजूद हैं। जी हां, लहसुन के तेल का उपयोग बालों को मजबूत बनाने के लिए भी किया जा सकता है। जैसे त्वचा से जुड़ी कई सारी दिक्कतें होती हैं वैसे ही बालों की समस्याएं भी कम नहीं हैं। लहसुन के तेल के फायदे बालों के लिए से जुड़ी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

8. बालों का झड़ना

लहसुन के तेल में सल्फर, विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन ई पाए जाते हैं जो बालों को मजबूत करने में मदद करते हैं। इन सभी पौष्टिक आहार के कारण लहसुन के तेल का उपयोग बालों के लिए बहुत लाभदायक है। लहसुन के तेल का उपयोग बालों की हल्की मालिश करने से जड़ें मजबूत होती हैं जिससे बालों का झड़ना कम होने में मदद मिलती है।

9. रूसी

सर्दियों में खासतौर पर डैंड्रफ की दिक्कत सबसे ज्यादा होती है। जब बालों में रूसी होती है तो बाहर जाने में अजीब लगता है। सर्दियों में भी बालों को रूसी से बचाने के लिए लहसुन के तेल के लाभ आपके काम आ सकते हैं। लहसुन के तेल में एंटी-फंगल गुण होते हैं जो रूसी कम करने में मदद करते हैं। लहसुन के तेल को हल्का गर्म करें और बालों की जड़ों में लगाएं। कुछ देर रखने के बाद बाल शैंपू से धो लें।

मसाले और कांच के जार में तेल
लहसुन के फायदे मजबूत बालों के लिए

घर में लहसुन का तेल बनाने की विधि

लहसुन के तेल के फायदे जानने के बाद अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं तो जरुर करें। मार्किट से लहसुन का तेल खरीदने से अच्छा है कि घर में ही लहसुन का तेल बना लें। घर में बने लहसुन के तेल ज्यादा शुद्ध और क्या हो सकता है। लहसुन का तेल बनाने की विधि बेहद आसान है। नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फोलो करें और आपका लहसुन का तेल उपयोग करने के लिए तैयार है।

  • लहसुन का तेल बनाने के लिए सबसे लहसुन की कलियां छील लें और अच्छी और ताज़ा कलियों का ही इस्तेमाल करें।
  • अब फ्राई पैन तेल डालें और फिर लहसुन की कलियां डालें।
  • गैस सबसे कम रखें और लहसुन सॉफ्ट होने तक तेल में रहने दें।
  • अगर आपको रोस्ट लहसुन का तेल चाहिए है तो लहसुन भूरे होने तक तेल गर्म और लहसुन गर्म होने दें।
  • नहीं तो 15 मिनट के बाद गैस बंद कर दें।
  • अब साफ डिब्बे में लहसुन का तेल डालें और फ्रिज में दो हफ्तों के लिए रख दें।
  • इसके बाद आपका लहसुन का तेल तैयार है।

लहसुन का तेल बनाने की विधि बालों के लिए

  • लहसुन की कलियां छील लें और फिर पीस लें।
  • अब पिसे हुए लहसुन में जैतून का तेल और नारियल का तेल मिला लें।
  • इसके अलावा आप अपनी पसंद का तेल भी मिला सकते हैं।
  • अब सभी चीजों को फ्राई पैन में गर्म करें।
  • ठंडा होने के बाद डिब्बे में ठंडी जगह 1 हफ्ते के लिए रख दें।
  • 1 हफते बाद लहसुन का तेल बालों के लिए तैयार है।
मसाले और कांच के जार में तेल
लहसुन के फायदे मजबूत बालों के लिए

लहसुन के तेल के नुकसान

जिस चीज के फायदे होते हैं उसके नुकसान होना लाज़मी है। ऐसा ही लहसुन के तेल के साथ भी है। लहसुन के तेल के फायदे (Garlic Oil Benefits) जानने के बाद जरुरी है कि लहसुन के तेल के नुकसान भी जानने जरुरी हैं। लहसुन के तेल के नुकसान तभी हो सकते हैं जब आप इसका इस्तेमाल अधिक मात्रा में करते हैं। अगर कभी ऐसा हुआ तो लहसुन के तेल के नुकसान यह हो सकते हैं।

  • त्वचा पर लहसुन के तेल अधिक मात्रा में उपयोग करने से अगर लाल धब्बे हो सकते हैं।
  • लहसुन के तेल का सेवन करने से खराब सांस हो सकती है।
  • कई लोगों को लहसुन के तेल का सेवन करने से उलटी या मितली हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में लहसुन के तेल का सेवन करने से अधिक मात्रा में शुगर लेवल कम हो सकता है जो डायबटीज से गुजर रह लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • अधिक मात्रा में लहसुन के तेल से गैस की दिक्कत हो सकती है।
  • ब्लड प्रेशर सामान्य मात्रा से बहुत कम हो सकता है।
  • सर्जरी होने से 2 हफ्ते पहले लहसुन के तेल का सेवन करना बंद कर दें क्योंकि खून के बहाव में दिक्कत हो सकती है।
  • दांतों के लिए लहसुन के तेल का उपयोग करने के बाद ब्रश जरुर करें।
लहसुन का तेल घर में कैसे बनाएं
लहसुन का तेल घर में कैसे बनाएं

आखिर में

लहसुन के तेल फायदे कई सारे हैं। लहसुन के तेल के फायदे लेने के लिए लहसुन के तेल का उपयोग सही मात्रा में और सही तरीके से करना जरूरी है। लहसुन के तेल का उपयोग अधिक मात्रा में करने से लहसुन के तेल के नुकसान भी हो सकते हैं।

आप आमतौर पर किस तेल का उपयोग सबसे ज्यादा करते हैं?

FAQs

लहसुन के तेल के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. लहसुन का तेल घर में कैसे बनाएं?

सबसे पहले लहसुन की कलियां छीलें। फ्राई पैन में धीमी गैस पर जैतून का तेल डालें और 3 मिनट तक पकाएं। लहसुन की कलियां डालें और 10 मिनट तक पकने दें। अब लहसुन का तेल ठंडा होने दें और फिर स्टोर करें।

2. क्या लहसुन और जैतून का तेल एक साथ हानिकारक होता है?

खाद्य और औषधि प्रशासन का कहना है कि लहसुन और जैतून के तेल स्टोर करने पर सावधान रहना चाहिए। लहसुन लो एसिड सब्जी है जिसको सही से स्टोर करना चाहिए, ऐसा ना करने पर इसमें बोटुलिज़्म (जहर) का जन्म हो सकता है।

3. लहसुन के तेल का उपयोग कैसे करें?

लहसुन के तेल का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है। लहसुन के तेल का उपयोग मालिश, त्वचा और बालों के लिए किया जा सकता है।

4. होममेड लहसुन का तेल कितने दिन स्टोर कर सकते हैं?

घर में बनाया गया लहसुन का तेल 2 से 3 हफ्तों तक रख सकते हैं। लहसुन के तेल को ठंंडी जगह और रोशनी से दूर रखें।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments