अंगूर के बीज के तेल के 7 अभिरमणीय फायदे - मिश्री
अंगूर के बीज के तेल के अभिरमणीय फायदे

अंगूर के बीज के तेल के 7 अभिरमणीय फायदे

अंगूर के बीज के तेल के फायदे कई सारे हैं जैसे कि इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर बढ़ती उम्र की बीमारी का इलाज करना है। आइए अंगूर के बीज के तेल के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी नीचे से प्राप्त करते हैं।

इस फल का उपयोग ड्राई फ्रूट, वाइन आदि बनाने के लिए किया जाता है। क्या आप पहचान सकते हैं?

अंगूर के बीज से तेल निकालने का प्रोसेस बहुत अलग है। बाकी कुकिंग ऑयल की तरह अंगूर का तेल अंगूर का उप- उत्पादक है और यह वाइन मेकिंग के द्वारा प्राप्त किया जाता है। वाइन बनाने के प्रोसेस में अंगूर को प्रेस किया जाता है जिसके बाद अंगूर के बीज रह जाते हैं।

अंगूर के बीज के तेल के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर लेते हैं।

अंगूर के बीज के तेल के फायदे

अंगूर के बीज के तेल के फायदे अपने साथ लाजवाब फायदे लेकर आता है। इसके फायदे जानने के बाद आप अवश्य ही इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहेंगे।

1. स्ट्रांग इम्यूनिटी

अंगूर के बीज का तेल विटामिन सी से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन सी के अलावा इसमें विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। क्या आपको पता है 33% अंगूर के बीज के तेल का सेवन करने से आपके शरीर की रोजाना की विटामिन की जरूरत पूरी हो जाती है। विटामिन इम्यूनिटी बढ़ाने में अहम रूप निभाते हैं। यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं।

2. सामान्य ब्लड प्रेशर

अंगूर के बीज का तेल गामा-लिनोलेइक एसिड से भरपूर होता है जो एक तरह का एंटी- इंफ्लामेट्री फैटी एसिड है जो नसों को आराम देने में मदद करता है। खून में नमक की मात्रा ज्यादा होने से ब्लड प्रेशर बढ़ने के आसार अधिक हो जाते हैं। अंगूर के बीज का तेल में गामा-लिनोलेइक एसिड होता है शरीर में खून के बहाव सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।

हरे अंगूर
अंगूर के बीज के फायदे सामान्य ब्लड प्रेशर के लिए

3. घाव भरना

सही मात्रा में अंगूर के बीज के तेल का सेवन करने से कोलेजन की मात्रा सामान्य बनी रहती है। कोलेजन एक टिशू है जो चोट को जल्दी से ठीक करने में मदद करता है। इसलिए अंगूर के बीज के तेल को बैक्टीरिया से लड़ने के लिए भी जाना जाता है।

4. सेहतमंद दिल

अंगूर के बीज के तेल को पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर माना जाता है जो खून में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम रखने में मदद करते हैं। इस तेल की मदद से पूरे शरीर में खून का बहाव अच्छे से होता है जिससे ट्राइग्लिसराइड्स और खराब कोलेस्ट्रॉल होने के आसार कम हो जाते हैं।

अंगूर
अंगूर के बीज के फायदे स्वस्थ दिल के लिए

5. एंटीऑक्सीडेंट

अंगूर के बीज के तेल में विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट की खूबी के साथ आते हैं। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल के खतरे से बचाकर रखते हैं। फ्री रेडिकल हमारे शरीर के स्वस्थ सेल के साथ मिलकर नुकसान देते हैं। लेकिन अगर शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी होगी तो यह फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करेंगे जिससे शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं जिससे कई बीमारी से बचाव होता है जैसे कि बढ़ती उम्र में होनी वाली बीमारी के आसार कम हो जाते हैं।

6. मुंहासे

अंगूर के बीज का तेल त्वचा पर लगाने से एक सुरक्षा परत बन जाती है जिससे त्वचा का बीमारी से बचाव रहता है। त्वचा पर परत बनी रहने से बैक्टीरिया या फिर त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं। इससे त्वचा फ्री रेडिकल के खतरे से भी बची रहती है।

हरे अंगूर और पत्तियां
अंगूर के बीज के फायदे मुँहासे से बचाव

7. मजबूत बाल

बाकी तेल जैसे कि नारियल का तेल और ऑलिव ऑयल की तरह ही अंगूर के बीज के तेल को बालों में लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो बालों के लिए लाभदायक है। यह बालों में पोषण को बनाए रखता है और साथ बालों में नमी भी बनी रहती है।

संबंधित आर्टिकल: किशमिश के लाजवाब फायदे

आखिर में

अंगूर के बीज के तेल के फायदे काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इसके फायदे सेहत, त्वचा और बालों के लिए भी हैं।

इसके इस्तेमाल से आप अपनी सेहत के साथ- साथ त्वचा और बालों का भी ध्यान रख सकते हैं। अंगूर के बीज के तेल में वो सभी गुण हैं जो सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए चाहिए होते हैं। अगर आप इसको सही मात्रा में इस्तेमाल करेंगे तो आपको अवश्य ही इसके फायदे मिलेंगे।

आप कौन- सा तेल सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं?

FAQs

अंगूर के तेल के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. अंगूर के तेल के फायदे क्या हैं?

अंगूर के तेल के फायदे कई सारे हैं जैसे कि सामान्य कोलेस्ट्रॉल, सेहतमंद दिल, स्वस्थ बाल और त्वचा, सेहतमंद दिल, जल्दी घाव भरने में मदद आदि।

2. अंगूर के तेल के फायदे त्वचा के लिए क्या हैं?

अंगूर का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो त्वचा को फ्री रेडिकल के खतरे से बचाकर रखने में मदद करता है। इसके साथ ही सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाव करता है।

3. अंगूर के तेल के नुकसान क्या हैं?

अंगूर के तेल का सेवन अधिक मात्रा में करने से नुकसान भी हो सकते हैं जैसे कि दस्त, गले में दर्द, सरदर्द, पेट में परेशानी आदि।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments