मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स रिव्यू (McCain Chilli Garlic Potato Bites Review)
mccain chilli garlic potato bites review

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स रिव्यू (McCain Chilli Garlic Potato Bites Review)

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स (McCain Chilli Garlic Potato Bites) क्रंची हैं! स्वादिष्ट और क्विक स्नैक्स के बारे में हमारा यह कहना है।

मिश्री रेटिंग

क्रंच
4 / 5
4
स्वाद
3 / 5
3
3.5
GOOD!

Summary

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स (McCain Chilli Garlic Potato Bites) क्रिस्पी और स्वादिष्ट हैं। मिर्च और लहसुन का क्लासिक फ्लेवर लोगों के बीच में पहले से बेहद पॉपुलर है। इन स्नैक्स को एयर फ्रायर में पका सकते हैं।

मक्कैन फूड्स एक कैनेडियन कंपनी है जिसकी स्थापना 1957 में मक्कैन ब्रदर्स के द्वारा की गई थी। कृषि और नवीनतन, दोनों विषयों के बारे में ज्ञान होने के कारण यह फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज के सबसे बड़े निर्माता हैं।  

प्रतिष्ठित फ्रेंच फ्राइज से लेकर पोटैटो स्माइल्स तक, मक्कैन ने वेजिटेरियन फ्रोजन फूड रेंज में चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स भी शामिल कर लिए हैं। बोल्ड फ्लेवर और सुविधा के लिए मक्कैन के फ्रोजन फूड काफी पॉपुलर हैं।

mccain-chilli-garlic-potato-bites

कैनेडियन कंपनी, मक्कैन के फ्रोजन फूड के कई प्रकार उपलब्ध हैं। फ्राइज से लेकर वेजी लोडिड स्टिक्स, रेडी-टू-ईट बर्गर पैटी से मिनी समोसा तक, स्टार्टर और स्नैक्स मेन्यू के कई दिलचस्प फ्लेवर का मज़ा लिया जा सकता है। यह सभी फ्लेवर वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन में उपलब्ध हैं।

घर में अचानक से मेहमान आ गए हैं? छोटी- छोटी भूख लग रही है? चिंता की कोई बात नहीं है! बाइट साइज मक्कैन चिली पोटैटो बाइट्स आपका दिन बना सकते हैं।

इस हफ्ते के रिव्यू के लिए हमने मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स ऑर्डर किए। मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स से जुड़ी अहम जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं।

1. बनाने का तरीका

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स बनाने के लिए इन्हें फ्रीजर से तुरंत निकालकर बनाए, पहले से फ्रीजर से निकाल कर रखने की जरूरत नहीं है। हमारा मानना है कि पोटैटो बाइट्स को पकाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इन्हें धीमी गैस पर तीन मिनट से ज्यादा न पकाएं या फिर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। ज्यादा पकाने से सिर्फ टैक्शर और स्वाद खराब होगा।

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स को डायरेक्ट मीडियम गर्म तेल में डीप फ्राई करें। इसके अलावा इन्हें एयर फ्रायर में 200 डिग्री पर बेक कर सकते हैं।

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स पांच मिनट से कम समय में डीप फ्राई तरीके से बनकर तैयार हो जाते हैं। वहीं एयर फ्रायर तरीके में गोल्डन ब्राउन होने में 12-15 मिनट का समय लगता है।

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स - पैकेजिंग
मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स - पैकेजिंग
मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स - पकाने से पहले
मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स - पकाने से पहले

2. सामग्री

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स की सामग्री कुछ इस प्रकार है – 

आलू, ताड़ का तेल, लहसुन पेस्ट, नमक, कॉर्न स्टार्च, मक्का का आटा, पोटैटो फ्लेक्स, प्याज का पाउडर, लाल मिर्च फ्लेक्स।

3. फ्लेवर

फ्रोजन फूड की मुख्य सामग्री में आलू, लाल मिर्च फ्लेक्स और लहसुन शामिल होते हैं। आलू के काटने के तरीके से अच्छी बाइट मिलने में मदद मिलती है। हालांकि लहसुन और मिर्च का फ्लेवर महसूस होता है लेकिन फिर भी यह फ्लेवर थोड़ा कम/ मुलायम हैं। लाल मिर्च ज्यादा मसालेदार नहीं है।

आलू पर कोटिंग सही है। नमक की मात्रा परफेक्ट है।

4. क्रंचीनेस

मक्कैन की बाइट साइज स्नैक्स में संतोषजनक क्रंच है। हमने इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई किया है। मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स पर ब्रेड के टुकड़े होने से अच्छा क्रंच मिला है।

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स फ्राई करते समय कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें – 

  • एक साथ कम मात्रा में फ्राई करें।
  • फ्रीजर से निकालने के बाद तुरंत पकाएं।
  • मीडियम गैस पर पकाएं।

इस फ्रोजन स्नैक्स में आलू के अलग- अलग टैक्शर का इस्तेमाल किया गया है। मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स को बांधने के लिए गूथे हुए आलू (mashed potatoes) का इस्तेमाल किया गया है।

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स - डीप फ्राई करते समय
मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स - डीप फ्राई करते समय
मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स - बनकर तैयार
मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स - बनकर तैयार

5. कीमत

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स के 420 ग्राम की कीमत 120/- रुपए है। हमें लगता है कि किफायती कीमत पर आपको सुविधा भी मिलती है।

6. रेसिपी ऑप्शन

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स में मिर्च और लहसुन का फ्लेवर थोड़ा कम है जिस कारण इन्हें आप कई तरह की डिश के लिए बेस बना सकते हैं। इसके अलावा पोटैटो नगेट्स के साथ कई तरह की डिप्स और सॉस खा सकते हैं जैसे कि कैचप, मेयो, हॉट सॉस।

पैक पर मुंबई चाट मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स रेसिपी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

7. बेस्ट जोड़ी

आलू, एक ऐसी सामग्री जिसे अधिकतर सामग्री के साथ आसानी से बनाया जा सकता है। क्रंची लेयर से स्वाद बढ़ाने में मदद मिलती है। चीज़ी डिप? स्पाइसी साल्सा? पुदीना चटनी? या फिर लाजवाब चाय के साथ?

हालांकि इस फ्रोजन फूड पर ‘चिली गार्लिक बाइट्स’ लिखा है लेकिन मिर्च की मात्रा कम होने के कारण यह फ्रोजन फूड बच्चे भी खा सकते हैं। बच्चे मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स टोमेटो कैचप या फ्लेवर मेयो डिप के साथ खाना पसंद करेंगे।

8. उपलब्ध साइज

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स दो साइज में उपलब्ध हैं। 

200 ग्राम पैक की कीमत 49/- रुपए है और 420 ग्राम पैक की कीमत 120/- रुपए है।

9. उपलब्धता

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स कई वेबसाइट पर उपलब्ध हैं जैसे कि बिग बास्केट, ग्रोफर्स।

फ्रोजन स्नैक्स कई स्टोर पर भी आसानी से उपलब्ध है।

 

जरूरी बातें मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स
कीमत मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स के 420 ग्राम पैक की कीमत 120/- रुपए है।
मुख्य सामग्री आलू (83.25%), ताड़ का तेल, लहसुन का पेस्ट (पानी, लहसुन (1.23%), नमक, कॉर्न स्टार्च, मक्का का आटा, पोटैटो फ्लेक्स, प्याज का पाउडर, लाल मिर्च फ्लेक्स (0.37%)।
उपलब्ध साइज 200 ग्राम – 40/- रुपए

420 ग्राम – 120/- रुपए

शेल्फ लाइफ 18 महीने
रेसिपी ऑप्शन
  • मुंबई स्टाइल- चाट
  • रगड़ा पैटीज
बेस्ट जोड़ी
  • कैचप
  • फ्लेवर मेयो
  • चीज़ डिप
  • साल्सा
  • हॉट सॉस

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स रिव्यू

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स जल्दी बनने वाला स्नैक है जो बाहर से क्रंची है और पोटैटो फिलिंग अच्छी है। क्रिस्पीनेस और अच्छी बाइट की वजह फ्रोजन फूड खाने का अनुभव अच्छा हो जाता है।

मिर्च और लहसुन का फ्लेवर कम होने के कारण बच्चे भी इसे खा सकते हैं। इस फ्रोजन फूड का इस्तेमाल टिक्की के साथ पंजाबी छोले से लेकर चाट की तरह पोटैटो बाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

420 ग्राम पैक में लगभग 70-75 पीस थे। लोगों के अनुसार आप 200 ग्राम और 420 ग्राम पैक के बीच चुन सकते हैं। यह एक फ्राइड स्नैक्स है इसलिए हम अपने रीडर्स को इसका सेवन सीमित मात्रा में करने की सलाह देते हैं। 

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स क्रंची हैं जैसा की आप किसी भी फ्राइड स्नैक्स से उम्मीद करते हैं। पैक खोलते ही हमने देखा कि पोटैटो बाइट्स पर ब्रेड के टुकड़े हैं जिससे स्नैक्स को क्रिस्पीनेस मिलता है। हमें लाल मिर्च के छिलके भी दिख रहे थे।

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स को फ्रीजर से तुरंत निकालकर बनाएं। फ्रीजर से निकालकर कुछ देर के लिए बिल्कुल भी न रखें। फ्रीजर से निकालते ही थोड़ी- थोड़ी मात्रा में डीप फ्राई करें। इसके अलावा इन्हें एयर फ्रायर में भी बेक कर सकते हैं।

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स चटनी, सॉस के साथ खाएं
मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स चटनी, सॉस के साथ खाएं

खूबियां

  • मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स की शेल्फ लाइफ फ्रीजर में रखने के बाद 18 महीने की है।
  • मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स दो साइज में उपलब्ध है – 200 ग्राम और 420 ग्राम।
  • 420 ग्राम में लगभग 70-75 पोटैटो बाइट्स आते हैं।
  • यह रेडी-टू-ईट वेजिटेरियन प्रोडक्ट है।
  • मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स में 83.25% आलू का इस्तेमाल किया गया है।

अच्छी बातें

  • मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स को फ्रीजर से तुरंत निकालकर पकाएं।
  • यह बाहर से क्रिस्पी हैं और अंदर की फिलिंग अच्छी है।
  • मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स में मिर्च और लहसुन का फ्लेवर स्वादिष्ट है।
  • नमक का लेवल बैलेंस है।
  • इस स्नैक को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे कि फ्लेवर डिप्स, सैंडविच, बर्गर और रोल्स।

किसके लिए बेस्ट है?

कई बार स्वादिष्ट फ्राइड स्नैक्स खाने का मन करता है तब मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स खट्टी- मीठी सॉस/ चटनी के साथ खा सकते हैं। घर में अचानक से मेहमान आ जाएं या फिर छोटी- छोटी भूख के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है। इसके साथ ही मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स किफायती है और सुविधाजनक हैं।

FAQs

1. मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स कैसे स्टोर करें? (How to store the McCain Chilli Garlic Potato Bites?)

पोटैटो नगेट्स को -18 डिग्री के कम तापमान में रखें।

2. मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स कैसे पका सकते हैं? (What are the cooking methods for McCain Chilli Garlic Potato Bites?)

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो डीप फ्राई और एयर फ्राई कर सकते हैं।

3. मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स कहां से खरीद सकते हैं? (Where can I find the McCain Chilli Garlic Potato Bites?)

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स बिग बास्केट, ग्रोफर्स या ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

4. मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स की कीमत क्या है? (What is the McCain Chilli Garlic Potato Bites price?)

मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स की 200 ग्राम पैक की कीमत 40/- रुपए है और 420 ग्राम पैक की कीमत 120/- रुपए है।

5. मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स की सामग्री क्या है? (What are McCain Chilli Garlic Potato Bites Nuggets ingredients?)

आलू (83.25%), ताड़ का तेल, लहसुन का पेस्ट (पानी, लहसुन (1.23%), नमक, कॉर्न स्टार्च, मक्का का आटा, पोटैटो फ्लेक्स, प्याज का पाउडर, लाल मिर्च फ्लेक्स (0.37%)।

आखिर में

आलू? कम मसाला? फ्राइड? मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स बच्चों और बड़ों के द्वारा मज़े से खाया जा सकता है।

जिन लोगों को मसालेदार आलू पसंद हैं वो इसके साथ मसालेदार सॉस/ चटनी खा सकते हैं। मक्कैन चिली गार्लिक पोटैटो बाइट्स की मदद से चाट- स्टाइल डिश बना सकते हैं।

क्या आप यह प्रोडक्ट ट्राई किया है?

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments