अनार का जूस पीने के 10 पौष्टिक फायदे और नुकसान - मिश्री
अनार का जूस पीने के पौष्टिक फायदे और नुकसान

अनार का जूस पीने के 10 पौष्टिक फायदे और नुकसान

अनार के जूस के फायदे सेहतमंद शरीर से लेकर निखरती त्वचा से जुड़े हुए हैं। अनार के जूस के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

इस फल में छोटे- छोटे लाल दाने होते हैं जिन्हें फल के रूप में या जूस बनाकर सेवन किया जा सकता है। क्या आप पहचान सकते हैं?

अनार में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया है जो स्वस्थ जिंदगी जीने में मदद करता है। अनार एक ऐसा फल है जो पूरी दुनिया में खाया जाता है और साथ ही इसका जूस भी पीया जाता है। अनार के जूस के फायदे अनगिनत हैं। जूस का रोजाना सेवन करने से बीमारियों से दूर रहते हैं। अनार में कई सारे गुण होते हैं जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट, एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लामेट्री। यह हमारे दिल को स्वस्थ रखता है, दिमाग को तेज़ बनाता है आदि।

इन सभी के अलावा अनार के जूस के कई फायदे हैं। अनार का जूस पीने के फायदे के बारे में जानने के लिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।

अनार का जूस पीने के फायदे

अनार के जूस के फायदे डाइट में बहुत आसानी से शामिल किए जा सकते हैं। अनार का जूस डाइट में शामिल करने से पहले इसके फायदे जरूर जान लें और फिर डाइट में शामिल करें।

1. विटामिन सी

बाकी फलों की तरह अनार भी विटामिन सी से भरपूर होता है जो एक जरूरी एंटीऑक्सीडेंट है। जिसकी मदद से यह ब्लड प्रेशर सामान्य बनाएं रखने में मदद करता है। रोजाना अनार का जूस पीने से शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है जो शरीर के लिए लाभदायक होती है। आयरन शरीर में ऑक्सीजन देने का काम करता है। इसका मतलब है कि आयरन हमारे पूरे शरीर के हर एक अंग को ऑक्सीजन देने का काम करता है।

2. स्वस्थ पाचन शक्ति

अनार का जूस फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन शक्ति मजबूत करने का काम करता है। फाइबर वो हिस्सा होता है जो पूरी तरह से पचता नहीं है। यह बिना पचा हुआ खाना शरीर से पानी लेता है और जैली की तरह बन जाता है। यह बॉडी वेस्ट शरीर से आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है। यही काम अनार का जूस भी करता है। यह शरीर में से बॉडी वेस्ट निकालने में मदद करता है। इसलिए अनार के जूस को पेट खराब होने पर भी पीया जाता है।

संबंधित आर्टिकल: फलों के लाजवाब फायदे

अनार का जूस और अनार
अनार का जूस स्वस्थ पाचन शक्ति के लिए

3. एंटी-ऑक्सीडेंट

जैसे कि आपको पहले ही बता दिया गया है कि अनार का जूस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है। जब खराब सेल हेल्दी सेल मिलते हैं तब एंटीऑक्सीडेंट खराब सेल को नष्ट करने का काम करता है। रोज़ाना अनार का जूस पीने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ती है जो खराब सेल को हमारे शरीर में नुकसान पहुंचाने से रोकती है।

4. एंटी इंफ्लामेट्री

अनार का जूस उन लोगों का खासकर पीना चाहिए जिनको गठिया की बीमारी है। इससे आपको गठिया में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। ऐसा अनार के जूस में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण होता है। जो शरीर में खराब सेल को नष्ट करने में मदद करता है। जिससे आंत और जोड़ो में दर्द कम होता है।

Buy Pomegranate Juice Online

5. सामान्य ब्लड प्रेशर

जब भी किसी को शरीर में खून की कमी होती है डॉक्टर अनार का जूस पीने के लिए कहते हैं। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी सामान्य रखने में मदद करता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं रहता है तो आपको अनार का जूस जरुर पीना चाहिए। अगर आपके शरीर में खून की मात्रा ज्यादा हो जाती है आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

6. कसरत

रोज़ाना अनार का जूस पीने से शरीर में खून और ऑक्सीजन का बहाव सामान्य बना रहता है। अनार का जूस पीने से आपके शरीर को एक्ट्रा एनर्जी मिलती है जो आपको जिम के समय काम आती है। ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने से आपके शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है जो आपकी शारीरिक गतिविधियों को बढ़ा देता है। जिससे आप जिम अच्छे से कर पाते हैं।

संबंधित आर्टिकल: रियल फ्रूट जूस: मसाला जूस

अनार, अनार का जूस और कटा हुआ अनार
अनार का जूस कसरत के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

7. स्वस्थ दिल

अनार का जूस हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को जमा नहीं होने देता है। साथ ही यह हमारे शरीर में खून का बहाव सामान्य बनाए रखने में मदद करता है जिससे हमारा दिल स्वस्थ रहता है। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने से दिल की बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।

8. स्ट्रांग इम्यूनिटी

इस बात को अकसर हम नजरअंदाज कर देते हैं कि अनार का जूस पीने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसलिए हमें अनार इम्यून सिस्टम मजबूत करने वाले फलों में शामिल करना चाहिए। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल के गुण होने के कारण यह शरीर को बीमारियों से बचाता है। और इम्यून सिस्टम की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

संबंधित आर्टिकल: बैद्यनाथ जूस: 4 फ्लेवर

दो कटे हुए अनार
अनार के जूस के फायदे स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए

9. स्वस्थ दिमाग

अनार का जूस रोजाना पीने से हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है। हीमोग्लोबिन पूरे शरीर में ऑक्सीजन को पहुंचाने में मदद करता है। हीमोग्लोबिन की मात्रा अधिक होने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाएगी। ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने से सभी अंगो को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगी। दिमाग को अच्छा मात्र में ऑक्सीजन मिलने से यह ज्यादा अच्छे से काम करेगा साथ ही याद करने की क्षमता भी बढ़ेगी।

10. स्वस्थ मुंह

अनार का जूस हमारे शरीर के साथ साथ हमारे मुंह को भी स्वस्थ रखने  में मदद करता है। यह हमारे मुंह में गंदी परत जमने नहीं देता है। हाइड्रो-अल्कोहल एक्सट्रेक्ट होने के कारण यह परत के जमने के आसार कम कर देता है।

अनार के जूस से नुकसान

इतना फायदेमंद फल या जूस का अधिक सेवन करने से नुकसान हो सकता है। जितने इसके फायदे होते हैं अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो सभी फायदो को नष्ट कर सकता है। एक गिलास अनार के जूस में 144 कैलोरी होती है जो वज़न करने में मुश्किल पैदा कर सकता है। शुगर ज्यादा होने से यह शरीर में सुगर लेवल की मात्रा को बढ़ा सकता है। इसलिए उन लोगों को अनार के जूस का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए जिनको डायबिटीज है।

अगर आप पहले से कोई दवाई ले रहें हों तो अनार के जूस को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से जरुर सलाह ले लें। खासकर अगर आप कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए दवाई ले रहें हैं।

आखिर में

अनार के जूस का को अपनी डाइट में शामिल करने से आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहेगा। साथ ही य आपके दिल, दिमाग और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं रखने में मदद करेगा। लेकिन हर चीज़ का सही मात्रा में सेवन करने से ही उसके फायदे मिलते हैं। और अनार का जूस पीने के फायदे आपको जरूर मिलेंगे।

अनार का जूस डाइट में शामिल करने से पहले इसके बारे में सभी जानकारी प्राप्त करें। इस बात का ध्यान रखें कि डाइट में किसी भी प्रकार का बदलाव अचानक से ना लाएं।

आप किस फल का जूस पीना पसंद करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

FAQs

सही मात्रा में रोजाना अनार का जूस सेहतमंद साबित हो सकता है। अनार का जूस पीने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल सामान्य बना रहता है और दिल की बीमारियां होने के आसार कम हो जाते हैं।

कई अध्ययन में पाया गया है अनार के जूस में पाए जाने वाले तत्व फैट बर्न करने में मदद करते हैं और अनार का जूस पीने के बाद भूख कम लगती है जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

कई एक्सपर्ट के द्वारा बताया गया है कि खाली पेट अनार का जूस पीने से अधिकतर बीमारियों से बचाव मिलता है।

अनार का जूस कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो त्वचा को फ्री रेडिकल, एंटी- एजिंग से बचाव में मदद करता है और त्वचा सेहतमंद बनाने में मदद करता है।

कुछ लोगों को अनार के जूस से एलर्जी की शिकायत हो सकती है। अनार के जूस से एलर्जी होने पर खुजली, सूजन, सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें हो सकती है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime