फल खाने के 12 सेहतमंद फायदे और इससे जुड़ी बातें - मिश्री
फल खाने के सेहतमंद फायदे और इससे जुड़ी बातें

फल खाने के 12 सेहतमंद फायदे और इससे जुड़ी बातें

फल खाने के फायदे के साथ पौष्टिक तत्व मिलते हैं जिस कारण से इन्हें डाइट में शामिल करना जरूरी हो जाता है। फल खाने के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

क्या आप बता सकते हैं कि मनुष्य को प्राकृति की सबसे खूबसूरत देन क्या है? फल!

सेहतमंद और अच्छी जिंदगी जीने के लिए फलों को बैलेंस डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। जो लोग रोजाना फल खाते हैं उन लोगों के बीमार होने के आसार कम हो जाते हैं। फल कई जरूरी आहार देते हैं जो शरीर और दिमाग की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते है। इसके अलावा फल खाने के ऐसे कई सारे कारण हैं।

एक अध्ययन में यह साबित हुआ है कि अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए फलों का सेवन करना बहुत अहम है। फलों को सेहतमंद डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इन्हें सेहतमंद स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं। सभी फलों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और बीमारी से लड़ने के लिए जरूरी एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। रोजाना फल खाने से कई सारी बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं जैसे कि- दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, टाइप- 2 डायबिटीज। फलों के फायदे से जुड़ी जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

सेहतमंद डाइट के लिए फलों का होना बेहद महत्वपूर्ण है। फलों से अधिकतर पौष्टिक तत्व की जरूरत पूरी होने में मदद मिलती है। फलों के फायदे से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. सेहतमंद दिल

ताजे फल पोटैशियम से भरपूर होते हैं। केले में पोटैशियम ज्यादा पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आपकी डाइट में फल शामिल है तो दिल की बीमारी होने के आसार कम हो सकते हैं।

2. लो ब्लड कोलेस्ट्रॉल

फलों में फाइबर पाया जाता है। फाइबर शरीर में कैटाबोलिक प्रोसेस में मदद करता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रहता है और दिल की बीमारी के आसार कम हो जाते हैं।

टोकरी में सेब
फलों के फायदे लो ब्लड कोलेस्ट्रॉल के लिए

3. कैंसर से बचाव

डाइट में फल शामिल करने से कैंसर होने के आसार कम हो जाते हैं। फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं और बीमारी दूर रखते हैं। टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपीन प्रोस्टेट कैंसर के विकास को रोकने में मदद कर सकता है।

4. सेहतमंद आंखें

ताजे फल खाने से आंखों से जुड़ी कई परेशानी दूर हो सकती है। जब आप ताजे फल और सब्जियां खाते हैं तब आंखों की बीमारी दूर रहती है। फलों में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन पाए जाते हैं जो इसका मुख्य कारण है।

टोकरी में बेरी
फलों के फायदे सेहतमंद आंखों के लिए

5. सामान्य डायबिटीज

हरी, पत्तेदार सब्जियां खाने से डायबिटीज होने का खतरा कम हो सकता है। फाइबर से भरपूर हरी सब्जियां और फल खाने से सेहत अच्छी रहती है और प्रोसेस्ड फूड खाने से वजन से जुड़ी परेशानी आ सकती है।

6. स्वस्थ पाचन शक्ति

फलों में भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो स्वस्थ पाचन शक्ति के लिए लाभदायक है। फलों का सेवन करने से पाचन शक्ति स्वस्थ रहती है और कब्ज से छुटकारा मिलता है।

संबंधित आर्टिकल: फ्रूट जूस या फूट – क्या है ज्यादा सेहतमंद?

टोकरी में स्ट्रॉबेरी
फलों के फायदे सेहतमंद डाइजेशन के लिए

7. वेट लॉस

फलों में प्राकृतिक शुगर पाया जाता है। आपको बता दें कि फलों में पाया जाने वाले शुगर का असर वैसा नहीं होता है जैसे बाकी शुगर का होता है। फलों में फाइबर, फाइटोकेमिकल्स, और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो प्राकृतिक शुगर को धीरे- धीरे खून में लेकर आते हैं।

8. स्वस्थ दिमाग

चिंता और सूजन इंसान के दिमाग पर असर करती है। फलों में एंथोसायनिन पाया जाता है जो इन सभी को कम कर सकता है। यही कारण है जिससे फलों को दिमाग तेज बनाने के लिए जाना जाता है। इसलिए फलों का सेवन अभी से शुरु कर दें।

संबंधित आर्टिकल: कीवी के लाजवाब फायदे

फ्रूट बास्केट
फलों के फायदे सेहतमंद दिमाग के लिए

9. डायबिटीज में असरदार

अधिकतर डायबिटीज से गुजर रहे लोगों को फल खाने से मना किया जाता है क्योंकि इनमें कार्बोहाइड्रेट होता है। लेकिन आप फलों का सेवन पूरा बंद नहीं कर सकते हैं। ऐसा करने से आप जरूरी विटामिन और मिनरल्स का सेवन रोक रहे हैं। इनके बिना बीमार इंसान और बीमार हो जाएगा। सही मात्रा में खाने से नुकसान नहीं होगा और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

10. पथरी का कम खतरा

फलों में सही मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो पथरी होने के आसार को कम कर देता है। इसके अलावा पोटैशियम की मात्रा कम होने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके अलावा दिल की बीमारी होने के आसार भी ज्यादा हो जाते हैं।

बास्केट में फल
फलों के फायदे पथरी होने के आसार कम कर सकता है।

11. रेड ब्लड सेल

ताजे फलों में फोलिक एसिड पाया जाता है। इसके होने से शरीर में रेड ब्लड सेल प्रोड्यूज होती रहती है। यह गर्भवति महिलाओं के लिए बहुत जरुरी है।

12. कैरोटीनॉयड

फल, खासकर वो फल जो नारंगी रंग के होते हैं उनमें कैराटेनॉइड भारी मात्रा में पाया जाता है। कैरोटीनॉयड में अल्फा-कैरोटीन और बीटा-कैरोटीन शामिल हैं। शरीर बीटा- कैरोटीन को विटामिन ए में बदल देता है जो इम्यून सिस्टम, सेहतमंद आंखें और स्वस्थ त्वचा के लिए लाभदायक है।

फलों में पाए जाने वाले पौष्टिक आहार

फलों में पाए जाने पौष्टिक तत्व कुछ इस प्रकार हैं –

1. विटामिन ए

फलों में विटामिन ए प्राकृतिक रूप से मौजूद रहता है। यह फैट घुलने वाला विटामिन है जिसको आंखें, हड्डियों और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए जाना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह टिशू सुधारने में मदद करता है। विटामिन ए आम, पपीता, खुबानी और बाकी फलों में पाया जाता है।

2. विटामिन बी5

विटामिन बी5 शरीर की पूरी सेहत को अच्छा रखता है। इसको पैंटोथैनिक एसिड के नाम से भी जाना जाता है जो खाने को एनर्जी में बदलता है। इसके अलावा यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखता है। विटामिन बी5 एवोकैडो में पाया जाता है।

3. विटामिन बी6

विटामिन बी6 को त्वचा, नस और ब्लड सेल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए जाना जाता है। यह केले और एवोकैडो में पाया जाता है।

4. विटामिन सी

विटामिन सी प्राकृतिक रूप से घुलने वाला विटामिन है जो संतरे, अनानस, बेर, बैरीज़ और तरबूज में पाया जाता है।

5. आयरन

आयरन प्राकृतिक रूप से कई फलों में पाया जाता है जैसे कि अनार, बैरीज और तरबूज।

6. मैंगनीज

मैंगनीज को सूजन कम करने के लिए जाना जाता है और सेहतमंद हड्डियां और ब्लड शुगर लेवल को सामान्य बनाए रखने के लिए भी जाना जाता है। यह अनानस में पाया जाता है।

7. पोटैशियम

पोटैशियम को दिल, किडनी और बारी अंगों को अच्छे से काम करवाने के लिए जाना जाता है। फास्फोरस आपको केले और कई खट्टे फलों में भरपूर मात्रा में मिल सकता है।

8. फास्फोरस

फास्फोरस को सेल के काम, कैल्शियम की सामान्य मात्रा, मजबूत हड्डियां, दांत के लिए जाना जाता है। यह आपको केले और खट्टे फलों में मिलता है।

9. सेलेनियम

यह पानी और कुछ खाने में पाया जाता है। शरीर को यह मिनरल कम मात्रा में चाहिए होता है वहीं इसको मेटाबोलिज्म के लिए अच्छा माना जाता है। यह आम, केले और एवोकैडो में पाया जाता है।

फलों से जुड़ी जरुरी बातें

  1. फल सेहतमंद स्नैक्स हैं। इनमें कैलोरी, सैचुरेटेड फैट और सोडियम नहीं होता है जो शरीर के लिए हानिकारक है। इसके अलावा किसी में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है।
  2. बाकी खाने के मुकाबले फलों में कई सारे पौष्टिक आहार पाए जाते हैं जैसे कि पोटैशियम, डाइट्री फाइबर, विटामिन सी और फोलिक एसिड।
  3. पोटैशियम से भरपूर डाइट होने से ब्लड प्रेशर सामान्य बना रहता है। केले, सूखे आडू और संतरे के जूस में पोटैशियम पाया जाता है।
  4. फलों से मिलने वाला डाइट्री फाइबर सेहतमंद डाइट का हिस्सा है। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है जिससे दिल की बीमारी के आसार कम हो जाते हैं। फाइबर का सेवन करने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे वजन सामान्य बने रहने में मदद मिलती है।
  5. विटामिन सी शरीर के टिशू ठीक करने के लिए जाना जाता है। विटामिन सी की मदद से दांत भी स्वस्थ रहते हैं।
  6. फलों को खाने से दिमाग स्वस्थ रहता है। दिमाग की हालत सुधारने के लिए फलों को अपनी डाइट में जरूरी शामिल करें।
टोकरी में फल
फलों में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व

7. फलों में डाइट्री फाइबर होता है जो दिल की बीमारी और मोटापे के खतरा कम कर देता है।

8. फलों में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है। फलों से सिंपल शुगर, फाइबर और विटामिन भी मिलता है।

9. फल, डाइट्री फाइबर का अच्छा आधार है जिससे अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल सामान्य बना रहता है। इसके अलावा कब्ज जैसी परेशानी भी दूर रहती है।

10. सभी फल मिनरल्स से भरपूर रहते है जो पाचन शक्ति के लिए लाभदायक है।

11. फलों में विटामिन सी होने के कारण यह इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग और सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं।

12. फलों में फाइटोन्यूट्रिएंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो टिशू खराब नहीं होने देता है।

आखिर में

फल डाइट में होने बहुत जरूरी हैं। प्राकृतिक रूप से मिलने वाले फल सेहत के साथ- साथ कई सारे विटामिन और मिनरल्स सही मात्रा में देते हैं। इनका सेवन करने से कई सारी बीमारी से बचाव रहता है। इसलिए फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

फलों का सेवन कई तरह से किया जा सकता है जैसे कि सलाद, जूस, स्मूदी आदि।

आप किस तरह से फलों का सेवन करना पसंद करते हैं?

FAQs

फल खाने के कई सारे हैं जैसे कि विटामिन और मिनरल से भरपूर, लो कैलोरी और लो फैट, सेहतमंद दिल, लो ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल, स्वस्थ डाइजेशन आदि।

वैसे तो हर फल की अपनी खासियत होती है लेकिन कीवी को सबसे ताकतवर फल माना जाता है क्योंकि यह आंखों की बीमारी होने के आसार कम कर देता है। इसके साथ यह पाचन शक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। जोड़ों के दर्द और शरीर के अन्य से राहत दिलाने में मदद करता है।

बैलेंस डाइट में फलों की मौजूदगी बेहद जरूरी है। रोजाना सेब, आम, अनानस, बैरीज का सेवन किया जा सकता है जो विटामिन और मिनरल से भरपूर होते है।

सुबह खाली पेट केल, पपीता, तरबूज आदि का सेवन किया जा सकता है।

सभी फलों का सेवन सही समय और सही मात्रा में करने से फायदे मिलते हैं। फल विटामिन, मिनरल और कई पौष्टिक तत्व से भरपूर होते हैं जो अच्छी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
5 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments