चुकंदर का जूस- फायदे और घर में कैसे बनाए (Beetroot Juice: Significant Health Benefits & Easy Recipe To Make It Home)
चुकंदर के जूस को बहुत सेहतमंद कहा जाता है। यह लाल/ बैंगनी रंग की सब्जी को वजन कम, ब्लड प्रेशर कंट्रोल आदि के लिए जाना जाता है। चुकंदर के जूस के फायदे और घर में जूस कैसे बनाए की जानकारी यहां से ले सकते हैं।
रोजाना शरीर को सेहतमंद रखने के लिए चुकंदर कई सारे फायदे के साथ आता है। आपको बता दें कि यह डाइजेशन और खून से जुड़ी होने वाली परेशानी के लिए लाभदायक है। इसके अलावा चुकंदर के फायदे लो ब्लड प्रेशर, लिवर के काम करने में सुधार आदि से भी जुड़े हुए हैं। अगर आप सेहत को लेकर सतर्क हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं। जितना चुकंदर सेहतमंद है उतना ही सेहतमंद चुकंदर का जूस भी है। चुकंदर के जूस के फायदे के बारे में जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
विषय सूची
वीडियो- चुकंदर के जूस के फायदे
चुकंदर क्या है? (What Is Beetroot?)
मध्य युग से चुकंदर को डाइजेशन और खून से जुड़ी दिक्कतों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। यह गहरा बैंगनी रंग का होता है जिससे उबालकर, रोस्ट कर या फिर कच्चा, अकेला या किसी सब्जी के साथ सलाद की तरह खाया जाता है। इसके अलावा अचार की तरह भी इसको खाया जाता है। चुकंदर को बनाने के तरीके के अलावा इसको जूस के रूप में भी पीया जाता है।
चुकंदर का जूस पीने के फायदे (Benefits of beetroot juice)
1. लो ब्लड प्रेशर (Lowering Blood Pressure)
चुकंदर के जूस को ब्लड प्रेशर के लिए असरदार माना जाता है। चुकंदर में पाया जाने वाला नाइट्रेट, नाइट्रिक एसिड को पचाने में मदद करता है। और साथ ही ब्लड वेसल्स को घोलता है जिससे खून अच्छे से बहता है और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।
2. लिवर के लिए अच्छा
चुकंदर का जूस लिवर को सही से काम करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट दिल की सेहत और सूजन को कम करने के लिए लाभदायक होते हैं।
3. वजन सामान्य बनाए रखने के लिए लाभदायक (Aids in Weight Management)
चुकंदर के जूस में जीरो फैट होता है इसलिए यह ब्रेकफास्ट के लिए फायदेमंद है। चुकंदर में अच्छी मात्रा में डाइट्री फाइबर पाया जाता है जो मांसपेशियों और पेट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए | वजन बढ़ाने के लिए
4. पोटैशियम का अच्छा आधार (Good Source Of Potassium)
चुकंदर को ब्लड प्रेशर कम करने के लिए जाना जाता है। क्योंकि यह मिनरल्स का अच्छा आधार है। चुकंदर के जूस में मैंगनीज और जिंक पाया जाता है।
5. स्वस्थ दिमाग (Promotes Mental Health)
चुकंदर का जूस नाइट्रेट से भरपूर होता है जो दिमाग में खून के बहाव को सही बनाए रखने में मदद करता है। चुकंदर खाने से दिमाग से जुड़ी कई बीमारी जैसे कि पागलपन और भूलने की बीमारी जैसी बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं।

6. पाचन शक्ति में सुधार (May Improve Digestion)
चकुंदर में डायट्री फाइबर होता है जो पाचन शक्ति में आराम देता है। चुकंदर, फाइबर लेने का एक अच्छा आधार है। एक कप चुकंदर के जूस में 3.4 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर जल्दी से पचता नहीं है जिससे पेट स्वस्थ बना रहता है।
चुकंदर के नुकसान (Side-Effects Of Beetroot Juice)
1. पथरी का खतरा (Kidney Stones)
ऑक्सीलेट की मात्रा ज्यादा होने से किडनी में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में कैल्शियम की मात्रा सामान्य से ज्यादा होने पर किडनी में पथरी के आसार बढ़ जाते हैं।
2. ब्लड प्रेशर में बदलाव (Variable Blood Pressure)
चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर में बदलाव आते रहते हैं। ऐसा होने से ब्लड प्रेशर कभी हाई तो कभी लो हो जाता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर सामान्य से कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें- नोनी जूस | अनार का जूस | फ्रूट जूस या फ्रूट- क्या है ज्यादा सेहतमंद?
3. लिवर में खराबी (Increases Liver Toxicity)
चुकंदर में कॉपर और मैग्नीशियम की भारी मात्रा होती है जो लिवर में जमा होते हैं। अधिक मात्रा में चुकंदर के जूस का सेवन करने से कॉपर और मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ जाती है जिससे लिवर के टोक्सिक होने के आसार बढ़ जाते हैं।

4. ब्लड शुगर का बढ़ना (Increases The Blood Sugar)
ज्यादा मात्रा में चुकंदर का जूस पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। चुकंदर के जूस में ग्लूकोज का लेवल ज्यादा होता है जो शुगर से जुड़ी परेशानी का मुख्य कारण हो सकता है। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल सामान्य से ज्यादा है या फिर प्री- डायबटिक लक्षण हैं तो चुकंदर के जूस का सेवन ना करें।
चुकंदर का जूस बनाने की रेसिपी (Recipe For Beetroot Juice)
अब जब आपको चुकंदर के जूस के फायदे पता चल गए हैं तो आप इसको अपनी डाइट में शामिल करना चाहेंगे। चुकंदर का जूस पीने से वजन सामान्य रहने का सथ- साथ ब्लड प्रेशर भी सही बना रहता है। जूस को बाहर से पीने से अच्छा है कि आपको इसको घर में ही बना लें। चुुकंदर के जूस को घर में बनाना बेहद आसान है।
चुकंदर का जूस बनाने के लिए आप कुछ सामग्री के जरुरत है-
- 1 चुकंद (छोटा)
- 1 गाजर
- ½ नींबू का रस
- 1 सेब

चुकंदर का जूस इलेक्ट्रिक जूसर से बनाना सुविधाजनक है। सभी सब्जियों और फलों को अच्छे से धो लें और सभी को सही मात्रा में डालें। सभी सब्जियों को अच्छे से मिक्स करने के बाद नींबू का रस डालना ना भूलें। नींबू का रस डालने से कड़वाहट चली जाती है और चुकंदर के जूस को ठंडा पीएं।
आखिर में
चुकंदर के फायदे के साथ- साथ चुकंदर के जूस के फायदे भी कई सारे हैं। यह मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है। इसमें ना के बराबर कैलोरी होती हैं। सही मात्रा में इसका सेवन करने से इसके फायदे कई हैं लेकिन अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो सेहत पर इसके नुकसान कई हो सकते हैं।