लौकी के जूस के 11 फायदे, विधि, डिश और नुकसान - मिश्री
लौकी के जूस के फायदे, विधि, डिश और नुकसान

लौकी के जूस के 11 फायदे, विधि, डिश और नुकसान

लौकी के जूस के फायदे स्वस्थ डाइजेशन, सेहतमंद दिल, वजन कम करने आदि में मदद करते हैं। गर्मियों में अपनी डाइट में लौकी का जूस क्यों शामिल करना चाहिए, यहां से जानें।

इस सब्जी से जूस, सब्जी, मिठाई बना सकते हैं। क्या आप पहचान सकते हैं?

गर्मियों में अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा जूस शामिल करने की कोशिश करनी चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो। इन गर्मियों में लौकी के जूस के फायदे लेना ना भूलें। आपको लग रहा होगा कि लौकी के जूस का स्वाद कैसा होगा? आपको बता दें कि जितने ज्यादा लौकी का जूस पीने के फायदे हैं उतना ही अच्छा लौकी के जूस का स्वाद भी होता है। लौकी का जूस पीने के लाभ कई सारे हैं जैसे कि वजन कम करने में मदद, सेहतमंद दिल, स्वस्थ डाइजेशन और साथ ही त्वचा और बालों के लिए लाभदायक होता है।

यहां से आप लौकी का जूस बनाने की विधि के बारे में भी जान सकते हैं। लौकी के जूस के फायदे से जुड़ी सारी जानकारी इस आर्टिकल से विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं।

लौकी के जूस के फायदे इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व के कारण उपलब्ध हैं। लौकी के जूस में ऐसे कई पौष्टिक तत्व हैं जिस कारण से आपको लौकी का जूस पीने के लाभ प्राप्त होते हैं जिससे जुड़ी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से ले सकते हैं।

पोषण मात्रा – 100 ग्राम
कैलोरी 15
सोडियम 2 एमजी
फैट 0 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 3.7 ग्राम
डाइटरी फाइबर 1.2 ग्राम
विटामिन सी 14%
कैल्शियम 2%
आयरन 1%
मैग्नीशियम 2%

लौकी के जूस के फायदे

लौकी के जूस के फायदे जानने के बाद आप इसे अपनी गर्मियों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहेंगे। लौकी का जूस डाइट में रोजाना आसानी से शामिल किया जा सकता है क्योंकि लौकी सस्ती आती है और लौकी का जूस बनाना बेहद आसान है। तो इंतजार किस बात का है, आइए आपको लौकी का जूस पीने के फायदे से रुबरु करवाते हैं।

1. पानी की कमी

गर्मियों में शरीर हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। जब शरीर पानी से भरपूर रहता है तब गर्मी सहन करने की क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। पानी की कमी पूरी करने के लिए लौकी के जूस के फायदे आपके बेहद काम आ सकते हैं। आपको बता दें कि लौकी में भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है जो शरीर हाइड्रेट रखने में मदद करती है। रोजाना एक गिलास लौकी का जूस पीने से गर्मी सहन करने की क्षमता मिलती है और साथ ही लौकी जूस के फायदे भी मिलते हैं।

2. स्वस्थ पेट

अगर आपका पेट स्वस्थ है तो शरीर 90% स्वस्थ हो जाता है। क्या आपने बड़े- बूढ़े लोगों को कहते हुआ सुना है कि पेट स्वस्थ तो सब स्वस्थ। इसका मतलब है कि अगर आपका पेट सेहतमंद है तो पूरा शरीर सेहतमंद रहता है। पेट स्वस्थ रखने के लिए लौकी के जूस के फायदे अवश्य लेने चाहिए। जिन लोगों को कब्ज, गैस जैसी परेशानी है उन लोगों को रोजाना एक गिलास लौकी का जूस पीने की सलाह दी जाती है। लौकी के जूस में ऐसे कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो पेट स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

लौकी का जूस पीने के लाभ स्वस्थ पेट के लिए

3. स्वस्थ डाइजेशन

लौकी के जूस के फायदे इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर के कारण बढ़ जाते हैं। आपको बता दें कि लौकी में उपलब्ध डाइटरी फाइबर डाइजेशन प्रोसेस स्वस्थ तरीके से करने में मदद करता है। डाइटरी फाइबर पचने में समय लगता है जिससे पाचन शक्ति फाइबर पचाने में ज्यादा मेहनत और समय लगता है जिस कारण पाचन शक्ति अच्छे और स्वस्थ तरीके से डाइजेशन प्रोसेस पूरा करता है। डाइट में फाइबर होना बेहद जरूरी है क्योंकि फाइबर के कारण ही पेट स्वस्थ रहता है।

4) वेट लॉस

लौकी के जूस के फायदे वेट लॉस के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं। अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं तो उसमें लौकी का जूस जरूर शामिल करें। लौकी का जूस पीने के फायदे वजन कम करने के लिए कई सारे हैं जैसे कि लौकी में कैलोरी की मात्रा कम होती है, डाइटरी फाइबर से भरपूर होती है आदि। वजन कम करते समय कैलोरी का ध्यान खासतौर पर रखना पड़ता है। लौकी में कुल 15 कैलोरी होती है जो लौकी का जूस पीने के लाभ बढ़ा देती है।

डाइटरी फाइबर का सेवन करने के बाद इसे पचने में समय लगता है जिस कारण पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है। लंबे समय के लिए पेट भरे रहना का मतलब है कि भूख कम लगना जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। कसरत, बैलेंस डाइट के साथ लौकी जूस बेनिफिट अवश्य शामिल करें। लौकी के जूस में नींबू का रस डालकर सेवन कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल: सोयाबीन के लाजवाब फायदे

कांच के गिलास में जूस
लौकी का जूस पीने के फायदे वजन कम करने के लिए

5. सेहतमंद दिल

बैलेंस डाइट, कसरत की कमी और खान- पान पर ध्यान ना देने के कारण लोगों के बीच दिल की बीमारी आम हो गई है। शुरुआत से खान- पान का ध्यान रखना से दिल सेहतमंद रहता है। लेकिन वो कहते है ना “जब जागो तब सवेरा” और इसी कहावत को जीवन में शामिल करना है। लौकी के जूस में विटामिन सी, विटामिन के और कैल्शियम पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। कोलेस्ट्रॉल सामान्य रहने से दिल की बीमारी होने के आसार कम होने में मदद मिलती है। दिल की बीमारी से दूर करने के लिए सुबह खाली पेट लौकी का जूस पी सकते हैं।

6. स्वस्थ लिवर

लौकी का जूस पीने के फायदे शरीर के अधिकतर अंगों को मिलते हैं। अगर आपको लिवर से जुड़ी किसी तरह की दिक्कत है तो लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से सलाह जरूर लें। लौकी के जूस के फायदे इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी के कारण बढ़ जाते हैं। इन दोनों तत्व के कारण लौकी का जूस पीने से लिवर स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

हरे रंग का जूस
लौकी के जूस के फायदे स्वस्थ लिवर के लिए

7. अच्छी नींद

अच्छी नींद ना आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि खराब डाइट, कसरत ना करना, पौष्टिक आहार की कमी, टेंशन आदि। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो आपको अभी ध्यान देने के जरूरत है। लौकी के जूस के फायदे आपकी मदद कर सकते हैं। रोजाना एक गिलास लौकी का जूस पीने से अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा बैलेंस डाइट, कसरत आदि चीजों पर भी ध्यान दें।

8. डायबिटीज

लौकी के जूस के फायदे  डायबिटीज के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं। डायबिटीज से गुजर रहे लोगों को लौकी का जूस पीने की सलाह दी जाती है लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आपको बता दें कि लौकी के जूस में लोग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो ब्लड शुगर लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। लौकी का जूस अचानक से ब्लड शुगर लेवल कम या ज्यादा होने नहीं देता है।

संबंधित आर्टिकल: पपीते के पत्ते के फायदे

गिलास में जूस
लौकी का जूस पीने के लाभ डायबिटीज में मददगार

9. स्ट्रांग इम्यूनिटी

लौकी का जूस पीने के फायदे इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं। लौकी का जूस पीने के लाभ इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल्स और फाइटोन्यट्रिएंट्स के कारण बढ़ जाते हैं। लौकी जूस के फायदे फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल ऐसे कंपाउंड होते हैं जो स्वस्थ सेल के साथ मिल जाते हैं और उन्हें अस्वस्थ कर देते हैं। फ्री रेडिकल बीमार करने का मुख्य कारण है। यहां पर लौकी के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट काम आते हैं। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल के साथ मिल जाते हैं और इन्हें खत्म करने में मदद करते हैं। अगर आपका शरीर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होगा तो फ्री रेडिकल से आपके शरीर का बचाव रहेगा।

10. सेहतमंद त्वचा

लौकी के जूस के फायदे सेहत के साथ- साथ त्वचा के लिए भी कई सारे हैं। लौकी का जूस विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जिस कारण से लौकी का जूस पीने के लाभ त्वचा के लिए बढ़ जाते हैं। रोजाना एक गिलास लौकी का जूस पीने से त्वचा अंदर और बाहर से साफ हो जाती है। इसके अलावा आप त्वचा पर लौकी के जूस से हल्के हाथ से मालिश भी कर सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा डायरेक्ट पौष्टिक तत्व प्राप्त होते हैं।

11. मजबूत बाल

लौकी के जूस के फायदे बालों के लिए मौजूद हैं। आपको बता दें कि लौकी के जूस में विटामिन बी पाया जाता है जो समय से पहले बालों को सफेद नहीं होने देते हैं। लौकी का जूस पीने से बालों की जड़ें मजबूत होती है, पोषण मिलता है आदि। रोजाना लौकी का जूस पीने से बालों में चमक आने में मदद मिल सकती है।

कैसे करें इस्तेमाल

  • लौकी का जूस बालों को मजबूत बनाने के लिए किया जा सकता है। सबसे पहले कद्दूकस में लौकी कस लें।
  • अब कसी हुई लौकी में योगर्ट या फिर सेब का सिरका डालें और अच्छे से मास्क बनाएं।
  • अब इस हेयर मास्क को बालों में लगाएं और कुछ देर बाद पानी से बाल धो लें।

लौकी का जूस बनाने की विधि

लौकी के जूस के फायदे जानने के बाद जरूरी है कि आप इसे अपनी डाइट में शामिल करें। लौकी का जूस इतना आसान है कि इसे बच्चा भी बना सकता है। अगर आप कोई डाइट फॉलो कर रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि अधिकतर खाने की चीजें घर में ही बनाएं। अगर आप लौकी का जूस डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो इसे घर में ही बनाएं। लौकी का जूस बनाने की विधि से जुड़ी सारी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

लौकी का जूस बनाने की विधि

पहला तरीका

  • लौकी का जूस बनाने के लिए सबसे पहले छिली हुई लौकी के छोटे- छोटे टुकड़ें कर लें।
  • यह टुकड़े ब्लेंडर में डाल लें।
  • अब ब्लैंडर में पुदीना, नींबू रस, नमक, अदरक, जीरा पाउडर, काली मिर्च और 1 कप पानी डालें।
  • ऊपर दी गई चीजों में से आप पसंद के अनुसार हटा भी सकते हैं।
  • अब सभी चीजों को ब्लैंड कर दें।
  • लौकी का जूस गिलास में निकालें। लौकी का जूस तैयार है।
जूस
लौकी का जूस बनाने की विधि

दूसरा तरीका

अगर आपको सिंपल लौकी का जूस पीना है तो यह विधि फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले लौकी छील लें।
  • छीली हुई लौकी कस लें।
  • कसी हुई लौकी में नमक डालें।
  • अब हाथ से कसी हुई लौकी से हाथ से दबाकर रस निकालें।
  • कसी हुई लौकी से रस निकालने के बाद इसे अलग रख दें।
  • अच्छे से रस निकालने के बाद अब छलनी से जूस छान लें।
  • लौकी का सिंपल जूस तैयार है।

लौकी से बनने वाली डिश

बच्चों को लौकी कम ही पसंद आती है। लौकी से नई- नई डिश बनाकर बच्चों की पसंद बना सकते हैं। इससे कई स्वादिष्ट डिश बनाई जा सकती हैं। लौकी से क्या डिश बनाई जा सकती है से जुड़ी सारी जानकारी नीचे से ले सकते हैं।

1. लौकी के कोफ्ते

लौकी के कोफ्ते बनाने की विधि हर किसी के घर में अलग- अलग होती है। इस डिश में आप अपनी पसंद के मसाले इस्तेमाल कर सकते हैं।

लौकी के कोफ्ते बनाने की विधि

  • लौकी के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले लौकी छीले लें और कस लें।
  • लौकी कसने के बाद इसका पानी हाथों से दबाकर निकाल लें।
  • अब पानी निकाली गई लौकी में बेसन, लाल मिर्च, हल्दी, नमक डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  • अब कढ़ाई में तेल डालें और पकोड़े के आकार में बनाएं और गर्म तेल में डालें।
  • ऐसे लौकी से कोफ्ते बना लें।
  • अब लौकी के कोफ्तों के लिए तरी तैयार करें।
  • सबसे पहले तेल डालें और जीरा, हींग, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया और अब कटा हुआ प्याज डालें।
  • प्याज को गोल्डन होने तक पकाएं।
  • अब बारीक कटे हुए टमाटर डालें और इसमें हल्दी डालें और अच्छे से पकाएं।
  • अब तड़का अच्छे से पकाएं और अब इसमें गर्म पीना डालें।
  • अब तरी को 5 मिनट पकने दें।
  • अब इसमें कोफ्ते डालें और 2 मिनट पकने दें।
  • अब कटा हुआ हरा धनिया डालें। लौकी के कोफ्ते तैयार हैं।

2. लौकी का रायता

गर्मी में खाने के साथ रायता जरुरी होता है।बूंदी के रायते के अलावा आप लौकी का रायता भी बना सकते हैं। लौकी का रायता बनाे की जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

लौकी का रायता बनाने की विधि

  • लौकी का रायता बनाने के लिए सबसे पहले लौकी छीलें और कस लें।
  • अब प्रेशर कुकर में कसी हुई लौकी और एक गिलास पानी डालें और 1 सीटी आने दें।
  • दही को अच्छे से फैंट लें। अब इसमें काला नमक, काला मिर्च, भुना हुआ जीरा डालें।
  • अब करछी में घी डालें और गैस पर गर्म करें और इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालें। लहसुन को ब्राउन होने दें।
  • अब करछी को दही में डालें और ढक दें।
  • अब प्रेशर कुकर से लौकी निकालें और ठंडा होने दें।
  • अब लौकी से एक्स्ट्रा पानी निकालें और तड़का लगाई हुई दही में डालें।
  • अब आखिर में बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालें।
  • लौकी का रायता तैयार है।

3. लौकी का हलवा

अगर आपके घर अधिकतर लोगों को मीठा पसंद है तो आप लौकी के हलवे का मदद से स्वाद के साथ सेहत भी दे सकते हैं। लौकी का हलवा बनाने की विधि बेहद सिंपल है।

लौकी का हलवा बनाने की विधि

  • लौकी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी छील लें और कस लें।
  • अब पैन में घी डालें और फिर कसी हुई लौकी डालें।
  • अब लौकी को थोड़ी देर पकने दें।
  • अब इसमें दूध डालें और पकने दें। थोड़ी देर बाद इसमें स्वाद के अनुसार चीनी डालें।
  • सारा दूध पकने का मतलब है कि हलवा तैयार होने वाला है।
  • अब इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें और हलवा ढक दें।
  • थोड़ी देर बाद गैस बंद करें और आपका लौकी का हलवा तैयार है।

लौकी के जूस के नुकसान 

किसी भी चीज के फायदे जानने के साथ- साथ उसके नुकसान जानने भी जरुरी हैं। इसलिए लौकी के जूस के नुकसान के बारे में जानना बेहद जरुरी है। किसी भी चीज का सेवन सही मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि सेहतमंद चीज का सेवन अधिक मात्रा में करने से भी उससे नुकसान हो सकते हैं। लौकी के जूस के नुकसान से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

  • कड़वे लौकी का जूस पीने के लिए मना किया जाता है क्योंकि इससे पेट में दर्द हो सकता है।
  • लौकी के जूस में किसी और जूस को ना मिलाएं।
  • गर्भवति महिलाओं को लौकी का जूस पीने की सलाह नहीं दी जाती है। लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से सलाह जरुर लें।
  • कच्ची लौकी का सेवन ना करें सिर्फ लौकी के जूस का ही सेवन करें। कच्ची लौकी खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

आखिर में

लौकी के जूस के फायदे लेने के लिए जरुरी है कि आप इसे अपनी डाइट में शामिल करें। सुनने में आता है कि अधिकतर लोगों को लौकी नापसंद होती है लेकिन उन लोगों यह नहीं पता है कि वो लोग कितने महत्तवपूर्ण पौष्टिक आहार छोड़ रहे हैं। इस आर्टिकल के माध्यम शायद उनको पता चले कि लौकी का जूस पीने के फायदे कितने सारे हैं।

जिन लोगों ने लौकी का जूस डाइट में शामिल कर लिया है उन लोगों को बता दें कि अधिक मात्रा में इसका सेवन ना करें क्योंकि अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन करना हानिकारक हो सकता है।

आप लौकी का उपयोग किस तरह से करना पसंद करते हैं।

FAQs

लौकी के जूस के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या लौकी का जूस हानिकारक है?

कड़वी लौकी का जूस हानिकारक हो सकता है जो पेट की परेशानियां पैदा कर सकता है जैसे कि पेट में दर्द आदि। लौकी का जूस पीने से पहले थोड़ा टेस्ट कर लें और फिर जूस का सेवन करें।

2. एक दिन में कितनी मात्रा में लौकी का जूस पीना सेहतमंद होता है?

2012 में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन, फार्माकोलॉजी, न्यूरोलॉजिकल रोग में बताया गया है कि एक दिन में 3 आउंस से ज्यादा लौकी कै जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. लौकी का जूस पीने का सही समय क्या है?

सुबह खाली पेट या फिर सिर्फ सुबह लौकी का जूस पीना सबसे ज्यादा सेहतमंद माना गया है। लौकी का जूस पीकर दिन की शुरुआत सेहतमंद तरीके से होती है।

4. क्या लौकी के जूस से फैट बर्न होता है?

लौकी के जूस में फैट और कैलोरी कम होती है जिस कारण से लौकी के जूस कई सारे फायदे हैं। सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से वजन कम होने में भी मदद मिलती है।

5. क्या लौकी का जूस एसिडिटी के लिए अच्छा है?

लौकी के जूस को स्वस्थ डाइजेशन और पेट के लिए जाना जाता है। लौकी की जूस पीने से गैस, कब्ज जैसी दिक्कतों से राहत मिलने में मदद मिलती है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments