गन्ने के जूस के 11 जबरदस्त फायदे और नुकसान – मिश्री
गन्ने के जूस के जबरदस्त फायदे और नुकसान

गन्ने के जूस के 11 जबरदस्त फायदे और नुकसान

गर्मियों में नींबू और पुदीने के साथ गन्ने का जूस पीने का मज़ा ही कुछ और होता है। गन्ने के जूस के फायदे इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व जैसे कि प्रोटीन, फैट, फाइबर आदि के कारण हैं।

अगर आप चिलचिलाती गर्मी में बाहर किसी काम से गए हैं और आपको गन्ने के जूस वाला दिख जाए तो आप दौड़कर गन्ने का जूस पीने अवश्य जाएंगे। गर्मियों में गन्ने का जूस मिल जाए तो क्या बात बन जाती है। स्वाद में मीठा गन्ने का रस आपकी प्यास के अलावा आपको गन्ने के जूस के फायदे भी देता है। गन्ने का जूस तुरंत एनर्जी देता है, पेट की परेशानियां दूर रखता है, ब्लड प्रेशर सामान्य बनाएं रखने में मदद करता है आदि। गन्ने के जूस में विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, जिंक, फास्फोरस आदि पाएं जाते हैं जो सेहतमंद शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इन गर्मियों में गन्ने के जूस के फायदे अवश्य लें। इस आर्टिकल से आप गन्ने के जूस के फायदे और नुकसान की जानकारी विस्तार में प्राप्त कर सकते हैं।

गर्मियों में गन्ने का जूस तुरंत एनर्जी देता है।

गन्ने के जूस के फायदे इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व के कारण होते हैं। इन सभी पौष्टिक तत्व का सेवन सही मात्रा में करने से सेहतमंद शरीर रखने में मदद मिलती है। गन्ने के जूस के पौष्टिक तत्व की जानकारी नीचे दी गई टेबल से ले सकते हैं।

पोषण मात्रा – 1 कप (240 एमएल)
कैलोरी 183
प्रोटीन 0 ग्राम
फैट 0 ग्राम
शुगर 50 ग्राम
फाइबर 0-13 ग्राम

Buy Sugarcane Juice Online

गन्ने के जूस के फायदे 

टेबल में दिए गए पौष्टिक तत्व के अलावा गन्ने में कई सारे पौष्टिक तत्व होते हैं जिससे जुड़ी जानकारी आप इस आर्टिकल से ले सकते हैं। गन्ने के जूस को तुरंत एनर्जी देने के लिए, स्वस्थ पाचन शक्ति, सेहतमंद किडनी, लिवर आदि के लिए भी जाना जाता है। गन्ने के रस के फायदे से जुड़ी विस्तार से जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1) एनर्जी

गर्मियों में गन्ने का जूस वाला आपको हर चौराहे पर आसानी से मिल जाएगा। अगर आप गर्मी में आप घर से बाहर हैं तो जरुरी है कि आप अपने आपको हाइड्रेट रखें। इसका मतलब है कि शरीर में पानी की कमी ना होने दें। शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए गन्ने के रस का सेवन किया जा सकता है। गन्ने में सिंपल शुगर पाई जाती हैं जो शरीर के द्वारा आसानी से अब्जॉर्ब की जा सकती हैं। इसी कारण से गन्ने के जूस के फायदे तुरंत एनर्जी देने के लिए जाने जाते हैं। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नींबू पानी, नारियल पानी का सेवन भी किया जा सकता है।

गन्ने का जूस हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

2) स्वस्थ डाइजेशन 

अगर आपको आमतौर पर पेट की परेशानियां रहती हैं जैसे कि कब्ज, गैस आदि तो गन्ने के जूस के फायदे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें। गन्ने के रस में फाइबर, शुगर आदि पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो स्वस्थ तरीके से डाइजेशन प्रोसेस पूरा करने में मदद करते हैं। गन्ने का जूस पीने से अधिकतर पेट की परेशानियां दूर रहने में मदद मिलती है।

3) सेहतमंत लिवर 

गन्ने के जूस के फायदे लिवर के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं। गन्ने का जूस लिवर को सही और स्वस्थ तरीके से काम करने में मदद करता है। पीलिया एक ऐसी बीमारी है जिसके होने पर लिवर पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। पीलिया होने पर गन्ने के जूस पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि पीलिया होने पर गन्ने के जूस के फायदे कई सारे प्राप्त होते हैं। गन्ने के जूस के फायदे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं जिससे लिवर किसी भी तरह के इंफेक्शन या बीमारी से बचा रहता है।

4) स्वस्थ किडनी 

किडनी का काम पूरे शरीर में स्वस्थ खून देना है इसलिए किडनी के स्वास्थ्य के बारे में भी सोचने बेहद जरुरी है। गन्ने के जूस में प्राकृतिक रूप से कोलेस्ट्रॉल, सोडियम, सैचुरेटिड फैट कम होता है और इन सभी के कम होने के कारण किडनी स्वस्थ रहती है और अच्छे से काम करती है।

गन्ने का जूस किडनी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

5) सामान्य ब्लड प्रेशर 

जी हां, ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने के लिए गन्ने के जूस के फायदे भी हैं। यह सभी को पता है कि ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने के लिए पोटैशियम को जाना जाता है। और आपको बता दें कि गन्ने के जूस में अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर सामान्य बने रहने से कई बीमारियां होने के आसार कम हो जाते हैं।

संबंधित आर्टिकल: अनार का जूस पीने के फायदे

6) खराश 

गले में खराश या जलन होने पर गन्ने के जूस के फायदे मदद कर सकते हैं। गन्ने का जूस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। इसके साथ ही गन्ने के जूस में विटामिन सी भी पाया जाता है जो गले की खराश दूर करने के लिए जाना जाता है। गले में खराश होने पर गन्ने के जूस का सेवन करें और जल्द राहत पाएं।

7) वेट लॉस 

गन्ने के जूस में फाइबर पाया जाता है जो वजन कम करने के लिए जाना जाता है। फाइबर का सेवन करने से भूख कम लगती है जिससे आप बार- बार खाना नहीं खाते हैं। बिना समय के खाना खाने से वजन बढ़ता है। लेकि अगर आप फाइबर का सेवन करेंगे तो वजन कम होने में मदद मिलेगी। गन्ने के जूस का सेवन सही मात्रा में ही करें क्योंकि इसमें शुगर भी होती है जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।

गन्ने का जूस वजन कम करने में मदद कर सकता है।

संबंधित आर्टिकल: इंटरमिटेंट डाइट के फायदे 

8) बुखार 

अगर बुखार के समय आपको कुछ खाने का मन नहीं है तो आप गन्ने का रस पी सकते हैं। गन्ने के जूस के फायदे बुखार में काम आ सकते हैं क्योंकि गन्ने का रस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो फ्री रेडिकल और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। आपको बता दें कि जब शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा कम होती है तब शरीर में फ्री रेडिकल आ जाते हैं और स्वस्थ सेल के साथ मिलकर बीमारी देते हैं। गन्ने का रस शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा सही बनाए रखता है जिससे फ्री रेडिकल से होने से वाले खतरे के आसार कम हो जाते हैं।

9) मजबूत हड्डियां और दांत 

यह बात सच है कि दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध के फायदे कई सारे हैं। लेकिन इसके साथ ही गन्ने के रस में भी कैल्शियम पाया जाता है जो दांत और हड्डियों को मजबूत करने के लिए जाना जाता है। सही मात्रा में गन्ने के रस का सेवन करने से दांत और हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।

10) स्वस्थ मुंह 

अगर आपको दांतों से जुड़ी परेशानी है जैसे कि सांस में बदबू या फिर दांतों में सड़न, इन सभी के लिए गन्ने के फायदे आपके काम आ सकते हैं। गन्ने के रस में मिनरल्स जैसे कि कैल्शियम और फास्फोरस पाए जैते हैं जो इन परेशानियों से दूर रखने में मदद करते हैं। सही मात्रा में गन्ने का रस पीने से दांत मजबूत होने में मदद मिलती है।

गन्ने के जूस में कैल्शियम होता है जो दांत और हड्डियों के लिए लाभदायक होता है।

11) सेहतमंद त्वचा 

गन्ने में प्राकृतिक रूप से अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड पाया जाता है जो त्वचा के लिए लाभदायक माना जाता है। गन्ने का रस का सेवन करने से त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां दूर होने में मदद मिलती है जैसे कि मुहांसे, झर्रियां, बढ़ती उम्र के आसार, त्वचा में नमी बनी रहना आदि। गन्ने के जूस के फायदे त्वचा पर सीधा लगाकर भी लिए जा सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

त्वचा के लिए गन्ने के रस का इस्तेमाल करने के कई तरीके हैं। गन्ने के रस में शहद या हल्दी या मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तीनों में से कोई एक सामग्री अपनी सुविधा के अनुसार गन्ने के रस में मिलाएं और पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा में नमी बनी रहती है और त्वचा को कई पौष्टिक तत्व भी मिल जाते हैं। यह पेस्ट आप हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।

गन्ने का जूस घर में कैसे बनाएं 

गन्ने का जूस घर में बनाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है। अगर आप घर की सुविधा में गन्ने का जूस पीना चाहते हैं तो थोड़ी मेहनत तो करनी पड़ेगी। गन्ने का जूस दो तरह से बनाया जा सकता है।

गन्ने का जूस बनाने की विधि

पहला तरीका

अगर आपके घर में ऐसी जूस की मशीन है जिसमें जूस निकालते समय कचड़ा अलग हो जाता है और जूस अलग हो जाता है तो आपके लिए गन्ने का जूस निकालना चुटकी का काम है।

  • सबसे पहले गन्ने छीलें। गन्ना छीलते समय ध्यान रखें क्योंकि गन्ने का छिलका सख्त होता है।
  • गन्ने के छोटे- छोटे टुकड़े कर लें।
  • अब अदरक के भी छोटे- छोटे टुकड़े कर लें।
  • गन्ने और अदरक के टुकड़े जूस की मशीन में डालें और जूस निकलने दें।
  • गन्ने का जूस गिलास में डालें। इसमें आप नींबू का रस या फिर पुदीना भी डाल सकते हैं।

दूसरा तरीका

अगर आपको घर में जूस की मशीन नहीं है तो यह तरीका अपना सकते हैं।

  • सबसे पहले गन्ने का छिलका उतारें।
  • अब गन्ने के छोटे- छोटे टुकड़े ब्लैंडर में डालें।
  • सही मात्रा में पानी डालें और ब्लैंड करें।
  • ब्लैंड करने के बाद गन्ने का गुद्दा मिलेगा।
  • अब एक गिलास लें और उस पर छलनी रखें।
  • अब छलनी के ऊपर ब्लैंड किया हुआ गन्ने का गुद्दा डालें और हाथ से दबाएं।
  • हाथ से दबाने पर नीचे गिलास में गन्ने का जूस निकलेगा।
  • ऐसे ही अच्छे से सारा जूस निकाल लें।
  • गिलास में निकले जूस में नींबू का रस या फिर पुदीना डालें।
  • गन्ने का रस तुरंत पी सकते हैं या फिर ठंडा करने के बाद भी पी सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल: नोनी जूस के फायदे

गन्ने के जूस के नुकसान 

गन्ने के जूस के फायदे कई सारे हैं और इनको आप तभी ले सकते हैं जब आप गन्ने के जूस का सेवन सही मात्रा में करेंगे। आपको बता दें कि गर्मियों की इस एनर्जी ड्रिंक के नुकसान भी हो सकते हैं अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करेंगे। गन्ने के रस का सेवन अधिक मात्रा में करने से गन्ने के जूस के नुकसान भी हो सकते हैं। गन्ने के जूस के नुकसान से जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

  • एक दिन में दो गिलास से ज्यादा गन्ने के जूस का सेवन ना करें। अधिक मात्रा में गन्ने का जूस पीने से ज्यादा शुगर का सेवन होता है।
  • डायबिटीज से गुजर रहे लोगों को गन्ने के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से शुगर लेवल बढ़ जाता है।
  • 10 मिनट से ज्यादा गन्ने के जूस को फ्रिज में ना रखें।
  • तुरंत निकाला गया गन्ने के जूस का सेवन करें। ज्यादा समय के लिए निकले गन्ने का जूस पेट की परेशानी दे सकता है।
  • अगर हो सके तो घर में निकाले गए गन्ने के जूस का सेवन करें। सड़क किनारे गन्ने के जूस में धूल- मिट्टी, गंदगी, किटाणु होने के आसार बहुत ज्यादा होते हैं।

FAQs

गन्ने के जूस के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या रोजाना गन्ने का जूस पीना सेहतमंद है?

रोजाना गन्ने का जूस पीने से कोई नुकसान नहीं है अगर इसका सेवन सही मात्रा में किया जाए। गन्ने का जूस पीने से डाइजेशन स्वस्थ तरीके से होता है और साथ ही तुरंत एनर्जी मिलने में भी मदद मिलती है। एक दिन में दो गिलास गन्ने का जूस पीना काफी होता है।

2. क्या गन्ने का रस सेहत के लिए खराब है?

अगर आपको शुगर से जुड़ी किसी भी तरह की बीमारी है तो गन्ने का जूस आपके लिए नहीं है।

3. क्या गन्ने का जूस पीने से वजन बढ़ता है?

सही मात्रा में गन्ने का जूस पीना वजन के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें जीरो कोलेस्ट्रॉल होता है जिससे वजन सामान्य बने रहने में मदद मिलती है।

4. क्या गन्ने का जूस डायबिटीज से गुजर रहे लोगों के लिए अच्छा है?

गन्ने के जूस में प्राकृतिक रूप से शुगर होती है। अगर डायबिटीज से गुजर रहा व्यक्ति इसका सेवन करेगा तो उसे नुकसान हो सकता है। डायबिटीज से गुजर रहे लोगों के लिए गन्ने का जूस पीना अच्छा ऑप्शन नहीं है।

आखिर में

गर्मियों में गन्ने का रस दिन में एक बार मिल जाए तो गर्मियों का मौसम भी अच्छा लगने लग जाता है। गन्ने के जूस के फायदे कई सारे हैं अगर इसका सेवन सही मात्रा में किया जाए। जैसे कि सामान्य ब्लड प्रेशर, स्वस्थ लिवर, मजबूत हड्डियां और दांत, निखतती त्वचा आदि। वैसे तो गन्ने के रस के नुकसान बहुत कम हैं लेकिन इनका भी ध्यान रखना जरुरी है।

दिन में एक गिलास गन्ने का रस आपको तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। गर्मियों में गन्ने के जूस का सेवन अवश्य करें और स्वस्थ रहें।

आपको कौन-सा जूस पसंद है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments