क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रेजन एंड आलमंड रिव्यू (Quaker Oats Crispy Granola Raisin and Almonds Review)
quaker-oats-crispy-granola-raisin-and-almonds-review

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रेजन एंड आलमंड रिव्यू (Quaker Oats Crispy Granola Raisin and Almonds Review)

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला (Quaker Oats Crispy Granola) का टैक्शर क्रंची और स्वाद स्वादिष्ट है। क्या आपको इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए?

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
पोषण की जानकारी
3 / 5
3
3.67
GOOD!

Summary

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला (Quaker Oats Crispy Granola) क्रंची हैं और किशमिश, बादाम का स्वाद ताज़ा है। हालांकि सेहतमंद सामग्री होने से बेहतर हो सकता था।

हेनरी पार्सन्स क्रॉवेल द्वारा 1877 में स्थापित की गई क्वेकर ओट्स, आज मार्केट में पॉपुलर ब्रांड है। ओट्स से लेकर ग्रेनोला तक, कंपनी के द्वारा कई प्रोडक्ट बनाए जाते हैं।

हमने क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला टेस्ट किया है। हमारे रेटिंग स्केल पर इसने कैसा प्रदर्शन किया है। इससे जुड़ी विस्तार से जानकारी क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

ग्रेनोला कितना क्रिस्पी है? क्या किशमिश और बादाम से अच्छा टैक्शर मिलता है? क्या स्वाद ताज़ा है? क्या ग्रेनोला गिलगिला हो गया है? इन सभी सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रेजन एंड आलमंड
क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रेजन एंड आलमंड

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रेजन एंड आलमंड में बादाम, काली किशमिश, रोल्ड ओट्स और मल्टीग्रेन सीरियल क्रिस्प्स का मिश्रण है। इसकी कीमत, पैकेजिंग, सामग्री, फ्लेवर, स्वाद से जुड़ी विस्तार से जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पैकेजिंग

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला बॉक्स पैकेजिंग में आता है। बॉक्स के अंदर, ग्रेनोला सिल्वर रंग के पाउच पैक में आता है।

2. मुख्य सामग्री

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला की सामग्री कुछ इस प्रकार है:

होलग्रेन रोल्ड ओट्स (39%), मल्टीग्रेन अनाज क्रिस्पी (18% – चावल का आटा, कॉर्नफ्लोर, मैदा), चीनी, स्टेबलाइजर, आयोडीन नमक, रंग, चीनी, कॉर्नफ्लेक्स (7%), किशमिश (6.8%) ), खाद्य वनस्पति तेल (चावल की भूसी का तेल), माल्टोडेक्सट्रिन, बादाम के स्लाइस (3.2%), नारियल क्रीम पाउडर (एंटीकिंग एजेंट), शहद, इनवर्ट शुगर सिरप, स्टेबलाइजर, आयोडीन नमक, इमल्सीफायर और एंटीऑक्सीडेंट।

अनुमत प्राकृतिक रंग और अतिरिक्त स्वाद (प्राकृतिक और प्रकृति के समान स्वाद वाले पदार्थ) शामिल हैं।

3. टैक्शर

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला में क्रंची और चबाने जैसे टैक्शर का मिश्रण है। सूखा क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला टेस्ट करने पर हमें क्रिस्पीनेस और क्रंची टैक्शर अच्छा लगा है। दूध में मिक्स करने के बाद भी ग्रेनोला की क्रिस्पीनेस बरकरार थी और गिलगिली नहीं हुई थी। ग्रेनोला की क्रिस्पीनेस अच्छी थी।

परफेक्ट तरीके से भुने हुए बादाम फ्लेक्स का स्वाद प्यारा है। इसमें बड़ी साइज की काली किशमिश है जिससे चबाने वाला टैक्शर मिलता है।

4. स्वाद

हमने ठंडे दूध में ग्रेनोला डालकर टेस्ट किया है। ग्रेनोला की पहली बाइट बहुत स्वादिष्ट थी। इसमें अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें पहले से ही परफेक्ट मात्रा में चीनी मौजूद है।

भुने हुए बादाम और चबाने लायक किशमिश से अच्छा फ्लेवर मिलता है और ग्रेनोला का स्वाद स्वादिष्ट लगता है।

हालांकि ग्रेनोला का सेवन सीमित मात्रा में ही करें क्योंकि इसमें शुगर/ आर्टिफिशियल स्वीटनर और मैदा है।

5. फाइबर की मात्रा

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला के 100 ग्राम में 6 ग्राम फाइबर है। 45 ग्राम सर्विंग में 2.8 ग्राम फाइबर है।

6. प्रोटीन की मात्रा

100 ग्राम ग्रेनोला में 8 ग्राम प्रोटीन है। 45 ग्राम की एक सर्विंग में 3.6 ग्राम प्रोटीन है।

7. पोषण की जानकारी

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला की पोषण की जानकारी कुछ इस प्रकार है:

435 किलो कैलोरी, 12 ग्राम कुल फैट, 264 एमजी सोडियम, 6.0 ग्राम डाइटरी फाइबर और 73 ग्राम कुल कार्बोहाइड्रेट।

8. कीमत

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला के 400 ग्राम पैक की कीमत 349/- रुपए है।

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रेजन एंड आलमंड रिव्यू

जरूरी बातें क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रेजन एंड आलमंड
कीमत 349/- रुपए
मात्रा 400 ग्राम
शेल्फ लाइफ 12 महीने
सामग्री होलग्रेन रोल्ड ओट्स (39%), मल्टीग्रेन अनाज क्रिस्पी (18% – चावल का आटा, मक्के का आटा, मैदा), चीनी
उपलब्ध साइज 400 ग्राम

 

हमने क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला के 400 ग्राम पैक का रिव्यू किया है। इसकी कीमत 349/- रुपए है। हमने ग्रेनोला दो बार तरह से ट्राई किया है – सूखा और ठंंडे दूध के साथ।

सूखा ग्रेनोला क्रंची और स्वादिष्ट था। काली किशमिश और अच्छे से भुने हुए बादाम स्वादिष्ट हैं।

हमें अच्छा लगा कि दूध में मिक्स करने के बाद भी ग्रेनोला की क्रिस्पीनेस बरकरार है।

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रेजन एंड आलमंड - पैकेजिंग
क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रेजन एंड आलमंड - पैकेजिंग
क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रेजन एंड आलमंड - पैक की सामग्री
क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रेजन एंड आलमंड - पैक की सामग्री
क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला में काली किशमिश और बादाम है
क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला में काली किशमिश और बादाम है
क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला दूध में मिक्स किया गया
क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला दूध में मिक्स किया गया
क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला में बादाम के टुकड़े
क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला में बादाम के टुकड़े

विशेषताएं

  • क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला के 400 ग्राम पैक की कीमत 349/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 12 महीने।
  • इसमें 39% होलग्रेन रोल्ड ओट्स, 10% किशमिश और बादाम और 18% मल्टीग्रेन क्रिस्पी (चावल, मक्का, परिष्कृत गेहूं का आटा) होता है।
  • 100 ग्राम में 435 किलो कैलोरी है।

अच्छी बातें

  • ग्रेनोला का टैक्शर क्रंची है।
  • ग्रेनोला में किशमिश का स्वाद ताज़ा है और अच्छे फूली हुई हैं।
  • इसमें भुने हुए बादाम फ्लेक्स/ स्लाइस हैं।
  • दूध में मिक्स करने के बाद ग्रेनोला गिलगिला नहीं होता है। यह क्रिस्पी रहता है।

बुरी बातें

  • इसमें इंवर्ट शुगर के रूप में आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल किया गया है।
  • मैदा और माल्टोडेक्सट्रिन की उपस्थिति इसे कम पौष्टिक बनाती है।

किसके लिए बेस्ट है

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला उन लोगों के लिए बेस्ट जो आसान ब्रेकफास्ट ऑप्शन की तलाश में हैं। आप सूखे ग्रेनोला का सेवन शाम के स्नैक्स की तरह भी कर सकते हैं। 

पेट भरने के लिए ग्रेनोला का सेवन दूध के साथ कर सकते हैं।

इसके साथ ही आप ग्रेनोला का सेवन अलग- अलग फल जैसे कि केला, स्ट्रॉबेरी या ताज़ा योगर्ट के साथ कर सकते हैं।

FAQs

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रेजन एंड आलमंड से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या इस ग्रेनोला में आर्टिफिशियल स्वीटनर है? (Does this granola contain artificial sweeteners?)

हां, क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला में आर्टिफिशियल स्वीटनर के रूप में इंवर्ट शुगर सिरप है।

2. क्या ग्रेनोला में आर्टिफिशियल फ्लेवर है? (Does this granola contain artificial flavours?)

हां, क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला में आर्टिफिशियल फ्लेवर हैं।

3. क्या क्वकेर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला सेहतमंद है? (Is Quaker Oats crispy granola healthy?)

लोग आमतौर पर इस तथ्य के लिए ग्रेनोला खरीदते हैं कि यह उनके आहार में एक स्वस्थ जोड़ बनाते हैं। लेकिन अक्सर इन ग्रेनोला में मैदा, शक्कर और माल्टोडेक्सट्रिन जैसे तत्व शामिल होते हैं जो किसी का ध्यान नहीं जाता है। क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला में मैदा, चीनी और माल्टोडेक्सट्रिन होते हैं, इसलिए हम उत्पाद को पूरी तरह से स्वस्थ होने की कैटेगरी में नहीं करते हैं।

4. इस ग्रेनोला को क्रिस्पी क्यों कहते हैं? (Why is this granola called crispy?)

इस ग्रेनोला में चावल का आटा, मकई का आटा और बादाम के स्लाइस जैसे कुछ तत्व होते हैं। इन सामग्री की उपस्थिति ग्रेनोला की कुरकुरी बनावट को जोड़ती है। इसलिए इसे खस्ता कहा जाता है।

5. यह ग्रेनोला कहां खरीद सकते हैं? (Where can I buy this granola?)

आप ग्रेनोला क्वेकर क्रिस्पी ग्रेनोला अमेज़न जैसे ऑनलाइन पोर्टल से खरीद सकते हैं। यह सुपर मार्केट में भी उपलब्ध है।

आखिर में

क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रेजन एंड आलमंड में कुछ चीजें बहुत अच्छी लगी है जैसे कि क्रंची टैक्शर, किशमिश का ताज़ा स्वाद और अच्छे से भुने हुए बादाम फ्लेक्स। ग्रेनोला दूध में डालने के बाद गिलगिला नहीं होता है। अगर आप डाइट में ‘सेहतमंद’ शामिल करना चाहते हैं तो पोषण लेबल जरूर पढ़ें।

क्या आपने क्वेकर ओट्स क्रिस्पी ग्रेनोला रेजन एंड आलमंड इससे पहले ट्राई किया है? अगर हां, तो हमें अपना अनुभव कमेंट में जरूर बताएं। 

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments