केलॉग्स क्रंची ग्रेनोला (बादाम और क्रेनबेरी): #फर्स्टइंप्रेशन (Kellogg’s Crunchy Granola Almonds And Cranberries: #FirstImpressions)
Kelloggs-granola-Almong-Cranberries

केलॉग्स क्रंची ग्रेनोला (बादाम और क्रेनबेरी): #फर्स्टइंप्रेशन (Kellogg’s Crunchy Granola Almonds And Cranberries: #FirstImpressions)

Kellogg’s के द्वारा क्रंची ग्रेनोला, बादाम और क्रेबेरी के साथ लाया गया है। इसको 5 अनाज से बनाया गया है- गेंहू, चावल, जई, जौ और मकई।

केलॉग्स और ब्रेकफास्ट फ्रूड दोनों के मतलब को हम एक ही कह सकते हैं। अधिकतर लोगों के लिए सुबह उठकर केलॉग्स को ब्रेकफास्ट में खाना प्रथा की तरह बन गया है। कई सालों से केलॉग्स अलग- अलग तरह के ब्रेकफास्ट फूड लेकर आता रहा है। इनमें से एक है क्रंची ग्रेनोला बादाम और क्रेनबेरी। यह एक ऐसा सेहतमंद ब्रेकफास्ट है जिसको कम से कम मेहनत के साथ बना सकते हैं जिसके लिए केलॉग्स ब्रांड को जाना जाता है। इस बार आपको ग्रेनोला और मल्टीग्रेन मिश्रण का ब्रेकफास्ट मिलेगा जैसे कि गेंहू, चावल, जई, जौ, मकई, बादाम, क्रेनबेरी और ग्रेनोला। हमने इसको ट्राए किया है और हमारा कहना है कि…

केलॉग्स क्रंची ग्रेनोला (बादाम और क्रेनबेरी) से जुड़ी जरुरी बातें

  1. यह क्रंची सीरियल्स फाइबर से भरपूर हैं जो आपका पेट लंबे समय के लिए भरकर रखेगा।
  2. ग्रेनोला को बैक किया गया है और इसमें 24% फ्रूट और ड्राए फ्रूट हैं।
  3. इसमें 5 सुपर अनाज हैं- गेंहू, चावल, जई, जौ और मकई।
  4. इसमें असली क्रेनबेरी और बादाम हैं जो पोषण त्तव को बढ़ा देते हैं।

संबंधित आर्टिकल
म्यूसली या ग्रेनोला- ब्रेकफास्ट के लिए कौन है बेस्ट?
ओट्स के फायदे और नुकसान।

केलॉग्स क्रंची ग्रेनोला (बादाम और क्रेनबेरी) में क्या खास है?

जैसा कि हमें आपको पहले ही बताया है कि इस केलॉग्स में 5 अनाज हैं- गेंहू, चावल, जई, जौ और मकई जो आपको सभी पोष्टिक आहार देते हैं। इसके अलावा यह आपकी सुबह को एनर्जी से भरपूर बना देते हैं। इसके साथ ही ऊपर दी गई खूबियों के लिए केलॉग्स क्रंची ग्रेनोला (बादाम और क्रेनबेरी) खास है।

kelloggs granola-mishry

केलॉग्स क्रंची ग्रेनोला (बादाम और क्रेनबेरी)

यह सीरिय 5 अनाज से बना हुआ है जो आपकी दिन की शुरुआत के लिए परफेक्ट है।

मात्रा- 460 ग्राम, कीमत- 268/- रुपए*

*रिव्यू के समय

केलॉग्स क्रंची ग्रेनोला (बादाम और क्रेनबेरी) कैसे बनाएं?

पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार ग्रेनोला सीरियल्स को आप ती तरीको से बना सकते हैं-

  1. आप सीधा पैकेट में से निकालकर खा सकते हैं।
  2. दूध में डालकर भी खा सकते हैं।
  3. इसके अलावा योगट के साथ खाकर इसके पोषण त्तव को बढ़ाकर भी खा सकते हैं।
Kellogg’s Granola Almonds And Cranberries
जिस ब्रेकफास्ट में 5 अनाज के गुण हैं वो आपकी दिन की शुरुआत करने के लिए परफेक्ट है।

#फर्स्टइंप्रेशन- केलॉग्स क्रंची ग्रेनोला (बादाम और क्रेनबेरी)

यह क्रंची है, खाने में आसानी है और इसका ग्रेनोला के साथ का टैक्शर हर सुबह के लिए लाजवाब है। हमने इसको दूध के साथ और योगट में टोपिंग की तरह ट्राए किया है। ग्रेनोला का स्वाद हर तरीके में फ्रेश और स्वादिष्ट है। इसमें जो अनाज है वो बादाम, ओट्स और क्रेनबेरी के साथ मिलकर अच्छा लेयर लेकर आते हैं।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments