यम्मीज़ ग्रेनोला बार्स रिव्यू - 6 प्रकार (Yummsy Granola Bars Review)
Yummsy Granola Bars Review

यम्मीज़ ग्रेनोला बार्स रिव्यू – 6 प्रकार (Yummsy Granola Bars Review)

क्या आप क्विक और सेहतमंद स्नैक्स की तलाश में हैं? यम्मीज़ ग्रेनेलो बार्स आपके लिए है या नहीं, यहां से जानें।

खाने के बीच में सेहतमंद, स्वादिष्ट और हल्के स्नैक्स की खोज जारी रहती है। और हमेशा शुरुआत से स्नैक्स बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। और साथ ही आप पेक्ड, प्रेजरवेटिव और कैलोरी से भरपूर स्नैक्स पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। आज हम जिस प्रोडक्ट का रिव्यू कर रहे हैं वो आपकी मदद कर सकता है।

यम्मीज़, एक दिल्ली का स्टार्टअप है जो 2017 में लांच हुई थी। और यह मुख्य रूप से अलग- अलग फ्लेवर में ग्रेनोला बार्स और ग्रेनोला म्यूसली बनाते हैं। इनका मकसद प्राकृतिक और फायदे से भरपूर सामग्री का इस्तेमाल करना है। इनका मानना और दावा है कि यह घर के फ्लेवर लाना चाहते हैं और किसी प्रकार के प्रेजरवेटिव या आर्टिफिशियल फ्लेवर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। हमने यम्मीज़ ग्रेनोलो बार्स के 6 फ्लेवर का रिव्यू किया है। रिव्यू करते समय हमने स्वाद, टैक्शर और सामग्री पर ध्यान दिया है और इन प्रोडक्ट के बारे में हमारा यह कहना है।

वीडियो – यम्मीज़ ग्रेनोला बार्स रिव्यू

https://www.youtube.com/watch?v=f8mjXk9bntY&feature=emb_logo

यम्मीज़ ग्रेनोला बार्स से जुड़ी जरुरी बातें

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।
  • इसमें शुगर नहीं है।
  • इसमें प्रेजरवेटिव नहीं हैं।
  • यग ग्लूटेन फ्री है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 90 दिन की है।

#फर्स्टइंप्रेशन यम्मीज़ ग्रेनोला बार्स

1. यम्मीज़ चोको नटी अमरान्थस बार

कीमत और पैकेजिंग – यम्मीज़ चोको नटी अमरान्थस बार ब्राउन बॉक्स की पैकेजिंग में आती है जिसको प्लास्किट पैक पर कवर किया गया है। पैक खोलने के बाद 24 घंटे के अंदर खाएं। 30 ग्राम ग्रेनोला बार की कीमत 85/- रुपए है।

सामग्री- ऑर्गेनिक पोप अमरनाथ, ऑर्गेनिक 100% कोको पाउडर (cacao powder), कोको बटर (cacao butter), शहद, पीनट पेस्ट, नारियल बुरादा, बादाम, ऑर्गेनिक हिमालयन पिंक नमक। एक यम्मीज़ चोको नटी अमरान्थस बार में 166.5 कैलोरी है।

स्वाद और टैक्शर – यम्मीज़ चोको नटी अमरान्थस बार का टैक्शर मुलायम और चबाने लायक है। बार में अमरनाथ फ्लेवर अच्छे से उभरकर आता है।

2. यम्मीज़ फ्रूटी ग्रेनोला बार

कीमत और पैकेजिंग – यम्मीज़ फ्रूटी ग्रेनोला बार ऑरेंज बॉक्स में आती है जिसे प्लास्टिक में पैक किया गया है। पैक खलोने के 24 घंटे में बार का सेवन करें। 40 ग्राम ग्रेनोला बार की कीमत 85/- रुपए है।

सामग्री – ग्लूटेन फ्री ओट्स, शहद, पीनट पेस्ट, खुबानी, किशमिश, अंजीर, हिमालयन पिंक नमक। यम्मीज़ फ्रूटी ग्रेनोला बार में 158.4 कैलोरी हैं।

स्वाद और टैक्शर – इस ग्रेनोला बार में सबसे अच्छी बात हमें यह लगी कि इसमें हर सामग्री देख सकते हैं। मिठास बैलेंस है, टैक्शर सोफ्ट है और पूरी तरह से स्वादिष्ट है। हम इसे दोबारा खाना चाहेंगे।

3. यम्मीज़ बेरीज ग्रेनोला बार

कीमत और पैकेजिंग – यम्मीज़ बेरीज ग्रेनोला बार गहरे लाल रंग के बॉक्स में आती है जिसे प्लास्टिक में पैक किया गया है। पैक खलोने के 24 घंटे में बार का सेवन करें। 40 ग्राम ग्रेनोला बार की कीमत 85/- रुपए है।

सामग्री – ग्लूटेन फ्री ओट्स, शहद, पीनट पेस्ट, क्रेनबेरीज, ब्लैक करंट, हिमालयन पिंक नमक। एक यम्मीज़ बेरीज ग्रेनोला बार में 150.8 कैलोरी हैं।

स्वाद – इस ग्रेनोला बार में ओट्स का फ्लेवर और टैक्शर ज्यादा है। हम बहुत सारी बेरीज देख और चख सकते हैं। करंट और क्रेनबेरीज स्वादिष्ट हैं और यह बार उन लोगों के लिए परफेक्ट जिन्हें बेरीज का स्वाद पसंद है।

4. यम्मीज़ चोको बेरी अमरान्थस बार

कीमत और पैकेजिंग – यम्मीज़ चोको बेरीज अमरान्थस बार गहरे बैंगनी रंग के बॉक्स में आती है जिसे प्लास्टिक में पैक किया गया है। पैक खलोने के 24 घंटे में बार का सेवन करें। 30 ग्राम ग्रेनोला बार की कीमत 85/- रुपए है।

सामग्री – ऑर्गेनिक पोप अमरनाथ, ऑर्गेनिक 100% कोको पाउडर (cacao powder), कोको बटर (cacao butter), शहद, पीनट पेस्ट, ब्लैक करंट, क्रेनबेरीज, ऑर्गेनिक पिंक नमक। एक यम्मीज़ चोको बेरीज अमरान्थस बार में 140.1 कैलोरी हैं।

स्वाद और टैक्शर – बार को अच्छी सामग्री के साथ बनाया गया है। यह सोफ्ट, चबाने लायक और स्वादिष्ट है। इसमें फ्लेवर बहुत अच्छे हैं और हर सामग्री का स्वाद हम ले पा रहे थे।

5. यम्मीज़ सीड्स ग्रेनोला बार

कीमत और पैकेजिंग – यम्मीज़ सीड्स ग्रेनोला बार गहरे बैंगनी रंग के बॉक्स में आती है जिसे प्लास्टिक में पैक किया गया है। पैक खलोने के 24 घंटे में बार का सेवन करें। 40 ग्राम ग्रेनोला बार की कीमत 85/- रुपए है।

सामग्री – ग्लूटेन ओट्स, शहद, पीनट पेस्ट, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, अलसी के बीज, हिमालयन पिंक नमक। एक यम्मीज़ सीड्स ग्रेनोला बार में 178.4 कैलोरी हैं।

स्वाद और टैक्शर – इन सभी में से हमें यह सबसे कम पसंद आई है। इसमें बीजों के फ्लेवर की कमी थी और मिठास में कम है। बीज में बासीपन लगता है क्योंकि नट्स के मुकाबले बीज की शेल्फ लाइफ कम होती है।

6. यम्मीज़ पॉवर ग्रेनोला बार

कीमत और पैकेजिंग – यम्मीज़ पॉवर ग्रेनोला बार पीले रंग के बॉक्स में आती है जिसे प्लास्टिक में पैक किया गया है। पैक खलोने के 24 घंटे में बार का सेवन करें। 40 ग्राम ग्रेनोला बार की कीमत 85/- रुपए है।

सामग्री – ग्लूटेन फ्री ओट्स, शहद, पीनट पेस्ट, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, अलसी के बीज, किशमिश, बादाम, हिमालयन पिंक नमक। एक यमिमीज़ पॉवर ग्रेनोला बार में 177.6 कैलोरी है।

स्वाद और टैक्शर – इस बार में सब कुछ चिपचिपा है और क्रंच सिर्फ अलसी के बीज और कद्दू के बीज से आता है। मूंगफली का स्वाद बहुत कम है। टैक्शर अलग है लेकिन अच्छा और स्वादिष्ट है।

यम्मीज़ ग्रेनोला बार्स

इस प्रोडक्ट में कोई प्रेजरवेटिव नहीं है और इस्तेमाल की गई सामग्री की क्वालिटी अच्छी होने के कारण हम इस प्रोडक्ट की सलाह उन लोगों को देते हैं जो क्विक और साफ स्नैक्स चाहते हैं।

कीमत- 510/- रुपए (एक बार – 85/- रुपए)*

*कीमत रिव्यू के समय

कीमत देखी जाए तो यह प्रीमियम प्रोडक्ट है। बार्स की कीमत कम नहीं है लेकिन अगर सामग्री देखी जाए तो कीमत बेहद ज्यादा भी नहीं है। इनकी सबसे अच्छी बात हमें यह लगी कि इसमें प्रेजरवेटिव और रंग नहीं हैं। पूरी तरह से देखा जाए तो प्रोडक्ट में ताज़ापन है और हम हर एक सामग्री को देख और चख पा रहे हैं। इन सभी सामग्री के कारण बार्स में कई सारे फ्लेवर आते हैं। अगर आप ग्रेनोला बार्स ढूंढ रहे हैं या फिर ऐसा कुछ ढूंढ रहे हैं तो यम्मीज़ ग्रेनोला बार्स जरुर ट्राई करें।

मिश्री रेटिंग (0-5)- हमारी तरफ से यम्मीज़ ग्रेनोला बार्स को 4 मिश्री मिलते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments