यम्मीज़ ग्रेनोला म्यूसली रिव्यू (Yummsy Granola Muesli Review)
yummys-granola museli

यम्मीज़ ग्रेनोला म्यूसली रिव्यू (Yummsy Granola Muesli Review)

यम्मीज़ ग्रेनोला म्यूसली की सामग्री ने हमें प्रभावित किया है लेकिन इसका स्वाद और टैक्शर कैसा है?

अधिकतर ब्रेकफास्ट फूड शुगर और कैलोरी से भरे होते हैं जिस कारण सेहतमंद होने का दावा पूरा नहीं हो पाता है। जैसे- जैसे लोग अपनी सेहत को लेकर सर्तक होते जा रहे हैं वैसे- वैसे लोग किसी भी खाने की चीज को खरीदने से पहले इनके लेबल ध्यानपूर्वक पढ़ते हैं। इस बात को देखते हुए कई छोटी और कारीगर ब्रांड मार्किट में आ रही हैं जो अच्छे और बेहतर सामग्री के साथ प्रोडक्ट बनाने का दावा करती हैं। इन्हीं में से एक है यम्मीज़ ग्रेनोला म्यूसली।

हमने यम्मीज़ ग्रेनोला म्यूसली का रिव्यू किया है और इस प्रोडक्ट के बारे में हमारा यह कहना है। क्या यह स्वादिष्ट है? क्या इसमें चीनी है? इसमें कैलोरी और फैट कितना है? आइए पता लगाते हैं।

यम्मीज़ ग्रेनोला म्यूसली से जुड़ी जरुरी बातें (What You Need To Know About Yummsy Granola Muesli)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • इसमें प्रिजरवेटिव नहीं हैं।
  • यह हैंडमेड प्रोडक्ट है।
  • यह ग्लूटेन फ्री प्रोडक्ट है।
  • इसमें रिफाइंड शुगर नहीं है।

यम्मीज़ ग्रेनोला म्यूसली

क्रंची, स्वादिष्ट और चबाने लायक। यम्मीज़ ग्रेनोला म्यूसली बैलेंस हैं और यह प्राकृतिक सामग्री से भरपूर है।

कीमत- 350/- रुपए*

मात्रा- 320 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन यम्मीज़ ग्रेनोला म्यूसली

कीमत और पैकेजिंग- यम्मीज़ ग्रेनोला म्यूसली गिलास जार में आती है जिस पर सिंपल काले रंग का लेबल है। 320 ग्राम 350/- रुपए का है जो पॉकेट फ्रेंडली नहीं है। लेकिन इसके बाद प्रोडक्ट की सामग्री लिस्ट देखी जाए तो कीमत जायज़ लगती है।

यम्मीज़ ग्रेनोला म्यूसली- कीमत और पैकेजिंग

सामग्री और पोषण- 50 ग्राम सर्विंग से 10 ग्राम प्रोटीन, 243 कैलोरी और 4 ग्राम डायटरी फाइबर मिलता है। सामग्री की लिस्ट सच में सेहतमंद है जैसे कि इसमें अमरनाथ, ग्लूटेन फ्री ओट्स, कच्चा शहद, बादाम, किशमिश और मिक्स बीज (सूरजमुखी, अलसी और कद्दू के बीज) शामिल हैं। हमें यह अच्छा लगा है कि कैसे बड़ी मात्रा में अधिकरत सामग्री लेबल पर बताई गई है। इसमें कई सारे ड्राई फ्रूट्स और बीज हैं जिससे ग्रेनोला की सूरत और स्वाद, दोनों ही प्रीमियम लगते हैं। इसमें ऑर्गेनिक मूंगफली का पेस्ट भी है, जिसके बारे में सच कहा जाए तो खाते समय स्वाद नहीं आता है।

यम्मीज़ ग्रेनोला म्यूसली- सामग्री

टैक्शर- इसका टैक्शर क्रंची और चबाने लायक का मिश्रण है। मीठी किशमिश, क्रंची बीज, बड़े-बड़े बादाम, अमरनाथ और ओट्स मिलकर एक इंद्रधनुष जैसा टैक्शर बनाते हैं।

स्वाद- ग्रेनोला म्यूसली में हमें सबसे अच्छा यह लगा है कि इसमें बैलेंस मिठास है। इसमें मिठास कच्चे शहद और किशमिश से आती है। इसके अलावा मिठास के लिए इसमें कुछ नहीं डाला गया है। इसका स्वाद बाकी के ब्रेकफास्ट फूड की तरह औद्योगिक और चीनी से भरा हुआ नहीं है। इसका स्वाद ताज़ा और प्राकृतिक है। इसे खाने से बाद भारी नहीं लगता है लेकिन पेट भर जाता है (फाइबर होने के कारण)। खाते समय हमें हर एक ताज़ा सामग्री का स्वाद आ रहा था जिससे अच्छी क्वालिटी की सामग्री के इस्तेमाल का पता चलता है। हर एक बाइट में नट्स, बीज, ओट्स और अमरनाथ का परफेक्ट मिश्रण है।

उपयोग- इसका सेवन यह जैसा है वैसे ही कर सकते हैं या फिर ठंडे दूध में मिलाकर खा सकते हैं। इसे योगर्ट, पुडिंग या वनिला आइसक्रीम के ऊपर डालकर खा सकते हैं। रेगुलर कॉर्नफ्लेक्स के साथ एक चम्मच मिलाकर खा सकते हैं। इसे बेकिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर केरामल सॉस या केक के ऊपर भी डाल सकते हैं।

मिश्री रेटिंग (0-5)- यम्मीज़ ग्रेनोला म्यूसली को 5 में से 4.5 मिश्री मिलते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments