आंवला पाउडर के 7 जबरदस्त फायदे और नुकसान - मिश्री
आंवला पाउडर के जबरदस्त फायदे और नुकसान

आंवला पाउडर के 7 जबरदस्त फायदे और नुकसान

आयुर्वेद के आधार पर सुखे आंवला पाउडर के फायदे कई सारे हैं। यह देसी उपाय के लिए पॉपुलर सामग्री है।

आंवला ऐसा फल है जिसका उपयोग पूजा में, सेहत के लिए, खाने के लिए और यहां तक की औषधीय लाभ के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में आंवला के फायदे के बारे में विस्तार रूप से दिया गया है इसलिए यह जानकर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि आंवला पाउडर के फायदे भी कई सारे हैं। आंवला पाउडर देसी उपाय में मुख्य सामग्री के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।

आंवला पाउडर का स्वाद कड़वा होता है और इसे आंवला सुखाकर बनाया जाता है। इसे अदरक, शहद या नींबू के साथ खाया जाता है। इन सभी सामग्री की मदद से आंवला का कड़वापन कम होने में मदद मिलती है और आंवला के फायदे बढ़ जाते हैं।

आंवला पाउडर या आंवला चूर्ण आसानी से मिल जाता है और इसका सेवन कई बीमारी में भी किया जाता है। इस आर्टिकल से आप आंवला पाउडर के फायदे और नुकसान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आंवला पाउडर घर में कैसे बनाएं से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन आइए उसे पहले जान लेते हैं कि आंवला पाउडर किन कारणों से इतना लाभदायक है।

आंवला पाउडर के पौष्टिक आहार

आंवला आयुर्वेद से जुड़ा हुआ है जिससे हम यह कह सकते हैं कि आंवला पाउडर में पौष्टिक आहार भी ज्यादा होंगे। यहां से आप आंवला पाउडर के फायदे के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • आंवला पाउडर के फायदे इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर हैं। यह दोनों विटामिन एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं जो कई बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।
  • आंवला पाउडर के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के साथ- साथ इसमें टैनिन और फ्लेवोनोइड पाए जाते हैं जो पौधे आधारित एंटीऑक्सीडेंट हैं।
  • आंवला पाउडर के फायदे इसमें मौजूद फास्फोरस, आयरन और कैल्शियम के कारण भी बढ़ जाते हैं।
  • आंवला पाउडर के फायदे वेट लॉस में भी मदद कर सकते हैं। 100 ग्राम आंवला पाउडर में सिर्फ 2 ग्राम फैट होता है जिसे डाइट में शामिल करना लाभदायक हो सकता है।

आंवला पाउडर के फायदे

आंवला पाउडर के फायदे इसमें मौजूद कई सारे पौष्टिक आहार के कारण हैं। यह सारे पौष्टिक आहार स्वस्थ रहने में कैसे मदद करते हैं। नीचे से आप आंवला पाउडर के गुण के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. फ्री रेडिकल से बचाव

बहुत सारे हरे आंवला
आंवला के फायदे फ्री रेडिकल से बचाव करते हैं

सबसे पहले जानते हैं कि फ्री रेडिकल होते क्या हैं? फ्री रेडिकल या फिर फ्री ऑक्सीजन परमाणु होते हैं जो शरीर के स्वस्थ सेल के साथ मिलकर शरीर को नुकसान देते हैं। वहीं दूसरी तरफ एंटीऑक्सीडेंट इन फ्री रेडिकल से शरीर का बचाव करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल के साथ मिल जाते हैं और स्वस्थ सेल को इनके द्वारा होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। अगर शरीर में एंटीऑकेसीडेंट की मात्रा सही बनी रहेगी तो फ्री रेडिकल का खतरा कम रहेगा।

जिस वजह से डाइट में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ होने जरूरी हो जाते हैं। आपको बता दें कि आंवला पाउडर के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जिस वजह से आप आसानी से अपनी डाइट को एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बना सकते हैं। रोजाना एक चम्मच आंवला पाउडर का सेवन करने से आपको कई सारे फायदे आसानी से मिल सकते हैं।

2. वेट लॉस

टहनी पर लगे हुए आंवला
आंवला पाउडर के फायदे वेट लॉस में मदद कर सकते हैं

आर्टिकल की शुरुआत में आपको बताया है कि आंवला पाउडर के फायदे वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि 100 ग्राम आंवला में सिर्फ 2 ग्राम फैट होता है जो वजन कम करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इसके अलावा आंवला पाउडर के फायदे इसमें मौजूद फाइबर के कारण भी हैं। फाइबर का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिसे वजह से आप बार- बार नहीं खाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।

आंवला पाउडर फाइबर से भरपूर होता है जिससे मेटाबोल्जिम अच्छा रहता है और साथ ही आंत भी स्वस्थ रहती है। इन दोनों के स्वस्थ रहने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है। वेट लॉस के लिए आंवला जूस का सेवन करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आंवला जूस को फैट बर्न करने के लिए खासतौर पर जाना जाता है।

3. सामान्य ब्लड प्रेशर

पेड़ पर लगा हुआ आंवला
आंवला पाउडर के फायदे सामान्य ब्लड प्रेशर के लिए

आयुर्वेद में आंवला पाउडर का उपयोग दवाई के रूप में ब्लड प्रेशर के लिए किया जाता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रखने में मदद करता है और ब्लड वेसल्स को सिकुड़ने नहीं देता है।

आंवला पाउडर से कई सारे जरूरी मिनरल्स भी मिलते हैं जैसे कि फास्फोरस, आयरन और कैल्शियम। यह सभी मिनरल्स ब्लड वेसल्स को सिकुंडने नहीं देते हैं और शरीर में खून के बहाव को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। खाली पेट आंवला जूस का सेवन कई बीमारी से बचाव हो सकता है लेकिन इसके बावजूद इस विषय में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Buy Amla Juice Online

4. सेहतमंद दिल

बहुत सारे आंवला के ऊपर हरा पत्ता
आंवला पाउडर के फायदे सेहतमंद दिल के लिए

आंवला पाउडर के फायदे से शरीर में खून का बहाव अच्छा बना रहता है। ऐसा होने से दिल स्वस्थ रहता है और ब्लड प्रेशर भी सामान्य बना रहता है। आंवला पाउडर में मौजूद मिनरल्स की मदद से ब्लड वेसल्स खुली रहती हैं जिससे कोलेस्ट्रॉल जमा होने के आसार कम हो जाते हैं जो दिल के लिए बहुत लाभदायक है।

आंवला पाउडर विटामिन सी से भरपूर होता है जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। आंवला पाउडर का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होने में मदद मिल सकती है। आमतौर पर जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा रहता है उनके लिए आंवला लाभदायक साबित हो सकता है। लेकिन इसके बावजूद डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

संबंधित आर्टिकल: त्रिफला चूर्ण के लाजवाब फायदे

5. स्वस्थ आंखें

आंवला
आंवला पाउडर के फायदे सेहतमंद आंखों के लिए

आंवला पाउडर के फायदे स्वस्थ आंखों के लिए भी मौजूद हैं क्योंकि आंवला विटामिन ए से भरपूर होता है जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा आंवला पाउडर के फायदे इमें मौजूद कैमिकल कैरोटीन से भी बढ़ जाते हैं। कैरोटीन एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है जो आंखों को फ्री रेडिकल के खतरे से बचाकर रखने में मदद करता है। और साथ ही बढ़ती उम्र में मांसपेशियों को खराब होने से भी बचाता है।

विटामिन सी से भरपूर होने के कारण आंवला आंखों की मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है जिससे बढ़ती उम्र के आसार आंखों पर जल्दी से नज़र नहीं आते हैं। विटामिन सी से भरपूर डाइट होने के कारण मोतियाबिंद होने के आसार भी कम सकते हैं।

6. तेज दिमाग

हरा आंवला
आंवला पाउडर के फायदे सेहतमंद आंखों के लिए

आंवला पाउडर के फायदे सबसे ज्यादा इसमें पाए जाने एंटीऑक्सीडेंट से जुड़े हुए हैं। आपको बता दें कि एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं जो शरीर को नुकसान देते हैं। फ्री रेडिकल के द्वारा होने वाली एक बीमारी है भूलने की बीमारी जो बढ़ती उम्र में हो सकती है। आंवला पाउडर के लाभ यहां काम आते हैं क्योंकि यह फ्री रेडिकल से खतरे से बचाकर रखता है।

विटामिन सी दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं। इसके साथ ही विटामिन सी से भरपूर डाइट होने के कारण दिमाग की बीमारी होने के आसार कुछ हद तक कम हो जाते हैं।

संबंधित आर्टिकल: झंडू अश्वगंधा आंवला हर्बल इंफ्यूशन रिव्यू

Buy Amla Candy/ Murabba Online

7. सेहतमंद त्वचा

रखे हुए आंवला
आंवला पाउडर के फायदे सेहतमंद त्वचा के लिए

आंवला पाउडर के फायदे त्वचा से भी जुड़े हुए हैं। आंवला पाउडर का सेवन करने से त्वचा में चमक आ जाती है क्योंकि आंवला में विटामिन सी पाया जाता है। विटामिन सी त्वचा में से डेड सेल को निकालने में मदद करते है और साथ ही मुंहासों से भी त्वचा को दूर रखता है।

एच चम्मच आंवला पाउडर का सेवन शहद के साथ करने से खून साफ होने में मदद मिल सकती है। खून साफ रहने से कई तरह की बीमारी से बचाव रहता है जिससे शरीर और त्वचा सेहतमंद रहते हैं। आंवला का सेवन करने से बढ़ती उम्र के आसार देरी से आते हैं।

आंवला पाउडर का उपयोग शहद और दही के साथ मिक्स कर फेस पैक बनाया जा सकता है। यह मिश्रण 15-20 मिनट चेहरे पर लगाएं और फिर पानी से धो लें।

घर में आंवला पाउडर कैसे बनाएं?

आंवला पाउडर आंवला सुखाकर बनाया जाता है। आंवला और आंवला पाउडर में पौष्टिक आहार एक जैसे होते हैं लेकिन आंवला पाउडर का सेवन करना ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है। नीचे से आप घर में आंवला पाउडर बनाने की विधि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • आंवला काटें और फिर धूप में सूखने के लिए रख दें।
  • जब आंवला अच्छे से सूख जाए तब आंवला पीस लें।
  • अच्छे से पीसने के बाद आंवला पाउडर को हवा बंद डिब्बे में स्टोर करें।
  • आंवला पाउडर तैयार है। आंवला पाउडर का सेवन 6 महीने तक कर सकते हैं, इसके बाद नया आंवला पाउडर दोबारा घर में बना सकते हैं।

आंवला पाउडर के नुकसान

जिस खाने की चीज के फायदे होते हैं उसके नुकसान भी होते हैं। ऐसा आंवला पाउडर के साथ भी है। आंवला पाउडर के फायदे जानने के बाद आप इसको अपनी डाइट में शामिल करना चाहेंगे। लेकिन उससे पहले आंवला पाउडर के नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।

आपको बता दें कि आंवला पाउडर के नुकसान इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से हो सकते हैं। गर्भवति महिलाओं को आंवला पाउडर के सेवन से दूर रहना चाहिए। हालांकि इस पर विषय अभी ज्यादा अध्ययन नहीं किए गए हैं कि गर्भवति महिलाओं को आंवला पाउडर का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आंवला में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो वजन बढ़ा सकता है।

आंवला को प्लेटलेट कम करने के लिए भी जाना जाता है। अगर आंवला का सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो चोट लगने पर खून का बहाव ज्यादा मात्रा में हो सकता है और ब्लड क्लोटिंग में दिक्कत आ सकती है। आंवला पाउडर का सेवन 1 दिन में 1 चम्मच कर सकते हैं (डॉक्टर से सलाह लेने के बाद)।

आखिर में

आंवला पाउडर के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त करने के बाद आप क्या सोच रहे हैं। आप आज से ही आंवला पाउडर के फायदे ले सकते हैं। लेकिन उससे पहले आंवला के नुकसान के बारे में भी जानकारी होनी जरुरी है। आपको बता दें कि अधिक मात्रा में किसी भी खाने की चीज का सेवन करने से ही उसके नुकसान होते हैं। सही मात्रा में आंवला का सेवन करें और आंवला पाउडर के फायदे उठाएं।

आंवला के फायदे आयुर्वेद के समय से पॉपुलर हैं जिस वजह से इनका उपयोग करना फायदेमंद माना जाता है। आंवला का सेवन कई रूप में किया जा सकता है जैसे कि सूखा पाउडर, अचार, मुरब्बा, गुड़ या शहद के साथ आदि।

क्या आप आंवला का सेवन करते हैं? आप किस तरह से आंवला का सेवन करना पसंद करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

FAQs

आंवला पाउडर के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. आंवला पाउडर के फायदे क्या हैं?

आंवला के फायदे कई सारे जैसे कि यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है जो शरीर को फ्री रेडिकल के खतरे से बचाकर रखते हैं। इसके साथ आंवला का उपयोग सेहतमंद त्वचा के लिए भी किया जाता है। 

2. क्या आंवला का सेवन रोजाना किया जा सकता है?

आंवला का सेवन किसी भी रूप में रोजाना करना लाभदायक साबित हो सकता है। रोजाना एक चम्मच आंवला का सेवन शहद के साथ करने से खून साफ रहने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा आंवला का सेवन गुड़ के साथ भी किया जा सकता है।

3. एक दिन में कितनी मात्रा में आंवला पाउडर का सेवन करना चाहिए?

एक दिन दो बार में ¼ – ½ चम्मच आंवला का सेवन किया जा सकता है।

4. आंवला पाउडर खाने का बेस्ट समय क्या है?

आंवला पाउडर का सेवन सुबह के समय किया जा सकता है। इसे खाने से शरीर अंदर से साफ होता है। विटामिन सी और कैल्शियम आसानी से प्राप्त हो जाते हैं।

5. क्या आंवला पाउडर पीने के लिए सेहतमंद है?

आंवला का सेवन कई रूप में किया जा सकता है जैसे कि कच्चा आंवला, आंवला का अचार, सूखा पाउडर, आंवला का मुरब्बा आदि। या फिर आंवला पाउडर का सेवन गुड़ या शहद के साथ भी किया जा सकता है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime