आंवला के 9 महत्वपूर्ण फायदे और जूस रेसिपी - मिश्री
आंवला के महत्वपूर्ण फायदे और जूस रेसिपी

आंवला के 9 महत्वपूर्ण फायदे और जूस रेसिपी

आयुर्वेद के समय से आंवला को चिकित्सा के फायदो के लिए जाना जाता है। आंवला के फायदे में सेहतमंद डाइजेशन, वजन कम, स्वस्थ दिल और इम्यूनिटी शामिल हैं। आंवला के फायदे इन हिंदी में जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

इस फल का महत्व आयुर्वेद में बहुत ज्यादा है। क्या आप पहचान सकते हैं?

आयुर्वेद में आंवला बेहद महत्वपूर्ण है। इसका उपयोग चिकित्सा के लिए भी किया जाता है। इसके साथ ही आंवला के फायदे सेहत से जुड़े कई सारे हैं जैसे कि वेट लॉस, सामान्य ब्लड शुगर लेवल, स्वस्थ आंखें, सेहतमंद दिल।  आंवला में 80% तक पानी होता है और साथ ही यह मिनरल्स, विटामिन, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है।

आंवला के फायदे और घर में आंवला का जूस कैसे बनाएं से जुड़ी विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

आंवला के फायदे डाइट में शामिल करने से पहले इनके बारे में जानना बेहद जरूरी हो जाता है। आपको बता दें कि आंवला को बेहद आसानी के साथ डाइट में शामिल किया जा सकता है। आंवला के फायदे से जुड़ी जानकारी विस्तार से यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. स्वस्थ डाइजेशन

आंवला के फायदे सबसे अधिक इसमें मौजूद फाइबर के कारण हैं। आंवला गैस्ट्रिक और डाइजेस्टिव जूस को निकालकर स्वस्थ डाइजेशन में मदद करते हैं और सभी पौष्टिक आहार अब्जॉर्ब करने में भी सहायता करता है।

2. स्ट्रांग इम्यूनिटी

विटामिन सी, विटामिन ए, पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होने के कारण आंवला के फायदे बढ़ जाते हैं। आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं। एंटी-बैक्टीरियल होने के कारण आंवला का सेवन करने से व्हाइट ब्लड सेल की मात्रा बढ़ जाती है जो इम्यून सिस्टम के लिए लाभदायक है। यह खून में से टोक्सिन बाहर निकालने में मदद करते हैं।

संबंधित आर्टिकल: आंवला पाउडर के लाजवाब फायदे

हरा आंवला
आंवला के फायदे स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए

3. वेट लॉस

आंवला के फायदे वेट लॉस में मदद कर सकते हैं। जैसा कि आपको पहले ही बताया है कि आंवला फाइबर से भरपूर होता है और इसे पचने में समय लगता है। जब आप फाइबर का सेवन करते हैं तब इसे पचाने के लिए एक्सट्रा एनर्जी का इस्तेमाल करना पड़ता है जिससे कैलोरी बर्न होती है। इसके साथ ही फाइबर के कारण पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है जिससे आप बार- बार नहीं खाते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।

4. सेहतमंद लिवर

आंवला, फाइटोकेमिकल्स जैसे कि गैलिक एसिड और एलेजिक एसिड से भरपूर है जिस कारण आंवला के फायदे एंटीऑक्सीडेंट के कारण भी होते हैं। यह फ्री रेडिकल से बचाव करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार आंवला के फायदे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह लिवर सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं। यह फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाव करते हैं।

पीले आंवला
आंवला के फायदे सेहतमंद लिवर के लिए

5. सेहतमंद दिल

आंवला खाने के फायदे सेहतमंद दिल के लिए जाने जाते हैं क्योंकि यह दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है जिससे दिल अच्छे से काम करता है। आयरन से भरपूर होने के कारण आंवला के फायदे बहुत ज्यादा हो जाते हैं क्योंकि आयरन हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करता है जो खून में ऑक्सीजेन ले जाना का काम करता है। यह इस बात का भी ध्यान रखता है कि पूरे शरीर में सही मात्रा में ऑक्सीजन जा रही है।

6. सामान्य ब्लड शुगर लेवल

फाइबर से भरपूर इस फल को मेटाबोलिज्म बढ़ाने और फैट बर्न करने के लिए जाना जाता है। आंवला के फायदे की बात की जाए तो इससे हर तरह से लाभदायक कहा जा सकता है। यह इंसूलिन को प्रोड्यूज करने में मदद करता है जो शुगर मोलिक्यूल को तोड़ने में मदद करते हैं। जो शुगर तोड़ी जाती है उसको एनर्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

संबंधित आर्टिकल: त्रिफला चूर्ण के बेहतरीन फायदे

लटके हुए आंवला
आंवला के फायदे सामान्य ब्लड शुगर लेवल के लिए

7. एंटी- एजिंग

विटामिन सी और विटामिन ए होने के कारण आंवला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट होने से फ्री रेडिकल का खतरा कम हो जाता है। फ्री रेडिकल हमारे शरीर के स्वस्थ सेल के साथ मिलकर शरीर को नुकसान देती है। लेकिन अगर शरीर में एंटीऑक्सडेंट मौजूद हैं तो यह एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल के साथ मिल जाते हैं और शरीर को किसी भी तरह के नुकसान से बचाते हैं। बढ़ती उम्र में फ्री रेडिकल का खतरा बढ़ जाता है।

8. स्वस्थ आंखें

आंवला में कैरोटीन भारी मात्रा में पाया जाता है जिससे आंखों से जुड़ी परेशानी कम हो जाती है। इसके अलावा विटामिन ए होने के कारण आंखें स्वस्थ रहती हैं। आंखों से जुड़ी सारी परेशानी जैसे कि पास का दिखना, बढ़ती उम्र में परेशानी को सुधारने में मदद करता है।

9. मजबूत बाल

बालों को झड़ने और सफेद होने से रोकने के लिए आंवला को बालों की जड़ों में लगाना चाहिए। आंवला के तेल से मालिश करने से जड़ में परत बन जाती है जो नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा आंवला में मौजूद विटामिन बालों को पोषण से भरपूर रखता है।

हरा आंवले
आंवला के फायदे मजबूत बालों के लिए

आंवला जूस बनाने की रेसिपी

आंवला के फायदे लेने के लिए सबसे पॉपुलर तरीका है आंवला का जूस। आंवला का जूस बनाने की रेसिपी बेहद सिंपल है लेकिन फिर भी इसका सेवन करने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखें।

अगर आप विटामिन सी की ज्यादा मात्रा को झेल नहीं सकते हैं तो आंवला के जूस से दूर रहें। आंवला जूस उन लोगों के लिए सही नहीं है जिन लोगों को सूजन की शिकायत है या फिर जो लोग ज्यादा मात्रा में विटामिन सी का सेवन नहीं कर सकते हैं।

अगर आपको इन में से कुछ भी नहीं है तो आप आंवला के फायदे आंवला के जूस से ले सकते हैं। आंवला का जूस बनाने की विधि बेहद सिंपल है।

  • 2-3 आंवला
  • 2 कप पानी
  • 2 चम्मच चीनी

आंवला का जूस बनाने की सामग्री के बारे में पता होने के बाद अब आंवला का जूस बनाते हैं।

  1. आंवला के छोटे- छोटे टुकड़े कर लें जिससे यह ब्लैंडर में अच्छे से पिस जाएं।
  2. अब आंवला को 2 कप पानी में ब्लैंडर में पीस लें। और सही स्थिरता प्राप्त होने तक ब्लैंड करें।
  3. पल्प को बाहर ना निकालें। खट्टापन दूर करने के लिए चीनी मिलाएं और आपका आंवला का जूस तैयार है।

आखिर में

आंवला के फायदे किसी भी रूप में लिए जा सकते हैं। आंवला का सेवन करने से पहले इसे नमक के पानी में भिगाएं जिससे यह अच्छे से साफ हो जाए। आंवला के फायदे जानने के साथ- साथ इसके नुकसान का भी पता होना जरूरी है।

आंवला का सेवन नियमित और दिलचस्प रूप में किया जा सकता है।

आप आंवला का इस्तेमाल किस तरह से करना पसंद करते हैं?

FAQs

आंवला के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. एक दिन में कितने आंवला खाने चाहिए?

एक दिन में 1 से 2 आंवला खाए जा सकते हैं। इसके साथ ही आंवला का जूस भी बहुत लाभदायक होता है।

2. रोजाना आंवला खाने के फायदे क्या हैं?

रोजाना आंवला खाने के फायदे लगभग शरीर के हर एक अंग से जुड़े हुए हैं। आंवला के फायदे स्वस्थ आंत, डाइजेशन, सेहतमंद त्वचा, स्वस्थ आंखें आदि से जुड़ी हुए हैं।

3. आंवला जूस के फायदे क्या हैं?

आंवला जूस के फायदे कई सारे हैं जैसे कि स्ट्रांग इम्यूनिटी, स्वस्थ आंखें, वेट लॉस, खून साफ करने में मदद आदि।

4. आंवला खाने का सही समय क्या है?

आंवला खाने का सबसे अच्छा समय सुबह होता है। आंवला विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर होता है जिससे बीमारियों से बचाव रहता है।

5. आंवला के नुकसान क्या हैं?

वैसे आंवला के नुकसान कम हैं लेकिन इसके बावजूद आंवला खाने की मात्रा पर ध्यान दें। अधिक मात्रा में आंवला खाने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। अधिक सलाह के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments