लॉकडाउन में 5 वेजिटेरियन बर्गर पैटीज़ आसानी से बनाएं (5 Super Easy Vegetarian Burger Patties You Can Make At Home )
how to make burger patties at home

लॉकडाउन में 5 वेजिटेरियन बर्गर पैटीज़ आसानी से बनाएं (5 Super Easy Vegetarian Burger Patties You Can Make At Home )

लॉकडाउन के समय आप घर में ही 5 तरह से स्वादिष्ट बर्गर पैटीज़ आसानी से बना सकते हैं। बर्गर पैटीज़ बनाने के 5 आइडिया यहां से ले सकते हैं।

इस समय खाने को कम से कम बर्बाद करने की कोशिश करनी चाहिए। इस बात को बढ़ावा देने के लिए हम आपके लिए ऐसे तरीके लाएं हैं जिनमें ज्यादा मेहनत की जरुरत नहीं है और साथ ही खाने में आसानी से इस्तेमाल भी किए जा सकते हैं। इन आर्टिकल की मदद से आप किचन के सामान का इस्तेमाल ध्यानपूर्वक तरीके से करने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप कई देशों में घूम चुकें हैं और आप शाकाहारी हैं तो यह आपको अच्छे से पता होगा कि शाकाहारी बर्गर पैटीज़ ढूंढना कितना मुश्किल होता है। आप हर तरह के बर्गर देख सकते हैं लेकिन एक सिंपल, स्वादिष्ट और अच्छा शाकाहारी बर्गर ढूंढना उतना ही मुश्किल है। लेकिन आजकल समय थोड़ा बदल गया है लेकिन अभी भी शाकाहारी बर्गर मिलना उतना आसान नहीं है।

लॉकडाउन में अपने आपको व्यस्त रखना बेहद जरुरी है। क्या आप किचन में कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं? 5 तरह के शाकाहारी बर्गर बनाने के आइडिया यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

आमतौर पर बर्गर को कैचअप, मेयो, पोटेटो स्नैक्स या वेजिस के साथ खाया जाता है।

1) दी क्लासिक वेजी पार्ट आलू पार्टी (The Classic Veggie Patty / Aloo Patty)

आलू पैटी बनाने के लिए कसा हुआ पनीर, कटी हुई शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न की जरुरत है। इसको आप बिना आलू के इस्तेमाल से भी बना सकते हैं। पैटी को ब्रेड के टुकड़ों से लपेट सकते हैं और कॉर्न का फ्लेवर शामिल कर सकते हैं। चीज़ स्लाइस डालें और आपकी स्वादिष्ट पैटी तैयार है।

स्वादिष्ट रेडी टू ईट (फ्रोजन) आलू टिक्की- मिश्री रिव्यू।

क्रिस्पी आलू पैटी।

2) स्वीट पोटेटो पार्टी (Sweet Potato Patty)

यह सुनने और पढ़ने में अजीब लगता है लेकिन आपने सही पढ़ा है। स्वीट पोटेटो पैटी भी स्वादिष्ट होती है। इसको खाने के बाद हो सकता है कि आप आलू पैटी भूल जाएं। इस बात का खास ध्यान रखें कि स्वीट पोटेट रोस्ट की गई है, प्रेशर कुकर में उबाली नहीं गई है। इसमें एक मुठ्ठी रोस्ट किए गए ओट्स मिलाएं या फिर मैदा इस्तेमाल करें। अब रोस्ट किए गए लहसुन मिलाएं, काली मिर्च और नमक भी डालें। आलू पैटी के मुकाबले यब पैटी थोड़ी पतली बनाएं। बेहतर स्वाद के लिए बटर में शैलो फ्राई करें।

,स्वीट पोटेटो और बर्गर पैटी।

3) राजमा और बीटरूट पार्टी (Rajma And Beetroot Patty)

अब जब भी अगली बार राजमा बनाएं तो एक कप उबला हुआ राजमा निकाल कर रख दें। इससे आप बर्गर पैटी बना सकते हैं। पैटी बनाने के लिए आपको उबले और कुचले हुए राजमा, कसा हुआ चुकंदर, कटा हुआ प्याज, लहसुन के साथ नमक, लाल मिर्च और काली मिर्च चाहिए। राजमा सभी चीजों को एक साथ रखने में मदद करेगा। ऑलिव ऑयल या बटर में तवे पर पैटी सेकने पर स्वाद अच्छा आता है।

लॉकडाउन में 5 तरह से राजमा ऐसे इस्तेमाल करें।

बीटरूट और राजमा बर्गर।

4) ब्रोकली, कॉर्न और चीज़ पार्टी (Broccoli, Corn, and Cheese Patty)

कढ़ाई में कटा हुआ लहसुन, प्याज, कॉर्न और कसी हुई ब्रोकली डालें। इनको 3-4 मिनट के लिए पकाएं और फिर नमक, काली मिर्च और ओरिगेनो मिलाएं। गैस से उतार लें और 2 चम्मच मेयो मिलाएं और इसके ऊपर कसा हुआ चीज़ मिलाएं जब डिश पूरी तरह बन जाए। इसमें आप प्रोसेसड चीज़ या अपनी पसंद के अनुसार कोई भी चीज़ डाल सकते हैं। इन सभी को अच्छे से मिलाएं और एक साथ पैटी बनाएं। पैटा के ऊपर शहद, सरसों लगा सकते हैं जिससे फ्लेवर अच्छा होने में मदद मिलेगी।

चीज़ और सब्जियों के साथ बर्गर।

5) मशरूम और चने की पार्टी (Mushroom And Chickpea Patty)

मशरूम काटें और पैन में 3-4 मिनट पकने दें। अब कटा हुआ लहसुन, ओरिगेनो, लाल मिर्च, नमक, काली मिर्च और एक चम्मच चिली सॉस डालें। अब उबले हुए चने डालें और अच्छे से मिलाएं। राजमा टिक्की की तरह ही चने ही सभी को एक साथ रखने में मदद करते हैं।

लॉकडाउन में चना मसाला के अलावा चने कैसे बनाएं।

मशरूम और चने का बर्गर

आपको किस तरह का शाकाहारी बर्गर पसंद है? हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments