रोजमेरी तेल के 10 फायदे और इससे जुड़ी बातें - मिश्री
रोजमेरी तेल के फायदे और इससे जुड़ी बातें

रोजमेरी तेल के 10 फायदे और इससे जुड़ी बातें

रोजमेरी तेल के फायदे स्वस्थ डाइजेशन और स्ट्रांग इम्यूनिटी से लेकर निखरती त्वचा तक के फायदे अपने साथ लेकर आता है।

इस तेल का इस्तेमाल करने से दर्द में राहत मिलती है जैसे कि सरदर्द, मांसपेशियों में अकड़न- जकड़न, गठिया का दर्द। क्या आप इस गुणकारी तेल के बारे में जानते हैं?

रोजमेरी (मेंहदी) एक प्रकार की झाड़ी है जो एंटी- माइक्रोबियल, एंटी- इंफ्लामेट्री और एंटीऑक्सीडेंट जैसी खूबियों के कारण पॉपुलर है। सेहत से लेकर बाल, त्वचा, दांत, स्वस्थ दिमाग आदि ऐसी कोई भी जगह नहीं है जहां रोजमेरी तेल (गुलमेहंदी का तेल) का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाने से लेकर निखरती त्वचा और सेहतमंद बालों तक, रोजमेरी के फायदे बहुत सारे हैं। रोजमेरी के फायदे से जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

रोजमेरी के फायदे

रोजमेरी तेल के फायदे कई कारण से पॉपुलर हैं। क्या हैं वो कारण? इससे जुड़ी विस्तार से जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. स्ट्रांग इम्यूनिटी

कांच की बोतल में तेल और पौधा
रोजमेरी के फायदे स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए

कोर्टिसोल नाम का होर्मोन शरीर में मौजूद होता है जो चिंता बढ़ाता है और इम्यून सिस्टम के काम के बीच में आता है (जैसे कि टी- हेल्पर सेल), जिस कारण से इम्यून सिस्टम के काम में रुकावट आती है। हालांकि सही मात्रा में रोजमेरी तेल का सेवन करने से कोर्टिसोल होर्मोन की मात्रा कम हो जाती है जिससे इम्यून सिस्टम को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है।

रोजमेरी तेल के फायदे छोटी से छोटी बीमारी से लेकर बड़ी बीमारी ठीक करने में लाभदायक साबित हो सकते हैं। इसका उपयोग करने से जुकाम से लेकर दिल की बीमारी होने के आसार कम हो सकते हैं। रोजमेरी तेल का सेवन करने से इंफेक्शन होने के आसार भी कम हो जाते हैं।

2. स्वस्थ दिमाग

रोजमेरी के फायदे सोचने और ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही यह दिमाग की बीमारी से भी बचाव कर सकते हैं। रोजमेरी दिमाग के फायदे दिमाग के लिए कैसे लाभदायक है पर अभी अध्ययन जारी हैं। रोजमौरी तेल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह फ्री रेडिकल के खतरे को कम कर देता है जिससे दिमाग की सेल का बचाव रहता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट होने के कारण भूलने की बीमारी होने के आसार भी कम हो सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल: सरसों के तेल के लाजवाब फायदे

3. रक्‍तसंचार

रोजमेरी का पौधा
रोजमेरी के फायदे बेहतर रक्‍तसंचार के लिए

रोजमेरी तेल से मालिश करने के कई फायदे हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण फायदे बढ़ जाते हैं क्योंकि यह त्वचा की सेल को फ्री रेडिकल से बचाकर रखते हैं। फ्री रेडिकल स्वस्थ सेल खराब सकते हैं जिससे शरीर को नुकसान हो सकता है। लेकिन एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल का संपर्क स्वस्थ सेल के साथ नहीं होने देता है जिससे शरीर का बचाव रहता है।

फ्री रेडिकल के कारण सूजन होना आम बात है। फ्री रेडिकल ब्लड वेसल्स को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं जिससे खून का बहाव खराब हो सकता है। इसलिए रोजमेरी के तेल का सेवन करने से ब्लड वेसल्स स्वस्थ रहती हैं जिससे शरीर में खून का बहाव अच्छे से बना रहता है।

4. डिप्रेशन

रोजमेरी तेल के फायदे अच्छी नींद के लिए जाने जाते हैं। अच्छी नींद आने से शरीर हल्का महसूस होने के साथ- साथ आराम भी महसूस होता है। एक अध्ययन में शामिल किए गए कॉलेज के छात्रों पर किए गए अध्ययन में सामने आया कि रोजमेरी तेल के डिप्रेशन कम होने में मदद मिल सकती है और साथ ही नींद की क्वालिटी में भी सुधार आता है।

रोजमेरी तेल से मूड अच्छा करने में मदद मिल सकती है और साथ ही थकान भरे दिन के बाद यह आपको एनर्जी दे सकता है। इसके पीछे यह कारण है कि रोजमेरी के तेल के फायदे में दिमाग की क्षमता बढ़ाने का गुण शामिल है जिससे यह दिमाग को सतर्क बना देता है। यह तेल अरोमाथेरेपी का अहम भाग है जिसमें मरीज को वाष्पशील पौधा सिर्फ सूंगना होता है रोजमेरी के पौधे को सूंघने से कोर्टिसोल होर्मोन (चिंता पैदा करने वाला होर्मोन) कम हो जाता है।

Buy Rosemary Leaves Online

5. स्वस्थ डाइजेशन

पश्चिमी संस्कृति के इतिहास में रोजमेरी तेल के फायदे पारंपरिक तौर से डाइजेशन को स्वस्थ करने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे। एंटी- इंफ्लामेट्री खूबी होने के कारण सही मात्रा में रोजमेरी तेल का सेवन करने से पेट में गैस की दिक्कत नहीं होती है और साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम में सूजन से बचाव रहता है। रोजमेरी तेल का सेवन करने से अपच, कब्ज, पेट फूलना और पेद दर्द जैसी बीमारी दूर रहती है।

संबंधित आर्टिकल: राइस ब्रान ऑयल के बेहतरीन फायदे

6. दर्द से राहत

सफेद कटोरी में रोजमेरी का पौधा
रोजमेरी के फायदे दर्द में राहत देने के लिए

एंटी- इंफ्लामेट्री खूबी होने के कारण रोजमेरी तेल से दर्द में आराम मिलता है। इस तेल से गठिया की बीमारी में होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडंट होने के कारण रोजमेरी तेल से सूजन में भी आराम मिलता है।

7. सांस लेने में सुधार

रोजमेरी तेल को सूंघने से ठंडी, खांसी, गले में सूजन और फ्लू जैसे लक्षणों से राहत मिलती है जिससे सांस लेने में आसानी हो जाती है। खांसी- जुकाम में मददगार होने से यह नाक को साफ कर देता है। रोजमेरी तेल को सूंघने से कान, नाक और दांत स्वस्थ रहते हैं।

8. सेहतमंद त्वचा

सफेद कटोरी में रोजमेरी के साथ अन्य जड़ी बूटियां
रोजमेरी के फायदे निखरती त्वचा के लिए

रोजमेरी तेल का उपयोग त्वचा पर करना लाभदायक हो सकता है। रोजमेरी तेल में एंटी- बैक्टीरियल खूबी होती है जो मुंहासे होने पर फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा पर निखार और चमक आती है। इसके साथ ही सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान को सही करने में भी मदद करता है।

त्वचा पर रोजमेरी तेल लगाने से एक परत बन जाती है जिससे नमी बनी रहती है। इसके अलावा रोजमेरी का तेल लगाने से यह वातावरण से नमी लेकर त्वचा स्वस्थ रहती है।

संबंधित आर्टिकल: लहसुन के तेल जबरदस्त फायदे

9. सेहतमंद बाल

रोजमेरी तेल के फायदे शैंपू – कंडीशनर में इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों को सफेद और टूटने से रोकने में मदद करता है। रोजमेरी तेल को लगाने से खून का बहाव अच्छा होता है जिससे बालों की जडों को पोषण मिलता है और स्वस्थ बाल उगते हैं। ऐसा कहा जाता है कि हफ्ते में दो बार रोजमेरी का तेल बालों में लगाने से बालों का झड़ना कम हो सकता है और छह महीने तक लगातार रोजमेरी का तेल लगाने से बालों का उगना भी शुरु हो सकता है। लेकिन इसके बावजूद एक्स्पर्ट से सलाह जरूर लें।

10. स्वस्थ मुंह

रोजमेरी तेल से मुंह भी स्वस्थ रह सकता है। एंटीसेप्टिक और एंटी- माइक्रोबियल गुण होने के कारण यह खराब सांस को दूर रखता है और साफ दांत करने में मदद करता है। लेकिन आपको बता दें कि सीधा मुंह में रोजमेरी का तेल डालने से नुकसान भी हो सकते हैं इसलिए इसका सेवन डायरेक्ट ना करें।

अन्य जरूरी बातें

रोजमेरी
रोजमेरी के अन्य फायदे

हालांकि रोजमेरी के फायदे जानने के बाद आप इसे इस्तेमाल करना चाहेंगे। लेकिन उससे पहले यह जान लें कि रोजमेरी के नुकसान भी हैं।

अधिक मात्रा में रोजमेरी तेल का सेवन करने से ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ जाता है। चूहों पर किए गए अध्ययन में यह सामने आया है कि अधिक मात्रा में रोजमेरी तेल का सेवन करने से इंसूलिन बढ़ जाता है जिससे ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ जाता है।

इसके अलावा रोजमेरी के तेल से एलर्जी भी हो सकती है। इसके अलावा सांस लेने में परेशानी, गले में सूजन और त्वचा में खिंचाव जैसी परेशानी भी हो सकती है। इस बात की सलाह दी जाती है कि इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

संबंधित आर्टिकल: सूरजमुखी के लाजवाब फायदे

आखिर में

रोजमेरी तेल के फायदे डाइट में शामिल करने से पहले इसके बारे में जरूरी जानकारी प्राप्त कर लें। पूरी दुनिया में रोजमेरी तेल आसानी से मिल जाता है। लेकिन शुद्ध तेल ही खरीदें जिससे आपको लाभ मिलें। रोजमेरी तेल के फायदे त्वचा से लेकर सेहत से लेकर त्वचा और बालों से भी जुड़े हुए हैं। किसी भी तेल का इस्तेमाल करने से पहले उसके उपयोग की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

आपको बता दें कि इस प्रकार के तेल का उपयोग अकेले या डायरेक्ट नहीं किया जाता है। इनके साथ किसी और सामग्री का भी उपयोग किया जाता है। इसलिए इनसे होने वाले तेल के नुकसान से दूर रहने के लिए इनका उपयोग सही तरह से करें।

क्या आप किसी प्रकार के अनोखे तेल का उपयोग करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

FAQs

रोजमेरी तेल के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. रोजमेरी तेल का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

रोजमेरी तेल में एंटी- इंफ्लामेट्री और दर्द से राहत देने के गुण होते हैं। सरदर्द, गठिया का दर्द, थकान भरे दिन के बाद किसी और तेल में रोजमेरी तेल की 4-5 बूंदे डालें और इस मिश्रण से हल्के हाथ से मालिश करें। इसके उपयोग से अच्छी नींद आने में भी मदद मिलती है।

2. क्या रोजमेरी तेल से बाल दोबारा उग सकते हैं?

एक अध्ययन में पाया गया है कि 6 महीने तक रोजमेरी तेल का इस्तेमाल करने से बाल दोबारा उग सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद एक्स्पर्ट की सलाह जरूर लें।

3. क्या रोजमेरी तेल डायरेक्ट त्वचा पर लगा सकते हैं?

किसी अन्य तेल के साथ रोजमेरी तेल की कुछ बूंदें मिक्स करने के बाद त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है। डायरेक्ट रोजमेरी तेल उपयोग करने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

4. क्या रोजमेरी तेल नारियल तेल में मिक्स कर सकते हैं?

रोजमेरी तेल का इस्तेमाल हमेशा किसी और तेल के साथ मिक्स कर करना चाहिए। अकेले रोजमेरी तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। इसे नारियल तेल में मिक्स कर सकते हैं।

5. क्या रोजमेरी तेल रातभर बालों में लगा सकते हैं?

रातभर रोजमेरी का तेल बालों में लगाने से बाल उगने में मदद मिल सकती है। लेकिन कभी भी डायरेक्ट रोजमेरी तेल जड़ों में ना लगाएं। किसी दूसरी तेल में मिक्स करने के बाद ही लगाएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments