योगा बार ओट्स रिव्यू: डार्क चॉकलेट और वेजी मसाला (Yoga Bar Oats Review: We Tried Dark Chocolate & Veggie Masala)
yoga-bar-oats-review

योगा बार ओट्स रिव्यू: डार्क चॉकलेट और वेजी मसाला (Yoga Bar Oats Review: We Tried Dark Chocolate & Veggie Masala)

योगा बार ओट्स (Yoga Bar Oats) सुविधाजनक, पोषण से भरपूर और स्वादिष्ट हैं।

ओट्स, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं और यह कांप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का सबसे अच्छा स्रोत है। यह बहुमुखी होने के साथ- साथ सुविधाजनक तरीके से जल्दी बन जाते हैं। तो आप हर हफ्ते कुछ नया खा सकते हैं, रातभर भिगाए गए ओट्स से लेकर बेक्ड या फिर वीगन फ्री स्मूदी तक!

लेकिन अगर आप बेस्वाद ओट्स खाना नहीं चाहते हैं तो यह नया प्रोडक्ट आपके लिए दिलचस्प साबित हो सकता है। भारत में सुपरफूड ब्रांड में से एक, योगा बार ने हाल ही में न्यू प्रोडक्ट लांच किए हैं, ‘ओट्स+’ वेजी मसाला और डार्क चॉकलेट। हमने दोनों फ्लेवर ट्राई किए हैं और हम कह सकते हैं कि ब्रेकफास्ट में इन्होंने हमारा स्वागत बहुत अच्छे से किया है!

योगा बार ओट्स से जुड़ी जरूरी बातें

यहां से आप योगा बार ओट्स की कीमत, पैकेजिंग और हमने योगा बार कैसे ट्राई किए से जुड़ी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं।

योगा बार ओट्स फ्लेवर- डार्क चॉकलेट और वेजी मसाला
योगा बार ओट्स फ्लेवर- डार्क चॉकलेट और वेजी मसाला

1. प्रकार

ब्रांड के द्वारा दोनों प्रकार के ओट्स में ऑस्ट्रेलिया के गोल्डन रोल्ड ओट्स का इस्तेमाल किया गया है।

2. उपलब्ध फ्लेवर

ओट्स+ योगा बार दो फ्लेवर में उपलब्ध हैं-

  • योगा बार वेजी मसाला ओट्स
  • योगा बार डार्क चॉकलेट ओट्स

3. उपलब्ध साइज

यह 400 ग्राम और 1 किलो पाउच में आते हैं।

4. पैकेजिंग

बिना फ्लेवर स्टील कट ओट्स से अलग, यह फ्लेवर ओट्स पाउच में आते हैं।

योगा बार सलाह देता है कि पाउच से सामग्री साफ, सूखी और एयर टाइट कंटेनर में डालकर रखें।

5. कीमत

1 किलो पैक की कीमत 449/- रुपए से 549/- रुपए के बीच है।

योगा बार ओट्स रिव्यू करते समय किन बातों का ध्यान रखा गया

योगा बार ओट्स 100% प्राकृतिक सामग्री और एडेड प्रेज़रवेटिव फ्री का वादा करता है। इसके साथ ही स्वाद, टैक्शर और बनाने में आसानी जैसी बातों के अलावा हमने सामग्री लिस्ट पर भी ध्यान दिया है। हमने इस प्रकार से दोनों फ्लेवर का रिव्यू किया है।

1. स्वाद

ओट्स के बताए गए फ्लेवर के कितना करीब स्वाद आता है? क्या फ्लेवर बैलेंस हैं या बहुत ज्यादा है?

क्या आर्टिफिशियल आफ्टर टेस्ट है?

क्या एडिटिव्स (कद्दू, तरबूज और चिया बी और काली किशमिश) का स्वाद ताज़ा है? क्या पकाने के बाद टैक्शर बरकरार रहता है?

2. सामग्री

ब्रांड के द्वारा एडेड प्रेज़रवेटिव फ्री होने का दावा किया गया है। लेकिन इसके बावजूद हमने दोनों फ्लेवर की सामग्री लिस्ट पर खास ध्यान दिया है।

छिपी हुई शुगर, ऐसे कैमिकल जिनका नाम लेना भी मुश्किल है, हमें क्या मिला?

3. फाइबर

ओट्स, प्राकृतिक रूप से फाइबर से भरपूर होते हैं। इनमें बीटा ग्लूकान और डाइटरी फाइबर होता है। क्या फ्लेवर एजेंट मिलाने से फाइबर की पोषण वैल्यू कम हो जाती है?

4. प्रोटीन

फाइबर की तरह प्रोटीन सेहतमंद रहने में मदद करता है। प्रोटीन को ब्रेकडाउन और पचने में ज्यादा समय लगता है इसलिए पेट लंबे समय तक भरा रहता है। योगा बार ओट्स में 40 ग्राम के सर्व में, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की कितना हिस्सा है?

5. कीमत

योगा बार ओट्स की कीमत क्या है? क्या आप अभी भी शुरुआते से ओटमील बनाना पसंद करेंगे?

क्या सुविधा और स्वाद के अनुसार कीमत जायज़ है?

योगा बार ओट्स फ्लेवर रिव्यू

जरूरी बातें योगा बार डार्क चॉकलेट ओट्स योगा बार वेजी मसाला ओट्स
मुख्य सामग्री 72% जई, 11% नट और बीज, कच्ची चीनी, कोको, राइस ब्रान ऑयल हिमालयन गुलाबी नमक 70% जई, 9% सब्जियां, 7% बीज, प्राकृतिक मसाला, मसाले के अर्क
कैलोरी 172 किलो कैलोरी 163 किलो कैलोरी
प्रोटीन 4.9 ग्राम 5.4 ग्राम
फाइबर 5.2 ग्राम 5.2 ग्राम
शेल्फ लाइफ 9 महीने 9 महीने

1. डार्क चॉकलेट

स्वाद- 4/5
फ्लेवर- 4/5

किसने कहा कि आप ब्रेकफास्ट में डेजर्ट नहीं खा सकते हैं? वैसे तो आपको ब्रेकफास्ट में केक नहीं खाना चाहिए लेकिन योगा बार आपके लिए पोषण से भरपूर, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला ऑप्शन लेकर आया है। अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो यह आपके लिए है।

हमने देखा कि डार्क चॉकलेट ज्यादा दरदरा नहीं है और हमने दोनों फ्लेवर ट्राई करने के लिए एक साथ प्रोसेस इस्तेमाल किया है। इसका टैक्शर बारीक से लेकर मोटा था। देखने में, इसका रंग गहरा भूरा था और साथ ही सफेद रंग के कद्दू के बीज थे। हमें चॉकलेट कोटेड काली किशमिश भी दिख रही थी। हमें चॉकलेट की खुशबू आई और इसके बाद हमने पकाने की जानकारी पढ़ी।

40 ग्राम ओट्स और 200 एमएल दूध पैन में डाला। हमने ज्यादा तापमान पर 3 मिनट तक पकाया। इसके अलावा आप रेगुलर कुकटॉप पर मीडियम गैस पर भी पका सकते हैं। यह बिना ज्यादा मेहनत के पक गया था!

इसका टैक्शर गाढ़ा और चमकीला चॉकलेट पुडिंग वाला था। हमें काली किशमिश और कद्दू के बीज से आने वाले विभिन्न टैक्शर पसंद आए हैं। किशमिश का स्वाद ताज़ा था और बाइट सॉफ्ट थी। शिकायत- बीज अच्छी मात्रा में नहीं थे।

पूरे स्वाद की बात करें तो, डार्क चॉकलेट की खूबी मौजूद थी, कड़वापन जो बहुत ज्यादा नहीं थी। बैलेंस मिठास के लिए डीहाईड्रेटेड खजूर का पाउडर और रॉ शुगर का उपयोग सही मात्रा में किया गया है।

क्या आपको पता है? रिफाइंड और रॉ शुगर में कैलोरी वैल्यू एक जैसी हो सकती है लेकिन रॉ शुगर का फ्लेवर थोड़ा हल्का होता है क्योकि इसमें गुड़/ खांड है।

योगा बार डार्क चॉकलेट ओट्स
योगा बार डार्क चॉकलेट ओट्स
योगा बार डार्क चॉकलेट ओट्स - पैक से निकालकर
योगा बार डार्क चॉकलेट ओट्स - पैक से निकालकर
योगा बार डार्क चॉकलेट ओट्स दूध में 3 मिनट पकाने के बाद
योगा बार डार्क चॉकलेट ओट्स दूध में 3 मिनट पकाने के बाद
योगा बार ओट्स चॉकलेट फ्लेवर स्वादिष्ट है
योगा बार ओट्स चॉकलेट फ्लेवर स्वादिष्ट है
किशमिश की सॉफ्टनेस पकाने के बाद भी बरकरार थी
किशमिश की सॉफ्टनेस पकाने के बाद भी बरकरार थी

विशेषताएं

  • योगा बार डार्क चॉकलेट ओट्स में 11% नट्स और बीज हैं।
  • इसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर नहीं है और मीठे के लिए रॉ शुगर और डीहाइड्रेटेड खजूर के पाउडर का इस्तेमाल किया गया है।
  • एक सर्विंग में 5 ग्राम प्रोटीन है।
  • गोल्डन रोल्ड ओट्स फाइबर का अच्छा स्रोत है।
  • 1 किलो पैक की कीमत 549/- रुपए है।
  • इसकी शेल्फ लाइफ 9 महीने है।
  • इसका सेवन गर्म/ ठंडा कर सकते हैं।

अच्छी बातें

  • इन्हें बनाने के लिए प्रेज़रवेटिव और आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  • क्लासिक डार्क चॉकलेट की तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं है।
  • हर ब्राइट में विभिन्न टैक्शर हैं।
  • किशमिश चबाने लायक हैं और कद्दू के बीज से क्रंच शामिल होता है।
  • इसका सेवन ठंडा या फिर ब्रेकफास्ट/ स्नैक के तौर पर कर सकते हैं।

बुरी बात

  • कद्दू के बीज की मात्रा कम है।

किसके लिए बेस्ट है

ब्रेकफास्ट में डेजर्ट? मैक्रो- फ्रेंडली चॉकलेट मिल्कशेक? योगा बार आप ट्राई कर सकते हैं।

योगा बार की सलाह – आखिर में कटे हुए केले, किशमिश और बादाम मिलाएं। ओट्स और दूध का इस्तेमाल एक जैसी मात्रा में कर गाढ़ी स्मूदी बना सकते हैं। पके हुए ओटमील को ठंडा खा सकते हैं।

2. वेजी मसाला

स्वाद- 4/5
फ्लेवर- 4/5

हमने दोनों योगा बार दो स्टेज में टेस्ट किए हैं – पकाने से पहले और बाद में।

जैसे ही हमने पैक खोला वैसे ही हमारा रिव्यू लैब स्ट्रांग मसालेदार खुशबू से भर गया था। हमने देखा कि धनिया की खुशबू सबसे ज्यादा थी। देखने में, ओट्स फ्लेक्स और सब्जियां का मोटा मिश्रण था। इसमें मटर, गाजर, प्याज और धनिया के डीहाइड्रेटेड टुकड़े थे।

पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो कर, हमने आधा कप (40 ग्राम) ओट्स, एक कप पानी और हमारा विश्वसनीय अमेज़न बेसिक इंडक्शन कुकटॉप इस्तेमाल किया।

इसने 3 मिनट में पकने वाला दावा पूरा किया है! इसके साथ ही पानी और ओट्स मिक्स का अनुपात परफेक्ट था। पूरी तरह से स्वाद की बात की जाए तो ओटमील बैलेंस था। यह देखने में भूरे रंग का अच्छा लग रहा था।

नमकीन और मसालेदार फ्लेवर के साथ हल्का चटपटापन भी था। बाकी बाइट के मुकाबले कुछ चम्मच में मसाला ज्यादा था। हमने ब्रांड के द्वारा बताए गए अनुपात को फॉलो किया और रिजल्ट गाढ़ा और दरदरा मिला था। आप पानी की मात्रा अपनी पसंद के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर वेजी से भरपूर गाढ़ा मासाल ओट्स बना सकते हैं।

योगा बार वेजी मसाला ओट्स
योगा बार वेजी मसाला ओट्स
योगा बार वेजी मसाला ओट्स में डीहाइड्रेटेड सब्जियां और कद्दू के बीज थे
योगा बार वेजी मसाला ओट्स में डीहाइड्रेटेड सब्जियां और कद्दू के बीज थे
योगा बार वेजी मसाला ओट्स की स्थिरता पकाने के बाद खिचड़ी की तरह थी
योगा बार वेजी मसाला ओट्स की स्थिरता पकाने के बाद खिचड़ी की तरह थी
योगा बार वेजी मसाला ओट्स रिव्यू
योगा बार वेजी मसाला ओट्स रिव्यू

विशेषताएं

  • यह गोल्डन रोल्ड ओट्स से बना है।
  • पैक में 100% प्राकृतिक सामग्री और होल ग्रेन का इस्तेमाल किया गया है।
  • यह ओमेगा 3 से भरपूर है।
  • इस पैक में वेजिटेबल ऑयल, प्रेज़रवेटिव और माल्टोडेक्सट्रिन नहीं है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।
  • 40 ग्राम से 163 किलो कैलोरी मिलती है।
  • इसे पकाने के लिए 3 मिनट लगते हैं।

अच्छी बातें

  • वेजी मसाला ओट्स ने क्विक कुकिंग का वादा पूरा किया है।
  • यह बिगनर्स- फ्रेंडली स्नैक/ मील ऑप्शन है।
  • इसमें अच्छी मात्रा में डीहाइड्रेटेड सब्जियां हैं।
  • नमक, मसाले, खट्टा- सभी फ्लेवर बैलेंस हैं।
  • पकने के बाद वाला टैक्शर से होमस्टाइल महसूस होता है।
  • बीज से अच्छी बाइट मिलती है।

बुरी बात

  • हमें पैक पर ग्लूटेन फ्री सर्टिफिकेट नहीं मिला।

किसके लिए बेस्ट है

क्या आप क्विक, मसालेदार ब्रेकफास्ट फिक्स की तलाश में हैं? हम आपको योगा बार वेजी मसाला ट्राई करने की सलाह देते हैं।

हमारे टॉप पिक और सलाह

योगा बार डार्क चॉकलेट ओट्स ने जीत का खिताब हासिल किया है! यह आपको ‘डेजर्ट फॉर ब्रेकफास्ट’ की सुविधा देता है! क्रंची, स्वादिष्ट, चॉकलेट की अच्छाई- इसमें सभी था। हम शर्त लगा सकते हैं कि इसका स्वाद ठंडा और भी बेहतर लगेगा!

यह कहने क बावजूद हम कहना चाहेंगे कि वेजी मसाला भी अच्छा है। सभी फ्लेवर (नमकीन, मसालेदार, चटपटा) ने एक साथ बहुत अच्छा काम किया है। पकाने के बाद भी सब्जियां क्रंची थी।

आखिर में

प्रेज़रवेटिव और कैमिकल फ्री, योगा बार ओट्स लाजवाब बिगनर्स- फ्रेंडली स्नैक/ मील ऑप्शन हैं। यह क्विक कुकिंग ओट्स पकाने में मुश्किल से कुछ मिनट लगते हैं और इसमें अलग से सामग्री डालने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह ऐसे ही स्वादिष्ट लगते हैं।

अगर आप ब्रेकफास्ट/ स्नैक में एनर्जी बार खाते हैं तो यह ऑप्शन और भी ज्यादा फिलिंग हो सकता है।

आप कौन- सा फ्लेवर पहले ट्राई करना चाहेंगे? हमें बताएं।

FAQs

योगा बार ओट्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या यह ओट्स सेहतमंद हैं? (Are these oats healthy?)

हां, एक सर्विंग से पेट भर जाता है और सही मात्रा में कार्ब-फैट-प्रोटीन का सेवन किया जाता है।

2. क्या यह ओट्स वेट लॉस के लिए अच्छा ऑप्शन है? (Are these oats a good option for weight loss?)

वजन कम करने के लिए कैलोरी का सेवन कम करना चाहिए। अगर यह ओट्स आपके कैलोरी बजट में फिट हो जाते हैं आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3. क्या यह ओट्स रेडी टू कुक हैं? (Are these oats ready to cook?)

हां, इन्हें सिर्फ पानी/ दूध में  3 मिनट के लिए पकाएं।

4. क्या योगा बार ओट्स वीगन है? (Are yoga bar oats vegan?)

हां, ओट्स खुद से ही वीगन होते हैं। लेकिन दूध मिक्स करने के बाद बदलाव आ सकता है।

5. क्या ओट्स कीटो- फ्रेंडली हैं? (Are these oats keto-friendly?)

नहीं, एक सर्व में 26-27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट है।

6. क्या इन ओट्स का सेवन बच्चे कर सकते हैं? ( Can these oats be consumed by children?)

इन ओट्स में आर्टफिशियल प्रेज़रवेटिव और कैमिकल नहीं है लेकिन इसके बावजूद बच्चों के डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

7. क्या इन ओट्स में प्रेज़रवेटिव या आर्टिफिशियल फ्लेवर हैं? (Do these oats contain any preservatives or artificial flavors?)

नहीं, इनमें सिर्फ प्राकृतिक रोजमैरी का अर्क और चॉकलेट फ्लेवर है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime