टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स रिव्यू (Tops Plain Dosa Instant Mix Review)
Tops Plain Dosa Instant Mix Review

टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स रिव्यू (Tops Plain Dosa Instant Mix Review)

टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स (Tops Plain Dosa Instant Mix) सुविधाजनक है। लेकिन क्या डोसा स्वादिष्ट है?

मिश्री रेटिंग

टैक्शर
3 / 5
3
स्वाद
2 / 5
2
2.5

Summary

टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स (Tops Plain Dosa Instant Mix) से डोसा बनाना आसान है। घोल में गांठ नहीं थी और पतला था। इस इंस्टेंट मिक्स से बनाया गया डोसे का स्वाद औसत था और डोसे को दोनों तरफ से पकाना जरूरी है।

टॉप्स ब्रांड के कई प्रोडक्ट है जो काफी पॉपुलर हैं जैसे कि जैम, अचार, सॉस, इंस्टेंट मिक्स आदि। पिछले कुछ समय में हमने टॉप्स ब्रांड के कई प्रोडक्ट का रिव्यू किया है जैसे कि इंस्टेंट मसाला इडली मिक्स, केक मिक्स, सांभर मिक्स, केसर पिस्ता कुल्फी मिक्स आदि।

डोसा इंस्टेंट मिक्स उन लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक ऑप्शन है जिन लोगों को डोसा का घोल बनाना नहीं आता है या फिर किचन में ज्यादा समय रह कर शुरुआत से डोसा नहीं बनाना चाहते हैं। इस बार हमने मिश्री मुख्यालय में टॉप्स के इंस्टेंट प्लेन डोसा मिक्स का रिव्यू किया है। क्या इंस्टेंट मिक्स से बनाया गया डोसा स्वादिष्ट है? सभी सवालों के जवाब आप इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

tops-plain-dosa-instant-mix-review-

हालांकि असलियत में डोसा साउथ इंडिया से है लेकिन इस डिश को पूरे देश में मज़े से खाया जाता है। डोसा कई प्रकार के होते हैं पेपर डोसा, प्लेन रवा अनियन, मैसूर मसाला आदि और डोसे को लेकर हर किसी की पसंद अलग होती है।

यहां पर हमने टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स की सामग्री, बनाने का तरीका, स्वाद, टैक्शर, कीमत और कई जरूरी बातों के बारे में जानकारी दी है।

1. सामग्री

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार सामग्री कुछ इस प्रकार है – चावल का आटा, उड़द दाल पाउडर, नमक, उभारने वाले पदार्थ, एसिडिटी रेगुलेटर, मेथी पाउडर।

2. कीमत और पैकेजिंग

200 ग्राम टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स की कीमत 65/- रुपए है। डोसा इंस्टेंट मिक्स बॉक्स पैकेजिंग में आता है। बॉक्स के अंदर पाउच पैक में इंस्टेंट डोसा पाउडर मिक्स है।

टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स - पैकैजिंग
टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स - पैकैजिंग

3. बनाने का तरीका

जैसे ही हमने पैक खोला तो हमें पिसी हुई उड़द दाल और चावल की स्ट्रांग खुशबू आई। हमने पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स से डोसा बनाया। नीचे से आप डोसा बनाने और जरूरी बातों के बारे में जान सकते हैं।

  • 100 ग्राम इंस्टेंट मिक्स पाउडर में 200 एमएल पानी डालें।
  • अब घोल 5 मिनट के लिए साइड रख दें।
  • अब नॉन स्टिक तव पर तेल लगाएं।
  • तवा पर घोल डालें और फैलाएं।
  • दोनों तरफ से पकाएं और पकने के बाद तवा से उतार दें। 
टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स पाउडर
टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स पाउडर
टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स से घोल बनकर तैयार
टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स से घोल बनकर तैयार
टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स से डोसा बनाने से पहले घोल की स्थिरता सही होनी जरूरी है
टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स से डोसा बनाने से पहले घोल की स्थिरता सही होनी जरूरी है

हमारी टिप्पणियां – 

  • घोल में गांठ नहीं बनी थी और स्मूथ था।
  • घोल की स्थिरता पतली थी।
  • पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार एक डोसा बनाने के लिए 35 ग्राम मिश्रण लें। लेकिन जब हमने ऐसा किया तो डोसा का साइज बहुत छोटा था। इसलिए हमने 58 ग्राम घोल से मीडियम साइज डोसा बनाया।
  • 200 ग्राम पैक से 8 मीडियम साइज डोसा बन गए थे (एक डोसा 58 ग्राम घोल से बनाया गया)।
  • पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार डोसा बनाने से घोल गाढ़ा था और डोसा पूरी तरह से ऊपर से पका भी नहीं था। इसे सही करने के लिए हमने बदलाव किए थे।
  • पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो करने के बाद हमने उसी तवा पर घोल डाला और फैलाया। थोड़ा तेल डाला और 2-3 मिनट के लिए ढक कर पकाया।
  • डोसा के किनारे तवा से अच्छे से निकल गए थे और घोल तवा पर चिपका नहीं था।
  • अगर आप एक तरफ से डोसा पकाते हैं तो घोल कच्चा और बिना पका लगता है। इसलिए हम सलाह देते हैं कि डोसा दोनों तरफ से पकाएं।
  • डोसा एक तरफ से क्रिस्पी थे लेकिन दूसरी तरफ से डोसा कच्चा घोल लग रहा था।

4. स्वाद

आमतौर पर चावल का आटा और उड़द दाल के इस्तेमाल से डोसा बनाया जाता है। घर में बने डोसे में उड़द दाल का बटर जैसा स्वाद और चावल का स्वाद होता है। 

दुख की बात है कि टॉप्स इंस्टेंट डोसा मिक्स से बनाए गए डोसा में उड़द दाल के बटर वाले स्वाद की कमी थी। हमें चावल का स्वाद बहुत ज्यादा आ रहा था। डोसा में नमक बैलेंस मात्रा में था।

प्लेन डोसा को आप मल्टीग्रेन या मिलेट डोसा की तरह अकेले नहीं खा सकते हैं। इनके साथ आपको चटनी, सांभर आदि कुछ जरूर चाहिए।

5. टैक्शर

टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स से बनाए गए डोसा न बहुत पतले थे और न ही कागज़ की तरह थे। यह थोड़े मोटे हैं। जैसा की हमने ऊपर भी कहा है कि डोसा दोनों तरफ से पकाएं।

6. बेस्ट जोड़ी

डोसा गर्म- गर्म सांभर, नारियल की चटनी और मसालेदार टमाटर- मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं। डोसा को स्ट्रू, फिश करी और मीट करी के साथ भी खा सकते हैं।

7. पोषण की जानकारी

नीचे दी गई जानकारी 100 ग्राम और पैक के अनुसार दी गई है।

एनर्जी  – 353 किलो कैलोरी, प्रोटीन – 12 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट – 75 ग्राम, सैचुरेटेड और ट्रांस फैट नहीं है।

8. शेल्फ लाइफ

टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स की शेल्फ लाइफ 12 महीने की है।

9. उपलब्धता

टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स ग्रोसरी स्टोर और ऑनलाइन उपलब्ध है।

 

जरूरी बातें प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 65/- रुपए
मात्रा 200 ग्राम
शेल्फ लाइफ 12 महीने
कैलोरी 353 किलो कैलोरी
बेस्ट जोड़ी डोसा गर्म- गर्म सांभर, नारियल की चटनी और मसालेदार टमाटर- मूंगफली की चटनी के साथ खा सकते हैं। डोसा को स्ट्रू, फिश करी और मीट करी के साथ भी खा सकते हैं।

टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स रिव्यू

टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स रिव्यू में हमने खूबियां, अच्छी बातें और बुरी बात के बारे में जानकारी दी है। इंस्टेंट मिक्स के साथ हमारा अनुभव कुछ ऐसा था।

200 ग्राम टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स की कीमत 65/- रुपए है। इंस्टेंट मिक्स 8 मीडियम साइज डोसा बन गए हैं (एक डोसा 58 ग्राम घोल से बनाया गया था)। इंस्टेंट मिक्स से घोल बनाना आसान था। घोल पतला था और जल्दी फैल गया था।

डोसा हल्का नमकीन है और इसे सांभर, स्ट्रू और कई प्रकार की चटनी के साथ खा सकते हैं। हम आपको डोसा दोनों तरफ से पकाने की सलाह देते हैं। अगर आप दोनों तरफ से डोसा नहीं पकाते हैं तो आपको कच्चे घोल का स्वाद आएगा।

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार डोसा बनाते समय
पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार डोसा बनाते समय
टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स रिजल्ट
टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स रिजल्ट

खूबियां

  • 200 ग्राम पैक की कीमत 65/- रुपए है।
  • टॉप्स प्लेन डोसा इंस्टेंट मिक्स में 100 ग्राम में 353 किलो कैलोरी है।
  • पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार 200 ग्राम पैक से 10-12 डोसा बन सकते हैं जिसमें एक डोसा 30-35 ग्राम का है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 12 महीने की है।

अच्छी बातें

  • घोल बनाना आसान है।
  • घोल पतला है और इसमें गांठ नहीं बनती है।
  • डोसा एक तरफ से क्रिस्पी थे।

बुरी बात

  • पैक पर दी गई जानकारी को फॉलो कर डोसा अच्छे से नहीं पके थे। हम सलाह देते हैं कि डोसा को दोनों तरफ से पकाएं।

किसके लिए बेस्ट है?

इंस्टेंट डोसा मिक्स उन लोगों के लिए है जो शुरुआत से डोसा का घोल बनाने वाला थकान भर काम नहीं करना चाहते हैं। यह सुविधाजनक मिक्स है जिसमें आपको सिर्फ पानी डालना है।

आखिर में

टॉप्स इंस्टेंट डोसा मिक्स से एक तरफ से डोसा बहुत क्रिस्पी बनता है और दोनों तरफ से डोसा जरूर पकाएं। घोल में गांठ नहीं थी और इसकी स्थिरता पतली थी। हमारे अनुभव के अनुसार हम आपको दोनों तरफ से डोसा पकाने की सलाह देते हैं।

क्या आपने इंस्टेंट मिक्स से डोसा ट्राई किया है? अगर हां तो क्या डोसा क्रिस्पी बना था? आपका अनुभव हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments