अंगूर के फायदे, डिश, नुकसान (Grapes Benefits, Dishes, Side Effects in Hindi)
benefits of grapes

अंगूर के फायदे, डिश, नुकसान (Grapes Benefits, Dishes, Side Effects in Hindi)

अंगूर खाने के फायदे (Benefits Of Eating Grapes) सेहत, त्वचा और बालों से जुड़े हुए हैं। अंगूर के फायदे (Benefits Of Grapes) डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं? इन सभी से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

आपको कौन- सा अंगूर पसंद है? हरा, काला या लाल। आपकी पसंद चाहे कोई भी हो अंगूर के फायदे (benefits of grapes) आपको हर तरह से मिलेंगे। अंगूर के फायदे (benefits of eating grapes) लेने के लिए जरुरी है कि आप इसे अपनी डाइट में शामिल करें। अंगूर खाने के फायदे कई सारे हैं जैसे कि सेहतमंद दिल, सामान्य ब्लड प्रेशर, कंट्रोल कोलेस्ट्रॉल, सेहतमंद दिल आदि। इसके साथ ही अंगूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं जो बीमारियों से बचाव करते हैं। इस आर्टिकल से आप अंगूर के फायदे (benefits of grapes), डिश और नुकसान से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अंगूर स्वाद के साथ सेहत का वादा करता है।

अंगूर के पौष्टिक तत्व (Grapes Nutritional Value in Hindi)

अंगूर के फायदे (benefits of eating grapes) इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व के कारण हैं। इन सभी पौष्टिक तत्व के कारण ही अंगूर को डाइट में शामिल करना जरुरी हो जाता है। अंगूर के पौष्टिक तत्व से जुड़ी जानकारी विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

पोषण मात्रा – 151 ग्राम
कैलोरी 104
विटामिन सी 27% (रेफ्रेंस डेली इंटेक (आरडीआई)
कार्बोहाइड्रेट 27.3 ग्राम
फाइबर 0.2 ग्राम
प्रोटीन 1.1 ग्राम
फैट 0.2 ग्राम
विटामिन के 28% (रेफ्रेंस डेली इंटेक (आरडीआई)
थाइमिनिन 7% (रेफ्रेंस डेली इंटेक (आरडीआई)
रीबोफ्लाविन 6% (रेफ्रेंस डेली इंटेक (आरडीआई)
पोटैशियम 6% (रेफ्रेंस डेली इंटेक (आरडीआई)

अंगूर के फायदे (Benefits Of Grapes in Hindi)

अंगूर खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतने ही सेहतमंद भी होते हैं। अंगूर को लेकर सभी की पसंद अलग- अलग होती है और इनको खाना भी आसान होता है। अंगूर के फायदे (benefits of grapes) के बारे में जानने के बाद आप इन्हें डाइट में जरुर शामिल करना चाहेंगे। अंगूर खाने के फायदे से जुड़ी सारी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1) एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं अंगूर के फायदे (Benefits Of Grapes Is Full Of Antioxidants)

अंगूर के फायदे (benefits of eating grapes) अधिकतर इसमें एंटीऑक्सीडेंट के कारण जाने जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह हमें बीमारियों से बचाकर रखने में मदद करते हैं। शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी होने के कारण बीमारी होने के आसार बहुत कम हो जाते हैं। अगर शरीर में कोई बीमारी प्रेवेश करती है तो एंटीऑक्सीडेंट बीमारी बढ़ने से पहले खत्म कर देते हैं। इसलिए शरीर में एंटीऑक्सीडेंट होने बेहद जरुरी हैं।

अंगूर के फायदे (benefits of eating grapes) एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।

2) अंगूर खाने के फायदे इंफेक्शन से दूर रखने में मदद (Benefits Of Eating Grapes Helps in Fighting Germs)

बीमारी या इंफेक्शन से लड़ने के लिए विटामिन सी का सेवन करना बहुत जरुरी है। अंगूर के फायदे (benefits of grapes) विटामिन सी के कारण सबसे ज्यादा हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको खांसी- जुकाम है तो इस समय में विटामिन सी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए जिससे बीमारी से राहत मिल सके। विटामिन सी इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है और शरीर को बीमारियों से दूर रखने में भी मदद करता है।

आम के फायदे, प्रकार, डिश, नुकसान।

3) अंगूर के गुण हड्डियों को मजबूत बनाते हैं (Grapes Benefits For Strong Bones)

अंगूर में हड्डियों को मजबूत करने के लिए कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि कैल्शियम, विटामिन के, पोटैशियम, मैग्नीज, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम। चूहों पर किए गए अध्ययन में भी साफ- साफ दिखा है कि अंगूर के अर्क का सेवन करने हड्डियां मजबूत होती हैं लेकिन यह अध्ययन इंसान पर नहीं किया गया है। इसलिए अंगूर खाने के फायदे इंसान की हड्डियों को मजबूत बनाने से जुड़ा अध्ययन अभी नहीं किया है जिसमें इस बात की पुष्टि की जा सकें।

अंगूर के फायदे (benefits of eating grapes) हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।

4) अंगूर के फायदे सामान्य ब्लड प्रेशर के लिए (Benefits Of Grapes Helps in Regulating Blood Pressure)

अंगूर के लाभ ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने के लिए शरीर में पोटैशियम होना बेहद जरुरी है। और आपको बता दें कि 1 कप अंगूर में 288 एमजी पोटैशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने में बहुत मदद करता है। ब्लड प्रेशर हाई होने से दिल की बीमारी होने के आसार बहुत ज्यादा हो जाते हैं। अगर शरीर में पोटैशियम की मात्रा सही बनी रहेगी तो ब्लड प्रेशर भी सामान्य बना रहेगा। इसलिए अंगूर का सेवन जरुर करें।

खरबूजे के फायदे, डिश, नुकसान।

5) अंगूर खाने के फायदे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए (Benefits Of Eating Grapes Helps in Controlling Cholesterol)

अंगूर के फायदे (benefits of eating grapes) कोलेस्ट्रॉल सामान्य बनाए रखने के लिए भी जाने जाते हैं। एक अध्ययन में 69 लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल था जिनको एक दिन में 3 कप (500 ग्राम) लाल अंगूर 8 हफ्तों तक खाने के लिए कहा गया। अध्ययन पूरा होने के बाद यह पता चला कि उन लोगों में खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम हुआ है। इसलिए सभी हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को डाइट में अंगूर शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके बावजूद आप डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

अंगूर कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं।

6) सेहतमंद दिल के लिए अंगूर के गुण (Grapes Benefits For Healthy Heart)

जैसा कि आपको ऊपर बताया गया है कि अंगूर के फायदे (benefits of grapes) ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। और यह दोनों ही दिल को सेहतमंद रखने के लिए जरुरी हैं। अंगूर में भरपूर मात्रा में फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है जो दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी हैं।

7) अंगूर के फायदे डायबिटीज के लिए (Benefits Of Grapes For Diabetes)

अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स से यह पता चलता है कि कौन- सा खाना कितनी जल्दी ब्लड शुगर लेवल बढ़ाता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने का मतलब है कि अंगूर जल्दी से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाते हैं। इसलिए इनको डायबिटीज से गुजर रह लोगों के लिए अच्छी बात कही जा सकती है। लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

एक अध्ययन में 38 आदमियों को 16 हफ्तों तक 20 ग्राम अंगूर का अर्क खाने के लिए कहा गया। अध्ययन खत्म होने के बाद इनके ब्लड शुगर लेवल कम दिखाई दिए हैं।

अंगूर शुगर लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

8) कब्ज से राहत पाने के लिए अंगूर खाने के फायदे (Benefits Of Eating Grapes During Constipation)

अंगूर के फायदे (benefits of eating grapes) कब्ज की परेशानी से भी राहत देने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि अंगूर में फाइबर पाया जाता है जो पाचन शक्ति को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सही मात्रा में फाइबर और पानी का सेवन करने से कब्ज की परेशानी दूर रहती है। कब्ज की परेशानी होने पर घरेलू उपाय भी जरुर अपनाकर देखने चाहिए।

9) अंगूर के गुण आंखों के लिए (Grapes Benefits For Eyes)

अंगूर के फायदे (benefits of grapes) आंखों के लिए भी कई सारे हैं। अंगूर में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन पाए जाते हैं जो आंखों को बीमारी से बचाने में मदद करते हैं। यह दोनों तत्व आंखों के रेटीना को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

अंगूर के फायदे (benefits of eating grapes) आंखों के लिए कई सारे हैं।

10) अंगूर के फायदे त्वचा के लिए (Benefits Of Grapes For Healthy Skin)

अंगूर के फायदे (benefits of grapes) सेहत के साथ- साथ त्वचा के फायदे भी कई सारे हैं। त्वचा के लिए अंगूर को कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। अंगूर को सनबर्न, त्वचा को कोमल आदि के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अंगूर में मौजूद पौष्टिक तत्व त्वचा को सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं। अंगूर का इस्तेमाल त्वचा के लिए करने के लिए सबसे आसान तरीका है कि कुछ अंगूर लें और इनको हाथों से कुचल लें। अब इनको त्वचा पर लगा लें और 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा कोमल हो जाती है और त्वचा को कई सारे पौष्टिक आहार भी मिल जाते हैं।

11) अंगूर खाने के फायदे बालों के लिए (Grapes Benefits For Strong Hair)

जैसे अंगूर के फायदे (benefits of eating grapes) त्वचा के लिए हैं वैसे ही अंगूर के फायदे (benefits of grapes) बालों के लिए भी हैं। अंगूर में मौजूद पौष्टिक तत्व बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जैसे त्वचा के लिए अंगूर का इस्तेमाल किया जाता है वैसे ही बालों के लिए भी किया जा सकता है। सबसे पहले अंगूर लें और इन्हें कुचल लें। अब कुचले हुए अंगूरों को बालों की जड़ों में लगा लें। कुछ समय बाद बालों को शैंपू से धो लें। ऐसा करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं जिससे बालों का झड़ना कम होने में मदद मिलती है

अंगूर के फायदे (benefits of eating grapes) बालों के लिए कई सारे हैं।

अंगूर से बनने वाली डिश (Dishes To Make Grapes)

अंगूर के फायदे (benefits of grapes) इतने सारे हैं कि अंगूर को डाइट में शामिल करना जरुरी हो जाता है। अगर आप अंगूर को सिपंल तरीके से शामिल करना चाहते हैं तो बहुत आसानी से कर सकते हैं। या फिर अगर आप अंगूर के साथ कुछ दिलचस्प करना चाहते हैं तो यहां से अंगूर से बनने वाली डिश के आइडिया ले सकते हैं।

1) अंगूर का सलाद (Grapes Salad)

सलाद के रूप में किसी भी फल को शामिल करना बेहद आसान है। अंगूर को छिलने की भी जरुरत नहीं होती है। अंगूर को सिर्फ प्लेट में रखना होता है और फिर सीधा मुंह में। इसके साथ ही आप अपनी पसंद के बाकी फल भी सलाद में शामिल कर सकते हैं। जैसे कि आम, तरबूज, खरबूजा आदि। सलाद के ऊपर नींबू का रस, काला नमक और सफेद नमक भी डाल सकते हैं।

अंगूर को सलाद में आसानी से शामिल कर सकते हैं।
फोटो उदाहरण के लिए

2) फ्रोजन अंगूर डिश (Frozen Grapes Dish)

फ्रोजन अंगूर डिश सुनने में लगता है कि पता नहीं कितनी मुश्किल रेसिपी होगी लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सबसे पहले अंगूर लें और इनको फ्रीजर में जमाने के लिए रख दें। कुछ घंटों बाद फ्रोजन अंगूर निकाल लें और ब्लैंडर में डालें। अब ब्लैंडर में फ्रोजन अंगूर के साथ स्वाद के लिए चीनी या शहद डालें। अब सभी को अच्छे से ब्लैंड कर लें। अच्छे से ब्लैंड करने पर स्थिरता स्मूद कर लें। अब इस मिश्रण को गिलास में निकाल लें और ऊपर से नींबू रस भी डाल सकते हैं। इस डिश को ठंडा कर भी सेवन कर सकते हैं या फिर तुरंत भी सेवन कर सकते हैं।

3) ब्रेकफास्ट में अंगूर (Grapes in Breakfast)

ब्रेकफास्ट में अंगूर को बहुत आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बर्तन में योगर्ट और ग्रेनोला डालें। इसके साथ ही आप अंगूर भी डाल सकते हैं। बिना बीज वाले अंगूर ज्यादा अच्छे रहेंगे। आपक सिंपल और सेहतमंद ब्रेकफास्ट तैयार है।

ब्रेकफास्ट में अंगूर शामिल कर सकते हैं।
फोटो उदाहरण के लिए

4) अंगूर का जूस (Grapes Juice)

अंगूर जूस बनाना बेहद आसान है। अंगूर का जूस बनाने के लिए आपको अंगूर, काला नमक, पानी और चीनी की जरुरत है। सबसे पहले ब्लैंडर में अंगूर, चीनी और सही मात्रा में पानी डालें। इनको अच्छे से ब्लैंड कर लें। अब अंगूर के जूस को गिलास में निकाल लें और काला नमक डालें। अंगूर का जूस तैयार है।

5) अंगूर की स्मूदी 5 मिनट में (Grapes Smoothie in 5 min)

अंगूर की स्मूदी आप सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं। इसके लिए आपको फ्रोजन अंगूर चाहिए। अंगूर को कुछ घंटों के लिए फ्रीजर में रख दें। अब ब्लैंडर लें और इसमें केला काटकर डालें, फ्रोजन अंगूर, योगर्ट और नमक (स्वाद के अनुसार) डालें और ब्लैंड कर दें। स्मूदी को कटोरी में डालें और इस डिश पर ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं। स्मूदी को तुरंत भी खा सकते हैं या फिर ठंडा करने के बाद भी खा सकते हैं।

अंगूर से स्मूदी 5 मिनट में बना सकते हैं।
फोटो उदाहरण के लिए

अंगूर का सेवन कब करना चाहिए? (What is the right time to eat grapes?)

वैसे कहा जाए तो फल खाने का हर समय अच्छा होता है। अंगूर को आप ब्रेकफास्ट, लंच या स्नैक्स टाइम में खा सकते हैं। रात को फल खाने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि अधिकतर फल थोड़ी मात्रा में एसिडिक होते हैं। एसिडिक होने के कारण रात में पेट में परेशानी हो सकती है। इसलिए फलों का सेवन हो सके तो ब्रेकफास्ट, लंच या स्नैक्स टाइम में कर सकते हैं।

अमेरिकी कृषि विभाग के माई प्लेट दिशानिर्देश के अनुसार एक दिन में 1.5 से 2 कप अंगूर का ही सेवन करना चाहिए। इससे अधिक मात्रा में अंगूर खाने से अंगूर के नुकसान हो सकते हैं।

ज्यादा मात्रा में अंगूर खाने से नुकसान भी हो सकते हैं।

अंगूर के नुकसान (Side Effects Of Grapes)

वैसे तो अंगूर के नुकसान अंगूर के फायदे (benefits of eating grapes) के मुकाबले कम हैं लेकिन इनकी भी जानकारी होनी जरुरी है। अंगूर से होने वाले नुकसान अंगूर का सेवन अधिक मात्रा में करने के बाद ही होते हैं। अगर आपने अंगूर का सेवन अधिक मात्रा में कर लिया गया तो आपको क्या नुकसान हो सकते हैं से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

  • अंगूर के फायदे (benefits of grapes) कब्ज से राहत पाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में कर लिया जाए तो पेट में परेशानी भी हो सकती है जैसे कि पेट दर्द, दस्त, गैस, कब्ज आदि।
  • डायबिटीज से गुजर रह लोग डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही अंगूर का सेवन करें।
  • इसके साथ ही गर्भवति महिलाओं को अंगूर का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन पाचन शक्ति में परेशानी दे सकती है जिससे दस्त की दिक्कत हो सकती है।
  • अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल लेवल ज्यादा या कम हो सकता है।
  • अंगूर सामान्य मात्रा से ज्यादा खाने पर वजन भी बढ़ सकता है।
  • अगर आपको किसी और फल से सेवन है तो अंगूर खाने से पहले भी डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

आखिर में

गर्मियों में अंगूर का सेवन जरुर करें जिससे आपको अंगूर के फायदे (benefits of eating grapes) आपको आसानी से मिल सके। अंगूर के फायदे (benefits of grapes) सेहत से लेकर त्वचा और त्वचा से लेकर बालों के लिए मौजूद हैं। अंगूर को डाइट में बहुत सारे तरीको से शामिल कर सकते हैं। अपनी नए आइडिया की मदद से भी अंगूर का सेवन किया जा सकता है। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि अंगूर ज्यादा मात्रा में ना खाएं। ज्यादा मात्रा में खाने से आपको इसके नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

संदर्भ

https://nutritiondata.self.com/facts/fruits-and-fruit-juices/1920/2

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/26007320

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/23674958

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/25644345

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/29382139

https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/26337448

FAQs

  1. अंगूर खाने के फायदे क्या हैं? (What are the benefits of eating grapes?)

    अंगूर खाने के फायदे कई सारे हैं जैसे कि ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल सामान्य बना रहना, कब्ज से राहत, आंखों के लिए लाभदायक, निखरती त्वचा, मजबूत बाल, सेहतमंद दिल आदि।

  2. क्या अंगूर त्वचा के लिए अच्छे होते हैं? (Are grapes good for skin?)

    अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो त्वचा को सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं। त्वचा के लिए अंगूर के फायदे (benefits of eating grapes) लेने के लिए कुछ अंगूर कुचल लें और फिर त्वचा पर हल्की मालिश कर लें। ऐसा करने से सनबर्न हटने में भी मदद मिलती है।

  3. एक दिन में कितनी मात्रा में अंगूर खाने चाहिए? (How many grapes should you eat a day?)

    अमेरिकी कृषि विभाग के माई प्लेट दिशानिर्देश के अनुसार एक दिन में 1.5 से 2 कप अंगूर का ही सेवन करना चाहिए।

  4. ज्यादा मात्रा में अंगूर खाने से क्या हो सकता है? (Is it bad to eat a lot of grapes?)

    अधिक मात्रा में अंगूर खाने से पेट में परेशानी, अस्वस्थ पाचन शक्ति, बल्ड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, वजन बढ़ सकता है।

  5. क्या अंगूर खाने से वजन कम होने में मदद मिलती है? (Are grapes good for weight loss?)

    अंगूर को वजन कम करने में मदद और वजन सामान्य बनाए रखने के लिए भी जाना जाता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, फैट फ्री फल है और यह पौष्टिक तत्व से भरपूर होता है।

लेखक के बारे में

सुरभि शर्मा मिश्री में हिंदी लेखिका हैं। इ्न्हें सवाल पूछना बहुत पसंद है शायद इसी कारण से इनके आर्टिकल आपको विस्तार जानकारी के साथ मिलेंगे। इनका कहना है कि अपने शौक को करियर में बदलने से अच्छा और क्या हो सकता है। लिखने के साथ- साथ और भी कई शोक रहे हैं लेकिन अब इन्हें लगता है कि यह अपना पसंदीदा काम कर रही हैं। 

इस लेखक द्वारा अधिक लेख

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments