ब्रेकफास्ट रेसिपी (Breakfast Recipes In Hindi)
Breakfast Recipe options

ब्रेकफास्ट रेसिपी (Breakfast Recipes In Hindi)

ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं जो सेहतमंद हो? अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार अलग- अलग सुबह का हेल्दी नाश्ता रेसिपी (Breakfast Recipes In Hindi) ट्राई करें।

कभी- कभी सुबह जल्दी उठकर ब्रेकफास्ट बनाना मुश्किल लग सकता है। सुबह के समय ब्रेकफास्ट बनाने से ज्यादा अच्छी थोड़ी देर और सोना पसंद आता है। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि सुबह का नाश्ता करना कितना महत्तवपूर्ण है क्योंकि पूरे दिन के खाने में ब्रेकफास्ट को सबसे ज्यादा सेहतमंद माना गया है। सुबह का हेल्दी नाश्ता खाने के बाद पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहता है। इसके साथ ही यह फैसला लेना भी जरुरी है कि सुबह का नाश्ता कैसे बनना चाहिए कि वो सेहतमंद रहे। सेहतमंद ब्रेकफास्ट खाने से स्वस्थ रहने में भी मदद मिलती है।

स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट खाने से आपका दिन अच्छा रहता है और बार- बार कुछ अस्वस्थ नहीं खाते हैं जिससे कैलोरी का सेवन कम मात्रा में होता है। यहां से आप ब्रेकफास्ट रेसिपी की जानकारी ले सकते हैं लेकिन उससे पहले जानते हैं कि ब्रेकफास्ट क्यों जरुरी है।

सेहतमंद ब्रेकफास्ट से पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहता है।

ब्रेकफास्ट क्यों जरुरी है? (Importance Of Breakfast In Hindi)

डिनर और ब्रेकफास्ट में लंबे समय का अंतर होता है इसलिए सुबह का हेल्दी नाश्ता जरुरी बन जाता है। ब्रेकफास्ट से दिन की शुरुआत करने के साथ- साथ मेटाबोलिज्म प्रोसेस भी शुरु होता है। सेहतमंद ब्रेकफास्ट की मदद से वजन भी सही बना रहता है। मेटाबोलिज्म प्रोसेस में कैलोरी बर्न होती हैं जो एनर्जी में बदलता है। यह एनर्जी सुबह से लेकर शाम तक इस्तेमाल की जाती है।

वैसे तो ब्रेकफास्ट हर उम्र के लोगों के लिए जरुरी होता है लेकिन जवान और बढ़ते बच्चों के और भी ज्यादा जरुरी होता है। इस उम्र के लोगों के लिए ब्रेकफास्ट प्रोटीन, फाइबर, होल ग्रेन आदि से भरपूर होना चाहिए। सही समय पर और सेहतमंद ब्रेकफास्ट खाने से शरीर का हर एक अंग स्वस्थ रहता है। ब्रेकफास्ट में फाइबर और प्रोटीन जरुर शामिल करें और शुगर का सेवन कम से कम करें।

जो लोग रोजाना और सही समय पर ब्रेकफास्ट करते हैं उन लोगों में वजन सही बना रहता है और इम्युनिटी भी स्ट्रोंग बनती है। डायबिटीज से गुजर रहे लोगों के लिए ब्रेकफास्ट और भी ज्यादा महत्तवपूर्ण है। क्योंकि लगभग 8 घंटे बाद शरीर को ग्लूकोज चाहिए होता है और सुबह का हेल्दी नाश्ता मदद कर सकता है। इसके साथ ही सुबह का हेल्दी नाश्ता खाने से स्ट्रेस कम होता है और साथ ही मूड भी अच्छा रहता है।

ब्रेकफास्ट क्यों जरुरी हैं?

ब्रेकफास्ट रेसिपी (Breakfast Recipes In Hindi)

ब्रेकफास्ट के फायदे जानने के बाद इसे जरुर शामिल करें। लेकिन सुबह का हेल्दी नाश्ता तभी लाभदायक होगा जब सुबह का हेल्दी नाश्ता होगा। सेहतमंद ब्रेकफास्ट करना बेहद जरुरी है क्योंकि इससे दिन की शुरुआत होती है और पूरे दिन काम करने की एनर्जी मिलती है। सेहतमंद ब्रेकफास्ट करने से कैलोरी का सेवन कम होता है जिससे वजन सामान्य बना रहता है। ब्रेकफास्ट रेसिपी के ऑप्शन से जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

ओट्स

सेहत के प्रति सर्तक रहने वाले लोग ब्रेकफास्ट में ओट्स खाना पसंद करते हैं। ओट्स जल्दी भी बन जाते हैं और ब्रेकफास्ट के लिए सबसे सेहतमंद ऑप्शन है। अगर सुबह आपके पास समय कम है तो ओट्स एक अच्छा ऑप्शन है। एक कटोरी में ओट्स लें और इसमें दूध डालें और अच्छे से मिक्स करें। अगर आपको गर्म दूध पसंद है तो ओट्स और दूध को थोड़ी देर गैस पर गर्म भी कर सकते हैं। अब ओट्स में फल जैसे कि केला, स्ट्रॉबेरी, ड्राई फ्रूट आदि डाल सकते हैं। इसमें मीठा कम से कम डालने की कोशिश नहीं तो ओट्स के फायदे बेकार हो सकते हैं।

ओट्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं।

साउथ इंडियन

ब्रेकफास्ट में साउथ इंडियन खाना एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अगर आपके बच्चे स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाते हैं तो उनके लिए साउथ इंडियन सेहतमंद ब्रेकफास्ट बना सकते हैं। इसमें आप इडली, उपमा आदि बना सकते हैं। साउथ इंडियन खाना स्वादिष्ट होने के साथ- साथ सेहतमंद भी होता है और पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखता है।

ब्रेकफास्ट में साउथ इंडिया खाना है एक अच्छा ऑप्शन।

सेहतमंद बीज

अगर आप कसरत करते हैं तो डाइट में सेहतमंद बीज जरुरी शामिल करें। जब हम सेहतमंद बीज की बात करते हैं तो इसमें कई तरह के बीज शामिल होते हैं जैसे कि अलसी के बीज, तिल के बीज, चिया बीज, सब्जा के बीज, कद्दू के बीज आदि। इन सभी में से आप डाइट में अपनी पसंद और जरुरत के अनुसार शामिल कर सकते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करना बेहद आसान होता है। अगर आप सेहतमंद बीज डाइट में शामिल करेंगे तो ध्यान रखें कि इनका सेवन ब्रेकफास्ट में ही करें।

सेहतमंद बीज डाइट में करें शामिल।

ग्रीक योगर्ट

सामान्य योगर्ट के मुकाबले ग्रीक योगर्ट में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। और ब्रेकफास्ट में प्रोटीन, फाइबर जैसे पौष्टिक तत्व का सेवन करना चाहिए। प्रोटीन और फाइबर के अलावा ग्रीक योगर्ट में कैल्शियम, पोटेशियम पाया जाता है और साथ ही कैलोरी का सेवन कम होता है जिससे वजन सामान्य बना रहता है। ग्रीक योगर्ट में फल, बीज, ड्राई फ्रूट डालकर खा सकते हैं या फिर ऐसे ही खा सकते हैं।

ग्रीक योगर्ट में कैलोरी की मात्रा कम होती है।

होल ग्रेन टोस्ट

आजकल लोग सेहत को लेकर काफी सर्तक हो गए हैं और खाने की चीज को 10 बार देखने के बाद ही खरीदते हैं। होल ग्रेन वो होते हैं जिनका ऊपर का हिस्सा मशीन के द्वारा निकाला नहीं जाता है और पौष्टिक आहार बने रहते हैं। ब्रेकफास्ट में होल ग्रेन टोस्ट खाना एक अच्छा ऑप्शन है। टोस्ट के साथ फल, पीनट बटर आदि खा सकते हैं।

होल ग्रेन टोस्ट- सेहतमंद ऑप्शन

पोहा

ब्रेकफास्ट के लिए पोहा एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। पोहा वेट लॉस के लिए परफेक्ट है। पोहे में मूंगफली जरुर डलाें क्योंकि मूंगफली खाने से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है और जिससे आप बार- बार खाते नहीं हैं। पोहा दो तरह से बनाया जा सकता है- गीला पोहा और नमकीन पोहा। गीला पोहा तुरंत बनाया जाता है। और नमकीन पोहे को आप बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं। अगर सुबह आपके पास समय नहीं होता है तो 3-4 दिन का नमकीन पोहा बनाकर स्टोर कर सकते हैं और रोज सुबह सेहतमंद नाश्ते में खा सकते हैं।

मूंगफली डालकर पोहा खाएं।
इमेज क्रेडिट- commons.wikimedia.org

म्यूसली

अधिकतर लोगों की पसंद ब्रेकफास्ट के लिए म्यूसली होती है। म्यूसली से दिन की अच्छी शुरुआत हो सकती है। म्यूसली को फल, योगर्ट, ड्राई फ्रूट, बेरीज़ आदि के साथ खा सकते हैं। इसके साथ ही मार्किट में आपको म्यूसली के कई प्रोडक्ट भी आसानी से मिल सकते हैं जैसे कि बार्स आदि। जिनको मिड- डे मिल के तौर पर भी खाया जा सकता है। इससे एनर्जी भी मिलती है और वजन भी सामान्य बना रहता है।

म्यूसली रेसिपी- दिन की शुरुआत करने का परफेक्ट तरीका।

म्युसली से करें दिन की शुरुआत।

अंडा

अंडे खाने के फायदे कई सारे जैसे कि पोष्टिक आहार से भरपूर, सामान्य कोलेस्ट्रॉल, वेट लॉस, विटामिन से भरपूर आदि। अंडे को डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं जैसे कि उबले हुए अंडे, फ्राइड अंडा, आमलेट, अंडा सैंडविच, अंडा सलाद, क्लाउड अंडा, अंडा करी आदि। आप अपनी पसंद के अनुसार अंडा को किसी भी तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कई तरह से अंडा बना सकते हैं।

ग्रीन टी

सेहतमंद लोगों की डाइट में ग्रीन टी आम होती है। ग्रीन टी के फायदे लेने के लिए जरुरी है कि ग्रीन टी को सही तरीके से बनाया जाए और सही समय पर इसका सेवन किया जाए। ग्रीन टी बनाने के लिए ग्रीन टी पत्तियां, पाउडर या ग्रीन टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी डाइट में अपनी सेहत और रुटीन के अनुसार शामिल करें।

ग्रीन टी पीने की अच्छी आदत डालें।

फल

आपकी डाइट फल जरुर शामिल होने चाहिए। प्रकृति के इतने सुंदर तोहफे को बिल्कुल भी नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। मौसम के अनुसार फलों का सेवन करें। फलों के फायदे लेने के लिए इन्हें रात छोड़कर कभी भी खा सकते हैं। अलग- अलग फलों का सलाद, जूस, स्मूदी आदि तरह से फलों का सेवन कर सकते हैं।

सुबह फल खाना सबसे सेहतमंद माना जाता है।

आखिर में

सेहतमंद ब्रेकफास्ट करने से पूरे दिन काम करने की एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही काम के अनुसार ब्रेकफास्ट का सेवन करना चाहिए जिससे सही मात्रा में एनर्जी मिल सके। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि ब्रेकफास्ट में तेल से भरपूर, शुगर, डीप फ्राई फूड नहीं होना चाहिए। ब्रेकफास्ट में इन सभी चीजों को शामिल ना करें। सुबह- सुबह भारी खाना नहीं खाना चाहिए।

ब्रेकफास्ट डेली रुटीन का अहम हिस्सा होता है जिस समय सभी परिवार वाले एक साथ बैठकर नाश्ता करते हैं और अपने दिन की अच्छी शुरुआत करते हैं। इन सभी ब्रेकफास्ट ऑप्शन में से आप अपनी पसंद के अनुसार ऑप्शन चुन सकते हैं।

FAQs

  1. ब्रेकफास्ट में क्या खाना चाहिए? (What should I make for breakfast?)

    ब्रेकफास्ट से दिन की शुरुआत होती है इसलिए फाइबर, प्रोटीन और एनर्जी से भरपूर सेहतमंद नाश्ता करना चाहिए जैसे कि पोहा, अंडा, म्यूसली, बीज, ओट्स आदि।

  2. 5 मिनट में ब्रेकफास्ट कैसे बनाएं? (How do you make a 5 minute breakfast?)

    5 मिनट ब्रेकफास्ट के कई ऑप्शन हैं जैसे कि- योगर्ट में फल, ड्राई फ्रूट मिलाकर खाएं, दूध में म्यूसली मिलाकर कर खाएं, टोस्ट पर पीनट बटर लगाकर खाएं, फ्रूट सलाद, अंडा उबलाकर खाएं आदि।

  3. मिड डे स्नैक्स में क्या खा सकते हैं? (What should I eat in mid-day snacks?)

    मिड डे स्नैक्स में लो कैलोरी का सेवन करना चाहिए जैसे कि सेहतमंद बीज, ग्रेनोला बार्स, लो कैलोरी कुकीज़, ड्राई फ्रूट्स, फल, फ्रूट जूस आदि।

  4. ब्रेकफास्ट क्यों इतना जरुरी है? (Why is breakfast so important?)

    दिन शुरु होते ही पेट में सबसे पहले क्या जाता यह बहुत महत्तवपूर्ण बात है। क्योंकि इसी से आपका पूरा दिन निर्भर होता है। सेहतमंद ब्रेकफास्ट करने से पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहता है और पेट साफ रहता है जिससे अधिकतर बीमारियां होने के आसार कम हो जाते हैं। इसलिए ब्रेकफास्ट हमेशा करें।

  5. सेहतमंद ब्रेकफास्ट क्या है? (What is a healthy breakfast?)

    सेहतमंद ब्रेकफास्ट वो है जो पौष्टिक आहार से भरपूर हो जैसे कि प्रोटीन, फाइबर, होल ग्रेन, लो कैलोरी। जैसे कि फल, हरी सब्जियां, दूध, बीज, ड्राई फ्रूट्स आदि।

लेखक के बारे में

सुरभि शर्मा मिश्री में हिंदी लेखिका हैं। इ्न्हें सवाल पूछना बहुत पसंद है शायद इसी कारण से इनके आर्टिकल आपको विस्तार जानकारी के साथ मिलेंगे। इनका कहना है कि अपने शौक को करियर में बदलने से अच्छा और क्या हो सकता है। लिखने के साथ- साथ और भी कई शोक रहे हैं लेकिन अब इन्हें लगता है कि यह अपना पसंदीदा काम कर रही हैं। 

इस लेखक द्वारा अधिक लेख

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments