सबसे स्वादिष्ट अमूल चीज़ स्प्रेड्स फ्लेवर (The Tastiest Amul Cheese Spread Flavours)
Amul Cheese Spread

सबसे स्वादिष्ट अमूल चीज़ स्प्रेड्स फ्लेवर (The Tastiest Amul Cheese Spread Flavours)

हमने अमूल चीज़ स्प्रेड्स (Amul Cheese Spread) के 7 फ्लेवर ट्राई किए हैं और हमारा टॉप पिक है…

चीज़ स्प्रेड्स का इस्तेमाल कई अलग- अलग तरीके से किया जा सकता है। जैसे कि सैंडविच, बर्गर, पास्ता सॉस या क्रेकर्स की डिप की तरह आदि। हमने अमूल चीज़ स्प्रेड्स (Amul Cheese Spreads) के 7 फ्लेवर ट्राई किए हैं। सभी फ्लेवर टेस्ट करने के बाद हमें पता चल गया है कि सबसे स्वादिष्ट चीज़ स्प्रेड फ्लेवर कौन-सा है। टॉप पिक का पता लगाने के लिए यह रिव्यू दो दिन तक चला जिसमें हमने कई तरीके से चीज़ स्प्रेड्स ट्राई किए। सभी अमूल चीज़ स्प्रेड्स में से पंची पैपर हमारा टॉप पिक बना है क्योंकि इसमें काली मिर्च का फ्लवेर बहुत अच्छा है। हम अमूल ओरिगेनो पिकल चीज़ स्प्रेड और अमूल रेड चिली फ्लेक्स चीज़ स्प्रेड की भी सलाह देते हैं।

  • अमूल चीज़ स्प्रेड – जीरा
  • अमूल चीज़ स्प्रेड – यम्मी प्लेन
  • अमूल चीज़ स्प्रेड – पंची पैपर
  • अमूल चीज़ स्प्रेड – रेड चिली फ्लेक्स
  • अमूल चीज़ स्प्रेड – टिक्का डिप
  • अमूल चीज़ स्प्रेड – ओरिगेनो पिकल
  • अमूल चीज़ स्प्रेड – स्पाइसी गार्लिक

सभी अमूल चीज़ स्प्रेड्स की कीमत एक है। 200 ग्राम अमूल चीज़ स्प्रेड्स टब की कीमत 85/- रुपए है।

सभी अमूल चीज़ स्प्रेड्स के 100 ग्राम से 276 किलो कैलोरी मिलती है। सभी फ्लेवर की शेल्फ लाइफ 9 महीने है। सिर्फ अमूल चीज़ स्प्रेड – टिक्का डिप की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।

अमूल चीज़ स्प्रेड्स रिव्यू

हमने दो दिन तक अलग-अलग तरीके से अमूल चीज़ स्प्रेड्स के 7 फ्लेवर ट्राई किए हैं। हमने चीज़ स्प्रेड्स वेजी सैंडविच, क्रेकर्स और प्लेन ब्रेड पर ट्राई किए हैं जिससे पता चल सके कि कौन-सा अमूल चीज़ स्प्रेड सबसे ज्यादा फ्लेवर से भरपूर है और स्वादिष्ट अनुभव देता है।

अमूल चीज़ स्प्रेड्स रिव्यू
अमूल चीज़ स्प्रेड्स रिव्यू
अमूल चीज़ स्प्रेड्स
अमूल चीज़ स्प्रेड्स

मिश्री टॉप पिक (क्लासिक) – अमूल चीज़ स्प्रेड पंची पैपर

अमूल चीज़ स्प्रेड पंची पैपर - img.credit-mishry.com
अमूल चीज़ स्प्रेड पंची पैपर - img.credit-mishry.com

किन कारण से अमूल चीज़ स्प्रेड पंची पैपर हमारा टॉप पिक बना है?

अमूल चीज़ स्प्रेड पंची पैपर में काली मिर्च के सुंदर फ्लेवर के कारण टॉप पिक बना है। चीज़ और काली मिर्च का फ्लेवर कभी गलत नहीं हो सकता है और इसे अधिकतर डिश के साथ खा सकते हैं। क्रेकर्स, प्लेन ब्रेड और वेजी सैंडविच के साथ काली मिर्च की हल्की गर्माहट अच्छी लग रही थी। इसमें काली मिर्च के फ्लेवर होने का वादा पूरा किया है।

अमूल चीज़ स्प्रेड पंची पैपर की स्थिरता गाढ़ी और क्रीमी है जिस कारण से यह आसानी से बिना टोस्ट की ब्रेड पर फैल गया था। हम बहुत सारी काली मिर्च के टुकड़े देख सकते थे जिससे फ्लेवर मिल रहा था।

इसकी सामग्री लिस्ट कुछ इस प्रकार है – मिल्क सोलिड, चीज़, नमक, काली मिर्च पाउडर (0.8%), प्रेजरवेटिव और पायसीकारी (Emulsifiers)। 200 ग्राम पंची पैपर की कीमत 85/- रुपए है।

रनरअप (स्पाइसी) – अमूल चीज़ स्प्रेड रेड चिली फ्लेक्स

अमूल चीज़ स्प्रेड रेड चिली फ्लेक्स img.credit-mishry.com
अमूल चीज़ स्प्रेड रेड चिली फ्लेक्स img.credit-mishry.com

हम अमूल चीज़ स्प्रेड रेड चिली फ्लेक्स की सलाह क्यों देते हैं?

हम अमूल चीज़ स्प्रेड रेड चिली फ्लेक्स की सलाह उन लोगों को देते हैं जिन्हें स्पाइसी स्प्रेड्स पसंद हैं। स्वाद की बात करें तो सबसे पहले आपको क्रीमी चीज़ीनेस मिलेगी और फिर लाल मिर्च का तड़का मिलेगा। इसमें लाल मिर्च से आने वाली स्पाइसीनेस बैलेंस है।

यह नारंगी रंग का स्प्रेड है जिसमें हम लाल मिर्च साफ- साफ देख सकते थे। हमारे टॉप पिक के मुकाबले इस स्प्रेड की स्थिरता पतली है जिसे रोल्स, सैंडविच या डिप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसकी सामग्री लिस्ट कुछ इस प्रकार है – मिल्क सोलिड, चीज़, नमक, लाल मिर्च के छिलके (1%), प्रेजरवेटिव और पायसीकारी (Emulsifiers)। 200 ग्राम अमूल चीज़ स्प्रेड रेड चिली फ्लेक्स की कीमत 85/- रुपए है।

रनरअप (हर्बी) – अमूल चीज़ स्प्रेड ओरिगेनो पिकल

अमूल चीज़ स्प्रेड ओरिगेनो पिकल img.credit-mishry.com
अमूल चीज़ स्प्रेड ओरिगेनो पिकल img.credit-mishry.com

हम अमूल चीज़ स्प्रेड ओरिगेनो पिकल की सलाह क्यों देते हैं?

हम अमूल चीज़ स्प्रेड ओरिगेनो पिकल की सलाह इसमें मौजूद ओरिगेनो फ्लेवर के कारण देते हैं। इसमें हर्ब का फ्लेवर बहुत अच्छा है। हर्ब और चीज़ फ्लेवर वाले स्प्रेड को गर्लिक ब्रेड के साथ चीज़ी डिप की तरह या सैंडविच के बीच में स्प्रेड कर खा सकते हैं। क्रेकर्स और प्लेन ब्रेड पर इसे ट्राई करने पर भी चीज़ स्प्रेड परफेक्ट लग रहा था।

चीज़ स्प्रेड में हम ओरिगेनो फ्लेक्स देख पा रहे थे और स्प्रेड की स्थिरता गाढ़ी थी।

इसकी सामग्री लिस्ट कुछ इस प्रकार है – मिल्क सोलिड, चीज़, नमक, ओरिगेनो के छिलके (0.4%), प्रेजरवेटिव और पायसीकारी (Emulsifiers)। 200 ग्राम अमूल चीज़ स्प्रेड ओरिगेनो पिकल की कीमत 85/- रुपए है।

अमूल चीज़ स्प्रेड – जीरा

अमूल चीज़ स्प्रेड - जीरा img.credit-mishry.com
अमूल चीज़ स्प्रेड - जीरा img.credit-mishry.com

चीज़ स्प्रेड में जीरा? जीरा और चीज़ का फ्लेवर हम आमतौर पर नहीं देखते हैं। इसलिए हम इस फ्लेवर को ट्राई करने के लिए उत्साहित थे। जैसे ही हमने अमूल चीज़ स्प्रेड जीरा पैक खोला वैसे ही हमें जीरे की स्ट्रोंग खुशबू मिली। चीज़ स्प्रेड पर हम जीरा देख सकते थे।

स्वाद की बात करें तो जीरे का स्वाद आ रहा था। हर बाइट में जीरे का फ्लेवर आ रहा था। बहुत कम इस्तेमाल होने के कारण हम दोबारा इसके पास नहीं जाना चाहेंगे। आप जीरा स्प्रेड का उपयोग कहां करेंगे? नमकीन क्रेकर्स पर? या फिर ब्रेकफास्ट में टोस्ट के ऊपर। क्या इसका इस्तेमाल प्लेन या पैपर चीज़ स्प्रेड की तरह किया जा सकता है? बिल्कुल नहीं।

इसकी सामग्री लिस्ट कुछ इस प्रकार है – मिल्क सोलिड, चीज़, नमक, जीरा पाउडर (0.7%), प्रेजरवेटिव और पायसीकारी (Emulsifiers)। 200 ग्राम अमूल चीज़ स्प्रेड ओरिगेनो पिकल की कीमत 85/- रुपए है।

अमूल चीज़ स्प्रेड यम्मी प्लेन

अमूल चीज़ स्प्रेड यम्मी प्लेन img.credit-mishry.com
अमूल चीज़ स्प्रेड यम्मी प्लेन img.credit-mishry.com

घर में बनाई गई गार्लिक ब्रेड के साथ चीज़ी स्प्रेड होना बेहद जरूरी है। यहां पर आप अमूल चीज़ स्प्रेड यम्मी प्लेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस चीज़ स्प्रेड में चीज़ी फ्लेवर और नमक का बैलेंस बहुत अच्छा है और ऐसा लगता है कि यह दोनों फ्लेवर एक दूसरे के लिए ही बने हैं।

प्लेन चीज़ स्प्रेड के साथ बहुत कुछ किया जा सकता है। जैसे कि सैंडविच पर लगाएं, गार्लिक ब्रेड की डिप की तरह, पिज्जा बेस पर जिससे लोडिड पिज्जा बेस बना सकते हैं। यह हमारा टॉप पिक इसलिए नहीं बना क्योंकि इसमें कुछ हैरान कर देने वाली बात नहीं थी।

इसकी सामग्री लिस्ट कुछ इस प्रकार है – मिल्क सोलिड, चीज़, नमक,प्रेजरवेटिव और पायसीकारी (Emulsifiers)। 200 ग्राम अमूल चीज़ स्प्रेड यम्मी प्लेन की कीमत 85/- रुपए है।

अमूल चीज़ स्प्रेड स्पाइसी गार्लिक

अमूल चीज़ स्प्रेड स्पाइसी गार्लिक img.credit-mishry.com
अमूल चीज़ स्प्रेड स्पाइसी गार्लिक img.credit-mishry.com

लहसुन और चीज़ की क्लासिक जोड़ी का उपयोग लंबे समय से किया जा रहा है। पैक पर ‘स्पाइसी गार्लिक’ लिखा गया है जिससे हमें स्पाइसीनेस और नमकीन स्वाद की उम्मीद थी। लेकिन दुख की बात है कि इसमें ‘स्पाइसीनेस’ और ‘गार्लिकी’ जैसी कोई बात नहीं थी। अमूल के सभी चीज़ स्प्रेड्स ने बताए गए फ्लेवर दिए हैं सिर्फ अमूल चीज़ स्प्रेड स्पाइसी गर्लिक को छोड़कर। यह अमूल प्लेन चीज़ के बेहद करीब था। ब्रेड या क्रेकर्स पर लहसुन का फ्लेवर बहुत कम आ रहा था।

इसकी सामग्री लिस्ट कुछ इस प्रकार है – मिल्क सोलिड, चीज़, नमक, गार्लिक पाउडर (0.5%), प्रेजरवेटिव और पायसीकारी (Emulsifiers)। 200 ग्राम अमूल चीज़ स्प्रेड ओरिगेनो पिकल की कीमत 85/- रुपए है।

अमूल चीज़ स्प्रेज टिक्का डिप

अमूल चीज़ स्प्रेज टिक्का डिप img.credit-mishry.com
अमूल चीज़ स्प्रेज टिक्का डिप img.credit-mishry.com

जैसे ही कोई टिक्का बोलता है वैसे ही हम तंदूर टिक्का जिस पर नींबू का रस डाला गया है और वो भी हरी चटनी के साथ के बारे में सोचने लगते हैं। इस चीज़ स्प्रेड का रंग पुदीने जैसा है जिसमें हरी मिर्च का तड़का है जिसे सोया या चिकन टिक्का के साथ घर में खाया जा सकता है। लेकिन इसमें धनिया का फ्लेवर थोड़ा कड़वा था जिस कारण से हमें यह ज्यादा पसंद नहीं आया। जिन लोगों को देसी-स्टाइल स्प्रेड्स पसंद है उन्हें यह अच्छा लग सकता है।

इसकी सामग्री लिस्ट कुछ इस प्रकार है – मिल्क सोलिड, चीज़, नमक, धनिया और मिर्च का पेस्ट (8%), प्रेजरवेटिव और पायसीकारी (Emulsifiers)। 200 ग्राम अमूल चीज़ स्प्रेड ओरिगेनो पिकल की कीमत 85/- रुपए है। बाकी चीज़ स्प्रेड्स की तरह इसकी शेल्फ 9 महीने की नहीं 6 महीने की है।

आखिर में 

अमूल चीज़ स्प्रेड्स - रिजल्ट
अमूल चीज़ स्प्रेड्स - रिजल्ट

मिश्री मुख्यालय में सबसे स्वादिष्ट अमूल चीज़ स्प्रेड्स रिव्यू दो दिन तक चल जिसके बाद हमने विजेता चुन लिए है। अमूल चीज़ स्प्रेड्स की 3 केटेगरी में इन्हें चुना गया है – क्लासिक, स्पाइसी और हर्बी। क्लासिक केटेगरी में अमूल चीज़ पंची पैपर स्प्रेड विजेता बना है क्योंकि बाकी सभी दावेदारों के मुकाबले यह सबसे स्वादिष्ट चीज़ स्प्रेड है। हम स्पाइसी स्प्रेड केटेगरी में अमूल चीज़ रेड चिली फ्लेक्स स्प्रेड की सलाह देते हैं और हर्बी केटेगरी में अमूल चीज़ ओरिगेनो पिकल स्प्रेड की सलाह देते हैं क्योंकि इन दोनों ने वादे के अनुसार फ्लेवर दिए हैं।

क्या आपने अमूल चीज़ फ्लेवर ट्राई किए हैं? अमूल चीज़ स्प्रेड्स में से आपका पसंदीदा फ्लेवर कौन- सा है?

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments