अपनी किचन को कैसे अच्छे से रखें- टिप्स और बेस्ट प्रोडक्ट (How To Organize Your Kitchen | Tips & Best Products to Buy)
How To Organize Your Kitchen-mishry

अपनी किचन को कैसे अच्छे से रखें- टिप्स और बेस्ट प्रोडक्ट (How To Organize Your Kitchen | Tips & Best Products to Buy)

साफ, आयोजित और सही प्रोडक्ट से भरपूर किचन सभी का सपना होता है। यहां से आप ऐसे किचन प्रोडक्ट लिस्ट की जानकारी ले सकते हैं जिनको आपकी किचन में अवश्य होना चाहिए।

अकसर हमने घर में अपने माता- पिता को कहते हुए सुना होगा कि मेहमान आने वाले हैं जल्दी से घर साफ करो। इसलिए हम अधिकतर सामान किचन में फैंक देते हैं ताकि बिखरा हुआ सामान मेहमानों के सामने ना आ जाए। पूरे घर में किचन एक ऐसी जगह होती है जो बहुत जल्दी गंदी हो जाती है। दो डिश बनाने के बाद ही किचन गंदी लगने लगती है- यह होता कैसे है? हम लोग 2020 में रहते हैं और किचन को अच्छे से रखने के लिए सभी प्रोडक्ट आप आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

साफ, आयोजित और सही प्रोडक्ट से भरपूर किचन सभी का सपना होता है। जितना भी हम किचन को साफ रखने की कोशिश कर लें इसके बाद भी किचन किसी ना किसी तरह से गंदी हो ही जाती है। इसके लिए आप यहां से ऐसे प्रोडक्ट और सुविधाजनक टिप्स की जानकारी ले सकते हैं जो आपकी किचन को साफ रखने के साथ- साथ अच्छे से रखने में भी मदद करेंगे। साथ ही आपको ऐसी किचन की चीजों पर ध्यान देना है जैसे कि सामग्री, मसाले, टूल्स आदि जो रोजाना काम आते हैं। अपनी किचन को दोबारा से नया बनाने में आपकी जेब पर वजन पड़ सकता है जैसे कि किचन शेल्फ को नए तरीके से बनाना। लेकिन यहां से आप ऐसी टिप्स और प्रोडक्ट की जानकारी ले सकते हैं जिसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरुरत नहीं है।

How To Organize Your Kitchen-mishry
आपको ऐसी किचन की चीजों पर ध्यान देना है जैसे कि सामग्री, मसाले, टूल्स आदि जो रोजाना काम आते हैं।

किचन प्रोडक्ट जो आपकी किचन को अच्छे से रखने में मदद करेंगे (Let’s have a look at the kitchen products that can help you organize your kitchen)

1. सामान रखने के डिब्बे (Storage Containers)

जिन डिब्बों में सामान आप बाहर से देख सकते हैं वो डिब्बे सबसे ज्यादा सुविधाजनक होते हैं। खाना बनाते समय जो भी सामग्री आपको चाहिए उसे आप आसानी से ढूंढ सकते हैं। यह कई सारे प्रकार, साइज, रंग, मटेरियल में उपलब्ध हैं। कांच, स्टेनलेस स्टील और प्लास्टिक के डिब्बे पॉपुलर हैं और इनको आप अपने बजट और पसंद के अनुसार खरीद सकते हैं।

2. दराज के आयोजक (Drawer Organizers)

चम्मच, चाकू, पलटा, करछी आदि सभी चीजों को एक दराज में रखने के बाद इनको ढूंढना मुश्किल होता है जो खाना बनाने वाले को परेशान कर देता है। अपनी दराज को आयोजित करें। अगर आपकी दराज में अलग- अलग जगह नहीं बनी है तो आप अपनी दराज के नाप के अनुसार आयोजक खरीद सकते हैं।

How To Organize Your Kitchen-mishry
अगर आपकी दराज में अलग- अलग जगह नहीं बनी है तो आप
अपनी दराज के नाप के अनुसार आयोजक खरीद सकते हैं।

3. चाकू रखने वाला (Knife Block)

यह बात सच है कि चाकू को कहीं भी लापरवाही से छोड़ना खतरनाक हो सकता है। इस परेशानी का हल आप चाकू ब्लॉक खरीदकर कर सकते हैं। यह कई प्रकार में मौजूद हैं जैसे कि प्लास्टिक और लकड़ी जो आपकी किचन के लिए अच्छा प्रोडक्ट है।

यह भी पढ़ें- सही चॉपिंग बोर्ड का चुनाव कैसे करें?

4. बर्तन सुखाने वाला स्टैंड (Utensil Drying Stand)

भारतीय किचन में बर्तन का स्टैंड होना बेहद जरुरी है। इसको आप स्लैब या फिर दिवार पर लटका सकते हैं। बर्तन फैले ना रहें इसलिए स्टैंड होना बेहद जरुरी है। अगर दिन में 3 बार खाना बनता है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितने बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए बर्तन का स्टैंड आपका सबसे अच्छा दोस्त होता है।

5. मल्टी- टायर सब्जियों का स्टैंड (Multi-tier Vegetable Stand)

हर भारतीय घर में आलू, प्याज और लहसुन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन सभी को रखने के लिए प्लास्टिक या फिर स्टील की टोकरी की जरुरत पड़ती है। जो चीज किचन में ज्यादा मात्रा में होती है उसके लिए अलग से स्टैंड होना चाहिए जिससे वो सामान इधर- उधर फैला ना रहे।

यह भी पढ़ें- मिश्री रिव्यू- बेस्ट वेजिटेबल चॉपर (मैनुअल)

6. फ्रिज के लिए डिब्बे (Refrigerator Space Saver Containers)

अगर फ्रिज को अच्छे से ना रखा जाए तो परेशानी हो सकती है। फ्रिज में हम लोग इतना सारा सामान रखते हैं कि अगर सही से ना रखा जाए तो खराब भी हो सकता है। अलग- अलग सामान जैसे कि सब्जियां, फल, दूध के प्रोडक्ट को रखने के लिए आप फ्रिज के डिब्बे खरीद सकते हैं। अपने फ्रिज के साइज के अनुसार डिब्बे खरीदें और सभी चीजों को अलग- अलग रखें।

यह भी पढ़ें- बेस्ट फ्रिज 20,000/- रुपए तक ऑनलाइन खरीदें।

7. मसाले रखने वाले डिब्बे (Spice Racks)

मसाले रखने वाले डिब्बे आप कई डिजाइन, स्टाइल, साइज में उपलब्ध हैं जो आपकी किचन को सुंदर बनाने में मदद करते हैं। पुरानी मसालदानी को मॉडर्न ट्विस्ट दिया गया है। मार्किट में आपको कई मटेरियल की मसालदानी मिल सकती है जैसे कि स्टेनलेस स्टील, कांच और प्लास्टिक। लेकिन सबसे अच्छी मसालदानी कौन- सी होती है?

यह भी पढ़ें- बेस्ट मसाला रखने वाले डिब्बे कैसे खरीदें।

8. छुरी-कांटे का सेट (Cutlery Holder)

चम्मच, कांटा और चाकू अगर स्टैंड में अच्छे से रखें हैं तो यह देखने में भी अच्छे लगते हैं। मार्किट में आपको कई तरह के कटलरी सेट मिल सकते हैं। आप अपनी पसंद, बजट और जरुरत के आधार पर इसे खरीद सकते हैं। कुछ में हुक, डिब्बे आते हैं और कुछ में नहीं आते हैं।

How To Organize Your Kitchen-mishry
चम्मच, कांटा और चाकू अगर स्टैंड में अच्छे से रखें हैं तो यह देखने में भी अच्छे लगते हैं।

9. सिंक के नीचे के लिए (Under Sink Organisers)

बर्तन धोते समय कई सारी चीजों की जरुरत पड़ती है जैसे कि स्क्रब, डिटर्जेंट, ब्रश, वाइप्स, बर्तन धोने की साबुन आदि, इनको रखने के लिए भी सिंक के नीचे अच्छे से जगह बनी होनी चाहिए। सिंक के नीचे इतने सारी चीजों को सही से रखना जरुरी है ताकि किचन में कोई भी कोना गंदा ना दिखे। सभी चीजों रखने के लिए आप स्टेनलेस स्टील या फिर प्लास्टिक के डिब्बे खरीद सकते हैं। इनको आप फर्श या फिर दिवार पर लटका भी सकते हैं।

10. बर्तन रखने वाला (Utensil Organizers)

कभी- कभी ऐसी होता है कि खाना बनाते समय आपको चाकू नहीं मिलता या फिर करछी नहीं मिलती है क्योंकि यह सब शायद किसी बड़ी कढ़ाई के नीचे छिपे होते हैं। और इतने में ही हो सकता है कि आपका तड़का जल जाए। ऐसी परेशानी से दूर रहने के लिए आपकी किचन में हुक लगा सकते हैं जिनमें यह सारी चीजें लटका सकते हैं।

यह भी पढ़ें- स्टेनलेस स्टील के बर्तन कैसे धोएं।

11. इको फ्रेंडली डस्टबिन (Eco-Friendly Dustbins)

किचन को साफ करने के प्रोसेस में बहुत गंदगी निकली है इसलिए आपकी किचन में इको फ्रेंडली डस्टबिन होने चाहिए। अपना किचन में सूखे कूडें और गीले कूड़े के लिए अलग- अलग डस्टबिन रखें। जगह बचाने के लिए आप ऐसे डस्टबिन खरीद सकते हैं जिसमें गीले और सूखे कूड़े के लिए अलग- अलग जगह होती है।

आखिर में

सही जगह और सही तरीके से किचन में रखी हुई हर चीज के कारण किचन सुंदर लगती है। अगर आप भी कम बजट में अपनी किचन में बदलाव लाना चाहते हैं तो किस बात की देर है। छोटे- छोटे बदलाव से अपनी किचन में बड़ा बदलाव आज ही लाएं।

क्या आपके पास किचन को अच्छे से रखने के टिप्स हैं? हमें जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments