लहसुन के कई अविश्वसनीय फायदे, नुकसान और उपयोग – मिश्री
लहसुन के कई अविश्वसनीय फायदे, नुकसान और उपयोग

लहसुन के फायदे, नुकसान और उपयोग : सभी प्रकार के तारिके और नुस्खे

लहसुन के फायदे सेहत, त्वचा, बालों के साथ लहसुन के औषधीय गुण भी होते हैं। लहसुन के लाभ जानने के बाद आप इसे डाइट में जरुर शामिल करना चाहेंगे। लहसुन (Lahsun) के जबरदस्त फायदे, उपयोग और नुकसान (Garlic Benefits and Side Effects in Hindi) से जुड़ी पूरी जानकारी आप यहां से ले सकते हैं।

अधिकतर भारतीय घरों में आपको आसानी से लहसुन मिल जाएगा। इसके साथ ही आप लहसुन के फायदे भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसका फ्लेवर तीखा और रोस्टिड जैसा होता है जो आपके खाने को लाजवाब बनाने में मदद करता है। क्या आपको पता है स्वादिष्ट और फ्लेवर से भरपूर होने के अलावा लहसुन का सेवन करने से लहसुन के लाभ कई सारे मिलते हैं। लहसुन के फायदे हाई बीपी, पेट की परेशानी, सेहतमंद दिल आदि से जुड़े हुए हैं। खासतौर से लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल खूबी होने के कारण जाना जाता है। लहसुन को शामिल करने से इसके फायदे आपके पूरे शरीर को मिलते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि लहसुन कैसे खाएं वो भी बिना लहसुन की गंध के डर से? लहसुन को शामिल कैसे करें डाइट में इसकी जानकारी भी यहां से ले सकते हैं। लहसुन का नियमित सेवन ही आपको इसके फायदे दिला सकता है। लहसुन के फायदे से जुड़ी सारी जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

लहसुन के फायदे
लहसुन के फायदे
पोषण मात्रा
एनर्जी 149 कैलोरी
प्रोटीन 6.36 ग्राम
फैट 0.5 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल 0 मिली ग्राम
डाइटरी फाइबर 2.1 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 33.06 ग्राम

लहसुन के फायदे

लहसुन के फायदे शरीर के अधिकतर हर एक अंग को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। यहां से आप लहसुन का सेवन करने से स्वास्थ्य के लिए लहसुन के फायदे लहसुन के औषिधीय गुण, बालों को झड़ने से रोकता है लहसुन आदि से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही लहसुन का नियमित सेवन से जुड़ी जानकारी और लहसुन के लाभकारी गुणों की जानकारी विस्तार से आप यहां से ले सकते हैं।

लहसुन के सेहत से जुड़े फायदे

लहसुन के फायदे सेहत के लिए लेने के लिए इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जा सकता है। डाइट में लहसुन किस तरह से शामिल किया जा सकता है से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने से पहले लहसुन के फायदे से जुड़ी जानकारी नीचे से विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं।

1. लहसुन के फायदे खून साफ में मददगार

लहसुन के फायदे में से यह फायदा शरीर के हर एक अंग से जुड़ा हुआ है। रोजाना के आहार में लहसुन शामिल करना चाहिए क्योंकि लहसुन के सेवन की मात्रा सही होने पर खून साफ रहता है। यह बात हम सभी को अच्छे से पता है कि अगर शरीर अंदर से स्वस्थ रहेगा तो इसका असर बाहर भी दिखाई देगा। वैसे ही अगर खून साफ रहेगा तो आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रोंग रहेगी। लहसुन के लाभ में से एक है कि यह शरीर का तापमान बढ़ाने में मदद करता है। शरीर का तापमान बढ़ने से पसीना निकलता है जिससे प्राकृतिक तरीके से शरीर से टोक्सिन निकालने में मदद मिलती है। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए लहसुन कैसे खाएं के बारे में जानना बेहद जरुरी है। इसके लिए आप दिन में 1-2 लहसुन की कली गर्म पानी के साथ खा सकते हैं।

लहसुन के फायदे खून साफ करने में मददगार
लहसुन के फायदे खून साफ करने में मददगार

2. लहसुन के लाभ स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए

लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से कई सारे फायदे मिलते हैं। लहसुन के इस गुण से आप अपनी इम्युनिटी स्ट्रोंग बना सकते हैं। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा सामान्य होती है जो शरीर को फ्री रेडिकल के खतरे से बचाकर रखता है। फ्री रेडिकल बाहरी रोगजनक होते हैं जो बीमारी पैदा करने के मुख्य कारण हैं। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी रहती है जिससे इम्यूनिटी स्ट्रोंग होती है और शरीर बीमारियों से बचा रहता है।

3. सामान्य ब्लड प्रेशर

लहसुन के लाभकारी गुण कई सारे हैं जैसे कि लहसुन के लाभ में से एक यह है कि लहसुन आपका ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। लहसुन में मौजूद सल्फर नमक की मात्रा शरीर में सही बनाए रखता है। खाने में नमक की मात्रा सामान्य रहने से कोई परेशानी नहीं है, बस नमक की मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। अगर नमक की मात्रा ज्यादा भी हो जाती है तो लहसुन में मौजूद सल्फर ऐसा ना होने में मदद करता है। इसके साथ ही लहसुन के फायदे दिल को सेहतमंद बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

4. सेहतमंद दिल

दिल को स्वस्थ रखने में लहसुन फायदेमंद है। इससे पहले आपको बताया गया है कि लहसुन के फायदे कैसे खून साफ करने में मदद करते हैं। लहसुन के लाभ की लिस्ट में सेहतमंद दिल भी जुड़ा हुआ है क्योंकि लहसुन के फायदे कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि लहसुन में सल्फर पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल बनाए रखता है। लहसुन के फायदे लेने के लिए आपको पता होना चाहिए कि लहसुन कैसे खाएं। आपको बता दें कि ज्यादा पकाने से लहसुन के औषधीय गुण चल जाते हैं। लहसुन के लाभ लेने के लिए इसको आधा पका हुआ खाना चाहिए जिससे जुड़ी जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं।

5. सामान्य शुगर लेवल

हाई ब्लड शुगर होने से डायबिटीज और कई बीमारी जैसे कि मोटापा होने का खतरा बढ़ जाता है। लहसुन के जरिए ऐसे खतरे से बचाव किया जा सकता है। रोजाना सही मात्रा में लहसुन खाने से लहसुन के फायदे प्राप्त कर सकते हैं। लहसुन खाने से अचानक से शुगर लेवल में उछाल नहीं आने देता है। कुवैत के वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए परिक्षण में यह पाया गया कि उबले हुए या फिर कच्चे लहसुन खाने से ब्लड शुगर लेवल कई हद तक कम हो जाता है।

6. सेहतमंद आंत 

लहसुन के फायदे आप सुबह उठते ही ले सकते हैं। आपको बता दें कि सुबह सबसे पहले एक कच्चा लहसुन गर्म पानी के साथ खाने से पाचन शक्ति में परेशानी काफी हद तक कम हो जाती है। लहसुन के लाभ एच. पाइलोरी इंफेक्शन के खिलाफ भी दिखाई दिए हैं। लहसुन में एंटी- माइक्रोबियल खूबी होने के कारण पाचन शक्ति बिना किसी परेशाानी से अच्छे से काम करती है। आम आदमी की भाषा में कहा जाए तो लहसुन के फायदे से आपको आंत की समस्या से राहत मिलेगी इसलिए पेट की परेशानी से गुज़र रहे लोगों के लिए लहसुन बहुत फायदेमंद है।

इसके अलावा सरसों के तेल में लहसुन पकाकर इस तेल से शरीर की मालिश कर सकते हैं। विज्ञानिकों ने इस बात को साबित भी किया है कि लहसुन अस्थमा की आशंका कम करने में मदद करता है। अगर लहसुन का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो लहसुन खाना उपयोगी हो सकता है।

7. वेट लॉस

यह पढ़कर आप सोचने पर मजबूर हो सकते हैं कि लहसुन वजन कम करने में कैसे मदद कर सकता है? आपको बता दें कि लहसुन एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए कसरत करते समय कैलोरी बर्न होती है जिससे वजन सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है। कहा जाता है कि लहसुन को कच्चा खाने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं। लहसुन की सफलता पाने के लिए आपको इसका सेवन सही तरीके से करना होगा।

लहसुन के फायदे वेट लॉस के लिए
लहसुन के फायदे वेट लॉस के लिए

8. मजबूत हड्डियां

एक अध्ययन को चूहों पर किया गया है और जिसमें यह सामने आया है कि लहसुन के तेल का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। अस्थि अवशोषण (Bone resorption) एक प्रोसेस है जिसमें हड्डियों के टिश्शू टूट जाते हैं और मिनरल्स के रुप में बाहर निकलते हैं। यह खून में कैल्शियम की मात्रा को बढ़ा देते हैं जिससे किडनी के ऊपर परत बन सकती है जिससे पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है। लहसुन के तेल का सेवन करने से आप ऐसी स्थिति से बच सकते हैं।

9. सेहतमंद दिमाग

अधिकतर लहसुन के फायदे लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट खूबी के कारण होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट न्यूरॉन सेल को फ्री रेडिकल से बचाकर रखते हैं। ऐसा होने से न्यूरोडीजेनेरेटिव (Neurodegenerative) डिसऑर्डर से होने वाली बीमारी जैसे कि भूलने की बीमारी और पागलपन के लक्षण के आसार कम हो जाते हैं। रोजाना 1-2 कच्चा लहसुन खाने से आप ऐसे लक्षणों से बच सकते हैं। इस आर्टिकल से आप लहसुन कैसे खाएं से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

लहसुन के फायदे सेहतमंद दिमाग के लिए
लहसुन के फायदे सेहतमंद दिमाग के लिए

10. आयरन अब्जॉर्बशन

लगभग 70% आयरन हमारे खून में पाया जाता है। खून बनाने के लिए आयरन सबसे जरुरी मिनरल है। आयरन का सबसे जरुरी काम हीमोग्लोबिन बनाने होता है। हीमोग्लोबिन, खून में मौजूद एक सेल है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है। आयरन की मात्रा बढ़ने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ती है। लहसुन के फायदे शरीर से ऑक्सीजन का लेवल सामान्य बना रहता हैं जो शरीर के हर अंग को सही से काम करने में मदद करते हैं।

11. स्वस्थ आंखें

लहसुन के फायदे बताए गए में से यह फायदा आपको अजीब लगेगा लेकिन इसको साबित करने के लिए कई अध्ययन किए गए हैं। पहला, लहसुन को चूहों को खिलाने से इनके बीच रेटिना कोशिकाओं के लीड-प्रेरित एपोप्टोसिस का प्रबंधन करने के लिए दिखाई जाती है। दूसरा, यह अंतर्गर्भाशयी प्रेशर (intraocular pressure) को कम करने के लिए पाया गया था। लहसुन में एंटी- माइक्रोबीयल खूबी होने के कारण यह आंखों को नुकसान पहुंचाने वाले माइक्रोऑर्गेज्म से लड़ने में मदद करता है।

12. मजबूत दांत

लहसुन में एलिसिन नाम का सल्फर पाया जाता जिसमें दवाई की खूबी होती है। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल खूबी होने के कारण यह मुंह में सड़न नहीं होने देता है। कच्चा लहसुन खाने से दातों में होने वाली परेशानी से आपको आराम मिल सकता है। दातों की सड़न को दूर करने के लिए लहसुन के गुण वाले टूथपेस्ट को इस्तेमाल कर सकते हैं। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए लहसुन को कच्चा खाने की सलाह दी जाती है। लहसुन में एलिन, एलिसिन और एजोइन जैसे सल्फल छाले ठीक करने में मदद करते हैं।

Garlic-Infographic

लहसुन के लाभ त्वचा के लिए

आर्टिकल की शुरुआत में आपको बताया गया है कि लहसुन के फायदे अधिकतर पूरे शरीर के लिए पाए जाते हैं। त्वचा के लिए लहसुन काफी लाभकारी है। लहसुन के लाभ सेहत से जुड़े होने के बाद आप यहां से लहसुन के फायदे सुंदरता के लिए से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1. स्वस्थ त्वचा 

लहसुन के फायदे त्वचा से भी जुड़े हुए हैं। लहसुन आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन लहसुन की मदद त्वचा को कैसे स्वस्थ बनाया जा सकता है? इसके लिए आपको लहसुन का प्रयोग पता होना जरुरी है। लहसुन के फायदे त्वचा के लिए इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट के कारण मिलते हैं। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल को कम करता है जिससे त्वचा से खराब सेल हट जाते हैं और इसकी जगह स्वस्थ सेल आ जाते हैं। स्वस्थ सेल होने के कारण त्वचा सेहतमंद रहती है। इसके साथ ही लहसुन में मौजूद विटामिन त्वचा में नमी बनाए रखते हैं जिससे त्वचा पोषण से भरपूर रहती है।

2. एंटी-एजिंग

एंटीऑक्सीडेंट की खूबी होने के कारण लहसुन के फायदे कई सारे हैं। लहसुन का प्रयोग त्वचा स्वस्थ रखने में मदद करता है। फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से लहसुन बचाकर रखता है जिससे एंटी-एजिंग के आसार समय से पहले नज़र नहीं आते हैं। लहसुन खाने से भूलने की बीमारी, गठिया, सफेद बाल जल्दी नहीं आते हैं। इसके अलावा रोजाना लहसुन खाने से आपक लंबी और सेहतमंद जिंदगी जीते हैं।

लहसुन के फायदे सेहतमंद त्वचा के लिए
लहसुन के फायदे सेहतमंद त्वचा के लिए

3. स्ट्रेच मार्क

समय के साथ शरीर पर किसी ना किसी कारण स्ट्रेच मार्क पड़ जाते हैं। शायद यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि लहसुन के फायदे स्ट्रेच मार्क कम करने में भी मदद करते हैं। लहसुन का प्रयोग स्ट्रेच मार्क कम करने के लिए भी किया जा सकता है। स्ट्रेच मार्क कम करने में 2 लहसुन को सरसों के तेल में मिलाकर निशान वाली जगह हल्की मालिश करें।

4. झुर्रियां, मुहांसे, पिंपल से बचाव

लहसुन के लाभ आप लहसुन के सेवन से आसानी से ले सकते हैं और साथ इसको त्वचा पर लगाने से भी से सकते हैं। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि क्या लहसुन चेहरे के लिए सही है? क्या लहसुन को चेहरे पर लगाने से जलन हो सकती है? आपको बता दें कि लहसुन के फायदे इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटीसेप्टिक के कारण हैं। लहसुन में एस-एलिल सिस्टीन पाया जाता है जो सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की सुरक्षा करता है। लहसुन के लाभ चेहरे के लिए आप 2 लहसुन को सरसों के तेल में डालकर हल्की मालिश कर सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा से डेड सेल निकल जाते हैं जिससे त्वचा साफ हो जाती है और त्वचा में निखार आ जाता है।

लहसुन के लाभ बालों के लिए 

लहसुन के फायदे सेहत और सुंदरता से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के बाद लहसुन के फायदे बालों के लिए से भी जानना जरुरी है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि जो लहसुन आपकी सेहत और त्वचा का ख्याल रखता है वही लहसुन के फायदे बालों को सेहतमंद बनाने में भी मदद कर सकते हैं। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल के साथ-साथ लहसुन में एंटीफंगल गुण बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

1. बालों का झड़ना 

शरीर में पोषण की कमी होने के कारण बालों का झड़ना संभव है। लहसुन बालों का झड़ना कम हो सकता है। लहसुन में विटामिन सी पाया जाता है जो बालों को पोषण देता है औ जडों को मजबूत बनाता है। बालों की जडें मजबूत होने से झड़न रोकने में मदद मिलती है। लहसुन में मौजूद सेलेनियम बालों की जडों में खून के बहाव को सही करता है जिससे बालों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पोषण मिलता है। अगर लहसुन का तेल या लहसुन का जेल उपलब्ध हो सकता है तो आप बालों में लहसुन का तेल भी लगा सकते हैं।

लहसुन के फायदे मजबूत बालों के लिए
लहसुन के फायदे मजबूत बालों के लिए

2. डैंड्रफ से राहत 

सर्दी के मौसम में अधिकतर लोगों को डैंड्रफ की परेशानी होती है। इसके समस्या के लिए भी आप लहसुन के फायदे ले सकते हैं। आपके मन में यह सवाल जरुर आया होगा कि लहसुन डैंड्रफ कम करने में कैसे मदद करता है? आपको बता दें कि लहसुन में एंटीफंगल और एंटी-माइक्रोबियल खूबी होती है जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। बैक्टीरिया से बालों की जडें कमज़ोर और खराब हो जाती है जिसके बाद यह बैक्टीरिया का घर बन जाता है। लहसुन के लाभ से बालों की जडों में जो रुकावट होती है वो खुल जाती है जिससे बालों को पोषण मिलने लगता है। इसके अलावा आप हफ्ते में एक बार लहसुन का तेल भी बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

लहसुन के प्रकार

अगर आपको सिर्फ एक सामान्य लहसुन के प्रकार के बारे में पता है तो आपको बता दें कि लहसुन के प्रकार दो होते हैं। इसलिए आप लहसुन के सेवन में लहसुन के दो प्रकार शामिल कर सकते हैं।

सामान्य लहसुन- सामान्य लहसुन वही है जो अकसर आपकी किचन में सफेद रंग का मिलता है। यह वही लहसुन है जिसके बिना तड़का अधूरा सा लगता है।

कश्मीरी लहसुन- इस लहसुन के प्रकार का ज़िक्र बहुत कम होता है क्योंकि कश्मीरी लहसुन हिमालय से सटी जगहों पर उगाया जाता है।

लहसुन खाने के तरीके

लहसुन के फायदे लेने के लिए यह जानना जरुरी है कि लहसुन कैसे खाना चाहिए। लहसुन का स्वाद तीखा होता है और गलत तरीके से लहसुन का सेवन करने से आपका अनुभव खराब हो सकता है। लहसुन का नियमित सेवन करना जरुरी है क्योंकि तभी आपको फायदे मिलेंगे। इसलिए लहसुन का कैसे सेवन करें से जुड़ी जानकारी होनी जरुरी है। कहा जाता है कि लहसुन की कलियां कच्ची और साबूत लहसुन खाने से ज्यादा फायदे मिलते हैं। लहसुन के सेवन और लहसुन की कली के सेवन से जुड़ी जानकारी आप नीचे से ले सकते हैं।

  • रोज सुबह खाली पेट लहसुन को शामिल कर सकते हैं। कच्चे लहसुन के सेवन से पेट की तकलीफ दूर रहने में मदद मिलती है। 2-3 लहसुन की कलियां सुबह खा सकते हैं। अगर आप लहसुन खा रहे तो यह ध्यान में रखें कि ताज़े लहसुन का सेवन करें।
  • लहसुन की कलियां अधिकतर सभी सब्जियों में तड़के में इस्तेमाल किया जाता है। तड़के में ज़्यादा लहसुन का इस्तेमाल ना करें इससे स्वाद बिगढ़ सकता है। अगर आप कच्चा लहसुन नहीं खा सकते हैं तो लहसुन पकाकर खा सकते हैं जिससे इसका तीखा स्वाद थोड़ा कम हो जाता है।
  • सलाद, स्मूदी में भुनकर लहसुन को शामिल कर सकते हैं। या फिर साबूत लहसुन का भी सेवन कर सकते हैं।
  • लहसुन की चाय के रूप में लहसुन को शामिल कर सकते हैं। रोजाना आहार में लहसुन का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • सलाद में कच्चे लहसुन की कली या सूखे लहसुन को डालकर खा सकते हैं।
  • अगर आपको कच्चे लहसुन के सेवन करने में परेशानी है तो आप खाने में लहसुन का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए 2-3 लहसुन की कलियां पीस लें जिसके बाद पेस्ट तैयार है। अगर आपको लहसुन से एलर्जी है तो इसके सेवन से बचें।
  • किसी भी खाने की चीज़ में ज़्यादा लहसुन का सेवन ना करें, ऐसा करने से खाने का स्वाद खराब भी हो सकता है।

लहसुन खाने के तरीके कई सारे हैं लेकिन आपने सबसे ज्यादा यह सुना होगा कि कच्चा लहसुन खाने से सबसे ज्यादा फायदे मिलते हैं। यह सही भी बात है कि किसी चीज को जैसी है वो वैसा खाने से ही उसके फायदे असली में मिलते हैं। लहसुन को स्वाद के लिए खाने के तरीके और लहसुन के फायदे लेने के तरीके अलग- अलग होते हैं। और लहसुन के लाभ कच्चा खाने से ज्यादा मिलते हैं इसलिए यहां से आप कच्चा लहसुन खाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं।

लहसुन खाने के तरीके
लहसुन खाने के तरीके

कच्चा लहसुन खाने के तरीके

अगर आपको कोई कच्चा लहसुन खाने की सलाह दे तो आपको सबसे पहले इसका स्वाद याद आएगा क्योंकि कच्चा लहसुन खाने के हिम्मत की जरुरत है। साथ ही यह सवाल भी आएगा कि लहसुन कैसे खाएं? इसका जवाब आपको यही मिल जाएगा क्योंकि हम हम आपके लिए कच्चा लहुसन खाने के कई तरीके लेकर आएं हैं जिनको आप अपना सकते हैं।

अगर आपको कभी लहसुन से एलर्जी के आसार नज़र आएं हैं तो लहसुन के सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

1. लहसुन और गुनगुना पानी

रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में कच्चा लहसुन के टुकड़े डालकर खाना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। ऐसा करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। आपको बता दें कि लहसुन का सेवन सही मात्रा में करने से ही आपको लहसुन के फायदे मिलेंगे।

2. लहसुन और शहद

लहसुन की 1-2 कली लें और इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। लहसुन के टुकड़ो को शहद के ऊपर डालें और इस मिश्रण का सेवन करें। कच्चा लहसुन खाने के कई सारे तरीके हैं लेकिन सबसे आसानी से होने वाला यही तरीका है।

3. लहसुन और सैंडविच

लहसुन के फायदे लेने के लिए आप अपने सैंडविच में कच्चा लहसुन दबाकर भी खा सकते हैं। इससे आपके सैंडविच को अलग स्वाद भी मिल जाएगा। इसके अलावा ब्रेड पर बटर लागकर और इसके ऊपर लहसुन की छोटे-छोटे डालकर भी सेवन किया जा सकता है।

4. लहसुन, नींबू और टमाटर का जूस

अगर आपके पास समय है तो आप लहसुन का सेवन जूस के रूप में भी कर सकते हैं। इसमें आपको बस टमाटर, नींबू और कच्चा लहसुन की 1-2 कली को ब्लैंड करना है और आपका जूस तैयार है।

5. लहसुन और सलाद

अगर आपको अकेले कच्चा लहसुन खाने में दिकक्त है तो आप लहसुन को सलाद के साथ खा सकते हैं। सलाद में कच्चे लहसुन के छोटे-छोटे टुकड़े डालें। ऐसा करने से आपको सिर्फ कच्चे लहसुन का स्वाद नहीं आएगा।

संबंधित आर्टिकल- सोलिमो गार्लिक क्रशर

कच्चा लहसुन खाने के तरीके
कच्चा लहसुन खाने के तरीके

कच्चे लहसुन की बदबू कैसे कम करें

लहसुन के फायदे कई सारे हैं जैसे कि सेहत, त्वचा, बाल आदि। और अब आपको यह भी पता चल गया है कि कच्चा लहसुन खाने के सबसे ज्यादा फायदे होते हैं। इसके बाद आप यह सोच रहे होंगे कि कच्चा लहसुन खाने से आपकी सांस में जो महक हो जाएगी उसको आप कैसे दूर करेंगे। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो यह एक समस्या हो सकता है।

1. सेब के साथ खाएं

अगर आप पूरे दिन में कभी भी सेब खाते हैं तो इसके साथ कच्चा लहसुन खा सकते हैं। आपको बता दें कि सेब के साथ कच्चा लहसुन खाने से महक कम हो जाती है, इससे आ पको सेब के साथ लहसुन के फायदे भी मिल जाते हैं।

2. सेब का सिरका और पानी में मिक्स करें

अगर कच्चे लहसुन को आप सेब का सिरका और पानी में मिक्स कर खाएंगे तो आपके मुंह से लहसुन की महक आएगी। लेकिन आपको बता दें कि कच्चे लहसुन का सेवन 1-2 कली से ज्यादा ना करें, ज्यादा मात्रा में कच्चे लहसुन का सेवन करने से मुंह में बदबू ज्यादा आ सकती है।

3. शहद और पानी के साथ मिलाएं

शहद और गुनगुने पानी के साथ कच्चे लहसुन का सेवन करने से लहसुन के फायदे बहुत आम हैं। इस तरह से कच्चे लहसुन का सेवन करने से आपको इसका तीखा स्वाद कम आने के साथ-साथ इसकी बदबू भी कम आती है।

कच्चे लहसुन की बदबू कैसे कम करें
कच्चे लहसुन की बदबू कैसे कम करें

लहसुन के नुकसान

जब तक आपको लहसुन से एलर्जी नहीं है तब तक आपको लहसुन से परहेज़ नहीं रखने चाहिए। लेकिन जिस चीज़ के फायदे होते हैं उसको साथ ही नुकसान भी होते हैं। लहसुन के नुकसान से जुड़ी जानकारी आप नीचे से जान सकते हैं।

  • कच्चे लहसुन के सेवन से गैस, उलटी और पेट खराब होने की परेशानी हो सकती है। अगर आपको पहले से ही पेट से जुड़ी दिक्कतें हैं तो लहसुन से परहेज़ करें या फिर लहसुन के सेवन पर खास ध्यान दें।
  • ज़्यादा लहसुन खाने से ही लहसुन के नुकसान होते हैं। जैसे कि अधिक मात्रा में लहसुन के सेवन से मुंह में बदबू लंबे समय के लिए रह सकती है।
  • अगर आप सर्जरी करवाने वाले हैं तो लहसुन से परहेज़ रखें।
  • अगर आपको एसिडिटी की परेशानी हो लहसुन के सेवन से बचें क्योंकि इससे एसिडिटी बढ़ सकती है।
  • अगर आपका ब्लड प्रेशर अकसर लो रहता है तो लहसुन से परहेज़ रखें क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर सामान्य से और भी कम हो सकता है।

आखिर में

ऊपर जितने में लहसुन के फायदे बताए गए हैं इन सबको पढ़ने के बाद आप जरुर लहसुन को अपनी डाइट में शामिल करेंगे। कुछ लोगों को लग रहा होगा कि कच्चा लहसुन का स्वाद खाने लायक नहीं होता है लेकिन जो स्वस्थ जीवन दें उसके सामने सब अच्छा है। लहसुन के फायदे आपको तभी मिलेंग जब आप इसका सेवन रोजाना सही मात्रा में करेंगे। लहसुन खाने के फायदे आपको इसको खाने के बाद ही पता चलेंगे। लंबी और सेहतमंद जिदंगी जीने के लिए लहसुन का सेवन अपनी शरीर के अनुसार ही करें।

इंडियन किचन में आमतौर पर लहसुन का उपयोग रोजाना किया जाता है क्योंकि यह डिश के फ्लेवर को बढ़ाने में तो मदद करता है ही साथ ही सेहत से जुड़े कई फायदे देता है। इसके अलावा लहसुन के फायदे बालों और त्वचा के लिए भी कई सारे हैं। सही तरह से लहसुन का इस्तेमाल करें और इसके भरपूर फायदे प्राप्त करें।

FAQ

1. खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?

खाली पेट लहसुन खाने से पेट से जुड़ी समस्या कम हो जाती है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल रोगजनक होते हैं जो शरीर में बीमारी को पैदा करते हैं। अगर शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा सही बनी रहेगी तो फ्री रेडिकल का खतरा कम हो जाएगा जिससे पेट से जुड़ी परेशानी जैसे कि गैस, कब्ज, अपचन, दस्त जैसी परेशानी होने के आसार भी कम हो जाते हैं।

2. एक दिन में कितनी मात्रा में लहसुन खाना चाहिए?

किसी भी खाने की चीज को सही मात्रा में खाने से ही उसके फायदे मिलते हैं और अधिक मात्रा में खाने से नुकसान भी हो सकते हैं। एक दिन में 1-3 लहसुन की कलीका सेवन करना सही है। अधिक मात्रा में लहसुन खाने से कई सारे नुकसान हो सकते हैं लेकिन आप अपने शरीर की जरुरत के अनुसार लहसुन का सेवन करें।

3. कच्चा लहसुन क्यों ज्यादा लाभदायक है?

लहसुन में कई सारे ऐसे पोष्टिक आहार होते हैं जो लहसुन को पकाने के बाद खत्म हो जाते हैं। और यह पोष्टिक आहार शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। इसलिए लहसुन के फायदे लेने के लिए इसको कच्चा खाना सबसे ज्यादा लाभदायक होता है।

4. लहसुन खाने से क्या नुकसान है?

अधिक मात्रा में कच्चा लहसुन खाने से पेट खराब हो सकता है। अगर आपको एसिडिटी है तो लहसुन का सेवन कम करें। लो ब्लड प्रेशर होने पर लहसुन का सेवन ना करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

5. लहसुन खाने का सही तरीका क्या है?

लहसुन का सेवन कई तरह से किया जा सकता है, कच्चा, सब्जी में झौंक लगाकर, लहसुन की चटनी, शहद और लहसुन, लहसुन की सॉस आदि।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments