पेठे के 10 अनोखे फायदे, विधि, उपयोग और नुकसान
पेठा के फायदे सेहतमंद दिल से लेकर बालों तक जुड़े हुए हैं। इसके साथ पेठे का जूस भी बहुत लाभदायक होता है। पेठे का जूस कैसे बनाएं, यहां से जानें।
इस चीज का इस्तेमाल सब्जी, मिठाई, करी बनाने के लिए किया जाता है। क्या आप इस सब्जी का नाम पहचना सकते हैं?
वैसे तो पूरी दुनिया में पेठे का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है लेकिन भारत में पेठे का इस्तेमाल सब्जी, करी, मिठाई बनाने के लिए किया जाता है। पेठा बेल पर लगता है जिसे पकने के बाद तोड़ा जाता है। पेठे के फायदे कई सारे हैं जो स्वास्थ्य से जुड़े हुए हैं। खासतौर पर सफेद पेठे के फायदे कई बीमारी में लाभदायक हैं जैसे कि खांसी, बुखार, अस्थमा आदि। पेठे के जूस के फायदे पेट के लिए फायदेमंद होते हैं।
इस आर्टिकल से आप पेठा खाने के फायदे, डिश, कैसे करें इस्तेमाल और नुकसान से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले आइए पेठा क्या है से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।
विषय सूची
पेठा क्या है?
पेठा एक तरह की सब्जी है जो बेल पर लगती है। इसका आकार गोल, मोटा और लंबा होता है। पेठे का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जी बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा पेठे से मिठाई, करी भी बनाई जाती हैं। इसके जूस का उपयोग पेट से जुड़ी परेशानी के लिए किया जाता है। पेठे के फायदे सेहत से जुड़े कई सारे हैं जैसे कि स्वस्थ डाइजेशन, जलन और छालों में राहत आदि। पेठे के फायदे से जुड़ी जानकारी लेने से पहले पेठे के पौष्टिक तत्व के बारे में जान लेते हैं।

पेठा के पौष्टिक तत्व
पेठा के फायदे कई सारे हैं जो इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व के कारण हैं। आपको बता दें कि पेठे में 96% पानी होता है और बहुत कम मात्रा कैलोरी होती हैं। पेठे के पौष्टिक तत्व से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
पोषण | मात्रा – 100 ग्राम |
कैलोरी | 13 |
प्रोटीन | 1 ग्राम से कम |
फैट | 1 ग्राम से कम |
कार्बोहाइड्रेट | 3 ग्राम |
फाइबर | 3 ग्राम |
विटामिन सी | 14% (रेफ्रेंस डेली इनटेक (आरडीआई)) |
राइबोफ्लेविन | 8% (आरडीआई) |
ज़िंक | 6% (आरडीआई) |
पेठा के फायदे
पेठा के फायदे ऊपर दिए गए पौष्टिक तत्व के कारण बढ़ जाते हैं। जैसा कि आपको पहले भी बताया है कि पेठा में 96% पानी होता है जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और इसके साथ ही इसमें कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है जो वेट लॉस के लिए लाभदायक है। इसके अलावा पेठा के फायदे कई सारे हैं जिससे जुड़ी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
1. स्वस्थ डाइजेशन
पेठे के फायदे स्वस्थ डाइजेशन के लिए सबसे ज्यादा पॉपुलर है। जैसा कि आपको पता है पेठे में पानी की मात्रा ज्यादा और कैलोरी की मात्रा कम होती है, यह दोनों चीजें स्वस्थ डाइजेशन में मदद करती हैं। पेठा में सोल्युबल फाइबर होता है जो आसानी से घुल जाता है। इसकी मदद से डाइजेशन प्रोसेस धीरे हो जाता है और आंत स्वस्थ रहती है। पेट से जुड़ी परेशानी में डॉक्टर की सलाह के बाद पेठे के जूस का सेवन कर सकते हैं।
2. वेट लॉस
ऊपर दी गई पौष्टिक तत्व की टेबल में आप देख सकते हैं कि पेठा में कैलोरी बहुत कम होती है। और वेट लॉस डाइट में कैलोरी का सेवन कम करना होता है। इसलिए पेठे को वजन कम करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसके साथ पेठे में लो कार्ब्स होते हैं जिसे लो कार्ब्स डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3. छाले
पेठे के फायदे छालों में राहत दे सकते हैं। जानवरों पर किए गए अध्ययन में यह बताया गया है कि पेठे के अर्क की मदद से पेट में छाले होने के आसार कम हो सकते हैं।
4. एसिडिटी
पेठे में भारी मात्रा में पानी पाया जाता है जिसके कारण से पेठे के फायदे एसिडिटी कम करने में मदद कर सकते हैं। एसिडिटी होने पर पेठे के जूस का सेवन किया जा सकता है। ऐसा करने से पेट की जलन कम और ठंडक मिल सकती है।
संबंधित आर्टिकल: कब्ज के घरेलू उपाय

5. खांसी
पेठे के फायदे खांसी के लिए भी जाने जाते हैं। इसे आप खांसी का घरेलू उपाय भी कह सकते हैं। पेठे में विटामिन सी पाया जाता है जिसे बीमारी से लड़ने के लिए जाना जाता है। विटामिन सी का सेवन करने से बीमारी से लड़ने क्षमता बढ़ती है और शरीर अंदर से मजबूत बनता है।
6. सेहतमंद दिल
पेठे के फायदे कोलेस्ट्रॉल और फैट कम करने में मदद करते हैं। यह दोनों ही दिल की बीमारी के मुख्य कारण हैं। इन दोनों के सामान्य बने रहने से दिल की बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं और दिल स्वस्थ रहता है।

7. स्वस्थ आंखों
पेठे के फायदे आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी जाने जाते हैं। पेठे में राइबोफ्लेविन नाम का पौष्टिक तत्व पाया जाता है जिसे आंखों के लिए जरुरी माना जाता है। सही मात्रा में पेठे का सेवन करने से आंखों की बीमारी होने के आसार कम हो जाते हैं।
8. स्वस्थ लिवर
पेठे के फायदे टी.बी में लाभदायक माने जाते हैं। लिवर स्वस्थ रखने के लिए पेठे का जूस पी सकते हैं। अगर आप दवाई के रूप में पेठे को डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो डॉक्टर से सलाह जरुर लें।

9. सेहतमंद बाल
अगर आप डैंड्रफ से परेशान है तो पेठे के फायदे आपकी मदद कर सकते हैं। डैंड्रफ होने से बालों की जड़ों पर बुरा असर पड़ता है जिससे बाल झड़ने लग जाते हैं। पेठे में एंटी- फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ हटाने में मदद करते हैं।
पेठे को छीलें और सारे बीज निकाल लें। सभी बीज निकालने के बाद पीठे के छोटे- छोटे टुकड़े काट लें और मिक्सर में पीस लें। पेठा पीसने के बाद इसका गुद्दा बालों की जड़ों में आधे घंटे तक लगाएं और फिर शैंपू से धो लें। ऐसा करने से डैंड्रफ कम होता है और बालों की जड़े मजबूत बनती हैं।
पेठे का उपयोग
पेठे का उपयोग सब्जी के अलावा कई तरह से किया जा सकता है। पेठा एक ऐसी सब्जी है जिसको अलग- अलग तरह से अपनी पसंद के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं। पेठे का उपयोग ऐसे कर सकते हैं-
- पेठे का इस्तेमाल अचार में किया जा सकता है। अचार को लंबे समय तक सही रखने के लिए भी पेठे का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- पेठे से जैम, केचप, केक, आइसक्रीम बना सकते हैं।
- जूस और स्मूदी में भी मिला सकते हैं।
- सलाद में डालकर खा सकते हैं।
- सूप में शामिल कर सकते हैं।
- स्ट्रेस होने पर पेठे का जूस राहत दे सकता है।
- पेठे का जूस शरीर ठंडा करने के लिए पीया जाता है क्योंकि इसमें 96% पानी होता है।
- अच्छी नींद के लिए भी पेठा खा सकते हैं।
- पेठे का अर्क फंगल इंफेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

पेठे का जूस घर में बनाएं
पेठे का जूस कई फायदो के लिए जाना जाता है। इसे आप घर में आसानी से बना सकते हैं। पेठे का जूस घर में आसानी से बना सकते हैं। पेठे का जूस बनाने की विधि नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
पेठे का जूस बनाने की विधि
- पेठे का जूस बनाने के लिए सबसे पहले सफेद पेठा लें।
- पेठा छीलें और सारे बीज निकाल लें।
- सभी बीज निकालने के बाद छोटे- छोटे टुकड़े काट लें।
- इन टुकड़ों को जूसर में डालें और मिक्स करें।
- अब बर्तन लें और उस पर सूती कपड़े बिछा दें।
- अब कपड़े पर जूस डालें और सूती कपड़े की मदद से सारा जूस निकाल लें।
- सारा जूस निकालने के बाद गिलास में डालें और पीने के लिए तैयार है।
पेठे के नुकसान
पेठा खाने के फायदे के साथ- साथ पेठा के नुकसान भी हैं। हर चीज के फायदे और नुकसान होते हैं। इनका इस्तेमाल करने पर निर्भर करता है कि आपको फायदे मिलेंग या नुकसान। पेठे के नुकसान से जुड़ी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
- अदिक मात्रा में पेठे का सेवन करने से एलर्जी होने के आसार हो सकते हैं।
- ज्यादा बुखार या खांसी होने पर पेठे का सेवन ना करें। डॉक्टर की सलाह लें।
आखिर में
किसी भी चीज के फायदे लेने से पहले उससे जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त करनी जरुरी होती है। ऐसे ही पेठा को डाइट में शामिल करने से पहले सारी जानकारी इस आर्टिकल से ले सकते हैं। पेठ के फायदे सेहत के साथ- साख बालों से भी जुड़े हुए हैं। अगर आपको पेठा ज्यादा पसंद नहीं है तो आप पेठे का जूस पी सकते हैं। घर में पेठे का जूस कम समय में बना सकते हैं।
पेठे के फायदे के साथ- साथ पेठे के नुकसान से जुड़ी जानकारी के बारे में भी जरूर जानें और फिर डाइट में शामिल करें।
आप पेठे का इस्तेमाल किस प्रकार से करते हैं? सब्जी, मिठाई या कुछ और। हमें कमेंट में जरूर बताएं।
FAQs
पेठे के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. क्या पेठा सेहत के लिए फायदेमंद है?
सही मात्रा में पेठे का सेवन करने से कई फायदे मिल सकते हैं जैसे कि स्वस्थ डाइजेशन, वेट लॉस, सामान्य कोलेस्ट्रॉल, सेहतमंद दिल, स्वस्थ लिवर और मजबूत बाल।
2. क्या पेठा और कद्दू एक ही हैं?
पेठा और कद्दू लगभग एक ही होते हैं। जगह के अनुसार इन्हें कई नाम से जाना जाता है।
3. क्या पेठा लिवर के लिए लाभदायक है?
पेठे के जूस को पीने से शरीर अंदर से साफ रहता है जिससे लिवर भी साफ रहता है। सुबह खाली पेट पेठे का जूस पीने से शरीर से जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं।
4. क्या पेठा प्रेगनेंसी के समय लाभदायक होता है?
पेठा प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है जो एक अच्छी बात है। लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर से सलाह जरूर लें।