पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स रिव्यू (Paper Boat Pani Puri Pellets Review)
paper boat pani puri pellets

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स रिव्यू (Paper Boat Pani Puri Pellets Review)

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स (Paper Boat Pani Puri Pellets) रेडी-टू-कुक चाट ऑप्शन है। इनमें प्रेज़रवेटिव और एडेड रंग नहीं हैं, स्ट्रीट स्टाइल गोलगप्पे के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

सुविधाजनक
5 / 5
5
क्रंच
4 / 5
4
4.5
SUPERB!

Summary

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स (Paper Boat Pani Puri Pellets) ने हमें खुश कर दिया है! जैसा क्रंच आप गोलगप्पे से उम्मीद करते हैं वैसे इसमें मौजूद है। इस प्रोडक्ट की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें प्रेज़रवेटिव और एडेड रंग नहीं है!

पानी पूरी या गोलगप्पे ऐसी डिश है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है! फ्लेवर से भरपूर पहली पूरी से लेकर आखिरी के तीखे- मीठे पानी तक, गोलगप्पे खाने का पूरा प्रोसेस आनंदमय लगता है!

हाल ही की स्थिति को देखते हुए अपने पसंदीदा गोलगप्पे के ठेले/ दुकान पर जाना सुरक्षित नहीं है। बूंदी, इमली और पुदीने की चटनी से भरपूर क्रंची पूरी खाने के एहसास को शब्दों में बयान करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। 

अगर हम आपको कहे कि ऐसा अब आप घर में कम समय में आसानी से कर सकते हैं। हां, ऐसा हो सकता है! रेडी-टू-ईट पानी पूरी पेलेट्स की मदद से। बेवरेज से लेकर अनोखे पानी-पूरी पेलेट्स को देखकर, पेपर बोट ने हमारे अंदर के चाट लवर को उत्साहित कर दिया है!

टीम मिश्री के पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स रिव्यू में पैकेजिंग, कीमत, पकाने का तरीका, सामग्री के बारे में बात की है और सबसे जरूरी यह है कि इनमें प्रेज़रवेटिव नहीं है। पेपर बोट गोलगप्पे हमने बेस्ट पानी पूरी मसाला रिव्यू के दौरान ट्राई किए थे और इनके बारे में हमारा यह कहना है।

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स से जुड़ी जरूरी बातें

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स बनाने के लिए मैदा, आटा और थोड़ा मक्का का आटा इस्तेमाल किया गया है। इनमें प्रेज़रवेटिव और एडेड रंग नहीं है।

क्या पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स का स्वाद ताज़ा लगता है? क्या यह क्रंची है? यह कितना तेल पीते हैं? टीम मिश्री पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स रिव्यू में इन सभी सवालों के जवाब ले सकते हैं।

1. सामग्री

मैदा (40%), गेहूं का आटा (30%), मक्का का आटा, नमक, वेजिटेबल ऑयल पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स की मुख्य सामग्री है।

आमतौर पर पूरी सूजी और आटा की बनी होती है इसलिए हम पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स टेस्ट करने के लिए उत्साहित थे।

2. बनाने का तरीका

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स को दो तरह से बना सकते हैं।

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स को गोल्डन ब्राउन और फूलने तक डीप फ्राई कर सकते हैं। 15-10 सेकंड में 4-5 पूरी परफेक्ट तरीके से पक जाती हैं।

इसके अलावा पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स माइक्रोवेव किए जा सकते हैं। इस तरीके के लिए आपको फ्लैट माइक्रोवेव- सेफ प्लेट इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है जिससे हर पूरी में पकने के बाद सही दूरी हो सके।

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स - पकाने से पहले
पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स - पकाने से पहले
पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स - डीप फ्राई करते समय
पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स - डीप फ्राई करते समय

3. स्वाद

पानी पूरी में पानी और चटनी की मदद से फ्लेवर आता है और ऐसे में बिना स्वाद वाली पूरी सबसे अच्छी रहती है।

स्वाद की बात करें तो पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स सामान्य थी।

4. क्रंचीनेस

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स में बोल्ड क्रंच है। क्रंचीनेस सही है और इस बात पर भी ध्यान दिया गया है कि चटनी और पानी डालने के बाद पूरी तुरंत गीली (soggy) तो नहीं हो गई है।

यह कहने के बाद पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स सामान्य पूरी के मुकाबले पतली है।

5. कीमत

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स के 800 ग्राम पैक की कीमत 400/- रुपए है और 400 ग्राम पैक की कीमत 200/- रुपए है।

6. पोषण की जानकारी

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स के 100 ग्राम में 359.8 कैलोरी है।

100 ग्राम में 80.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 8.1 ग्राम प्रोटीन और 0.6 ग्राम फैट है।

इस बात का ध्यान रखें कि यह कैलोरी वैल्यू कच्ची पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स के दौरान हैं। पकाने के बाद पोषण वैल्यू में बदलाव हो जाएगा।

7. खासियत

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स में प्रेज़रवेटिव और एडेड रंग नहीं है। पूरी को स्वच्छ तरीके से पैक किया गया है।

8. उपलब्धता

हमने अमेज़न से पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स का 800 ग्राम पैक ऑर्डर किया था। यह प्रोडक्ट कई स्टोर में भी उपलब्ध है।

इसमें 400 ग्राम पैक भी उपलब्ध है।

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स रिव्यू

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स बनाने के लिए मैदा, गेहूं का आटा और मक्का का आटा इस्तेमाल किया गया है।

अमेज़न की प्रोडक्ट जानकारी पर ब्रांड के बारे में दिया गया है कि यह पूरी प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री है। हालांकि इस प्रोडक्ट में रिफाइंड (40%) और होल वीट आटा (30%) है। और जिस प्रोडक्ट पर रिफाइंड या होल वीट आटा लिखा है वो प्रोडक्ट ग्लूटेन फ्री नहीं हो सकता है – इसलिए यह प्रोडक्ट ग्लूटेन फ्री है की जानकारी पेज से सही करनी चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स की अच्छी बात यह है कि इन्हें अलग- अलग तरीके से पका सकते हैं। आमतौर हम यह सोचते हैं कि किस तरह का पानी इस्तेमाल किया गया होगा वैसे ही पूरी के बारे में सोचते हैं कि किस तरह के तेल में पूरी बनाई गई होगी। लेकिन इस प्रोडक्ट की मदद से आप घर में पूरी पका सकते हैं इसलिए आपको तले के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स
पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स

अगर आप सेहतमंद चीट मील (cheat meal) खाना चाहते हैं तो आप थोड़े तेल के साथ पूरी माइक्रोवेव कर सकते हैं। यह अच्छे से फूलती है!

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स रिव्यू के हमने इन्हें हर संभावित फिलिंग के साथ टेस्ट की थी।

बेस्ट पानी पूरी मसाला के लिए हमने पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा पूरी को हमने चटनी, आलू, पानी और दही के साथ भी टेस्ट किया था।

पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स अच्छे से फूल गए थे
पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स अच्छे से फूल गए थे

खूबियां

  • पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स 400 ग्राम और 800 ग्राम पैक में उपलब्ध है।
  • 400 ग्राम पैक में 180 फ्लैट पूरी आती है।
  • इन्हें मैदा और होल वीट आटा से बनाया गया है।
  • पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स पैक को दोबारा बंद किया जा सकता है। 
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 9 महीने की है।

अच्छी बातें

  • पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स का आकार और साइज एक जैसा है।
  • ताज़ापन बरकरार रखने के लिए पेलेट्स को एयर टाइट पैकेजिंग में पैक किया गया है।
  • पकाने से पहले और बाद में, पूरी गीली (soggy) नहीं होती हैं।
  • इस प्रोडक्ट में प्रेज़रवेटिव और एडेड रंग नहीं है। इसकी हम सराहना करते हैं।
  • पूरी 30 सेकंड से कम समय में अच्छे से फूल जाती हैं।

बुरी बात

  • ब्रांड ने इन्हें ग्लूटेन फ्री होने के बारे में बात की है। हालांकि इसमें गेहूं है – तो यह दावा गलत है।

किसके लिए बेस्ट है?

अगर आप घर में है और आपको स्ट्रीट स्टाइल खट्टा- मीठा खाने का मन कर रहा है तो हम आपको पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स की सलाह देते हैं।

फ्राई या बेक, दोनों तरीके में पूरी क्रंची रहती हैं। ठंडी होने के बाद भी क्रंच बरकरार रहता है।

इन पूरी का साइज ठेले/ दुकान में मिलने वाली पूरी के मुकाबले छोटा है। एक साइज और आकार की वजह से यह हाउस पार्टी के लिए परफेक्ट स्नैक बन सकते हैं। पकाते समय यह तुरंत फूल जाते हैं जिससे यह देखने में भी अच्छे लगते हैं।

FAQs

1. पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स कैसे स्टोर करें? (How to store Paper Boat Pani Puri pellets?)

इस प्रोडक्ट को ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करने की सलाह दी जाती है।

2. पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स कैसे पकाएं? (How to cook Paper Boat Pani Puri pellets?)

पूरी को फ्राई या माइक्रोवेव कर सकते हैं।

3. पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स कहां से खरीद सकते हैं? (Where can I find Paper Boat Pani Puri pellets?)

यह प्रोडक्ट अमेज़न या बिग बास्केट या नज़दीकी स्टोर से भी खरीद सकते हैं।

4. पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स में मुख्य सामग्री क्या है? (What are the main ingredients of Paper Boat Pani Puri pellets?)

इस प्रोडक्ट की मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – मैदा, गेहूं का आटा, कॉर्नफ्लोर स्टार्च, नमक, वेजिटेबल ऑयल।

5. पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स कैसे पैक किए गए हैं? (How are the Paper Boat Pani Puri pellets packed?)

पूरी को एयर टाइट पैक किया गया है जिससे ताज़ापन बरकरार रहे।

आखिर में

हमने पेपर बोट पानी पूरी पेलेट्स हमारे विजेता बेस्ट पानी पूरी मसाला, अलग- अलग तरह की चटनी और दही के साथ ट्राई किए हैं।

हम यह कह सकते हैं इस प्रोडक्ट ने हमें निराश नहीं किया है।

सामान्य पूरी के मुकाबले इनका साइज छोटा है जिससे यह पार्टी स्नैक बन सकते हैं। इसके साथ ही पूरी तुरंत फूल जाती हैं और गीली (soggy) नहीं होती हैं। इस प्रोडक्ट की मदद से आपको किचन में ज्यादा समय रहने की जरूरत नहीं है।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments