होली के लिए पेपर बोट ठंडाई रिव्यू
Paper Boat Thandai Review

होली के लिए पेपर बोट ठंडाई रिव्यू

होली के लिए पेपर बोट ठंडाई (Paper Boat Thandai) एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। इससे जुड़ी विस्तार से जानकारी इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
फ्लेवर
4 / 5
4
किफायती
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

पेपर बोट ठंडाई (Paper Boat Thandai) में नटूस, सीड्स और बाकी सामग्री हैं जैसे कि खसखस, काली मिर्च, इलायची और यह ताज़ा लगते हैं। वजन का ध्यान रखने वालो के लिए यह परफेक्ट ड्रिंक है क्योंकि यह ठंडाई डबल टोन्ड मिल्क से बनाई गई है और इसमें शुगर का लेवल कम है।

आपकी होली की क्या तैयारी है? क्या ठंडी ठंडाई उस तैयारी का हिस्सा है?

रंगों का त्यौहार, होली आने वाली है। हर साल सभी उम्र के लोग होली धूमधाम से मनाते और खेलते हैं। होली वाले दिन सभी लोग एक दूसरे को गाल पर गुलाल लगाते हैं, रंग वाला पानी डालते हैं और पानी वाले गुब्बारे एक दूसरे पर फेंकते हैं। 

इस साल भी ऐसा ही कुछ होगा लेकिन सिंपल तरीके से। इस दिन घर में विभिन्न तरह के पकवान बनाए जाते हैं जैसे कि दही वड़ा, गुजिया ,मालपुआ, पुरनपोली आदि जिनकी मदद से मेहमानों का स्वागत किया जाता है।

जब भी होली और बेवरेज की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में ठंडाई आती है। क्योंकि ठंडाई होली का अहम हिस्सा है। इस बार हमने 4 पॉपुलर ब्रांड की ठंडाई का रिव्यू किया है और इनमें से एक है पेपर बोट। टेस्ट किचन में पेपर बोट ठंडाई का रिव्यू करते समय हमें पेपर बोट ठंडाई बाकी सभी ब्रांड के मुकाबले बेस्ट लगी है। क्या आप जानने चाहते हैं कि ऐसा क्यों है?

इस रिव्यू में विस्तार से जानकारी दी गई है कि पेपर बोट ठंडाई को हमने बेस्ट ठंडाई क्यों चुना है जिसे आप होली 2021 में ट्राई कर सकते हैं।

पेपर बोट ठंडाई पैक्ड ठंडाई है। यह ऑनलाइन और स्टोर में आसानी से उपलब्ध है। होली के लिए पेपर बोट ठंडाई खरीदने का मुख्य कारण इससे मिलने वाली सुविधा है। इसमें प्रेजरवेटिव नहीं हैं और साथ ही इस प्रोडक्ट में रंग नहीं मिलाए गए हैं जिस कारण बाकी दावेदारों के मुकाबले यह प्रोडक्ट बेहतर है।

रिव्यूड

Paper Boat Thandai
Paper Boat Thandai

पेपर बोट ठंडाई की खुशबू ताज़ा है और इसमें अच्छी मात्रा में बादाम और मेलन सीड्स हैं। इसकी ताकत इसका फ्लेवर है।

पेपर बोट ठंडाई

फ्लेवर पेपर बोट ठंडाई से बैलेंस मिठास मिलती है और यह ड्रिंक स्वादिष्ट है।
सामग्री पाश्चराइज्ड डबल टोन्ड मिल्क (85.5%), शुगर, मिल्क सॉलिड,बादाम (1.3%) मेलन सीड्स (0.5%), सौंफ पाउडर, दालचीनी पाउडर, खसखस और काली मिर्च पाउडर।
मात्रा 180 एमएल
कीमत 50/- रुपए
शेल्फ लाइफ 240 दिन 
  • फ्लेवर नहीं हैं।
  • प्रेजरवेटिव नहीं हैं।
  • यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।
  • इसमें जीएमओ नहीं है।
  • इसमें दूध और बादाम है।

पाश्चराइज्ड डबल टोन्ड मिल्क (85.5%), शुगर, मिल्क सॉलिड,बादाम (1.3%) मेलन सीड्स (0.5%), सौंफ पाउडर, दालचीनी पाउडर, खसखस और काली मिर्च पाउडर।

पेपर बोट ठंडाई रिव्यू

पेपर बोट ठंडाई

पैक्ड बेवरेज ज्यादा मीठे हो सकते हैं और फ्लेवर में भी कमी हो सकती है। लेकिन पेपर बोट ठंडाई में मिठास बैलेंस है जिस कारण से इसे मज़े से पिया जा सकता है। पेपर बोट ठंडाई का रिव्यू करते समय हमने देखा कि इसमें बैलेंस मिठास और स्वादिष्ट फ्लेवर के साथ इसकी स्थिरता घर में बनाई गई ठंडाई के बहुत करीब है।

पेपर बोट ठंडाई की खुशबू ताज़ा है जिससे इसे बार- बार पीने का मन करता है।

पेपर बोट ठंडाई में इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका फ्लेवर है। 

पेपर बोट ठंडाई में अच्छी मात्रा में बादाम और मेलन सीड्स भी हैं।

पेपर बोट ठंडाई को आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। पैक वन-टाइम-यूज है जिसके बाद आपको इसे स्टोर करने की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

सबसे जरूरी बात है कि हमारे द्वारा 4 ब्रांड की ठंडाई का रिव्यू किया गया है जिसमें पेपर बोट ठंडाई विजेता बनी है। (4 ब्रांड की ठंडाई का रिव्यू जल्द आ रहा है)

पेपर बोट ठंडाई होली के लिए अच्छा ऑप्शन है।

पेपर बोट ठंडाई की खूबियां:

  • पेपर बोट ठंडाई को पैक से निकालने की जरूरत नहीं है। यह अलग- अलग पैक में आती है।
  • यह रेडी-टू-ड्रिंक है।
  • पेपर बोट ठंडाई छोटे पैक में आती है जिसे सुविधा के साथ मेहमानों को दी जा सकती है।
  • इसकी पैकेजिंग आकर्षित है और यह होली के लिए बनी है।
  • पेपर बोट ठंडाई में नट्स के टुकड़े है जिससे ठंडाई स्वादिष्ट लगती है।
  • पेपर बोट ठंडाई किफायती है।

अच्छी बातें

  • पेपर बोट ठंडाई में नट्स के साथ खसखस, काली मिर्च और इलायची है।
  • वजन का ध्यान रखने वालो के लिए यह परफेक्ट ड्रिंक है क्योंकि यह ठंडाई डबल टोन्ड मिल्क से बनाई गई है और इसमें शुगर का लेवल कम है।
  • पेपर बोट ठंडाई के 100 ग्राम से 142 एमजी कैल्शियम मिलता है।
  • पेपर बोट ठंडाई से प्यास बुझ जाती है।

बुरी बातें

  • कुछ लोगों के लिए पेपर बोट ठंडाई की कीमत ज्यादा हो सकती है अगर ठंडाई बड़ी मात्रा में खरीदनी है।
  • बिना इस्तेमाल की गई ठंडाई को स्टोर नहीं कर सकते हैं।
  • फ्रिज में पेपर बोट ठंडाई के पाउच स्टोर करने के लिए ज्यादा जगह चाहिए।

होला 2021 के लिए पेपर बोट ठंडाई चुनने के 4 कारण

जैसे दिवाली दिया, लाइट और पटाखे के बिना अधूरी है वैसे ही होली, गुजिया और ठंडाई के बिना अधूरी है। होली खेलने की खुशी में हम जी-जान लगा देते हैं और इस समय पर पेपर बोट ठंडाई आपको दोबारा एनर्जी देने में मदद कर सकती है। 

पेपर बोट ठंडाई आपको अच्छी सामग्री के साथ पोषण देगी।

होली खेलने से पहले आप पेपर बोट ठंडाई से एनर्जी ले सकते हैं।

पहला कारण – स्वाद

पेपर बोट ठंडाई ने होली के लिए टीम मिश्री का दिल जीत लिया है क्योंकि रिव्यू में यह बेस्ट ठंडाई है। इसके साथ ही ठंडाई का स्वाद बहुत अच्छा है और बैलेंस मिठास है। पेपर बोट ठंडाई में नट्स बहुत सारे हैं।

दूसरा कारण – आकर्षित पैकेजिंग

पेपर बोट ठंडाई आकर्षित पैकेजिंग में आती है। पैक के ऊपर होली के रंगों की बौछार है। सफेद पैक के ऊपर गुलाबी, बैंगनी और पीले रंग की बौछार है। पेपर बोट ठंडाई के ढक्कन का रंग लाल है जो देखने में सुंदर है। पेपर बोट ठंडाई बाहर से देखने भी ही इतनी सुंदर है कि इसे पीना का मन अपने आप कर जाता है।

तीसरा कारण – सर्व करने में आसान

पेपर बोट ठंडाई अलग- अलग पैक की कई है। कई मेहमानों के लिए गिलास में ठंडाई डालने का झनझनट नहीं है। पेपर बोट ठंडाई फ्रिज से निकाले और मेहमानों को दें।

पेपर बोट ठंडाई रिव्यू, इमेज क्रडिट - अमेज़न
पेपर बोट ठंडाई रिव्यू, इमेज क्रडिट - अमेज़न

FAQs

1. क्या पेपर बोट ठंडाई सेहत के लिए अच्छी है? (Is Paper Boat Thandai good for health?)

पेपर बोट ठंडाई का सेवन करना ठीक है क्योंकि यह डबल टोन्ड मिल्क, बादाम और मेलन सीड्स, बीज से बनी है। इसके साथ ही इसमें मसाले भी हैं जैसे कि खसखस, इलायची पाउडर, काली मिर्च, सौंफ पाउडर जिससे डाइजेशन में मदद मिलती है।

2. क्या पेपर बोट ठंडाई की कीमत ज्यादा है? (Is Paper Boat Thandai price high?)

पेपर बोट ठंडाई की सामग्री लिस्ट को देखते हुए कीमत ज्यादा नहीं है। अगर आप सिंगल पेपर बोट ठंडाई  खरीदना चाहते हैं यह महंगी नहीं लगेंगी लेकिन अगर ज्यादा लोगों के लिए खरीदनी है तो इसकी कीमत ज्यादा लग सकती है।

3. क्या पेपर बोट ठंडाई गैस से भरे हुए बेवरेज से बेहतर है? (Is Paper Boat Thandai better than aerated beverages?)

होली पर अगर आप गैस से भरे बेवरेज की जगह पेपर बोट ठंडाई मेहमानों को देंगे तो यह एक अच्छा ऑप्शन है। पेपर बोट ठंडाई की सामग्री लिस्ट अच्छी है वहीं गैस वाले बेवरेज में सिर्फ सोडा, फ्लेवर और कुछ में तो कैफीन भी होता है। इस कारण से पेपर बोट ठंडाई गैस वाले बेवरेज के मुकाबले बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

4.पेपर बोट ठंडाई बादाम फ्लेवर की क्या कीमत है? (At what price is Thandai Paper Boat Badam Thandai flavor available?)

पेपर बोट ठंडाई बादाम फ्लेवर के 250 ग्राम पाउच की कीमत 150/- रुपए है।

5. पेपर बोट का मालिक कौन है? (Who is the owner of Paper Boat?)

पेपर बोट, जेम्स न्यूटॉल, नीरज कक्कड़ और सुहास मिश्रा का संयुक्त उद्यम (joint venture) है।

आखिर में

पूरे भारत में दो दिन तक होली मनाई जाती है। पहले दिन को होलिका दहन कहा जाता है। होले के पहले दिन की शाम को ‘होलिका’ के पुतले के साथ पवित्र अग्नि जलाई जाती है। होलिका राक्षस राजा हिरण्यकश्यप की बहन थी। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

शाम को लोग इस पवित्र अग्नि के सामने धार्मिक अनुष्ठान करते हैं और बाद में मिठाई जैसे कि खीर, पूरन और गुजिया आदि बांटते हैं। अगली सुबह पवित्र अग्नि की राख माथे पर लगाई जाती है और ऐसा मानना है कि इससे सुरक्षा मिलती है। और फिर रंगों के साथ होली मनाई जाती है और ठंडाई का मज़ा लिया जाता है। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इस होली आप ठंडाई बनाने या खरीदने के बारे में जरूर सोच रहे होंगे। और पेपर बोट ठंडाई एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इस रिव्यू से आप पता लगा सकते हैं कि बेस्ट ठंडाई कौन- सी है?

आप होली का त्यौहार कैसे मनाते हैं? क्या होली के दिन ठंडाई आपके लिए जरूरी चीज है? हमें कमेंट में जरूर बताए।

अगर आपने पेपर बोट ठंडाई ट्राई की है तो आपका क्या कहना है। हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments