पेपर बोट मैंगो ड्रिंक आमरस, आम पन्ना और अल्फांसो आम: #फर्स्टइंप्रेशन (Aamras, Aam Panna & Alphonso Aam Paperboat’s Mango Drinks: #FirstImpressions)
paperboat-mango-drinks

पेपर बोट मैंगो ड्रिंक आमरस, आम पन्ना और अल्फांसो आम: #फर्स्टइंप्रेशन (Aamras, Aam Panna & Alphonso Aam Paperboat’s Mango Drinks: #FirstImpressions)

मैंगो शेक आप भूल जाएंगे जब आप पेपर बोट के नए मैंगो फ्लेवर की ड्रिंक को ट्राए करेंगे। अगर आपको मैंगो शेक, मैंगो जूस पीने का मन है तो आप इन ड्रिंक को पी सकते हैं, यह आपको निराश नहीं करेगी।

पेपर बोट भारत में काफी पॉपुलर हो गया है। पेपर बोट अपनी हर एक ड्रिंक में भारतीय फ्लेवर को जोड़ता है जो हमारे दिल का छू जाती है। इस ब्रांड का नाम लेते ही हमें आम की याद आती है और यह कंपनी अपने आम की अलग अलग टेस्ट वाली ड्रिंक के लिए खास जाना जाता है। आम में इनके कई फ्लेवर हैं- आमरस, आम पन्ना और अलपंसो। हमने इन तीनों फ्लेवर को टेस्ट करने का फैसला लिया और इस रिव्यू को तैयार किया है।

आमरस, आम पन्ना और अल्फांसो से जुड़ी जरुरी बातें

  1. इन ड्रिंक में कोई भी प्रेज़रवेटिव नहीं है।
  2. इन सभी ड्रिंक में प्राकृतिक फ्लेवर इस्तेमाल किए गए हैं।
  3. इसमें किसी तरह के रंग नहीं मिलाए गए हैं।
  4. इसमें बॉयो इंजीनियर सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
  5. सभी आम के फ्लेवर की ड्रिंक में एंटीऑक्सीडेंट हैं।

पैकेजिंग में दी गई जानकारी का भी ध्यान रखें।

  1. एक बार पैकेट खुलने पर इसको ठंडी जगह पर रखें और 24 घंटे के अंदर इसको खत्म कर दें।
  2. सीधी धूप की रोशनी से दूर रखें।
  3. सभी फ्लेवर का सही मात्रा में ही सेवन करें।

#फर्स्टइंप्रेशन- पेपर बोट मैंगो ड्रिंक आमरस, आम पन्ना और अल्फांसो

पेपर बोट ब्रांड के तीन आम के फ्लेवर हैं। इन तीनों को हमने टेस्ट किया है और यह रिव्यू किया है। इस रिव्यू की विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

आम पन्ना

इस ड्रिंक का स्वाद बहुत अच्छा है। यह हरे आम, नींबू और कुछ मसालों को मिलाकर बनाई गई है। इस गर्मी में आपको इस ड्रिंक जरुर टेस्ट करना चाहिए।

aam-panna-mishry

आम पन्ना

यह बहुत स्वादिष्ट है। इस ड्रिंक को हरे आम, नींबू और कुछ मसालें के साथ बनाया गया है। इसका स्वाद बहुत रिफ्रैशिंग है और गर्मी के मौसम में आपको एनर्जी देगा। इसमें सभी चीज़ों का सही मात्रा में मिश्रण है।

आमरस

पेपर बोट की हर ड्रिंक की तरह यह ड्रिंक में स्वादिष्ट है। इसमें मीठे की मात्रा एकदम सही है। आमरस फ्लेवर सबका बहुत पंसद आता है और पेपर बोट इसका वही स्वाद बरकरार रखा है।

aamras-mishry

आमरस

इस ड्रिंक में मीठा एकदम सही मात्रा में है। आमरस भारत के पश्चिमी भाग में पारंपरिक मूल्य रखती है। और पेपर बोट ने इस स्वाद को अपनी ड्रिंक में बहुत अच्छे तरीके से पेश किया है। इसमें 45% मैंगो पल्प है साथ ही शुगर है जिससे यह एक अच्छी ड्रिंक बनती है।

अल्फांसो आम

अल्फांसो आम गाढ़ा और मीठा है। तीनों फ्लेवर में से यह सबसे ज्यादा मीठा है। अगर आपको मीठा पसंद है तो इस फ्लेवर को ट्राए कर सकते हैं।

alphonso-aam-mishry

अल्फांसो आम

सभी आमों के प्रकार में से अल्फांसो आम को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसका टेट्रा पैक पूरा नारंगी रंग का है। यह गाढ़ा और मीठा है। इसमें कुल 15% मैंगो प्यूरी है। इसके बहुत ज्यादा मीठे होने के कारण तीनों फ्लेवर में से हर हमें सबसे कम पसंद आया। लेकिन अगर आपको मीठे आम पसंद हैं तो इस ड्रिंक को जरुर ट्राए करें।

आखिर में यही कहा जा सकता है कि पेपर बोट के सभी आम की फ्लेवर वाली ड्रिंक का टेस्ट बहुत अच्छा है। इन सभी में भारत के असली और प्राकृतिक स्वाद आता है।

अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों। अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे। हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments