भारत में सर्वश्रेष्ठ ठंडाई ब्रांड
best-thandai-brands-in-india-review

भारत में सर्वश्रेष्ठ ठंडाई ब्रांड

सात दावेदार, एक विजेता – किसने जीता है बेस्ट ठंडाई ब्रांड का खिताब?

इस मिल्क- बेस्ड बेवरेज को यह नाम कैसे मिला? इसे प्राकृतिक रूप से ठंडी सामग्री के इस्तेमाल से बनाया जाता है जैसे कि नट्स, अफीम के बीज और मसाले। होली के साथ- साथ महाशिवरात्री और गर्मी के मौसम में ठंडाई का सेवन जरूर करना चाहिए!

हमने रेडी-टू-यूज़ ठंडाई का रिव्यू किया है। इसमें सात पॉपुलर ब्रांड की ठंडाई शामिल की गई हैं और भारत में बेस्ट ठंडाई ब्रांड है…

सभी दावेदारों से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं:

 

ब्रांड कीमत मात्रा मुख्य सामग्री (टॉप 5) मिश्री रेटिंग खरीदें
गुलाब्स 375/- रुपए 500 एमएल चीनी, पानी, गुलकंद, बादाम, सूखे तरबूज के बीज 5/5 अमेज़न पर खरीदें
बिकानो 290/- रुपए 1 किलो चीनी, पानी, लिक्विड ग्लूकोज,बादाम, तरबूज के बीज 4/5
अर्बन प्लैटर 550/- रुपए 500 एमएल चीनी, पानी, खस- खस, बादाम, गुलाब की पंखुड़ियां, इलायची 4/5 अमेज़न पर खरीदें
गोपालजी 325 /- रुपए 750 एमएल चीनी, पानी, बादाम (10.5%), खीरा के बीज, खस- खस 3/5 अमेज़न पर खरीदें
हल्दीराम 310/- रुपए 750 एमएल चीनी, पानी, बादाम (10%), खस- खस, तरबूज के बीज 3/5
धामपुर 499/- रुपए 750 एमएल चानी, पानी, बादाम (18%), इलायची, सौंफ, केसर 3/5 अमेज़न पर खरीदें
गुरुजी 300/- रुपए 750 एमएल चीनी, पानी, बादाम, गुलाब जल, मगज 1/5 अमेज़न पर खरीदें
भारत में बेस्ट ठंडाई ब्रांड - दावेदार
सात दावेदार

हमारे रिव्यू फैक्टर

हम क्या ढूंढ रहे हैं? किन कारण से ठंडाई को लाजवाब स्वाद वाली ठंडाई कहा जा सकता है। इससे जुड़ी जानकारी आप इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पैकेजिंग

कांच की बोतल से प्रीमियम लुक मिलता है। क्या बोतल सिंपल कार्टन में आती है? क्या कार्डबोर्ड बॉक्स में बोतल सही जगह पर है? बबल रैप, डबल पैक?

क्या लेबल पढ़ना आसान है?

2. मुख्य सामग्री

गुलाब की पंखुड़ियां, अफीम के बीज, नट्स, केसर, सौंफ, दूध और चीनी का इस्तेमाल आमतौर पर ठंडाई बनाने के लिए किया जाता है।

सामग्री लिस्ट में इनमें से कितनी सामग्री उपलब्ध थी? एडेड कलर और फ्लेवर है या नहीं?

3. स्वाद

हम रेडी-टू-यूज ठंडाई सिरप की तलाश में हैं जिससे ताज़ा स्वाद और बैलेंस मिठास मिलती है।

दूध में मिक्स करने के बाद किस ठंडाई सिरप से लाजवाब स्वाद मिलता है?

4. फ्लेवर

क्या सभी सामग्री का फ्लेवर बराबर तरीके से महसूस हो रहा था?

क्या फ्लेवर इंटेंस हैं या हल्के हैं? कितनी अच्छी तरह से मसाले महसूस हो रहे थे?

5. खुशबू

क्या स्वाद और फ्लेवर के अनुसार खुशबू थी?

ठंडाई सिरप खोलने से लेकर मिक्स और पीने तक, इसकी खुशबू कैसी थी?

6. स्थिरता

स्थिरता की जांच दो स्टेज पर की गई थी – दूध में मिक्स करने से पहले और बाद में। ठंडाई सिरप मिक्स करने में आसान थी या ज्यादा मेहनत की जरूरत थी – सभी सात ब्रांड के साथ हमारा अनुभव कैसा था?

7. पोषण की जानकारी

बाकी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (फैट और प्रोटीन) के मुकाबले ठंडाई कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है।

100 एमएल ठंडाई सिरप से लगभग 250-350 किलो कैलोरी के साथ 65-80 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1-1.5 ग्राम प्रोटीन और 1-2 ग्राम फैट मिलता है।

8. कीमत

रिव्यू में शामिल की गई ब्रांड की कीमत 290/- रुपए से 550/- के बीच थी।

मात्रा, सामग्री की क्वालिटी, पैकेजिंग आदि फैक्टर पर कीमत निर्भर करती है।

9. शेल्फ लाइफ

ठंडाई सिरप की शेल्फ लाइफ 6-12 महीने के बीच होती है।

भारत में बेस्ट ठंडाई सिरप ब्रांड – रिव्यू

विस्तार से जानकारी: सभी ठंडाई ब्रांड की खुशबू, स्थिरता, स्वाद और देखने में कैसी है से जुड़ी विस्तार से जानकारी इस सेक्शन से प्राप्त कर सकते हैं।

हमारा रिव्यू प्रोसेस कुछ इस प्रकार है। हम सबसे पहले सामग्री लिस्ट की जांच करते हैं (और हमेशा हैरान करने देनी वाली चीजों के लिए तैयार रहते हैं)।

इसके बाद खुशबू, स्थिरता, मिक्स होने की क्षमता, स्वाद, देखने में कैसी है और अन्य जरूरी जानकारी पर ध्यान देते हैं।

भारत में बेस्ट ठंडाई रिव्यू के लिए हमने दो टेस्टिंग राउंड किए थे। पहले राउंड में, टेस्टर के द्वारा टॉप तीन चुने गए, जिसके बाद इन्हें दोबारा टेस्ट किया गया और फिर विजेता चुना गया।

1. गुलाब्स ठंडाई सिरप

गुलाब्स ठंडाई - पैकेजिंग
ईको-फ्रेंडली पैकेजिंग सराहना के काबिल है!

यह ठंडाई सिरप ईको-फ्रेंडली भूरे रंग के कार्टन बॉक्स और कांच की बोतल में आती है। अनुपात की सलाह कुछ इस प्रकार है – 1 हिस्से का सिरप और 5 हिस्से का दूध (20 एमएल से लेकर 100 एमएल तक)।

गुलाब्स ने यह भी बताया है कि इस सिरप का उपयोग डेजर्ट/ आइसक्रीम की टॉपिंग के लिए भी किया जा सकता है।

देखने में, यह स्मूथ और पतला सिरप है। हमें मिश्रण में किसी प्रकार की सामग्री नहीं दिखाई दे रही थी। मिश्रण में सबसे ज्यादा गुलकंद की खुशबू आ रही थी।

ठंडाई सिरप दूध में अच्छे से मिक्स हो गया था और देखने में रंग अच्छा था। इसका रंग लगभग सफेद था जिसमें हरे रंग की झलक थी। इसमें एडेड रंग नहीं थे जिसकी हम सराहना करते हैं।

कसे हुए नट्स बाइट से बेवरेज में होम स्टाइल टैक्शर है। हमें यह पसंद आया है। ताज़ागी! स्वाद और खुशबू, दोनों ही लाजवाब है।

मिठास बैलेंस है और इसमें दिलकश मिर्च का फ्लेवर है, ना ज्यादा इंटेंस और ना ज्यादा मुलायम। इस रेडी-टू-यूज़ सिरप की फ्लेवर प्रोफाइल होममेड ठंडाई के सबसे करीब है।

मुख्य सामग्री- 5/5

स्वाद- 5/5

खुशबू- 5/5

मिश्री रेटिंग- 5/5 

अच्छी बातें

  • ईको-फ्रेंडली पैकेजिंग की सराहना करते हैं!
  • इसमें प्रेज़रवेटिव और एडेड कलर नहीं है।
  • इसे डेजर्ट टॉपिंग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • हमें स्मूथ, पतली स्थिरता की तारीफ करते हैं।
  • हमें कसे हुए नट्स की मदद से मिलने वाला टैक्शर पसंद आया है।
  • इसका स्वाद ताज़गी से भरपूर है!
  • बैलेंस मिठास और हमें सामग्री के बारे में पता चल रहा था।
  • पूरी तरह से कहा जाए तो, इसका स्वाद और खुशबू होम स्टाइल है।

किसके लिए बेस्ट है

ठंडाई पीने का मन है लेकिन ठंडाई बनाने का प्रोसेस थका देता है? गुलाब्स ठंडाई सिरप होममेड ठंडाई के सबसे करीब है।

गुलाब्स ठंडाई - अंदर की पैकेजिंग
गुलाब्स ठंडाई बबल रैप में आती है
गुलाब्स ठंडाई - सामग्री
गुलाब्स ठंडाई कांच की बोतल में पैक है
गुलाब्स ठंडाई - स्थिरता
गुलाब्स ठंडाई स्मूथ है
गुलाब्स ठंडाई
गुलाब्स ठंडाई - स्थिरता और देखने में
गुलाब्स ठंडाई - रेडी-टू-ड्रिंक
गुलाब्स ठंडाई - रेडी-टू-ड्रिंक
गुलाब्स ठंडाई रेडी-टू-ड्रिंक
गुलाब्स ठंडाई

2. बिकानो केसरिया ठंडाई

यह पीईटी (PET) बोतल में आती है, बिकानो केसरिया ठंडाई मिक्स की स्थिरता पतली है। यह स्मूथ नहीं थी और सिरप दरदरा है और हमें लगता है यह दरदरापन पाउडर शुगर के कारण है।

काली मिर्च और एवरेज- साइज केसर के रेशे दिख रहे थे। मिक्स से मसाले की मुलायम खुशबू आ रही थी, खासतौर पर खस- खस।

1 हिस्सा सिरप और 4 हिस्से का पानी/ पहले से उबले हुए दूध के साथ बर्फ की सलाह दी गई है, हमने ठंडाई दी गई मात्रा के अनुसार बनाई थी।

हालांकि मिक्स करने में मेहनत लगती है, गांठ अच्छे से मिक्स हो गई थी।

यह देखने में हल्के केसर की तरह है जो मसाला मिल्क की तरह लगता है। यह ठंडाई सिरप दूध के साथ अच्छे से मिक्स हो जाता है। इसकी खुशबू आनंदमय है।

ठंडाई का स्वाद अच्छा है। यह ताज़ा, बैलेंस मिठास और केसर के स्वादिष्ट, हल्के फ्लेवर के साथ आती है। इसमें मिर्च का हल्का स्वाद है।

मुख्य सामग्री – 2.5/5

स्वाद – 4/5

खुशबू – 4/5

मिश्री रेटिंग – 4/5

अच्छी बातें

  • मिक्स करने के बाद गांठ नहीं रहती है।
  • रंग आनंदमय है।
  • ठंडाई सिरप स्वादिष्ट है।
  • इसकी खुशबू ताज़गी से भरपूर है।
  • मिठास बैलेंस है।
  • इसकी कीमत किफायती है (1 किलो 290/- रुपए)

बुरी बातें

  • केसर और काली मिर्च का फ्लेवर हल्का है।
  • मिठास के लिए सुक्रोज और लिक्विड ग्लूकोज का इस्तेमाल किया गया है और इसमें सिंथेटिक कलर है।
  • इसमें सोडियम बेंजोएट है जो हम ठंडाई में मिक्स नहीं करते हैं।

किसके लिए बेस्ट है

क्या आप पॉकेट- फ्रेंडली ऑप्शन ढूंढ रहे हैं? हम बिकानो ठंडाई सिरप की सलाह देते हैं।

बिकानो ठंडाई - पैकेजिंग
यह पीईटी बोतल में आती है
बिकानो ठंडाई
यह स्मूथ नहीं है
बिकानो ठंडाई - रेडी-टू-ड्रिंक
बिकानो ठंडाई - रेडी-टू-ड्रिंक

3. अर्बन प्लेटर केसरिया ठंडाई सिरप

अर्बन प्लैटर ठंडाई सिरप
साफ- जानकारी के साथ लेबल

अर्बन प्लेटर ठंडाई कांच के बोतल में आती है। 1:4 अनुपात की सलाह दी गई है।

देखने में यह गाढ़ी लेकिन पतली और ऑलिव हरा रंग है। इसकी खुशबू ताज़ा है और इसमें गुलाब और सौंफ की खुशबू ज्यादा है।

यह दूध में आसानी से मिक्स हो जाता है। दूध डालने से रंग हल्का हो जाता है और ठंडाई का रंग पिस्ता जैसा हरा था।

मिठास ज्यादा है। हालांकि, यह स्वादिष्ट है! काली मिर्च का स्वाद गले में लगता है। सौंफ का साफ तौर से पता चल रहा था। इनसे मुलायम फ्लेवर मिलता है जो तारीफ के काबिल है। छोटे- छोटे कसे हुए नट्स से अच्छी बाइट मिलती है। पूरी तरह से कहा जाए तो यह ताज़ा बेवरेज है।

मुख्य सामग्री- 3/5

स्वाद – 4/5

खुशबू – 4/5

मिश्री रेटिंग – 4/5

अच्छी बातें

  • यह देखने में लाजवाब है।
  • गुलाब और सौंफ की खुशबू दिलकश है।
  • अच्छे तरह से मिक्स हो जाता है।
  • सभी सामग्री का स्वाद आ रहा था।
  • कसे हुए नट्स से अच्छा टैक्शर मिलता है।
  • इसका स्वाद ताज़ा है।

बुरी बात

  • इसकी कीमत ज्यादा है।

किसके लिए बेस्ट है

कभी- कभी ट्राई करने के लिए अर्बन प्लैटर अच्छा ऑप्शन है।

अर्बन प्लैटर - स्थिरता
स्थिरता की जांच करने के लिए ड्रॉप टेस्ट
अर्बन प्लैटर ठंडाई - रेडी-टू-ड्रिंक
दूध में मिक्स करने के बाद यह देखने में स्वादिष्ट लग रही थी

4. गोपालजी केसरिया ठंडाई फ्रूट सिरप

गोपालजी ठंडाई - पैकेजिंग
गोपालजी ठंडाई - पैकेजिंग

गोपालजी ठंडाई कांच की बोतल में आता है। इसने अपने आपको ‘फ्रूट सिरप’ बोला है जिस वजह हम इसे ट्राई करने के लिए उत्साहित थे। यह पीईटी बोतल में आता है।

मिक्स देखने में गहरा एम्बर है और स्थिरता पतली है। इसमें गुलाब की की बोल्ड खुशबू के साथ केसर का मुलायम फ्लेवर है। खुशबू इतनी इंटेंस थी कि एक समय पर यह बहुत ज्यादा महसूस हो रही थी। केसर के रेशे दिखाई दे रहे थे।

20 एमएल सिरप के साथ 80 एमएल दूध, ब्रांड ने 1:4 अनुपात की सलाह दी है।

दूध के साथ सिरप मिक्स करने से खुशबू पर असर नहीं पड़ता है। अभी भी खुशबू गुलाब की थी जो बहुत ज्यादा थी। स्वाद भी खुशबू कू तरह था, गुलाब से भरपूर। लेकिन यह बहुत सिंथेटिक और आर्टिफिशियल लग रहा था।

हैरानी की बात है कि यह हल्का कड़वा था। आफ्टर टेस्ट में भी कड़वाहट महसूस होती है।

मुख्य सामग्री – 3/5

स्वाद- 2/5

खुशबू – 2/5

मिश्री रेटिंग – 3/5

बुरी बातें

  • इसकी स्थिरता पानी की तरह है।
  • खुशबू हद से ज्यादा है।
  • इसमें सिंथेटिक गुलाब का फ्लेवर है।
  • कड़वा आफ्टर टेस्ट निराशाजनक है।
गोपालजी ठंडाई
इसका रंग गहरा एम्बर है
गोपालजी ठंडाई रिव्यू
गोपालजी ठंडाई

5. हल्दीराम केसरिया ठंडाई

हल्दीराम ठंडाई पैकेजिंग
आकर्षित बैंगनी रंग के बॉक्स में बोतल है

कांच की बोत कार्टन के अंदर आती है। हल्दीराम ठंडाई को ‘सिरप’ नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इसकी स्थिरता ज्यादा पेस्ट की तरह है। इसकी स्थिरता पतली नहीं गाढ़ी है। हमें केसर के रेशे दिख रहे थे।

ब्रांड के द्वारा एक हिस्सा सिरप और चार हिस्से चिल्ड दूध के मिक्स करने की सलाह दी गई है।

हमने ब्रांड के द्वारा दिए गए अनुपात सिरप और दूध मिक्स किया जो एक मेहनत वाला काम था। क्योंकि इसकी स्थिरता गाढ़ी थी तो मिक्स करने में मेहनत भी उतनी ही लगी थी।

मिक्स होने के बाद, हल्दीराम ठंडाई देखने में हल्के पीले और केसर रंग जैसी थी जो स्वादिष्ट लग रही थी।

हमारी पसंद के मुकाबले इसमें केसर की खुशबू बहुत ज्यादा थी। इसमें केवड़ा की खुशबू थी।

स्वाद की बात करें तो, ठंडाई बहुत ज्यादा मीठी थी। केसर और केवड़ा का फ्लेवर बहुत ज्यादा था। पूरी तरह से देखा जाए तो चीनी की मिठास ने बाकी सभी सामग्री को दबा दिया था।

मुख्या सामग्री- 3.5/5

स्वाद- 3/5

खुशबू- 3.5/5

मिश्री रेटिंग- 3/5

अच्छी बातें

  • यह अच्छे से पैक की गई है।
  • केसर अच्छी मात्रा में मौजूद है।
  • दूध में मिक्स करने के बाद यह देखने में अच्छी लगती है।

बुरी बातें

  • केसर की खुशबू बहुत ज्यादा है।
  • यह बहुत ज्यादा मीठी है।
  • मिक्स करना मेहनत का काम था।
  • इसमें एसिडिटी रेगुलेटर है और ब्रांड के द्वारा सिंथेटिक फूड कलर का इस्तेमाल किया गया है।
स्थिरता गहरी है
हल्दीराम ठंडाई - रेडी-टू-ड्रिंक
मसाला दूध की तरह लगता है

6. धामपुर ग्रीन केसरी बादाम ठंडाई

धामपुर ठंडाई - पैकेजिंग
धामपुर ठंडाई - पैकेजिंग

धामपुर ग्रीन केसरी ठंडाई कांच की बोतल में आती है। ऑलिव हरे रंग से पता चल जाता है कि इसका नाम ‘ग्रीन’ केसरी क्यों रखा गया है।

खुशबू आनंदमय नहीं थी। इस स्टेज पर एक भी सामग्री की पहचानी नहीं जा रही था।

ब्रांड के द्वारा 1:4 का अनुपात बताया गया है, ठंडाई सिरप आसानी से मिक्स हो गया था।

यह देखने में हल्का पिस्ता रंग का था। हैरानी की बात है कि खुशबू आनंदमय लग रही थी लेकिन सामग्री के बारे में अभी नहीं पता चल पा रहा था।

इसका मुख्य स्वाद मीठा था। बहुत मीठा। यह ठंडाई इतनी मीठी है कि आपको कुछ समय बाद सिर्फ चीनी का स्वाद आता है। हमारी रिव्यू टीम के द्वारा बहुत कम काली मिर्च का स्वाद महसूस हुआ था।

मुख्य सामग्री- 3/5

स्वाद- 2/5

खुशबू- 2/5

मिश्री रेटिंग- 3/5

अच्छी बातें

  • ‘ग्रीन’ ठंडाई दावे को पूरा किया गया था।
  • यह दूध में आसानी से मिक्स हो जाता है।

अच्छी बातें

  • हमें शुरूआत की खुशबू अच्छी नहीं लगी थी।
  • हमें सिर्फ चीनी का स्वाद आ रहा था।
धामपुर ठंडाई
धामपुर ठंडाई - रेडी-टू-ड्रिंक
धामपुर ठंडाई - स्थिरता
धामपुर ठंडाई - स्थिरता

7. गुरुजी केसरिया ठंडाई ड्राई फ्रूट सिरप

गुरुजी ठंडाई - पैकेजिंग
गुरुजी ठंडाई - पैकेजिंग

कांच की बोतल गोल्डन ब्राउन रंग के कार्टन में आती है। पैकेजिंग प्रीमियम लगती है।

यह 750 एमएल बोतल है जिससे 25 गिलास ठंडाई बनती है। इसका अनुपात 1 हिस्सा सिरप और 2.2-2.5 हिस्सा दूध बर्फ के साथ है।

इसका रंग गहरा एम्बर है जो चमकीला, स्मूथ है और गाढ़ी स्थिरता के साथ आता है। यह पतला और इसमें गांठ नहीं है।

इसकी खुशबू आर्टिफिशियल लग रही थी जैसी कि नटी और खस- खस जैसी खुशबू। इसे दूध में मिक्स करना आसान था, इसमें कोई शिकायत नहीं है।

बेवरेज बनने के बाद, खुशबू के मामले में केसर की मौजूदगी साफ महसूस होती है। बाकी कुछ दावेदारों के मुकाबले, गुरुजी ठंडाई बहुत मीठी है। केसर भरपूर मात्रा में है जिससे स्वाद और खुशबू एक जैसे हो जाते हैं। मिर्च के फ्लेवर का स्वाद ना के बराबर है।

मुख्य सामग्री- 1/5

स्वाद- 1/5

खुशबू- 1/5

मिश्री रेटिंग- 1/5

अच्छी बातें

  • इसकी पैकेजिंग प्रीमियम है।
  • इसकी स्थिरता में गांठ नहीं है और अच्छे से मिक्स हो जाती है।

बुरी बातें

  • खुशबू प्राकृतिक नहीं लगती है।
  • बहुत मीठी है।
  • केसर की खुशबू बहुत ज्यादा है।
  • चीनी और केसर के अलावा किसी और सामग्री का स्वाद नहीं आ रहा था।
गुरुजी ठंडाई - रेडी-टू-ड्रिंक
रेडी-टू-ड्रिंक!
गुरुजी ठंडाई - स्थिरता
गुरुजी ठंडाई - स्थिरता

हमारे टॉप पिक और सलाह

हम किसकी सलाह देते हैं: सात दावेदारों में से सिर्फ तीन ब्रांड राउंड दो तक पहुंच पाई थी – गुलाब्स, बिकानो और अर्बन प्लैटर ठंडाई सिरप।

गुलाब्स, ताज़ा स्वाद, परफेक्ट मिठास और नटी बाइट्स के कारण सभी की पसंद थी। इसमें प्रेज़रवेटिव और रंग नहीं थे। यह होममेड ठंडाई के बेहद करीब है।

बिकानो ठंडाई वैल्यू फॉर मनी पिक है। अगर आपको गोर्मेंट प्रोडक्ट चाहिए है तो अर्बन प्लैटर चुन सकते हैं।

भारत में बेस्ट ठंडाई ब्रांड
भारत में बेस्ट ठंडाई ब्रांड

FAQs

भारत में बेस्ट ठंडाई ब्रांड से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या यह ठंडाई प्राकृतिक सामग्री जैसे कि केसर और इलायची से बनाई गई है?

हां, सभी सात दावेदारों में केसर और इलायची का इस्तेमाल किया गया है जिनके बारे में सामग्री लिस्ट में भी दिया गया है।

2. क्या इन ठंडाई में एडेड फ्लेवर है?

सात में से छह ब्रांड में एडेड फ्लेवर है। हमारे टॉप पिक गुलाब्स में एडिट्विस नहीं है।

3. एक चम्मच ठंडाई के लिए कितनी चीनी की जरूरत है?

किसी भी दावेदार में अलग से चीनी डालने के बारे में नहीं कहा गया है। ठंडाई बनाने के लिए ब्रांड के द्वारा दी गई सलाह के अनुसार दूध और बर्फ डालनी है।

4. क्या ठंडाई का सेवन रोजाना किया जा सकता है?

हां। गैस से भरपूर बेवरेज के मुकाबले ठंडाई पोषण से भरपूर है। हालांकि, फ्लेवर से भरपूर दूध का सेवन करने का यह अच्छा ऑप्शन है।

5. क्या इस ठंडाई में प्रेज़रवेटिव है?

हां। सिर्फ गुलाब्स ठंडाई सिरप में प्रेज़रवेटिव नहीं है।

आखिर में

फ्लेवर से भरपूर ठंडाई का मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। हमारे द्वारा रिव्यू की गई सात ब्रांड में से गुलाब्स, बिकानो और अर्बन प्लैटर बेस्ट टेस्टिंग ठंडाई ब्रांड हैं। हालांकि बिकानो हमारा टॉप पिक नहीं था क्योंकि इसमें भारी मात्रा में एडिट्विस और रंग का इस्तेमाल किया गया है। वहीं दूसरी तरफ, अर्बन प्लैटर हर किसी के लिए पॉकेट फ्रेंडली नहीं हो सकता है।

गुलाब्स में एडिट्विस नहीं है और इससे लाजवाब खुशबू और स्वाद मिलता है। इसके साथ ही यह किफायती है!

अगर आपको घर में ठंडाई बनानी पसंद है तो यह रिव्यू आपके लिए नहीं है। लेकिन अगर आप फ्लेवर से भरपूर, क्विक ठंडाई चाहते हैं यह आर्टिकल आपके लिए है।

गर्मियों के मौसम में आपकी फेवरेट ठंडाई ब्रांड कौन- सी है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime