भारत में बेस्ट एग व्हिस्क ब्रांड (Best Egg Whisk Brands in India – Mishry)
best-egg-whisk

भारत में बेस्ट एग व्हिस्क ब्रांड (Best Egg Whisk Brands in India – Mishry)

एक नहीं, दो नहीं, हमने चार एग व्हिस्क का रिव्यू किया है। मैनुअल तरीके से जल्दी और अच्छी तरह से अंडे फेंटें जाते हैं, जिस वजह से हमने यह रिव्यू किया है।

लगातार अंडे फेंटने से हाथ और कलाई में दर्द हो सकता है। इलेक्ट्रिक बीटर काम आसान कर सकते हैं। लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें हाथ से फेंटें गए अंडे पसंद हैं तो हमारे पास आपके लिए किफायती और अच्छा ऑप्शन है।

हमने मैनुअल और चार तरीके से अंडे फेंटें हैं और ऑमलेट बनाकर जांच की है कि किस तरह से सबसे फल्फी अंडे बनते हैं। हमने सभी तरीके में समय और मेहनत पर ध्यान दिया है।

टेस्टिंग के दौरान हमने पाया कि मैनुअल तरीके में स्पाइरल व्हिस्क (टॉप पिक) से सबसे कुशल और कम समय में काम होता है। बेस्ट एग व्हिस्क से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

एग व्हिस्क ब्रांड से जुड़ी जरूरी बातें

एग व्हिस्क के प्रकार, मटेरियल और औसत कीमत से जुड़ी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. उपलब्ध प्रकार

एग व्हिस्क दो प्रकार के होते हैं-

  • मैनुअल
  • इलेक्ट्रिक

मैनुअल व्हिस्क कई प्रकार के हो सकते हैं-

  • फोक
  • स्पाइरल व्हिस्क
  • बैलून व्हिस्क
  • कॉयल व्हिस्क
  • बॉल व्हिस्क
  • फ्रेंच व्हिस्क
  • बैम्बू व्हिस्क

हमने चार आसानी से और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले व्हिस्क चुने हैं। बॉल व्हिस्क, फ्रेंच व्हिस्क और बैम्बू व्हिस्क इस रिव्यू का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि इनका इस्तेमाल विशिष्ट कार्यों के लिए किया जाता है और सिर्फ अंडे फेंटने के लिए नहीं किया जाता है।

2. उपलब्ध मटेरियल

आमतौर पर एग व्हिस्क स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने होते हैं। कुछ ब्रांड में व्हिस्क की तार सिलिकॉन कोटेड हो सकती है। इनके हैंडल भी अलग- अलग होते हैं जिससे इन्हें पकड़ना आरामदायक हो जाता है –

  • सिलिकॉन कवर हैंडल
  • स्टेनलेस स्टील हैंडल
  • वुडन हैंडल

3. कीमत

सिंगल व्हिस्क की कीमत 100/- रुपए से 250/- रुपए तक हो सकती है। इनकी कीमत ब्रांड, व्हिस्क के प्रकार और मटेरियल पर निर्भर हो सकती है।

इसके साथ ही, फोक (fork) हर किचन में आसानी से मिल जाती है और इसे अलग से खरीदने की जरूरत नहीं होती है।

क्या आपने स्टेनलेस स्टील मथानी का इस्तेमाल किया है?

एग व्हिस्क ब्रांड – रिव्यू फैक्टर

हमारे रिव्यू प्रोसेस दो स्टेज में बांटा गया था – 

स्टेज 1 – व्हिस्क करने का समय

स्टेज 2 – ऑमलेट बनाकर फल्फीनेस की जांच

पहले स्टेज में हमने दो अंडे कांच की कटोरी में तोड़े और सिंगल टूल की मदद से अंडे फेंटें। इस प्रोसेस का समय नोट किया गया था।

स्टेज 1 में बनाए गए घोल से हमने तुरंत ऑमलेट बनाया था। हमने मिर्च और एक चुटकी नमक मिक्स किया था। सब्जियां, बटर या चीज़ नहीं मिलाए गए थे। ऑमलेट की फल्फीनेस की जांच करने के लिए हमने फोक और चाकू से ऑमलेट कट किया था।

एग व्हिस्क के प्रकार
एग व्हिस्क के प्रकार

हमारे रिव्यू फैक्टर कुछ इस प्रकार हैं-

1. मेहनत

हम सभी ने कभी ना कभी ऐसा महसूस जरूर किया होगा कि अंडा व्हिस्क करते समय कलाई में बहुत ज़ोर पड़ जाता है। हम ऐसे टूल/ तरीके की तलाश में हैं जिसका इस्तेमाल कम मेहनत के साथ किया जा सके।

2. समय

चारों टूल का इस्तेमाल करते हमने समय नोट किया था। इससे हमें पता चला कि व्हिस्किंग प्रोसेस कितने कुशल तरीके से पूरा किया जा सकता है। किस टूल की मदद से फल्फी, जल्दी और कम मेहनत के साथ अंडे बने हैं?

3. मटेरियल

व्हिस्क की तार और हैंडल कैसा है, यह रिव्यू फैक्टर जरूर थे। मटेरियल कितना टिकाऊ या नाज़ुक है? क्या मटेरियल अच्छी क्वालिटी का है या सामान्य?

4. पकड़ + आराम

व्हिस्क की पकड़ कितनी आरामदायक है? फिसलली या टिकाऊ?

जब हम अंडा फेंटते हैं तब यह हल्का हो जाता है। क्यों?

अंडे को फेंटने का मुख्य कारण उसके प्रोटीन को नकारना (denature) करना है। जब हम एक अंडे को बीट करते हैं तो अमीनो एसिड की चैन टूट जाती है। इससे अंडे में प्रोटीन के तार खिंच जाते हैं और हवा में फंस जाते हैं। इस प्रकार इसे हल्का बनाते हैं।

भारत में एग व्हिस्क ब्रांड रिव्यू

सभी प्रकार के मैनुअल एग व्हिस्क की कीमत, मटेरियल और आयाम से जुड़ी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

 

व्हिस्क के प्रकार कीमत* मटेरियल हैंडल का प्रकार व्हिस्किंग का समय
बैलून व्हिस्क 599/- रुपए स्टेनलेस स्टील स्टेनलेस स्टील 1 मिनट 11 सेकंड
स्पाइरल व्हिस्क 399/- रुपए स्टेनलेस स्टील लकड़ी 30 सेकंड
कॉयल व्हिस्क 1,099/- रुपए स्टेनलेस स्टील स्टेनलेस स्टील 1 मिनट
फोक स्टेनलेस स्टील प्लास्टिक 1 मिनट 15 सेकंड

 

*पैक पर दी गई कीमत अलग हो सकती है।

1. स्पाइरल व्हिस्क: ब्रिज2 शॉपिंग स्टेनलेस स्टील एग बीटर – मिश्री टॉप पिक

स्पाइरल एग व्हिस्क का आकार त्रिकोण होता है और आखिर में स्पाइरल मोटा होता है। इसका हैंडल लकड़ी का है जिसे पकड़ना आसान हो जाता है। इसकी पकड़ मजबूत है और फिसलता नहीं है।

स्पाइरल व्हिस्क से 2 अंड़े से हल्का और एयरी घोल बनाने में सिर्फ 30 सेकंड लगते हैं। इससे सबसे फल्फी ऑमलेट बना था।

स्पाइरल एग व्हिस्क
स्पाइरल एग व्हिस्क
स्पाइरल एग व्हिस्क पास से
स्पाइरल एग व्हिस्क पास से
स्पाइरल एग व्हिस्क की मदद से ऑमलेट बनाते समय
स्पाइरल एग व्हिस्क की मदद से ऑमलेट बनाते समय
स्पाइरल व्हिस्क से फेंटें गए अंडे
स्पाइरल व्हिस्क से फेंटें गए अंडे

विशेषताएं

  • पैक पर इस व्हिस्क की कीमत 399/- रुपए है। हमने डील पर 199/- रुपए में खरीदा है।
  • यह स्टेनलेस स्टील से बना है।
  • हैंडल लकड़ी का है।
  • इसकी लंबाई 8 इंच है।
  • हैंडल की ऊचाई 4 इंच है।

अच्छी बातें

  • व्हिस्क अच्छे और आसानी से काम करता है।
  • इसकी पकड़ आरामदायक और मजबूत है।
  • हैंडल की क्वालिटी अच्छी है।
  • यह कुशल तरीके से कम समय में काम करता है।
  • इससे फल्फी ऑमलेट बने थे।

किसके लिए बेस्ट है

क्या आप आसानी से काम करने वाले और कुछ सेकंड में घोल बनाने वाला एग व्हिस्क ढूंढ रहे हैं? स्पाइरल व्हिस्क आपके लिए बेस्ट है।

2. कॉयल व्हिस्क: मियांकू स्टेनलेस स्टील मैनुअल एग व्हिस्क

कॉयल एग बीटर में बैलून और स्पाइरल व्हिस्क, दोनों का मिश्रण होता है। हैंडल के ऊपर व्हिस्क लटकाने की जगह है।

व्हिस्क की पकड़ बहुत अच्छी है और हैंडल को स्मूथ और आरामदायक तरीके से पकड़ सकते हैं। लेकिन हमारे टॉप पिक जितनी अच्छी तरह से व्हिस्क नहीं हुआ था।

इससे हमारे कलाई पर बहुत ज़ोर पड़ रहा था और स्पाइरल व्हिस्क जितना जल्दी अंडे नहीं फेंटें गए थे।

कॉयल एग बीटर
कॉयल एग बीटर
कॉयल एग बीटर पास से
कॉयल एग बीटर पास से
कॉयल एग बीटर से फेंटें गए अंडे
कॉयल एग बीटर से फेंटें गए अंडे
कॉयल एग बीटर की मदद से बनाया गया ऑमलेट
कॉयल एग बीटर की मदद से बनाया गया ऑमलेट

विशेषताएं

  • पैक पर इसकी कीमत 1,099/- रुपए है। हमने 299/- रुपए में खरीदा है।
  • आयाम – 23.5 x 6.2 x 6 सेंटी मीटर
  • प्रोडक्ट और हैंडल मटेरियल स्टेनलेस स्टील है।

अच्छी बातें

  • इसकी पकड़ अच्छी है।
  • व्हिस्क को पकड़ना आरामदायक है।

बुरी बातें

  • हमें वैसे तो इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं लगी है लेकिन हमारे विजेता के मुकाबले इससे अंडे फेंटने में ज्यादा समय लगा था।

3. बैलून व्हिस्क: पिंडवारब्रोस स्टेनलेस स्टील व्हिस्कर

आमतौर पर बैलून व्हिस्क का इस्तेमाल किया जाता है। यह स्टेनलेस स्टील का है और हैंडल पर व्हिस्क लटकाने का है। यह हमारे रिव्यू का विजेता इसलिए नहीं बना है क्योंकि इससे अंडा फेंटने में सबसे ज्यादा समय लगा है। इससे हमारे हाथों पर सबसे ज्यादा ज़ोर पड़ा था। व्हिस्किंग प्रोसेस में 1 मिनट 11 सेकंड का समय लगा था।

बैलून व्हिस्क
बैलून व्हिस्क
बैलून व्हिस्क पास से
बैलून व्हिस्क पास से
बैलून व्हिस्क की मदद से अंडे फेंटें गए
बैलून व्हिस्क की मदद से अंडे फेंटें गए
बैलून व्हिस्क की मदद से बनाया गया ऑमलेट
बैलून व्हिस्क की मदद से बनाया गया ऑमलेट

विशेषताएं

  • इसकी कीमत 599/- रुपए है। हमने 199/- रुपए डील पर खरीदा है।
  • लंबाई – 10 इंच
  • तार की मोटाई – 1.4 एमएम
  • प्रोडक्ट और हैंडल स्टेनलेस स्टील का है।
  • व्हिस्क के हैंडल पर इसे लटकाने की जगह है।

अच्छी बातें

  • व्हिस्क की अच्छी और आरामदायक पकड़ है।
  • इसे पकड़ना आरामदायक है।

बुरी बातें

  • बाकी व्हिस्कर के मुकाबले इससे काम करना आरामदायक नहीं है।
  • इस टूल से अंडे फेंटने में सबसे ज्यादा समय लगा है।

4. फोक

फोक आसानी से हर घर में मिल जाता है। इससे कुशल तरीके से फल्फी ऑमलेट बन गया था और आपको अलग से इस काम के लिए कोई टूल खरीदने की भी जरूरत नहीं होगी। लेकिन इससे हमारी कलाई में दर्द जरूर हुआ था लेकिन इसकी उपलब्धता प्लस प्वाइंट है।

फोक की मदद से फेंटें गए अंडे
काटे वाली चम्मच से अंडे फेंटते हुए
काटे वाली चम्मच की मदद से बनाया गया ऑमलेट
ऑमलेट बनाते समय

अच्छी बातें

  • यह हर घर में उपलब्ध होता है। खासतौर पर खरीदने की जरूरत नहीं होती है।

बुरी बात

  • फोक से काम करने पर हाथों में दर्द हो सकता है।

हमारे टॉप पिक और सलाह

किन कारण से स्पाइरल व्हिस्क हमारा टॉप पिक बना है।

एक अच्छा एग व्हिस्क हमेशा टिकाऊ होता है और आरामदायक पकड़ के साथ आता है। इसके साथ ही इससे कम मेहनत और समय में ऑमलेट बनाने के लिए फल्फी घोल बनता है।

स्पाइरल व्हिस्क हमारा टॉप पिक है क्योंकि इससे सबसे कम समय में (30 सेकंड) में ऑमलेट बनाने के लिए फल्फी घोल मिला था। अंडा फेंटने के लिए बहुत कम मेहनत लगी थी।

FAQs

एग व्हिस्क से जड़े दिलचस्प सवालों के जवाब कुछ इस प्रकार हैं।

1. क्या ज्यादा बीट करने से एग व्हिस्क के तार टूट जाएंगे?

हम इन व्हिस्क का इस्तेमाल पिछले कुछ महीनों से कर रहे हैं और इनके तार नहीं टूटे हैं। इनकी मटेरियल भी खराब नहीं हुआ है।

2. क्या इस व्हिस्क टूल का इस्तेमाल केक का घोल बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है?

बैलून व्हिस्क का इस्तेमाल केक का घोल बनाने के लिए किया जा सकता है। स्पाइरल व्हिस्क और कॉयल व्हिस्क इस काम के लिए नहीं होते हैं।

3. क्या यह डिशवॉशर सेफ है?

पैक पर इससे जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है और ना ही हमने बॉश डिशवॉशर में इसे धोकर ट्राई किया है।

4. इस व्हिस्क टूल में कुल कितने तार हैं।

बैलून व्हिस्क में 9-10 तार हैं। कॉयल व्हिस्क और स्पाइरल व्हिस्क में सिंगल तार है जिसे अलग- अलग आकार में घुमाया गया है।

5. क्या व्हिस्क टूल खरीदने लायक है?

हां। अगर आप रोजाना अंडा खाते हैं या घोल बनाने के लिए जरूरत आमतौर पर पड़ती रहती है जैसे कि क्रीप्स, पैनकेक और केक। 

आखिर में

हमने स्पाइल व्हिस्क लकड़ी के हैंडल के साथ को सबसे कुशल और समय बचाने वाला मैनुअल टूल चुना है। समय की बात की जाए तो, इससे सबसे कम समय में अंडा फेंटें गए थे और सबसे फल्फी ऑमलेट मिला था।

अंडा फेंटने के लिए आप क्या इस्तेमाल करते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime