सबसे स्वादिष्ट फ्रोजन स्नैक्स दिवाली पार्टी के लिए - मिश्री
best frozen snacks

सबसे स्वादिष्ट फ्रोजन स्नैक्स दिवाली पार्टी के लिए – मिश्री

क्या आप घर में दिवाली पार्टी की सोच रहे हैं? कम समय और क्विक स्नैक के लिए बेस्ट फ्रोजन स्नैक्स चुनें।

जैसे- जैसे त्योहार पास आ रहे हैं वैसे ही सभी ने घर में दिवाली पार्टी के लिए तैयारी शुरु कर दी है। घर सजाने से लेकर, कार्ड खेलने और अच्छे खाने का मज़ा लेने तक, दिवाली में कई चीजों का मज़ा ज़ोर- शोर से लिया जाता है।

स्वादिष्ट स्नैक्स के बिना कोई भी पार्टी पूरी नहीं होती है। अच्छे खाने से पार्टी भी शानदार बन जाती है। क्विक स्नैक की बात करते ही सबसे पहले दिमाग में फ्रोजन स्नैक्स आते हैं। आपको सिर्फ पैक खोलना है, फ्राई करना है और स्वादिष्ट स्नैक्स खाने के लिए तैयार हैं।

जैसा कि आपको पता है कई ब्रांड विभिन्न प्रकार के फ्रोजन स्नैक्स लेकर आ रही हैं और इनमें से बेस्ट चुनना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। इसलिए हमने दिवाली पार्टी मैन्यू के लिए बेस्ट फ्रोजन स्नैक्स की लिस्ट बनाई है। लिस्ट में शामिल किए गए सभी स्नैक्स मिश्री द्वारा रिव्यू और इनकी सलाह दी जाती है। भारत के बेस्ट फ्रोजन स्नैक्स से जुड़ी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

दिवाली पार्टी के लिए बेस्ट फ्रोजन स्नैक्स

दिवाली पार्टी के लिए लाजवाब फ्रोजन स्नैक्स शामिल करने के लिए हमने 10 स्वादिष्ट फ्रोजन स्नैक्स की लिस्ट बनाई है।

1. चिकन सीक कबाब

venky kebab

सीक कबाब नॉन- वेज लवर के लिए दिलकश स्नैक होता है। रसीले और फ्लेवर से भरपूर सीक कबाब लाजवाब पार्टी स्नैक ऑप्शन बन सकते हैं। सीक कबाब बनाने के लिए मटन या चिकन का इस्तेमाल मीट के तौर पर किया जा सकता है।

हमने कई ब्रांड के चिकन सीक कबाब का रिव्यू किया था और हमें बेहद पसंद आया कि वैंकी चिकन सीक कबाब कितने स्वादिष्ट हैं। मीट और फ्लेवर से भरपूर वैंकी चिकन सीक कबाब आपको जरूर ट्राई करने चाहिए।

विशेषताएं

  • वैंकी के 500 ग्राम पैक की कीमत 310/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 6 महीने।
  • इसमें कैलोरी कम है।
  • इसे आप तवा और ओवन में पका सकते हैं।
  • इसमें अंडे का उपयोग ब्रेड के टुकड़ों के साथ बांधने के लिए किया गया है।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • इसमें बैलेंस मसाले का इस्तेमाल किया गया है।
  • कबाब में प्याज का स्वादिष्ट टैक्शर है।
  • चिकन सीक कबाब मोटे और चंकी हैं।
  • रसीले और मीट का फ्लेवर स्वादिष्ट है।

कीमत

500 ग्राम पैक की कीमत 310/- रुपए है।

2. मेडिटेरेनियन चिकन कबाब

itc kebab

आईटीसी मेडिटेरेनियन चिकन कबाब आपकी दिवाली पार्टी मैन्यू के लिए परफेक्ट स्नैक हैं। रसीले और फ्लेवर से भरपूर, यह आपके मेहमानों को बेहद पसंद आने वाले हैं। काली मिर्च का फ्लेवर मसाला पसंद करने वालो को अच्छा लगेगा।

विशेषताएं

  • इन कबाब के 210 ग्राम पैक की कीमत 170/- रुपए है।
  • पैकेजिंग की तारीख से उत्पाद का शेल्फ जीवन 9 महीने है।
  • 210 ग्राम पैक में चिकन कबाब के लगभग 15 पीस आते हैं।
  • इसमें कोई प्रेज़रवेटिव नहीं है।
  • आप इन्हें तवे पर पका सकते हैं, बेक कर सकते हैं या एयर फ्राई कर सकते हैं।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • कबाब के टुकड़ों का आकार एक समान था।
  • यह कबाब रसदार और स्वादिष्ट हैं।
  • प्याज और शिमला मिर्च डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
  • मसालों के सही अनुपात के साथ चिकन का पौष्टिक स्वाद लाजवाब लगता है।

कीमत

आईटीसी मेडिटेरेनियन चिकन कबाब के 210 ग्राम पैक की कीमत 170/- रुपए है।

3. पनीर नगेट्स

amul paneer nuggets

नगेट्स छोटे चिकन, मीट और पनीर से भरपूर स्नैक्स होते हैं जिन पर ब्रेड के टुकड़े लगाकर क्रिस्पी होने तक फ्राई किया जाता है। अगर आप वेजिटेरियन मैन्यू तैयार कर रहे हैं तो पनीर नगेट्स परफेक्ट है।

हमने अमूल मसाला पनीर नगेट्स का रिव्यू किया है और स्वाद, टैक्शर और देखने में कैसे हैं पर ध्यान दिया है। पनीर का ताज़ा फ्लेवर हमें अच्छा लगा है जो आपकी पार्टी को हिट बना सकता है।

विशेषताएं

  • अमूल मसाला पनीर नगेट्स के 300 ग्राम पैक की कीमत 160/- रुपए है।
  • यह एक रीसीलेबल प्लास्टिक बैग में आता है जिससे उपयोग के बाद इसे स्टोर करना आसान हो जाता है।
  • इसे अमूल उत्पादों का उपयोग कर बनाया गया है।
  • शेल्फ लाइफ 24 महीने है।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • यह पनीर नगेट्स हर बाइट में स्वादिष्ट लगते हैं।
  • बाहर की लेयर में परफेक्ट क्रंच है।
  • हमें कुरकुरे पनीर की फिलिंग बहुत पसंद आई है जिसका स्वाद ताज़ा है।
  • इसमें प्याज के छोटे टुकड़े शामिल हैं जो पनीर नगेट्स के कुरकुरेपन को बढ़ाते हैं।
  • हमें अच्छी तरह से संतुलित मसाला पसंद आया है जो प्लेन नहीं है।

कीमत 

अमूल मसाला पनीर नगेट्स के 300 ग्राम पैक की कीमत 160/- रुपए है। इसमें 15 नगेट्स आते हैं जिसमें पहले से बनी हरी चटनी आती है।

4. वेजी कबाब

ITC beetroot kebab

कबाब ऐसे स्नैक हैं जो हर पार्टी में आपको आसानी से मिल जाएंगे और अधिकतर लोग इसे पसंद भी करते हैं। अगर आप अपनी पार्टी मैन्यू में सेहतमंद स्नैक शामिल करना चाहते हैं तो हम आईटीसी मास्टर शेफ अचारी बीटरूट कबाब की सलाह देते हैं। स्वादिष्ट मैन्यू बनाने के लिए इन्हें शामिल कर सकते हैं। आलू और पनीर स्नैक की जगह कुछ अलग शामिल करने के लिए इन्हें ट्राई कर सकते हैं।

विशेषताएं

  • इन कबाब को तीन अलग-अलग तरीकों से पकाया जा सकता है – तवे पर, बेक कर या एयर-फ्राई।
  • 210 ग्राम पैक में कबाब के 15 पीस हैं।
  • यह एक ट्रे में पैक होकर आता है जिससे यह टूटते नहीं हैं।
  • इन कबाब की शेल्फ लाइफ पैकेजिंग की तारीख से 15 महीने है।
  • आप इन कबाब को पैक पर बताए गए तीन अलग-अलग तरीकों से तैयार कर सकते हैं।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • चुकंदर के कबाब स्वाद से भरपूर हैं और अच्छे से मसालेदार हैं।
  • यह शाकाहारियों के लिए एक आदर्श पार्टी स्नैक ऑप्शन है।
  • कबाब कितने तरीके से रखे गए हैं जो हमें अच्छा लगा है।
  • यह प्रेज़रवेटिव फ्री और लो फैट स्नैक है।

कीमत

आईटीसी बीटरूट कबाब के 210 ग्राम पैक की कीमत 130/- रुपए है।

5. समोसा

goeld samosa

समोसा एक पॉपुलर पार्टी स्नैक ऑप्शन है। गर्म समोसे को मना करना मुश्किल हो सकता है। हरी चटनी के साथ समोसा खाया जाता है। गोल्ड फ्रोजन समोसा के साथ आपको समोसा बनाने के लिए ज्यादा समय देने की जरूरत नहीं है। पंजाबी समोसा का यह पैक आपकी पार्टी मैन्यू को शानदार बना सकते है।

विशेषताएं

  • गोल्ड पंजाबी समोसा के 600 ग्राम पैक में 15 पीस शामिल हैं।
  • आप इन समोसे को डीप फ्राई या एयर फ्राई कर सकते हैं।
  • यह प्लास्टिक कवर के साथ एक ट्रे में पैक होकर आता है।
  • इसमें तीन अलग-अलग चटनी शामिल हैं – मीठी इमली, लहसुन की चटनी और हरी चटनी।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • इन समोसे में आलू और मटर की स्वादिष्ट फिलिंग है।
  • बाहर की कवरिंग नमक और अजवाइन के साथ सुगंधित है।
  • नमक बैलेंस है।
  • उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो बिना मिर्च के फ्रोजन स्नैक की तलाश में हैं।

कीमत

600 ग्राम पैक की कीमत 165/- रुपए है जिसमें 15 मीडियम साइज समोसे आते हैं।

आलू के समोसे पसंद नहीं हैं? कॉर्न और चीज़ मिनी- समोसा ट्राई कर सकते हैं।

6. चीज़ पॉपपोंस

amul cheese poppons

अगर आप चीज़ी और क्रंची स्नैक्स अपनी पार्टी के लिए चाहते हैं तो, अमूल के चीज़ पॉपपोंस आपके लिए हैं। परफेक्ट आकार, बाहर से क्रंची और लाजवाब स्वाद से यह स्नैक पार्टी लिस्ट में शामिल हो सकता है। इसमें पनीर और चीज़ फिलिंग है, आप जरूर ट्राई कर सकते हैं।

विशेषताएं

  • अमूल चीज़ पॉपपोंस के 300 ग्राम पैक की कीमत 160/- रुपए है।
  • अमूल चीज़ पॉपपोंस को अमूल उत्पादों का उपयोग कर बनाया जाता है।
  • उत्पाद निर्माण की तारीख से 12 महीने पहले सबसे अच्छा है, अगर तापमान <-18 डिग्री सेंटीग्रेड से कम है।
  • 300 ग्राम के पैक में अंदर 40 ग्राम चटनी का एक पैकेट शामिल है।
  • 300 ग्राम पैक में 12 पीस शामिल हैं।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • तलने के बाद यह पूरी तरह से क्रिस्पी बन जाते हैं।
  • यह एक रीसिलेबल पाउच पैक में आते हैं जो इसे हर उपयोग के बाद स्टोर करना सुविधाजनक बनाता है।
  • यह चीज़ पॉपपोंस तलते समय अतिरिक्त तेल नहीं सोखते हैं।
  • यह स्वाद से भरपूर हैं और इसमें हरी मिर्च का तीखा स्वाद है।

कीमत

300 ग्राम अमूल चीज़ पॉपपोंस की कीमत 160/- रुपए है।

7. आलू टिक्की

mccain aloo tikki

आलू के स्नैक्स किसे पसंद नहीं हैं? इन्हीं में से आलू टिक्की बेहद पसंद किया जाने वाला स्नैक है। अगर आलू टिक्की की बात आती है तो हम मैक्केन आलू टिक्की की सलाह देते हैं। 

मैक्केन आलू टिक्की में पारंपरिक टिक्की का स्वाद है जो बाहर से क्रिस्पी है। हमने स्वाद, टैक्शर और फ्लेवर को ध्यान में रख कर इसका रिव्यू किया है।

विशेषताएं

  • 760 ग्राम मैक्केन आलू टिक्की की कीमत 162/- रुपए है।
  • यह एक पाउच पैक में आता है।
  • यह शाकाहारी प्रोडक्ट है।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • मैक्केन आलू टिक्की की बनावट परफेक्ट है।
  • इसमें बैलेंस और ताजा स्वाद है।
  • तलने पर, टिक्की कुरकुरी और सुनहरे भूरे रंग की हो गई थी।
  • लहसुन और मसाले का स्वाद हल्का है।

कीमत

मैक्केन आलू टिक्की के 760 ग्राम पैक की कीमत 162/- रुपए है।

मैक्केन आलू टिक्की से जुड़ी विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

8. हरा भरा कबाब

ITC hara bhara kebab

कबाब के बिना कोई भी पार्टी पूरी नहीं होती है। आईटीसी हरा भरा कबाब ने हमारा दिल जीत लिया है। इसका टैक्शर परफेक्ट था और मसाले बैलेंस थे। पैक्ड फूड होने के बावजूद सब्जियों का स्वाद नकली नहीं लगता है।

यह वेजिटेरियन स्नैक मैन्यू में शामिल कर सकते हैं।

विशेषताएं

  • आईटीसी हरा भरा कबाब के 210 ग्राम पैक में लगभग 15 पीस शामिल हैं।
  • इसकी कीमत 130/- रुपए है।
  • आप इन कबाब को तीन तरीके से पका सकते हैं – तवे पर, बेक करके या एयर फ्रायर।
  • कबाब को एक ट्रे में पैक किया गया है जो उन्हें एक दूसरे से चिपके रहने से रोकते हैं।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • इसमें कोई प्रेज़रवेटिव नहीं है।
  • कबाब के टुकड़े अंदर से छोटे हैं फिर भी आकार में मोटे हैं।
  • मसाले बहुत ज्यादा नहीं हैं। बैलेंस हैं।
  • तवे पर पकाने के बावजूद यह सुपर क्रिस्पी बने हैं।
  • यह बच्चों के अनुकूल स्नैक ऑप्शन है।

कीमत

आईटीसी हरा भरा कबाब के 210 ग्राम की कीमत 130/- रुपए है।

9. रेशमी कबाब

blue flames kebab

अगर आप दिवाली पार्टी में नॉन- वेज स्नैक शामिल करना चाहते हैं तो यह रेशमी कबाब बहुत अच्छा ऑप्शन है। ब्लू फ्लेम चिकन रेशमी कबाब का फ्लेवर स्वादिष्ट है और हमारे रिव्यू टेस्ट में हिट हैं। जल्दी बन जाते हैं और स्वाद रसीला है, दिवाली पार्टी के लिए परफेक्ट हैं। 

विशेषताएं

  • ब्लू फ्लेम चिकन रेशमी कबाब के 240 ग्राम पैक की कीमत 185/- रुपए है।
  • 240 ग्राम के पैक में रेशमी कबाब के आठ पीस शामिल हैं।
  • यह कबाब बोनलेस चिकन का उपयोग कर बनाए गए हैं।
  • फ्रीजर से तुरंत निकालकर पकाएं।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • कबाब में प्रेज़रवेटिव और स्टेबलाइज़र नहीं है।
  • इसका मुलामय और सिल्की टैक्शर है।
  • पकाते समय कबाब का आकार बरकरार था।
  • इसमें लहसुन और काली मिर्च का फ्लेवर ज्यादा है।

कीमत

ब्लू फ्लेम चिकन रेशमी के 240 ग्राम पैक की कीमत 185/- रुपए है।

10. दही टिक्की

amul dahi tikki

अगर आप दिवाली के लिए दही का स्नैक्स चाहते हैं तो अमूल दही टिक्की आपको निराश नहीं करेगा। दही के स्वाद के साथ बनाया गया यह स्नैक स्वादिष्ट है। इसे पार्टी मैन्यू में शामिल करें और आपके मेहमान जरूर खुश हो जाएंगे।

विशेषताएं

  • अमूल दही टिक्की एक रीसीलेबल पाउच पैक में आता है जो इसे हर उपयोग के बाद स्टोर करना सुविधाजनक बन जाता है।
  • अमूल दही टिक्की के 300 ग्राम पैक में 40 ग्राम पुदीने की चटनी आती है।
  • टिक्की की शेल्फ लाइफ निर्माण की तारीख से 12 महीने है।
  • फ्रीजर से तुरंत निकालकर पकाएं।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

  • टिक्की का आकार गोल है और ब्रेड के टुकड़ो के साथ अच्छे से लिपटे हुए हैं।
  • चटनी इन टिक्की में एक ताज़ा पुदीना स्वाद जोड़ती है और स्वादिष्ट लगते हैं।
  •  दही हल्की खट्टी थी और घर में बनी दही के समान स्वाद था।

कीमत

अमूल दही टिक्की के 300 ग्राम पैक की कीमत 130/- रुपए है।

FAQs

बेस्ट फ्रोजन स्नैक्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. भारत में सबसे पॉपुलर फ्रोजन स्नैक्स कौन- से हैं?

भारत में सबसे पॉपुलर फ्रोजन स्नैक फ्रेंच फ्राइज है। पार्टी में कई तरीके से फ्रेंच फ्राइज सर्व कर सकते हैं जैसे कि चाट मसाला, लोडेड चीज़ या शेज़वान के साथ। यह स्नैक बहुमुखी है।

2. भारत में बेस्ट फ्रोजन स्नैक कौन- सा है?

हम बेस्ट ब्रांड का तो नहीं बता सकते हैं लेकिन मैक्केन, अमूल, आईटीसी और गोदरेज के प्रोडक्ट बेहद पॉपुलर हैं। सुमेरू, प्रसूमा, सफल, हांडी और ब्लू फ्लेम भी लोकप्रिय है।

3. भारत में फ्रोजन स्नैक की कीमत क्या है?

फ्रोजन स्नैक की कीमत कई फैक्टर पर निर्भर करती है। भारत में कीमत 50/- रुपए से 250/- रुपए के बीच हो सकती है।

सारांश

यहां पर हमने भारत में बेस्ट फ्रोजन फूड स्नैक के बारे में बताया है जो आपको जरूर ट्राई करने चाहिए। अच्छे खाने के साथ दिवाली पार्टी का मज़ा दोगुना हो जाता है।

रिव्यू प्रोसेस में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद हम ऊपर दिए गए प्रोडक्ट की सलाह देते हैं।

आपने कौन- से फ्रोजन स्नैक्स ट्राई किए हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments