आईटीसी हरा भरा कबाब रिव्यू (ITC Hara Bhara Kebab Review)
ITC-hara-bhara-kebab-review

आईटीसी हरा भरा कबाब रिव्यू (ITC Hara Bhara Kebab Review)

सोफ्ट और स्वादिष्ट या सूखा और बेस्वाद? आईटीसी हरा भरा कबाब के बारे में अधिक जानने के लिए रिव्यू पूरा पढ़ें।

हिंदुस्तानी पार्टी बिना कबाब के पूरी नहीं होती है। नॉन- वेजिटेरियन में गलौटी पॉपुलर है वहीं शाकाहारी स्नैक्स आलू और पनीर तक ही सीमित रह जाते हैं। ऐसा ही फ्रोजन फूड के साथ भी है। हाालंकि मार्किट में कई शाकाहारी फ्रोजन फूड उपलब्ध हैं लेकिन अधिकतर आलू से बने हैं।

शाकाहारी के लिए फ्रोजन फूड की कमी है जो आलू से नहीं बने हैं। जैसे ही हमारे सामने आईटीसी शाकाहारी कबाब आया है वैसे शाकाहारी हमारी टीम के शाकाहारी लोग खुशहो गए हैं। आईटीसी हरा भरा कबाब के बारे में हमारा यह कहना है।

आईटीसी लेबानीज फलाफल कबाब रिव्यू

आईटीसी हरा भरा कबाब से जुड़ी जरुरी बातें (What You Need To Know About ITC Hara Bhara Kebab)

*पैकेजिंग पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • तीन तरह से पकाया जा सकता है- तवा, एयर फ्राई और बेक।
  • 100 ग्राम हरा भरा कबाब से 108 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।
  • इसमें प्रिजरवेटिव नहीं है।

आईटीसी हरा भरा कबाब

हरा भरा कबाब का टैक्शर और मसाले परफेक्ट हैं। और सब्जियों का स्वाद निकली नहीं लगता है।

कीमत- 130/- रुपए*

मात्रा- 210 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

#फर्स्टइंप्रेशन आईटीसी हरा भरा कबाब

कीमत और पैकेजिंग- आईटीसी हरा भरा कबाब पैक में 15 पीस आते हैं। 210 ग्राम का पैक 130/- रुपए का है जो जायज़ है। कबाब अलग- अलग ट्रे में आते हैं जिससे यह एक दूसरे से चिपकते नहीं है जैसा अकसर फ्रोजन फूड के साथ होता है।

आईटीसी हरा भरा कबाब पकाने से पहले

आकार और साइज- हमे कबाब का आकार और साइज पसंद आया है। यह छोटे और मोटे हैं। इनको डिनर पार्टी में आसानी से सर्व कर सकते हैं। इनके आकार और साइज के कारण यह देखने में लाजवाब लगते हैं।

सामग्री- इसका सामग्री की लिस्ट में हरी मटर (52%), पालक (18%), डी हाइड्रेटेड आलू (13%) (कबाब को एकसाथ बांधने के लिए आलू जरुरी हैं), विकृत मक्के का आटा और कई मसाले हैं।

पकाने का तरीका- इन कबाब को बेक, एयर फ्राई और तवे पर पका सकते हैं। पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार हमने तवे पर इन्हें पकाया है। नॉन- स्टिक तवे पर थोड़ा तेल डालकर कबाब पकाएं हैं। फ्रोजन कबाब को पकाने के लिए तुरंत फ्रीजर से निकाला गया थे, पहले निकालकर नहीं रखा था। पहले हमें लगा कि पता नहीं यह कबाब बीच से पकेंगे या नहीं लेकिन पकने के बाद हमें अच्छा रिजल्ट मिला है।

सलाह- हाई हीट पर ना पकाएं, मीडियम हीट पर पकाने से बेस्ट रिजल्ट मिलते हैं।

आईटीसी हरा भरा कबाब पकाते समय

रंग- हरा भरा कबाब में ‘हरा’ का मतलब है बहुत सारी सब्जियां जिससे कबाब को सुंदर पिस्ता रंग मिलता है। आईटीसी कबाब में आर्टिफिशियल रंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है। जैसा ही यह तवे पर गर्म होते हैं तब इनका सुनहरा हरा रंग निकलकर आता है।

स्वाद और टैक्शर- कबाब का स्वाद और टैक्शर परफेक्ट है। पकाने के बाद कबाब, अंदर और बाहर से क्रिस्पी थे। इसमें डाले गए मसाले सही मात्रा में हैं। कबाब में लहसुन का स्वाद अलग और अच्छा लगता है। इनको हरी चटनी और लच्छा पराठा के साथ सर्व कर सकते हैं।

यह ज्यादा मसालेदार नहीं है और बच्चें भी खा सकते हैं। अगर बच्चें स्माइलीज़ और नगेट्स को छोड़कर वेजी कबाब खाना चाहते हैं।

मिश्री रेटिंग (0-5)- आईटीसी हरा भरा कबाब को 4 मिश्री मिलते हैं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।
*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments