नरिश यू चोको फिल्स गुड़नेस ऑफ क्विनोआ एंड रागी रिव्यू
nourish-you-choco-fills-review

नरिश यू चोको फिल्स गुड़नेस ऑफ क्विनोआ एंड रागी रिव्यू

डाइट में मिलेट शामिल करना अब आसान हो गया है! मिश्री, नरिश यू चोको फिल्स का फैन बन गया है, क्यों?

जितने स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट सीरियल्स होते हैं उतने ही ज्यादा यह शुगर और खराब क्वालिटी के फैट से भरपूर होते हैं।

नरिश यू, इस ब्रांड का मकसद रोजाना के खाने में सुपरफूड शामिल करना है, हाल ही में इस ब्रांड के द्वारा चोको फिल्स लांच किया गया है – क्विनोआ से बना ब्रेकफास्ट सीरियल।

यह रेडी-टू-ईट ब्रेकफास्ट सीरियल रागी और क्विनोआ की अच्छाई से भरपूर है।

नरिश यू चोको फिल्स गुड़नेस ऑफ क्विनोआ एंड रागी रिव्यू में हमने दो स्टेज पर रिव्यू किया है जिसके बाद रिजल्ट पर पहुंचे हैं।

क्या पोषण से भरपूर सीरियल्स स्वादिष्ट भी है?

अन्य सेहतमंद स्नैक – बाए नेचर कोकोनट चिप्स

नरिश यू चोको फिल्स प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 169/- रुपए
मात्रा 250 ग्राम
मिश्री रेटिंग 4
खरीदें अमेज़न
शेल्फ लाइफ नौ महीने

हमारे रिव्यू फैक्टर

हम क्या ढूंढ रहे हैं? नरिश यू चोको फिल्स रिव्यू करते समय हमने किन महत्वूपर्ण फैक्टर पर ध्यान दिया है, यहां से जानें।

1. स्वाद

क्या चॉकलेट फ्लेवर स्वादिष्ट है? क्या मिठास बैलेंस है या बहुत ज्यादा? चोको फिल्स का स्वाद दूध के साथ कैसा लगता है?

क्या कवर और फिलिंग, दोनों चॉकलेट फ्लेवर हैं? क्या चॉकलेट फ्लेवर खाने में बहुत ज्यादा लगता है?

2. टैक्शर

क्या कवर क्रिस्प है? या फिलिंग के कारण गीला लगता है?

फिलिंग कैसी है, गाढ़ी या पतली?

3. मुख्य सामग्री

इस प्रोडक्ट की सामग्री कुछ इस प्रकार है: साबुत मल्टीग्रेन आटा (55%) [क्विनोआ आटा (30%), रागी का आटा (25%), ज्वार का आटा (25%), फॉक्सटेल बाजरा आटा (10%) और बंगाल ग्राम आटा (10%)], चोको क्रीम (45) %) [चीनी, खाद्य शाकाहारी तेल (सूरजमुखी का तेल, ताड़ का तेल), कोको सॉलिड (6.5%), मिल्क सॉलिड, कोको पाउडर (5.5%), पायसीकारी (आईएनएस 322), रोजमेरी निकालने (आईएनएस 392)], आयोडीन युक्त नमक।

4. पोषण की जानकारी

नरिश यू चोको फिल्स के 30 ग्राम से 143.7 किलो कैलोरी मिलती है जिसमें से 21.21 ग्राम कार्बोहाइड्रेट (8.22 ग्राम शुगर, 1.74 ग्राम प्रोटीन और 5.76 ग्राम फैट है)।

5. पैकेजिंग

यह मल्टीग्रेन चॉकलेट फिल्ड क्रंचीस नॉन- रीसिलेबल फॉयल पाउच में आते हैं। पाउच कार्टन में आता है।

6. देखने में

क्या देखने में चोको फिल्स एक जैसे हैं? क्या यह टूटे हुए थे?

7. कीमत

250 ग्राम कार्टन की कीमत 169/- रुपए है।

8. शेल्फ लाइफ

इसकी शेल्फ लाइफ नौ महीने है।

नरिश यू चोको फिल्स गुड़नेस ऑफ क्विनोआ एंड रागी – रिव्यू

हमारा अनुभव- नरिश यू चोको फिल्स नॉन- रीसिलेबल सिल्वर पाउच में आता है जिसे आकर्षित भूरे रंग के कार्टन में पैक किया गया है।

पैक पर दी गई तस्वीर के बेहद करीब पैक में सामग्री है। चोको फिल्स पर सूखे पाउडर की कोटिंग है। रेक्टेंगल (आयत) आकार के सीरियल्स से चॉकलेटी खुशबू आ रही थी। इसकी सतह का रंग हल्का है और फिलिंग गहरे भूरे रंग की है।

ब्रांड के द्वारा इसका सेवन तीन तरह से करने की सलाह दी गई है – सीधा पैक से, गर्म दूध में या चिल्ड दूध में।

प्राकृतिक रूप से मिलेट का स्वाद नटी होता है, जिसका प्रदर्शन बहुत अच्छे से किया गया है। नटीनेस और चॉकलेट फ्लेवर की हम सराहना करते हैं। फिलिंग अच्छी मात्रा में है और एक भी पॉकेट खाली नहीं थी! बाहर का कवर और फिलिंग में परफेक्ट मिठास था।

दूसरी स्टेज पर हमने गर्म दूध के साथ चोको फिल्स टेस्ट किए थे। अचानक से स्वाद में बदलाव नहीं आया था। हालांकि, उम्मीद के अनुसार, चोको फिल्स का कवर दूध में जाने के बाद सॉफ्ट हो गया था। फिलिंग पिघली या बाहर नहीं निकल रही थी। इसका स्थिरता बरकरार रहती है।

इसके बाद हमने चोको फिल्स ठंडे दूध में ट्राई किया था। यहां पर चोको फिल्स का कवर या फिलिंग की ‘बाइट’ पर प्रभाव नहीं हुआ था। दोनों टेस्टिंग में, चोको फिल्स के द्वारा दूध को अच्छा स्वाद मिला था। यह नटी, चॉकलेटी और दिलकश था।

नरिश यू चोको फिल्स - पैकेजिंग
नरिश यू चोको फिल्स - पैकेजिंग
नरिश यू चोको फिल्स
नरिश यू चोको फिल्स
नरिश यू चोको फिल्स - दूध में
नरिश यू चोको फिल्स - दूध में टेस्ट करते समय
टैक्शर-4/5
फ्लेवर-4/5
पोषण की जानकारी-4/5
मिश्री रेटिंग-4/5
  • यह सीरियल 55% मल्टीग्रेन आटे से बने हैं।
  • विस्तार से दी गई सामग्री लिस्ट की सराहना की जाती है।
  • इसका स्वाद ताज़ा और लाजवाब है।
  • चॉकलेट और मिलेट फ्लेवर एक साथ अच्छे लगते हैं।
  • फिलिंग लाजवाब है।
  • हमें पसंद आया कि टैक्शर बरकरार रहता है।
  • ब्रांड के द्वारा बेहतर फैट के आधार का उपयोग किया जा सकता है।

डाइट में रागी और ज्वार शामिल करना चाहते हैं? क्या छोटे बच्चे खाने में नखरे दिखाते हैं? लाजवाब स्वाद और पोषण के कारण हम नरिश यू चोको फिल्स की सलाह देते हैं।

FAQs

नरिश यू चोको फिल्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

हां, यह ग्लूटेन फ्री स्नैक है।

हां, यह विटामिन ए, कैल्शियम और आयरन का अच्छा आधार है।

हां, इसके साथ ही इसका सेवन चिल्ड दूध या सीधा पैक से निकालकर किया जा सकता है।

हां, ताड़ का तेल प्राकृतिक प्रेज़रवेटिव है।

इस स्नैक में रोजमेरी का अर्क है (आईएनएस 392)।

आखिर में

हमें विस्तार से दी जानकारी सामग्री लिस्ट बेहद पसंद आई है। इसके साथ ही स्वाद, टैक्शर और ताज़ापन तारीफ के काबिल है।

आप सीरियल्स का सेवन कैसे करते हैं? ठंडे या गर्म दूध में?

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments