बेबी बर्प कुकीज़ रिव्यू – 3 फ्लेवर
bebe-burp-cookies-review

बेबी बर्प कुकीज़ रिव्यू – 3 फ्लेवर

बेबी बर्प का दावा है कि इनमें प्रेज़रवेटिव, मैदा, हाइड्रोजनेटेड फैट और व्हाइट शुगर है। ‘हैप्पी बर्पिंग बेबी’ के वादे के साथ क्या मिश्री इन कुकीज़ की सलाह देती है?

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
सामग्री + पोषण
3 / 5
3
सुविधाजनक
4 / 5
4
3.75
GOOD!

Summary

बेबी बर्प कुकीज़ ने ठोस दावे किए गए हैं और लगभग सभी दावे पूरे करने में कामयाब भी रहे हैं। स्वाद और टैक्शर, दोनों ही 8+ महीने के बच्चों के लिए आदर्श है। सामग्री लिस्ट और पोषण की जानकारी की जांच करने के बाद हम कह सकते हैं कि इनका सेवन कभी- कभी या ट्रैवल करते समय किया जा सकता है। पैक पर ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट के बारे में नहीं बताया गया है और यह जानकारी होनी चाहिए।

दादी-नानी से प्रेरित रेसिपी जिसमें कम से कम प्रोसेसिंग और एडेड प्रेज़रवेटिव या शुगर नहीं होते हैं। सुनने में बिल्कुल सही लग रहा है? बेबी बर्प तब बनाया गया जब संस्थापक को महसूस हुआ कि बच्चों के लिए ‘सेहतमंद खाने’ के ऑप्शन की कमी है। इस समय की जरूरत को देखते हुए, ब्रांड के द्वारा आठ महीने की उम्र से ऊपर छोटे बच्चों के लिए स्नैक्स बनाएं हैं जो पोषण से भरपूर होने के साथ- साथ मां के लिए सुविधाजनक हैं।

बेबी बर्प कुकीज़ रिव्यू के लिए हमने तीन फ्लेवर ऑर्डर किए हैं – ओट्स एंड रेज़िन, होल वीट एंड बनाना और रागी कुकीज़। इस रिव्यू से यह पता लगाया है कि क्या ब्रांड के द्वारा किए गए दावे पूरे किए गए हैं।

क्या यह सच में किड- फ्रेंडली स्नैक्स है?

बेबी बर्प कुकीज़ से जुड़ी जरूरी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

बेबी बर्प कुकीज़ ओट्स एंड रेज़िन रागी कुकीज़ होल वीट एंड बनाना
कीमत 199/- रुपए 199/- रुपए 199/- रुपए
मात्रा 150 ग्राम 150 ग्राम 150 ग्राम
मुख्य सामग्री ऑर्गेनिक ओट्स का आटा (20%), ऑर्गेनिक होल वीट आटा (30%) ऑर्गेनिक रागी आटा (32%) ऑर्गेनिक होल वीट आटा (50%)
खरीदें अमेज़न पर खरीदें अमेज़न पर खरीदें अमेज़न पर खरीदें
शेल्फ लाइफ 6 महीने 6 महीने 6 महीने
मिश्री रेटिंग (5/5) 3.75 3.75 3.5

हमारे रिव्यू फैक्टर

बेबी बर्प कुकीज़ रिव्यू करते समय हमने इस बात पर खास ध्यान दिया कि क्या यह स्नैक्स सच में बच्चों के लिए सेहतमंद/ सुरक्षित हैं। इनमें इस्तेमाल की गई सामग्री, क्या इनमें कैलोरी की जरूरत पूरी होती है या नहीं, क्या छोटे बच्चों के विकास और बढ़ने में सहायक है, जैसी महत्वपूर्ण फैक्टर पर ध्यान दिया है।

क्या यह कुकीज़ सिर्फ सुविधा के साथ आती हैं, पोषण नहीं?

1. स्वाद

बच्चे, बिना अनुभव के साथ सबसे ईमानदार आलोचक होते हैं। इस बात से हर एक मां सहमत है जब उनके बच्चे फलों से भरी प्लेट खाने में नखरे दिखते हैं।

इस बात का ध्यान रखते हुए, क्या यह कुकीज़ स्वादिष्ट हैं? क्या सभी सामग्री के बारे में अलग- अलग पता चल रहा था? क्या कुकीज़ में केले और किशमिश की प्राकृतिक मिठास बरकरार थी? क्या इनमें रागी का नटी फ्लेवर है?

पूरी तरह से देखा जाए तो क्या 8+ महीने के छोटे बच्चे के खाने लायक है?

2. टैक्शर

‘सॉफ्ट टैक्शर के साथ चबाने में आसान और मुंह में जल्दी घुल जाती है’, ऐसा पैक पर दिया गया है। ‘घी से बनी कुकीज़’ का टैक्शर कैसा है? क्या यह कुकीज़ सॉफ्ट, बिखरी हुई या चबाने लायक हैं? इस बात का ध्यान रखते हुए इस प्रोडक्ट की टारगेट ग्राहक के दांत नहीं होते हैं, तो क्या यह सच में मुंह में जाते ही घुल जाती है?

3. मुख्य सामग्री

क्या ब्रांड के द्वारा इस्तेमाल की गई सामग्री की क्वालिटी और मात्रा के बारे में बताया गया है? क्या यह पोषण से भरपूर हैं? क्या बच्चों का डॉक्टर इस प्रोडक्ट की सामग्री बच्चों की डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं?

कैलोरी

क्या यह कुकीज़ आठ साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के विकास और बढ़ने में मदद करती हैं? बच्चों को स्नैक्स के तौर पर देने पर, क्या यह कैलोरी की जरूरत पूरी करते हैं?

आईसीएमआर के द्वारा सलाह दी गई है कि 0-1 साल की उम्र के बच्चों के एक दिन में 100-120 किलो कैलोरी/प्रति दिन सेवन करना चाहिए। इसका मतलब है कि आठ- नौ महीने के बच्चे (औसत वजन 8-9 किलो) की कैलोरी की जरूरत 880- 990 किलो कैलोरी होती है।

4. अन्य फैक्टर

पैकेजिंग

क्या पैकेजिंग से ताज़गी बरकरार रहती है? क्या यह ट्रैवल फ्रेंडली है?

देखने में

कुकीज़ देखने में कैसी है? क्या सामग्री पीसी हुई है या टॉपिंग की तरह शामिल की गई है? टूटी हुई कुकीज़?

सुविधाजनक

जब तक आप खाना बना रहे हैं, क्या भूख लगने पर यह कुकीज़ बच्चों की भूख शांत कर सकती है? 

कीमत

किफायती या महंगा? क्या लंबे समय के लिए घर में बनी कुकीज़ बेहतर आप्शन है?

शेल्फ लाइफ

इन कुकीज़ की शेल्फ लाइफ 6 महीने है। पैक खोलने के बाद इनका सेवन 3 हफ्ते के अंदर कर लेना चाहिए।

बेबी बर्प कुकीज़ फ्लेवर रिव्यू

रिव्यू से हमें क्या- क्या पता चला है से जुड़ी जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं। इन तीनों फ्लेवर में कुछ बातें एक जैसी हैं और वो हैं – 

  • तीनों फ्लेवर की पैकेजिंग एक जैसी है।
  • कुकीज़ ट्रे में सील आती हैं और इस पर पारदर्शी शीट लगी है (3-प्ली फॉयल बैग)।
  • यह सील ट्रे टिकाऊ कार्टन में आती है और यह पर्यावरण के अनुकूल है।
  • ब्रांड के द्वारा सलाह दी गई है कि पैक खोलने के बाद इसकी सामग्री एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें और इनका सेवन तीन हफ्ते में करें।      
  • ब्रांड के द्वारा यह नहीं बताया गया है कि किस प्रयोगशाला/संगठन से ऑर्गेनिक प्रमाणित है, सिर्फ क्यूसी (क्वालिटी कंट्रोल) स्टीकर है। पैक के साइड पर छोटा स्टिकी है जिस पर लिखा है ‘मेड विद ऑर्गेनिक एंड नैचुरल इंग्रीडीयंट’। अन्य जानकारी या सर्टिफिकेट नहीं है। इनकी वेबसाइट में बताया गया है कि कैसे यह जैविक भारत, इंडिया ऑर्गेनिक, यूएसडीए ऑर्गेनिक और नॉन-ईयू कृषि द्वारा भारतीय, यूएस और यूरोपीय ऑर्गेनिक मानकों के अनुसार प्रमाणित 24 ऑर्गेनिक मंत्रा प्रोडक्ट का उपयोग करते हैं। इनके द्वारा पैक पर सर्टिफिकेट की जानकारी नहीं दी गई है, इस पर ब्रांड के द्वारा सुधार लाया जा सकता है।
  • ब्रांड के द्वारा वादा किया गया है कि एक रोटी की अच्छाई सिर्फ दो कुकीज़ से मिल सकती है। लेकिन क्या ऐसा है? हमारी ऊपर- ऊपर की जांच में यह पता चला है कि 20 ग्राम रोटी से 81-85 किलो कैलोरी मिलती है वहीं 20 ग्राम सर्विंग (दो कुकीज़) से 92 किलो कैलोरी मिलती है। कुकीज़ में कार्ब की मात्रा (12.16 ग्राम) एक रोटी (10 ग्राम) से ज्यादा है और प्रोटीन की मात्रा कम है (रोटी- 2 ग्राम, बेबी बर्प- 1.38 ग्राम)।

(स्रोत- HealthifyMe)

1. ओट्स एंड रेज़िन

ट्रे में कुकीज़ आती हैं जिस पर पारदर्शी शीट लगी हुई है। हमें यह पसंद आया कि कार्टन पर सभी जरूरी जानकारी दी गई है। हमारे पैक में 18 बिना टूटी हुई मोटी कुकीज़ थी। इस फ्लेवर का नाम ओट्स एंड रेज़िन है और हमें किशमिश नहीं दिखाई दे रही थी। हालांकि यह इसका नगेटिव प्वाइंट हो सकता है लेकिन ऐसे प्रोडक्ट के लिए यह परफेक्ट है क्योंकि किशमिश पीसी हुई है जिससे गले में अटकने के आसार कम हो जाते हैं।

मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – ऑर्गेनिक ओट्स आटा (20%), ऑर्गेनिक होल वीट आटा (30%), किशमिश, गाय का घी, गुड़, ब्राउन शुगर, दूध, इलायची और आईएनएस 500 ii।

ऑर्गेनिक होल वीट- होल वीट कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे को ग्लूटेन एलर्जी ना हो।

ऑर्गेनिक ओट्स- ओट्स, हाई- वॉल्यूम फूड है जिसमें ग्लूटेन की मात्रा कम होती है लेकिन फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह बाकी सामग्री के साथ आसानी से घुल जाता है और यह मैग्नीशियम, आयरन और ज़िंक से भरपूर होता है जो इम्यून सिस्टम और मेटाबॉलिज्म सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं।

किशमिश- किशमिश मैग्निशियम, फास्फोरस, पोटैशियम और आयरन का अच्छा स्रोत है। यह प्राकृतिक रूप से मीठी, लो फैट और एनर्जी का स्रोत है।

गाय का घी- घी सेहतमंद फैट स्रोत है। यह विटामिन ए और ई से भरपूर होता है। इसमें लगभग 50% सैचुरेटेड फैट होता है जो प्राकृतिक रूप से मां के दूध में पाया जाता है।

गुड़- यह प्लांट- बेस्ड स्वीटनर है जिसमें रिफाइंड शुगर के मुकाबले ज्यादा पोषण होता है। यह एनर्जी का लाजवाब स्रोत है और इसके साथ ही यह रेड ब्लड सेल बनाने में मदद करता है।

ब्राउन शुगर- कुकीज़ में इस्तेमाल किया गया यह दूसरा स्वीटनर है। व्हाइट शुगर के मुकाबले ब्राउन शुगर सेहतमंद ऑप्शन है क्योंकि इसमें माइक्रोन्यूट्रिएंट्स जैसे कि मैग्निशियम, पोटैशियम, आयरन, फॉस्फोरस और कैल्शियम होते हैं जो विकास और बढ़ने में मदद करते हैं।

दूध- दूध कुछ ऐसे कम खाने में से एक है जिसमें कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन का बैलेंस मिलता है। यह सेहतमंद हड्डियों के लिए जाना जाता है।

इलायची- इलायची में एंटी- इंफ्लामेट्री की लाजवाब खूबियां होती हैं जो बच्चों को ठंड, फ्लू और अन्य लक्षण से बचाव करता है।

आईएनएस 500 ii- पॉपुलर नाम से इसे बेकिंग सोडा/ सोडियम बाईकार्बोनेट से जाना जाता है। आईएनएस 500 ii का उपयोग बेक्ड प्रोडक्ट में रेज़िंग एजेंट के तौर पर किया जाता है।

रेगुलर कुकीज़ से अलग, ओट्स एंड रेज़िन कुकीज़ से का टैक्शर फाइबरस है। बाकी फ्लेवर की तरह यह खाने में सॉफ्ट और चबाने में आसान हैं। ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार, किशमिश दिख नहीं रही है, इससे गले में अटकने के आसार कम हो जाते हैं।

इनसे आकर्षक और प्राकृतिक मीठी खुशबू मिलती है। सभी फ्लेवर में मिठास कम थी। और तीनों फ्लेवर में से इस फ्लेवर की मिठास सबसे ज्यादा थी। इसमें होल वीट और ओट्स का फ्लेवर ज्यादा है। हालांकि ओट्स बेस्वाद होते हैं लेकिन इनमें हल्का सोंधापन जैसा फ्लेवर (earthy) होता है जो कुकीज़ में टेस्ट किया जा सकता है। इलायची का फ्लेवर ना के बराबर है।

एफएसएसएआई के दिशा निर्देशों के अनुसार- प्रोडक्ट में उपयोग की जाने वाली सामग्री का नाम, वजन या मात्रा के अनुसार उनकी कंपोजिशन के बड़े से छोटे क्रम में दिए जाए, जैसा कि इसके निर्माण के समय हो सकता है। बेबी बर्प ओट्स एंड रेज़िन कुकीज़ में ओट्स के आटे (20%) के उपयोग के बारे में होल वीट (30%) से पहले बताया गया है जो कम मात्रा में उपयोग किया गया है।

स्वाद-4/5
टैक्शर-4/5
सामग्री + पोषण-3/5
सुविधाजनक-4/5
बेबी बर्प ओट्स एंड रेज़िन - पैकेजिंग
पैकैजिंग से ताज़गी बरकरार रहती है
बेबी बर्प ओट्स एंड रेज़िन
कुकीज़ में किशमिश नहीं दिख रही है, हमें लगता है कि किशमिश ब्लेंड की गई हैं
  • इसमें प्रोज़रवेटिव या एडेड शुगर नहीं है।
  • कुकीज़ में सेहतमंद सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
  • 8+ उम्र के बच्चों के लिए कुकीज़ का टैक्शर आदर्श है। अगर आपके बच्चे के दांत नहीं हैं तो कुकीज़ उंगलियों से तोड़ सकते हैं। और अगर दांत हैं तो कुकीज़ मुंह में बहुत आसानी से घुल जाती है।
  • यह बहुत ज्यादा मीठी है।
  • आठ महीने से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए यह परफेक्ट ट्रैवलिंग स्नैक है।
  • कुकीज़ का नाम ‘ओट्स एंड रेज़िन’ है, होल वीट के मुकाबले ओट्स के आटे की मात्रा ज्यादा हो सकती ती।
  • ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट नहीं दिए गए हैं।

दादी-नानी की विश्वसनीय सामग्री की अच्छाई अब कुकी में उपलब्ध है। अगर आपका बच्चा 8+ महीने से ज्यादा है तो कभी- कभी सुविधाजनक स्नैक ट्राई कर सकते हैं।

2. रागी कुकीज़

एक जैसी पैकेजिंग होने के बावजूद, इसमें 1-2 कुकीज़ टूटी हुई थी। यह देखने में पहले फ्लेवर की तरह है – घर में बनी मोटी कुकीज़ की तरह।

रागी कुकीज़ बनाने के लिए ऑर्गेनिक रागी आटा (32%), ऑर्गेनिक होल वीट आटा (18%), गाय का घी, गुड़, ब्राउन शुगर, दूध, इलायची और आईएनएस 500 ii।

रागी आटा- रागी, दादी- नानी के द्वारा अनाज है, जो सच में सुपरफूड है। फाइबर और अमीनो एसिड से भरपूर, रागी लाजवाब प्लांट- बेस्ड प्रोटीन का स्रोत है। यह कैल्शियम, फाइबर और विटामिन डी से भरपूर है। इसके साथ ही रागी में ग्लूटेन नहीं होता है और इसमें फैट की मात्रा भी कम होती है।

रागी कुकीज़ सॉफ्ट थी। यह आसानी से टूट जाती हैं और छोटे बच्चे आसानी से चबा सकते हैं।

इन कुकीज़ में दो प्रकार के स्वीटनर का उपयोग किया गया है लेकिन यह मीठी नहीं लगती हैं। इनका स्वाद ताज़ा है और इनमें आर्टिफिशियल/ औद्यिगिक फ्लेवर नहीं हैं। इसमें रागी के सोंधेपन का स्वाद है।

स्वाद-4/5
टैक्शर-4/5
सामग्री + पोषण-3/5
सुविधाजनक-4/5
बेबी बर्प रागी कुकीज़ - पैकेजिंग
एयर- टाइट कंटेनर में कुकीज़ रखें
बेबी बर्प रागी कुकीज़ - देखने में
यह कुकीज़ सिक्के से थोड़ी बड़ी हैं
  • पहले वाले फ्लेवर जैसी।
  • हमें ताज़ा और प्राकृतिक फ्लेवर का स्वाद आ रहा था।
  • कुछ टुकड़े टूटे हुए थे।
  • पैक पर ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट के बारे में नहीं बताया गया है।

रागी की खिचड़ी के अलावा कुछ ट्राई करना है? यह रागी कुकीज़ ट्रैवल स्नैक बन सकते हैं।

3. होल वीट एंड बनाना

इसकी पैकेजिंग पहले दो फ्लेवर की तरह है। इसमें सिर्फ एक फर्क है कि इस पर सिल्वर फॉयल शीट लगी है।

कुकीज़ गोल और मोटी हैं और इनकी सतह प्लेन नहीं है। इनका साइज सिक्के से थोड़ा बड़ा है, कुकीज़ दिखने में घर जैसी हैं।

कुकीज़ बनाने के लिए आर्गिनिक होल वीट (50%), गाय का घी, गुड़, ब्राउन शुगर, दूध, फ्रीज-ड्राई बनाना पाउडर, इलायची और आईएनएस 500 ii।

फ्रीज- ड्राई बनाना पाउडर- केला पोटैशियम से भरपूर होते हैं जो सोडियम लेवल सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं जो स्वस्थ पेट बनाए रखने में मदद करते हैं।

टैक्शर- कुकीज़ आसानी से टूट जाती है। यह सॉफ्ट है और चबाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं लगती है।

बिल्कुल औद्योगिक स्वाद नहीं था! यह लाजवाब है। इसमें मिठास बहुत कम है और इलायची का फ्लेवर ना के बराबर है। इसमें फ्लेवर के तौर पर मुख्य सामग्री केला है। होल वीट के साथ केले की खुशबू और स्वाद उभर कर आ रही है।

स्वाद-3/5
टैक्शर-4/5
सामग्री + पोषण-3/5
सुविधाजनक-4/5
बेबी बर्प होल वीट बनाना कुकीज़ - पैकेजिंग
पैकेजिंग से पर्यावरण को नुकसान नहीं होता है
बेबी बर्प होल वीट बनाना कुकीज़ - टैक्शर
कुकीज़ फाइबरस हैं!
  • ऊपर वाले फ्लेवर की तरह।
  • इनकी खुशबू अच्छी है।
  • पैक पर ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट के बारे में नहीं बताया गया है।
  • होल वीट रोटी के मुकाबले, कुकीज़ की एक सर्विंग में ज्यादा फैट और कम प्रोटीन है।

क्या आप सुविधाजनक तरीके से अपने बच्चे की डाइट में केला शामिल करना चाहते हैं? क्या हम बेबी बर्प कुकीज़ की सलाह दे सकते हैं?

FAQs

बेबी बर्प कुकीज़ से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

यह कुकीज़ पोषण से भरपूर हैं। हालांकि, हम सलाह देते हैं कि पोषण की जरूरत कई स्रोत से प्राप्त करें। यह कभी- भी बच्चों को मिड-मील स्नैक के तौर पर दे सकते हैं।

नहीं, इनमें होल वीट आटा है जिसमें ग्लूटेन होता है।

नहीं, ब्रांड के द्वारा वादा किया गया है कि इनमें प्रेज़रवेटिव नहीं हैं।

हां, बच्चों को दूध के साथ कुकीज़ अच्छी लग सकती हैं।

नहीं, कुकीज़ में मिठास के लिए पौष्टिक स्वीटनर जैसे कि गुड़ और ब्राउन शुगर का इस्तेमाल किया गया है।

आखिर में

बेबी बर्प बच्चों का स्नैक सुविधाजनक बना देता है।

ब्रांड और मिश्री, दोनों के द्वारा तथ्य को उजागर किया गया है कि बहुत छोटे बच्चों के लिए मां के दूध से बेहतर कुछ नहीं होता है। लेकिन कुकीज़ का कभी- कभी करना आदर्श है। इसकी साफ सामग्री लिस्ट प्रभावशाली है।

आहार में बदलाव करने से पहले हमेशा बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments