कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल रिव्यू - क्रंची और चटपटा (Kurkure Green Chutney Style Review)
kurkure-green-chutney-style-review

कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल रिव्यू – क्रंची और चटपटा (Kurkure Green Chutney Style Review)

कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल में चटपटा फ्लेवर है और यह क्रंची भी है। इस प्रोडक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
क्रंच
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

क्रंची, चटपटा और स्वादिष्ट। कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल को टीम मिश्री की तरफ से ग्रीन सिग्नल मिलता है। इसका स्वाद दिए गए फ्लेवर टैग के अनुसार है।

चिप्स का बैग, नमकीन या ट्रेल मिक्स। शाम के समय भूख लगती है और कुछ चटपटा स्नैक खाने का मन करता है, जिसे किसी के भी साथ खा सकते हैं।

कुरकुर प्रसिद्ध इंडियन ब्रांड है जिसके स्नैक विभिन्न फ्लेवर में उपलब्ध हैं – मसाला मंच, चिली चटका, सॉलिड मस्ती और नौटी टोमैटो के साथ अन्य फ्लेवर। कुरकुरे ग्रीन चटनी के लाजवाब फ्लेवर के बारे में हमारा यह कहना है।

क्या आप ग्रीन चटनी फ्लेवर के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं? कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल रिव्यू से विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल से जुड़ी जरूरी बातें

कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल - पैकेजिंग
कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल - पैकेजिंग

कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल की सामग्री, कीमत, स्वाद और टैक्शर के बारे में इस सेक्शन से जानकारी ले सकते हैं।

1. मुख्य सामग्री

पैक्ड स्नैक में सामग्री का असर स्वाद और टैक्शर पर पड़ता है। मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – 

राइस मील (42.8%), वेज ऑयल (पामोलियन तेल), कॉर्न मील (19.8%), ग्राम मील (3.3%), मसाले (मिर्च पाउडर, प्याज पाउडर, लहसुन पाउडर, इमली पाउडर, अमचूर, सौंफ पाउडर, अजमोद) लीफ पाउडर, स्पाइस एक्सट्रेक्ट), आयोडीन नमक, साइट्रिक एसिड (330)।

इसमें एडेड फ्लेवर (प्राकृतिक, प्राकृतिक समान और आर्टिफिशियल (डेट्स फ्लेवर पदार्थ)।

2. देखने में

कुरकुरे को ट्विस्टेड, टेढ़े मेढ़े डिजाइन के लिए खासतौर पर जाना जाता है और कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल में भी ऐसा ही है।

इन कुरकुरे का रंग पीला है और इन पर सूखे मसाला पाउडर लगा हुआ है। कुरकुरे पर हरे टुकड़े भी हैं।

3. टैक्शर

परफेक्ट! कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल के क्रंची टैक्शर को हम पूरे नंबर देते हैं।

कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल ऑयली नहीं है।

4. स्वाद

मुख्य तौर से ग्रीन चटनी ताज़ा मिंटी और धनिया फ्लेवर है। इसके अलावा मसालों से जैसे कि अमचूर/ इमली से खट्टापन भी है।

कुरकुरे का स्वादिष्ट खट्टा स्वाद है और हल्की मिठास है। यह चटपटा है और हमें पसंद हैं! हमें लहसुन और प्याज का स्वाद भी आ रहा था।

कुरकुरे का फ्लेवर हरी चटनी स्टाइल टैग जैसा बिल्कुल लगता है।

5. खुशबू

पैक खोलने के बाद, इमली की खुशबू का सबसे ज्यादा पता चलता है।

6. पोषण की जानकारी

कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल का पोषण 100 ग्राम के अनुसार:

एनर्जी – 556 किलो कैलोरी, प्रोटीन – 5.3 ग्राम, कुल कार्बोहाइड्रेट – 56.3 ग्राम, कुल फैट- 34.4 ग्राम और सोडियम – 1021 एमजी।

7. कीमत

90 ग्राम (81 ग्राम + 9 ग्राम) कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल की कीमत 20/- रुपए है।

8. शेल्फ लाइफ

कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल की शेल्फ लाइफ 4 महीने है।

टीम मिश्री के द्वारा ट्राई और टेस्ट किए गए बेस्ट पार्टी स्नैक्स से अपनी पार्टी शुरु करें!

कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल रिव्यू

कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल प्रोडक्ट की जानकारी
मात्रा 90 ग्राम (81 ग्राम + 9 ग्राम)
कीमत 20/- रुपए
मुख्य सामग्री राइस मील (42.8%), वेज ऑयल (ताड़ का तेल), कॉर्न मील (19.8%), ग्राम मील (3.3%)
शेल्फ लाइफ 4 महीने 
प्रोटीन (100 ग्राम) 5.3 ग्राम 

 

हमने 90 ग्राम (81 ग्राम + 9 ग्राम) कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल पैक का रिव्यू किया है। एक पैक की कीमत 20/- रुपए है जिसकी शेल्फ लाइफ 4 महीने है। हल्के हरे रंग की पैकेजिंग आकर्षित है। पैक को दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है।

ट्विस्टेड आकार पर अच्छे से सूखा पाउडर लगा हुआ है। जैसे ही हमने पैक खोला तो इसमें से इमली की खुशबू आ रही थी। यह चटपटा और स्वादिष्ट हैं।

इसमें खट्टापन ज्यादा है और आखिर में मुलायम मिठास मिलती है। इसमें ताज़ा हरी चटनी जैसा फ्लेवर है।

कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल - कटोरी में
कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल - रिव्यू प्रोसेस
कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल - पास से कटोरी में
कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल - पास से कटोरी में
कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल के टुकड़े टेबल पर
हमें कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल का चटपटा फ्लेवर पसंद आया है

विशेषताएं

  • कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल पैक का रंग आकर्षित हल्का हरा रंग है।
  • 90 ग्राम (81 ग्राम + 9 ग्राम) पैक की कीमत 20/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ: 4 महीने।
  • मुख्य सामग्री (टॉप 4): राइस मील (42.8%), वेज ऑयल (ताड़ का तेल), कॉर्न मील (19.8%), ग्राम मील (3.3%)?
  • यह प्रोडक्ट शाकाहारी है।

अच्छी बातें

  • हमें चटपटा फ्लेवर पसंद आया है।
  • यह बहुत क्रंची हैं।
  • नमक बैलेंस है।
  • सिग्नेचर स्पाइसी चटनी फ्लेवर मौजूद है। इसका फ्लेवर दिए गए टैग के अनुसार खट्टा है।

किसके लिए बेस्ट है

कुरकुर ग्रीन चटनी स्टाइल उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें चटपटे स्नैक्स पसंद हैं। ट्रैवलिंग के लिए यह आदर्श ऑप्शन है।

FAQs

कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब कुछ इस प्रकार हैं।

1. क्या कुरकुरे ग्रीन चटनी नमकीन सेहतमंद है?

पैक्ड फूड का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। कुरकुर ग्रीन चटनी स्टाइल में कुछ ऐसी सामग्री है जैसे कि ताड़ का तेल जिन्हें ‘सेहतमंद’ नहीं कहा जा सकता है।

2. क्या यह नमकीन पूरी तरह से शाकाहारी है?

हां, यह नमकीन पूरी तरह से शाकाहारी है।

3. क्या इस प्रोडक्ट में प्रेज़रवेटिव है?

कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल की सामग्री लिस्ट में सिट्रिक एसिड (330) के इस्तेमाल के बारे में दिया गया है। सिट्रिक एसिड का इस्तेमाल खट्टास के लिए किया जाता है और पैक्ड फूड में प्रेज़रवेटिव की तरह काम करता है।

4. इस प्रोडक्ट को ग्रीन चटनी स्टाइल क्यों कहा जाता है?

यह कुरकुरे बहुत चटपटे हैं और इसमें ताज़ा, मसालेदार चटनी का सिग्नेचर फ्लेवर है। इसलिए इस फ्लेवर का नाम टैग के अनुसार जायज़ है।

आखिर में

कुरकुरे ग्रीन चटनी स्टाइल हमारे रिव्यू में हिट रहा है। बैलेंस नमक, लाजवाब चटपटा फ्लेवर और क्रंच के कारण कुरकुरे का यह फ्लेवर हमें पसंद आया है। इनमें प्याज, टमाटर डालें और चाट के तरह मज़े से खाएं।

कुरकुरे में आपका पसंदीदा फ्लेवर कौन-सा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments