भारत में सर्वश्रेष्ठ इंग्लिश मस्टर्ड ब्रांड - मिश्री
Best English Mustard Brands in India

भारत में सर्वश्रेष्ठ इंग्लिश मस्टर्ड ब्रांड – मिश्री

क्रेमिका इंग्लिश मस्टर्ड हमारा टॉप पिक है। कॉलमैन्स मस्टर्ड हमारा गोरमेट पिक है। हम इन ब्रांड की सलाह क्यों देते हैं, यहां से जानें।

हाल ही के कुछ महीनों में हमने विभिन्न प्रकार के मस्टर्ड सॉस का रिव्यू किया है जिसमें अमेरिकन मस्टर्ड और बंगाली कसौंदी शामिल है। अगर आपको लगता है कि इंग्लिश मस्टर्ड और हमारे द्वारा रिव्यू की गई सॉस एक ही है तो दोबारा सोचिए! इनके तीखेपन, सामग्री और यह कैसे दिखते हैं के बीच में बहुत बड़ा अंतर है।

हमने भारत में उपलब्ध चार पॉपुलर ब्रांड के इंग्लिश मस्टर्ड ब्रांड को रिव्यू में शामिल किया है और बिना ब्रांड देखे इन्हें टेस्ट किया है। दो टेस्ट करने के बाद हमने क्रेमिका इंग्लिश मस्टर्ड को भारत में बेस्ट इंग्लिश मस्टर्ड ब्रांड चुना है। हमने गोरमेट पिक में कॉलमैन्स मस्टर्ड को चुना है। हमारे दोनों विजेता में मसाले बैलेंस हैं और लाजवाब मस्टर्ड फ्लेवर है।

हमने विजेता कैसा चुना से जुड़ी अधिक जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित आर्टिकल: सरसों के बीज के फायदे

भारत में इंग्लिश मस्टर्ड से जुड़ी जरूरी बातें

भारत में इंग्लिश मस्टर्ड ब्रांड से जुड़ी जरूरी जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. उपलब्ध साइज

मस्टर्ड सॉस विभिन्न साइज में उपलब्ध हैं। अधिकतर पैक 100 ग्राम और 300 ग्राम में उपलब्ध हैं।

2. कीमत

औसत, 300 ग्राम बोतल इंग्लिश मस्टर्ड की कीमत 70/- रुपए से लेकर 100/- रुपए हो सकती है। गोरमेट ब्रांड इम्पोर्टेड होती है जिस वजह से इनकी कीमत ज्यादा होती है, इनकी कीमत 500/- रुपए तक हो सकती है।

3. शेल्फ लाइफ

इंग्लिश मस्टर्ड की शेल्फ लाइफ हर ब्रांड की विभिन्न होती है और आमतौर पर 6-9 महीने होती है।

4. पैकेजिंग

हालांकि अमेरिकन मस्टर्ड ईज़ी- स्क्वीज बोतल में आता है जिससे हॉट डॉग और स्नैक्स पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है, इंग्लिश मस्टर्ड बड़ी मुंह वाले जार में आता है। कुछ इंग्लिश मस्टर्ड ब्रांड स्क्वीज बोतल में भी आती है।

संबंधित आर्टिकल: बेस्ट सरसों का तेल खाना बनाने के लिए – हमने रिव्यू लैब में छह पॉपुलर सरसों के तेल ब्रांड का रिव्यू किया है।

भारत में इंग्लिश मस्टर्ड ब्रांड – रिव्यू फैक्टर

भारत में बेस्ट इंग्लिश मस्टर्ड ब्रांड का पता लगाने के लिए हमने रिव्यू प्रोसेस तीन स्टेज में बांटा – 

स्टेज 1: देखने में – इस स्टेज पर हमने सभी ब्रांड के टैक्शर, स्थिरता और खुशबू की जांच की थी। किसी मसाले का रिव्यू करते समय यह सभी फैक्टर महत्वपूर्ण होते हैं।

स्टेज 2: ब्लाइंड टेस्ट (बिना ब्रांड देखे सॉल चखना) – पूरी टीम को अलग- अलग डिश में इंग्लिश मस्टर्ड की सभी ब्रांड नंबर के साथ दी गई थी। टीम को किसी भी ब्रांड के बारे में नहीं पता था। इससे हमें सॉस का फ्लेवर और माउथफिल के बारे में पता चलने में मदद मिली थी।

स्टेज 3: मिश्री सीक्रेट सॉस (चिकन नगेट्स के साथ टेस्टिंग)- इंग्लिश मस्टर्ड का सेवन प्लेन स्नैक्स के साथ किया जाता है जैसे कि फ्राइज, नगेट्स या फिश फिंगर्स। हमने इंग्लिश मस्टर्ड को चिकन नगेट्स के साथ टेस्ट किया था।

मिश्री सीक्रेट सॉस - चिकन नगेट्स के साथ सभी इंग्लिश मस्टर्ड सॉस ट्राई करते समय
मिश्री सीक्रेट सॉस - चिकन नगेट्स के साथ सभी इंग्लिश मस्टर्ड सॉस ट्राई करते समय

हमारे रिव्यू फैक्टर कुछ इस प्रकार हैं-

1. सामग्री

इंग्लिश मस्टर्ड बनाने की चार मुख्य सामग्री होती है – पानी, मस्टर्ड पाउडर/ आटा और हल्दी। इसके अलावा अन्य सामग्री भी हो सकती है जैसे कि गेहूं का आटा, एसिडिटी रेगुलेटर और मसाले।

हमने सभी ब्रांड की सामग्री लिस्ट की ध्यानपूर्वक जांच की है और यह पता लगाया कि कौन ओरिजिनल लिस्ट के सबसे करीब है।

2. फ्लेवर

हालांकि अमेरिकन मस्टर्ड ज्यादा तीखा होता है वहीं इंग्लिश मस्टर्ड का बोल्ड मस्टर्ड फ्लेवर होता है। काले/ भूरे बीज के मुकाबले पीले सरसों के बीज हल्के होते हैं, तो इसके तीखेपन की उम्मीद आप बंगाली कसौंदी के तीखेपन से ना करें। इनमें तीखेपन की गर्माहट नहीं होती है लेकिन अमेरिकन मस्टर्ड के मुकाबले ज्यादा तीखी और मसालेदार होती है।

3. स्थिरता + टैक्शर

इंग्लिश मस्टर्ड देखने में अमेरिकन मस्टर्ड जैसी लगती है लेकिन थोड़ी ज्यादा गाढ़ी और दानेदार होती है। यह ज्यादा पतली या पानी की तरह नहीं होती है और ना ही ज्यादा गाढ़ी होती है।

4. रंग

इंग्लिश मस्टर्ड का रंग ब्राउट होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पीले बीज के मुकाबले भूरे सरसों के बीज की मात्रा कम होती है। इसमें काले/ भूरे टुकड़े नहीं होते हैं।

हमने सभी मस्टर्ड ब्रांड के रंग की भी जांच की थी।

5. कीमत (वैल्यू फॉर मनी)

मस्टर्ड सॉस की कीमत क्या है? अगर कीमत ज्यादा है तो स्वाद को देखते हुए जायज़ है? अगर मस्टर्ड प्रीमियम सेक्शन से है, तो क्या यह इतनी स्वादिष्ट है कि इस पर एक्स्ट्रा खर्च किया जा सकता है?

भारत में इंग्लिश मस्टर्ड ब्रांड रिव्यू

भारत में इंग्लिश मस्टर्ड ब्रांड से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

 

ब्रांड कीमत मात्रा शेल्फ लाइफ अमेज़न पर खरीदें
क्रेमिका 105/- रुपए 300 ग्राम 9 महीने
कॉलमैन्स 325/- रुपए 100 ग्राम 6 महीने खरीदें
वीबा 74/- रुपए 300 ग्राम 8 महीने
फनफूड्स 69/- रुपए 300 ग्राम 6 महीने खरीदें

1. क्रेमिका इंग्लिश मस्टर्ड सॉस – मिश्री टॉप पिक

सबसे पहले बात करते हैं कि मस्टर्ड सॉस देखने में कैसी है। क्रेमिका इंग्लिश मस्टर्ड सॉस का चमकीला पीला रंग है। यह मेयो की तरह गिलगिली नहीं है लेकिन बारीक सरसों के दाने के साथ इसकी स्थिरता गाढ़ी है जिसकी मौजूदगी टेस्ट करने पर साफ पता चलती है। माउथफिल खूबी के लिए हम इसकी सराहना करते हैं।

इस मस्टर्ड सॉस की खुशबू शार्प है लेकिन कसौंदी की तरह बोल्ड नहीं है लेकिन शार्प जरूर है।

ब्लाइंड टेस्ट और चिकन नगेट्स टेस्ट के दौरान, क्रेमिका मस्टर्ड सॉस ने बाकी दावेदारों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। यह हल्की तीखी है और सरसों के बीज की कड़वाहट बहुत ज्यादा नहीं है और ऐसी ही इंग्लिश मस्टर्ड को होना चाहिए।

क्रेमिका इंग्लिश मस्टर्ड सॉस - पैकेजिंग
क्रेमिका इंग्लिश मस्टर्ड सॉस ब्राइट पीले रंग की बोतल में आती है
क्रेमिका इंग्लिश मस्टर्ड सॉस - कटोरी में
क्रेमिका इंग्लिश मस्टर्ड सॉस में मसाले बैलेंस है
क्रेमिका इंग्लिश मस्टर्ड सॉस
क्रेमिका इंग्लिश मस्टर्ड सॉस - पास से

खूबियां

  • 300 ग्राम बोतल की कीमत 105/- रुपए है।
  • इसकी शेल्फ लाइफ 9 महीने है।
  • यह ईज़ी- स्क्वीज बोतल में आती है।
  • एक सर्विंग 15 ग्राम कीहै। एक सर्व से 15 किलो कैलोरी मिलती है। 
  • सामग्री – पानी, सरसों पाउडर (11%), एसिडिटी रेगुलेटर (आइएनएस 260), नमक, थिकनर (आइएनएस 1422), हल्दी पाउडर, स्टेबलाइजर (आइएनएस 415), मसाले, प्रेज़रवेटिव (आइएनएस 211)।
  • खोलने के बाद फ्रिज में रखें।

अच्छी बातें

  • इसका रंग चमकीला पीला है।
  • इसकी खुशबू शार्प है और पारंपरिक लगती है।
  • हमें सॉस का माउथफिल पसंद आया है।
  • इस सॉस में सरसों का फ्लेवर बेस्ट है।
  • यह वैल्यू फॉर मनी है।

बुरी बात

  • इसमें कोई बुराई नहीं है जिस वजह से यह हमारा टॉप पिक बना है।

किसके लिए बेस्ट है

रोजाना खाने के लिए आपको बेस्ट इंग्लिश मस्टर्ड सॉस चाहिए? क्रेमिक इंग्लिश मस्टर्ड सॉस आपके लिए है।

2. कॉलमैन्स ओरिजनिल इंग्लिश मस्टर्ड – मिश्री गोरमेट पिक

कॉलमैन्स यू.के की सबसे पुरानी ब्रांड में से एक है जिसके सभी प्रोडक्ट मस्टर्ड के होते हैं। मस्टर्ड पाउडर से लेकर सॉस तक, इस ब्रांड ने अपना बैंच मार्क बना रखा है।

कॉलमैन्स ओरिजिनल इंग्लिश मस्टर्ड का रंग पीला है और इसकी स्थिरता पतली है। इसकी खुशबू हल्की तीखी है। टैक्शर बहुत ज्यादा मुलायम नहीं है और हमें कसे हुए सरसों के बीज के बारीक टुकड़े दिखाई दे रहे थे। इसमें सबसे ज्यादा बैलेंस मस्टर्ड फ्लेवर है।

कॉलमैन्स ओरिजनिल इंग्लिश मस्टर्ड - पैकेजिंग
कॉलमैन्स ओरिजनिल इंग्लिश मस्टर्ड कांच के जार में आता है
कॉलमैन्स ओरिजनिल इंग्लिश मस्टर्ड - कटोरी में
कॉलमैन्स ओरिजनिल इंग्लिश मस्टर्ड की खुशबू तीखी है
कॉलमैन्स ओरिजनिल इंग्लिश मस्टर्ड
कॉलमैन्स ओरिजनिल इंग्लिश मस्टर्ड पास से

खूबियां

  • 100 ग्राम बोतल की कीमत 325/- रुपए है।
  • इसकी शेल्फ लाइफ 6 महीने है।
  • यह कांच की बोतल में आती है। एक सर्विंग 5 ग्राम की है। एक सर्व से 10 किलो कैलोरी मिलती है।
  • सामग्री – पानी, मस्टर्ड आटा (21%), शुगर, नमक, गेहूं का आटा, हल्दी, एसिड (सिट्रिक), स्टेबलाइजर (जिंक गम)।
  • बोतल खोलने के बाद फ्रिज में रखें। 3 महीने के अंदर इस्तेमाल करें।

अच्छी बातें

  • मस्टर्ड का फ्लेवर बहुत अच्छा है।
  • हमें हल्का दानेदार माउथफिल पसंद आया है।
  • सॉस में मसालें परफेक्ट हैं।

बुरी बात

  • यह प्रीमियम सेक्शन से है। यह स्वादिष्ट तो है ही लेकिन बाकी के मुकाबले महंगी है और इसके ग्राहक सीमित हैं।

किसके लिए बेस्ट है

यह इंग्लिश मस्टर्ड सॉस उन लोगों के लिए जो लाजवाब मस्टर्ड फ्लेवर के लिए एक्स्ट्रा खर्च करने में एतराज नहीं है।

3. डॉ. ओटकर फनफूड्स ट्रेडिशनल इंग्लिश मस्टर्ड

डॉ. ओटकर फनफूड्स इंग्लिश मस्टर्ड इसलिए विजेता नहीं बना क्योंकि यह ओरिजिनल के करीब नहीं थी। यह बहुत ज्यादा दानेदार थी और इसकी खुशबू बहुत ज्यादा तीखी थी और ऐसा नहीं होना चाहिए। हालांकि यह स्वादिष्ट है लेकिन गेरू रंग के साथ भूरे बारीक दाने, इंग्लिश मस्टर्ड टैग से मिलता नहीं है।

डॉ. ओटकर फनफूड्स ट्रेडिशनल इंग्लिश मस्टर्ड - पैकेजिंग
डॉ. ओटकर फनफूड्स ट्रेडिशनल इंग्लिश मस्टर्ड प्लास्टिक जार में आता है
डॉ. ओटकर फनफूड्स ट्रेडिशनल इंग्लिश मस्टर्ड - कटोरी में
डॉ. ओटकर फनफूड्स ट्रेडिशनल इंग्लिश मस्टर्ड दानेदार है
डॉ. ओटकर फनफूड्स ट्रेडिशनल इंग्लिश मस्टर्ड
डॉ. ओटकर फनफूड्स ट्रेडिशनल इंग्लिश मस्टर्ड - पास से

खूबियां

  • 300 ग्राम बोतल की कीमत 69/- रुपए है।
  • इसकी शेल्फ लाइफ 6 महीने है।
  • यह प्लास्टिक जार में आती है।
  • 100 ग्राम सॉस से 96.2 किलो कैलोरी मिलती है।
  • सामग्री – पानी, मस्टर्ड पाउडर (20%), नमक, एसिडिटी रेगुलेटर (आइएनएस 260, आइएनएस 334), मिक्स्ड मसाले, स्टेबलाइजर (आइएनएस 415)।

अच्छी बातें

  • मस्टर्ड सॉस में बैलेंस मसाले हैं।
  • स्थिरता परपेक्ट है।

बुरी बात

  • इसका रंग, देखने में और माउथफिल इंग्लिश मस्टर्ड की तरह नहीं है।

4. वीबा इंग्लिश मस्टर्ड

वीबा मस्टर्ड कई कारण से विजेता नहीं बना है। सबसे पहले इसमें बैलेंस मसाले नहीं थे और दावेदारों के मुकाबले जितना अच्छा स्वाद नहीं था। दूसरी बात, इसकी स्थिरता गाढ़ी और गिलगिली है। देखने में, आप इंग्लिश मस्टर्ड से भूरे सरसों के बीज की उम्मीद नहीं करते हैं। हालांकि इसमें सरसों की सिग्नेचर खुशबू का ताज़ापन भी नहीं है तो बाकी दावदारों में मौजूद है।

इन सभी चीजों के कारण हमारे अनुभव पर असर पड़ा था।

वीबा इंग्लिश मस्टर्ड - पैकेजिंग
वीबा इंग्लिश मस्टर्ड प्लास्टिक जार में आता है
वीबा इंग्लिश मस्टर्ड - कटोरी में
वीबा इंग्लिश मस्टर्ड में ताज़ा सरसों की खुशबू की कमी थी
वीबा इंग्लिश मस्टर्ड
वीबा इंग्लिश मस्टर्ड - पास से

खूबियां

  • 300 ग्राम बोतल की कीमत 74/- रुपए है।
  • इसकी शेल्फ लाइफ 8 महीने है।
  • यह प्लास्टिक जार में आती है।
  •  सामग्री – पानी, सिंथेटिक सिरका (पानी, एसिटिक एसिड आइएनएस 260), सरसों का पाउडर – 8.6%, आयोडीन युक्त नमक, चीनी, मसाले, मैदा, अनुमत स्टेबलाइजर (आइएनएस 1422, आइएनएस 415), अनुमत अम्लता नियामक (आइएनएस 334) ) और अनुमत संरक्षक (आईएनएस 211)।
  • इसमें एडेड फ्लेवर (प्राकृतिक फ्लेवर पदार्थ)।
  • खोलने के बाद फ्रिज में रखें। फ्रीजर में ना रखें।

बुरी बातें

  • इसकी स्थिरता उम्मीद के अनुसार नहीं है।
  • ताज़ा सरसों की खुशबू और फ्लेवर की कमी है।
  • बैलेंस मसाले नहीं हैं।

हमारे टॉप पिक और सलाह

किन कारण से क्रेमिका इंग्लिश मस्टर्ड हमारा टॉप पिक बना है? कॉरमैन्स मस्टर्ड हमारा गोरमेट पिक क्यों बना है?

अच्छी इंग्लिश मस्टर्ड का रंग सेहतमंद पीला होता है, सरसों की ताज़ा खुशबू और हल्की गर्माहट होती है जो मुलायम तीखे फ्लेवर को अच्छे बांध देती है।

क्रेमिका (वैल्यू फॉर मनी) और कॉलमैन्स (गोरमेट पिक) हमारे टॉप पिक इसलिए बने हैं क्योंकि इन्होंने हमारे हर रिव्यू फैक्टर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारे दोनों विजेता भारत में सबसे स्वादिष्ट इंग्लिश मस्टर्ड सॉस ब्रांड है जिनमें लाजवाब मस्टर्ड फ्लेवर है।

FAQs

इंडियन इंग्लिश मस्टर्ड ब्रांड से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या मस्टर्ड सॉस में एडेड फ्लेवर है?

हां, कुछ ब्रांड में एडेड फ्लेवर है। एलर्जन के बारे में लेबल ध्यानपूर्वक पढ़ें।

2. क्या इस मस्टर्ड सॉस का सेवन करना सेहतमंद है?

पैक्ड फूड का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए क्योंकि इनमें स्टेबलाइजर और एसिडिटी रेगुलेटर होते हैं।

3. क्या इस मस्टर्ड सॉस का सेवन पकौड़े और फ्राइज के साथ किया जा सकता है?

हां। इसका सेवन फ्रेंच फ्राइज और आलू पकौड़े के साथ किया जा सकता है।

4. क्या मस्टर्ड सॉस में प्याज और लहसुन है?

नहीं। ऊपर दी गई किसी भी ब्रांड में प्याज और लहसुन नहीं है।

5. क्या पैक खोलने के बाद इस सॉस को फ्रिज में स्टोर करना है?

हां। इंग्लिश मस्टर्ड का पैक खोलने के बाद इसे फ्रिज में स्टोर करें।

आखिर में

हमें सबसे स्वादिष्ट इंग्लिश मस्टर्ड सॉस मिल गई है जिसे आप फ्राइज, चिकन नगेट्स, फिश फिंगर्स या फिर चीज़ सैंडविच के साथ भी खा सकते हैं! हमारा वैल्यू फॉर मनी पिक क्रेमिका है और गोरमेट पिक कॉलमैन्स है।

क्या आपको बंगाली कसौंदी का तीखापन पसंद है? आपको अमेरिकन मस्टर्ड पसंद है या इंग्लिश मस्टर्ड? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

रिव्यू पर काम करने वाली टीम

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime