स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट रिव्यू (Smith & Jones Ginger Garlic Paste Review)
smith-and-jones-ginger-garlic-paste-review

स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट रिव्यू (Smith & Jones Ginger Garlic Paste Review)

स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट (Smith & Jones Ginger Garlic Paste) में घर जैसा स्वाद है। लेकिन क्या खुशबू, स्थिरता और रंग भी घर जैसी है?

मिश्री रेटिंग

खुशबू
3 / 5
3
स्वाद
4 / 5
4
सुविधाजनक
4 / 5
4
3.67
GOOD!

Summary

जिन लोगों के पास समय की कमी है उनके लिए स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट (Smith & Jones Ginger Garlic Paste) सुविधाजनक ऑप्शन है। इसे 44% अदरक और 36% लहसुन के इस्तेमाल से बनाया गया है जो होममेड पेस्ट के करीब है।

लहसुन और अदरक के पेस्ट की जोड़ी ऐसी है जिसका इस्तेमाल अधिकतर वेज और नॉन- वेज डिश में खुशबू और फ्लेवर के लिए किया जा सकता है। चाहे मटर पनीर हो या चिकन बिरयानी, अदरक- लहसुन पेस्ट के बिना फ्लेवर अधूरे लगते हैं। 

यह जरूरी मसाले तो हैं ही लेकिन लहसुन और अदरक को छीलना, काटना और फिर स्टोर करना हर किसी को यह काम पसंद नहीं आता है। यहां पर मार्केट में उपलब्ध अदरक- लहसुन पेस्ट काम आते हैं।

इंस्टेंट नूडल्स, मसाला मिक्स, कैचप और मसाले – स्मिथ एंड जॉन्स ऐसी ब्रांड है जो अपने ग्राहको को रेडी-टू-यूज़ अदरक- लहसुन का पेस्ट देती है। स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट रिव्यू में हमने स्थिरता और पेस्ट की खुशबू के बारे में बात की है जिसकी मदद से ग्राहक खरीदने का फैसला बना सकें।

क्या स्टोर से लाया गया अदरक- लहसुन का पेस्ट होममेड पेस्ट जितना अच्छा है? स्वाद? अदरक और लहसुन का अनुपात? सभी सवालों के जवाब इस रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट - पैकेजिंग
स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट - पैकेजिंग

ग्रेवी, करी, सूप – अदरक- लहसुन का पेस्ट बेसिक फ्लेवर है जिससे स्वाद बढ़ाने में मदद मिलती है। उत्तरी भारतीय खाने से लेकर दक्षिण भारतीय और चाइनीज खाने तक, अदरक- लहसुन की जोड़ी को सबसे ज्यादा प्यार किया जाता है।

स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्विज़ी पाउच और जार में आता है।

‘गाढ़ा, मोटा, खुशबूदार’ स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट का उत्पादन हाथ से ली गई सामग्री से बनाया गया है। स्पशेल प्रोसेस का इस्तेमाल किया गया है जिससे स्वाद और फ्लेवर में मिलावट न हो।

1. पैकेजिंग

हमने स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट का रीसीलेबल पाउच ऑर्डर किया। यह जार पैकेजिंग में भी आता है।

2. मुख्य सामग्री

पानी, लहसुन, अदरक, नमक, एसिडिटी रेगुलेटर और प्रेज़रवेटिव मुख्य सामग्री हैं।

स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट - लेबल
स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट - लेबल

3. फ्लेवर

क्या अदरक- लहसुन के पेस्ट का फ्लेवर बोल्ड है? क्या यह डिश में उभर कर आ रहा था? या यह सिर्फ पानी की तरह था?

4. खुशबू

पहली बार सील खोलने पर खुशबू कैसी थी? क्या खुशबू पकाते समय बदल गई थी? फाइनल डिश कैसी थी?

5. टैक्शर

क्या स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट मुलायम है या इसमें टुकड़े हैं?

6. ताज़गी

हालांकि मार्केट से लाया गया लहसुन- अदरक पेस्ट की खुशबू. फ्लेवर और रंग होममेड पेस्ट की तरह था लेकिन क्या इसका स्वाद ताज़ा था?

7. गाढ़ापन

पारंपरिक रूप से बनाए गए अदरक- लहसुन पेस्ट में पानी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इन सामग्री को पेस्ट जैसी स्थिरता पाने तक ब्लेंड किया जाता है जिसके बाद सामग्री से प्राकृतिक तेल और पानी निकलता है जिससे पेस्ट जैसी स्थिरता मिलती है।

स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट की सामग्री में पानी भी शामिल है जिस वजह से हमारे मन में कई सारे सवाल हैं।

8. कीमत

200 ग्राम स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट की कीमत 48/- रुपए है वहीं 475 ग्राम बोतल की कीमत 120/- रुपए है।

स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट रिव्यू

जरूरी बातें स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट
कीमत 48/- रुपए
मात्रा 200 ग्राम
शेल्फ लाइफ 12 महीने
उपलब्धता
  • ऑनलाइन – अमेज़न, बिग बास्केट और अन्य पॉपुलर ऑनलाइन पोर्टल।
  • ऑफलाइन – लोकल ग्रोसरी स्टोर, हाइपर मार्केट। 

 

स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट रिव्यू में हमने इस पेस्ट की मदद से इंडियन डिश बनाई। ब्रेकफास्ट डिश में बैम्बिनो सेवई, चिकन करी, वेजिटेबल करी और दाल फ्राई।

रंग, खुशबू और फ्लेवर की बात करें तो पेस्ट होममेड पेस्ट की तरह था। लहसुन- अदरक पेस्ट की तरह इस पेस्ट का रंग भी दबा हुआ बेज (beige) था।

पैक पर स्थिरता गाढ़ी और दरदरी दी गई थी और पेस्ट की स्थिरता परफेक्ट थी! हालांकि टैक्शर स्मूथ था। पेस्ट में सामग्री के टुकड़े या धागे नज़र नहीं आ रहे थे।

इसके बावजूद होममेड जिंजर- गार्लिक पेस्ट ताज़ा बनाया होता है। इसलिए खुशबू और फ्लेवर के मामले में पैक्ड पेस्ट के मुकाबले होममेड पेस्ट की खुशबू ज्यादा होगी। इसके साथ ही पारंपरिक रूप से बनाए गए पेस्ट में पानी नहीं डाला जाता है जिस वजह से फ्लेवर स्ट्रांग रहता है।

स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट का रंग बेज है
स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट का रंग बेज है
स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट स्मूथ और गाढ़ा है
स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट स्मूथ और गाढ़ा है

विशेषताएं

  • स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट पाउच और जार में आता है।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 12 महीने की है।
  • लहसुन के स्वाद के मुकाबले अदरक का स्वाद ज्यादा है।
  • एक चम्मच (20 ग्राम) से 11 किलो कैलोरी मिलती है।
  • इस्तेमाल करने के बीद ढक्कन लगाएं और पेस्ट को ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें।

अच्छी बातें

  • स्वाद और टैक्शर की बात करें तो यह होममेड पेस्ट की तरह लगता है।
  • पेस्ट की वजह से डिश की खुशबू और स्वाद पर असर नहीं पड़ता है।
  • इसकी स्थिरता स्मूथ है।
  • यह किफायती है।

बुरी बात

  • स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट में औसत से ज्यादा पानी की मात्रा है।

किसके लिए बेस्ट है

खाने बनाने के प्रोसेस में काम कम करने में स्मिथि एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट मदद कर सकते हैं। इसके होने से आपको लहसुन- अदरक छिलने, काटने और ब्लेंड करने की जरूरत नहीं है।

FAQs

स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. इस पेस्ट का इस्तेमाल कितने समय तक किया जा सकता है? (How long does this ginger garlic paste last?)

ग्रेवी/ करी और अन्य डिश के लिए 1-1.5 चम्मच स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट की जरूरत पड़ती है। 200 ग्राम पेस्ट का इस्तेमाल 10 डिश में किया जा सकता है।

2. स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट की कीमत क्या है? (What is the price of Smith & Jones Ginger Garlic Paste?)

200 ग्राम पैक की कीमत 48/- रुपए है वहीं 475 ग्राम पैक की कीमत 120/- रुपए है।

3. लहसुन- अदरक का पेस्ट कैसे स्टोर करें? (How do you preserve garlic and ginger paste?)

पेस्ट को ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें। एक बार पैक खोलने के बाद फ्रिज में रखें। 12 महीने के अंदर पेस्ट का सेवन करें।

4. क्या यह प्रोडक्ट ग्रोसरी स्टोर पर उपलब्ध है? (Is this product available in grocery stores?)

हां, यह प्रोडक्ट लोकल ग्रोसरी स्टोर और ऑनलाइन माध्यम पर उपलब्ध है।

5. क्या जिंजर गार्लिक पेस्ट में प्रेज़रवेटिव हैं? (Does this ginger garlic paste contain any preservatives?)

हां, जिंजर गार्लिक पेस्ट में प्रेज़रवेटिव हैं।

आखिर में

हमने कई दिनों तक स्मिथ एंड जॉन्स जिंजर गार्लिक पेस्ट का इस्तेमाल कई डिश में किया जैसे कि सेवई, चिकन करी, वेजिटेबल करी और दाल तड़का। फाइनल डिश का स्वाद और खुशबू अच्छी थी।

होममेड अदरक- लहसुन पेस्ट के मुकाबले पैक्ड पेस्ट में पानी की मात्रा ज्यादा थी। सॉसपेन में तेल के साथ पेस्ट डालने पर बहुत छींटे लग रहे थे। इसे इस्तेमाल करते समय गैस धीमी रखें और पैन ढक दें।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments