अनवेशन रॉ मल्टी फ्लोरल हनी रिव्यू- मिश्री (Anveshan Raw Multi-Floral Honey Review- Mishry)
anveshan-raw-organic-multi-floral-honey-review

अनवेशन रॉ मल्टी फ्लोरल हनी रिव्यू- मिश्री (Anveshan Raw Multi-Floral Honey Review- Mishry)

अनवेशन हनी (Anveshan Honey) रॉ और मल्टी- फ्लोरल शहद है। शहद के रंग, शुद्धता और स्वाद से जुड़ी जानकारी विस्तार से यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

रंग और साफ
4 / 5
4
स्वाद
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

अनवेशन हनी (Anveshan Honey) का रंग गहरा सुनहरा है। यह गाढ़ा है लेकिन पैनकेक और टोस्ट पर आसानी से फैल जाता है। शहद का स्वाद मीठा है और साथ ही खुशबू ताज़ा और गर्म है।

इस सुनहरे रंग के लिक्विड में कई सारे फायदे हैं। खांसी- जुकाम का रामबाण इलाज होने के साथ- साथ शहद को रिफाइंड शुगर की जगह सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है।

लेकिन यह सुनने में अच्छा लगता है कि शहद चुनने के लिए आपके पास कई सारे ऑप्शन हैं लेकिन यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि क्या आपके शहद में चीनी है या नहीं। हमें पता है कि हर शहद को एक तरह से नहीं बनाया जाता है। इसमें भी विभिन्न प्रकार हैं जैसे कि ऑर्गेनिक, फ्लेवर, रॉ/ अनप्रोसेस्ड, अनफिल्टर आदि। क्या आप असमंजस में पड़ गए हैं?

आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम कई नए और पुराने हनी ब्रांड का रिव्यू करते रहते हैं जिससे आप बेहतर खरीद सकें। इस रिव्यू से आप 100% रॉ, अनफिल्टर, अनप्रोसेस्ड और कैमिकल फ्री अनवेशन हनी से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

अनवेशन रॉ मल्टी- फ्लोरल हनी रिव्यू से जुड़ी जरूरी बातें

अनवेशन रॉ मल्टी फ्लोरल हनी
अनवेशन रॉ मल्टी फ्लोरल हनी

अनवेशन रॉ मल्टी- फ्लोरल हनी का स्रोत सीधा मधुमक्खी का पालन- पोषण करने वाले हैं। इस स्रोत से शुद्धता, पोषण, विटामिन और एंजाइम बरकरार रहते हैं। इसके साथ ही शहद एफएसएसएआई (FSSAI) प्रमाणित है।

1. पैकेजिंग

यह अनप्रोसेस्ड शहद कांच के जार में आता है। सुरक्षा के लिए सबसे पहले जार को थर्माकोल के बॉक्स में पैक किया जाता है और फिर गत्ते के बॉक्स में पैक किया जाता है।

2. कंटेनर की क्वालिटी

जार कांच का है। शहद को कांच के जार में पैक और स्टोर करने की सलाह दी जाती है क्योंकि कांच के जार में नमी दूर रहती है।

3. सामग्री

इस ब्रांड के द्वारा सामग्री के रूप में सिर्फ प्राकृतिक शहद का इस्तेमाल किया गया है।

4. रंग, शुद्धता और स्थिरता

शहद की तीन बातें जरूरी होती हैं – रंग, शुद्धता और स्थिरता।

अनवेशन हनी का रंग चमकीला गहरा सुनहरा है। शहद साफ है और हमें शहद में कुछ भी तैरता हुआ नज़र नहीं आ रहा था। इसकी स्थिरता गाढ़ी है लेकिन फिर भी शहद आसानी से फैल जाता है।

क्या आप जानते हैं कि शहद के रंग से शहद की शुद्धता पर कोई असर नहीं पड़ता है? मधुमक्खी किस प्रकार के फूल पर जाती है के कारण शहद का रंग विभिन्न हो सकता है। इसलिए शहद का रंग बेरंग होने से लेकर गहरा, सुनहरा तक हो सकता है।

5. फ्लेवर

मधुमक्खी किस प्रकार के फूलों पर जाती है से शहद के फ्लेवर पर असर पड़ता है। अगर यह मल्टी- फ्लोरल हनी है तो स्वाद हल्का फ्लोरल से लेकर ज्यादा फ्रूटी हो सकता है।

अनवेशन मल्टी- फ्लोरल हनी गर्म, ताज़ा खुशबू और मीठे स्वाद के साथ आता है। इसका आफ्टरटेस्ट कड़वा या खट्टा नहीं है।

6. सर्विंग की सलाह

इस मल्टी- फ्लोरल हनी का इस्तेमाल पैनकेक, ग्रीन टी/ मिल्क, स्मूथी/ मिल्कशेक, ओटमील और ग्रेनोला पर डालकर किया जा सकता है।

7. पोषण की जानकारी

100 ग्राम के अनुसार, इस शहद से 290 किलो कैलोरी मिलती है। इसमें 77 ग्राम कार्बोहाईड्रेट है (जिसमें से 76 ग्राम प्राकृतिक शुगर है एडेड नहीं)।

8. उपलब्ध साइज

शहद दो साइज में उपलब्ध हैं – 250 ग्राम और 500 ग्राम।

9. कीमत

250 ग्राम जार की कीमत 250/- रुपए है।

अनवेशन रॉ मल्टी- फ्लोरल हनी रिव्यू

अनवेशन आयुर्वेदिक हनी से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

 

अनवेशन रॉ मल्टी- फ्लोरल हनी प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 250/- रुपए
मात्रा 250 ग्राम
सामग्री 100% प्राकृतिक शहद
शेल्फ लाइफ 6 महीने

 

हमारा अनवेशन शहद का रिव्यू कई तरीके से किया गया था। सबसे पहले ड्राई टेस्टिंग, फिर रंग और स्थिरता की जांच। इसके बाद हमने रॉ हनी टेस्ट किया। इसका स्वाद कैसा है? क्या यह मीठा है? आखिर में, हमने एक चम्मच शहद ग्रीन टी में मिक्स किया और फिर टेस्ट किया।

अनवेशन रॉ हनी डिपर के साथ आते हैं
अनवेशन रॉ हनी डिपर के साथ आते हैं
अनवेशन रॉ मल्टी फ्लोरल हनी गाढ़ा है लेकिन आसानी से फैल जाता है
अनवेशन रॉ मल्टी फ्लोरल हनी गाढ़ा है लेकिन आसानी से फैल जाता है
अनवेशन रॉ मल्टी फ्लोरल हनी साफ है
अनवेशन रॉ मल्टी फ्लोरल हनी साफ है

विशेषताएं

  • यह कैमिकल फ्री वाइल्ड फ्लावर प्रकार का शहद है।
  • यह एंटीऑक्सीडेंट जैसे कि फ्लेवोनोइड्स का अच्छा स्रोत है।
  • इस प्रोडक्ट की क्वालिटी इसलिए अच्छी है क्योंकि यह सीधा फार्म से आता है।
  • मल्टी- फ्लोरल हनी को डीआईवाई फेस पैक में भी मिक्स कर इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • 250 ग्राम और 500 ग्राम का कांच के जार उपलब्ध हैं।
  • इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।

पसंद

  • शहद का रंग सुंदर गहरा सुनहरा है।
  • शहद साफ है।
  • इसकी स्थिरता गाढ़ी है लेकिन आसानी से फैल जाता है।
  • हमें गर्म, ताज़ा स्वाद और खुशबू अच्छी लगी गै।

किसके लिए बेस्ट है

अगर आप शुद्ध शहद की तलाश में हैं तो आप अनवेशन हनी ब्रांड का विचार कर सकते हैं। यह शहद जंगली फूलों से बना है और इसमें एडेड कैमिकल या शुगर नहीं है।

यह अनप्रोसेस्ड हनी पूरी तरह से रॉ और अनफिल्टर है।

FAQs

अनवेशन रॉ मल्टी- फ्लोरल हनी से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या यह सच है कि शहद में मिलावट है और स्थिरता पतली है? (Is it true that this honey is adulterated and the consistency is very thin?)

नहीं, शहद 100% रॉ, शुद्ध और अनप्रोसेस्ड है।

2. क्या इस शहद का इस्तेमाल बालों और चेहरे पर किया जा सकता है? (Can this honey also be applied to hair and face?)

हां, इसका इस्तेमाल बालों और चेहरे पर करना सुरक्षित है। लेकिन इसके बावजूद, पैच टेस्ट की सलाह दी जाती है।

3. क्या यह शहद एफएसएसएआई प्रमाणित है? (Is this honey FSSAI certified?)

हां, यह शहद एफएसएसएआई (FSSAI) प्रमाणित है।

4. क्या इस शहद का सेवन तीन साल से कम उम्र वाले बच्चे कर सकते हैं? (Can this product be consumed by children below 3 years old?)

हां, इसका सेवन बच्चे कर सकते हैं (1 साल से ज्यादा) खांसी के लिए, यह रिफाइंड शुगर की जगह अच्छा ऑप्शन है, डॉक्टर की सलाह के बाद।

आखिर में

अनवेशन हनी साफ है और इसका रंग चमकीला गहरा सुनहरा है। यह रॉ, अनफिल्टर, मल्टी- फ्लोरल शहद है जिसे ग्रीन टी या पैककेक पर डालकर खा सकते हैं।

हमें अनवेशन शहद पसंद आया है। क्या आपने अनवेशन मल्टी- फ्लोरल हनी ट्राई किया है?

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments