दी हनी शॉप रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी रिव्यू - मिश्री (The Honey Shop Raw Organic Forest Honey Review - Mishry)
the honey shop forest raw organic honey

दी हनी शॉप रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी रिव्यू – मिश्री (The Honey Shop Raw Organic Forest Honey Review – Mishry)

मिश्री के द्वारा एम्बर रंग, स्वादिष्ट दी हनी शॉप (The Honey Shop) के फॉरेस्ट हनी की सलाह दी जाती है! यह रॉ, ऑर्गेनिक और नैतिक रूप से हार्वेस्ट किया गया शहद है।

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
4 / 5
4
रंग/ साफ
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

दी हनी शॉप फॉरेस्ट हनी (The Honey Shop’s forest honey) में खट्टा और सौंफ का फ्लेवर है। इसका रंग सुंदर गहरा सुनहरा है - हमें ताज़ा स्वाद, रॉ, और ऑर्गेनिक हनी बेहद पसंद आया है।

हनी शॉप के द्वारा रॉ, नैतिक रूप से हार्वेस्ट किया गया और एंटीबायोटिक्स फ्री शहद है। इनकी रेंज शहद और शहद से बने प्रोडक्ट की है जैसे की साबुन, चाय, स्प्रेड्स और जैली। हमने ऑर्गेनिक एंड रॉ फॉरेस्ट हनी अमेज़न से खरीदा है। दी हनी शॉप रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी रिव्यू में हमने कीमत, पैकेजिंग, रंग, सफाई और फ्लेवर के बारे में विस्तार से बात की है। लेकिन फॉरेस्ट हनी होता क्या है?

किसी के लिए भी शहद खरीदना आसान काम नहीं होता है। स्प्रेड्स और हनी के सेक्शन कई प्रकार के शहद से भरपूर हैं – रॉ, ऑर्गेनिक, अनफिल्टर, वाइल्ड, फॉरेस्ट! हमें पता है कि लेबल असमंजस में डाल सकते हैं। तो आपको क्या खरीदना चाहिए?

इस आर्टिकल की मदद से आप फॉरेस्ट हनी के बारे में जान सकते हैं और यह रेगुलर व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल होने वाले पैक्ड हनी से यह कैसे अलग है।

दी हनी शॉप रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी - पैकेजिंग
दी हनी शॉप रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी - पैकेजिंग

फॉरेस्ट हनी क्या होता है? जिस शहद को जंगल से प्राकृतिक मुधमक्खी के छत्ते से लिया जाता है उसे फॉरेस्ट हनी कहते हैं। मधुमक्खियों का पालन आर्टिफिशियल तरीके नहीं किया जाता है और इन्हें डिब्बे के अंदर भी नहीं रखा जाता है। फॉरेस्ट हनी को औद्योगिक तरीके से पालन की गई मधुमक्खियों से प्राप्त नहीं किया जाता है, बल्कि प्राकृतिक रूप से मधुमक्खिों के छत्ते से जंगल से लिया जाता है।

अब बात ‘ऑर्गेनिक’ शब्द की करते हैं। ऑर्गेनिक का मतलब होता है कि जब मधुमक्खियां प्राकृतिक रूप से फूलों या पौधे से अमृत (nectar) निकालती हैं जो हानिकारक कैमिकल रहित होता है।

‘रॉ’ का मतलब है कि यह व्यावसायिक रूप से उपलब्ध शहद की तरह प्रोसेस्ड नहीं होता है। जब शहद को प्रोस्सेड किया जाता है तब इसमें से एंटीऑक्सीडेंट और जरूर पोषण नष्ट हो जाते हैं। रॉ हनी को सिर्फ फिल्टर किया जाता है जिससे मधुमक्खी के हिस्से और सॉलिड निकाले जा सके। यह बिना हीटिंग से किया जाता है।

आइए अब दी हनी शॉप ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी के बारे विस्तार से चर्चा करते हैं।

1. पैकेजिंग

दी हनी शॉप ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी कांच की बोतल में आता है। इस पर सुंदर दबा हुआ फ़िरोज़ा रंग का लेबल है।

2. उपलब्ध साइज

दी हनी शॉप ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी दो साइज में उपलब्ध हैं – 

  • 320 ग्राम
  • 700 ग्राम

3. प्रकार

हनी शॉप के कई प्रकार के शहद उपलब्ध हैं – 

  • सनफ्लावर हनी
  • फॉरेस्ट हनी
  • कॉटन हनी
  • नीलगिरी शहद (Eucalyptus Honey)
  • अजवाइन हनी
  • बबूल शहद (Acacia Honey)
  • वाइल्ड बैरी हनी

हमने फॉरेस्ट हनी की 700 ग्राम बोतल खरीदी है जो रॉ और ऑर्गेनिक है। 

जिस खूबी ने हमारा ध्यान केंद्रित किया है वो दी गई मधुमक्खियों के बारे में जानकारी है। इस शहद को भारत के घने जंगलों से प्राकृतिक जंगली मधुमक्खिों (apis dorsata) के छत्ते से लिया गया है। एपिस डोरसाटा मधुमक्खियां व्यावसायिक शहद के लिए इस्तेमाल की गई मधुमक्खिों से बड़ी होती हैं।

ब्रांड ने यह भी बताया है कि शहद इकट्ठा करते समय किसी भी मधुमक्खी को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। उनके आदिवासी शहद वनवासियों को ट्रेनिंग दी जाती है कि वह मधुमक्खियों को नुकसान न पहुंचाएं और स्वच्छता से शहद एकत्र करें। 

4. रंग, सफाई और स्थिरता

शहद के रंग से शहद की शुद्धता पर कोई असर नहीं पड़ता है। शहद का रंग कई तरह का हो सकता है जैसे कि बहुत गहरे रंग से लेकर बहुत हल्का और साफ या फिर बेरंग भी हो सकता है। शहद का रंग पौधों और फूलों पर भी निर्भर करता है और साथ ही किस मौसम में शहद निकाला जा रहा है पर भी निर्भर करता है।

हनी शॉप के फॉरेस्ट हनी का रंग गहरा सुनहरा, गहरा एम्बर है। यह साफ था और हमें शहद में कुछ भी तैरता हुआ नज़र नहीं आ रहा था। रेगुलर व्यावसायिक प्रोसेस्ड हनी के मुकाबले इस शहद की स्थिरता गाढ़ी थी।

5. फ्लेवर

कुछ लोग शहद को सिर्फ एक आसान शब्द में बता सकते हैं – मीठा। लेकिन आपको बता दें कि शहद का फ्लेवर अलग- अलग हो सकता है। कुछ शहद का फ्लेवर खट्टा या फूलों की तरह हो सकता है वहीं कुछ की खुशबू वुडी हो सकती है। वहीं कुछ का स्वाद औद्योगिक, सिंथेटिक और एडेड रिफाइंड शुगर या गुड़ से भरपूर हो सकता है। 

इस शहद का स्वाद बहुत ताज़ा है। यह चीनी की तरह मीठा नहीं है लेकिन इसमें हल्का खट्टा फ्लेवर है जो हमें अच्छा लगा है। हम में से कुछ लोगों को हल्की और ताज़ी सौंफ जैसा फ्लेवर भी मिल रहा था।

6. आफ्टर टेस्ट

यह जरूरी नहीं है कि शहद का स्वाद मीठा ही होना चाहिए। कुछ शहद का आफ्टर टेस्ट खट्टा या कड़वा भी हो सकता है।

हनी शॉप फॉरेस्ट हनी का स्वाद बिल्कुल भी खराब नहीं है। इसका स्वाद ताज़ा और आनंदमय खुशबू वाला है।

7. कीमत

हनी शॉप के फॉरेस्ट हनी की 700 ग्राम बोतल की कीमत 750/- रुपए है। इनकी बेवसाइट पर लिखा है कि ‘शहद का मूल्य उन फूलों पर निर्भर करता है जिनसे मधुमक्खियां अपना अमृत एकत्र करती हैं’।

8. शेल्फ लाइफ

इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 18 महीने की है। इसे फ्रिज में रखने की सलाह नहीं दी जाती है। 

9. पोषण की जानकारी

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार – 

इस शहद से 320 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है। इसमें एडेड शुगर नहीं है। यह प्रोटीन और फैट का स्रोत नहीं है।

100 ग्राम के अनुसार इसमें 17 एमजी सोडियम, 138 एमजी पोटेशियम, 13 एमजी कैल्शियम, 1.5 एमजी आयरन और 5 एमजी फॉस्फरस है।

दी हनी शॉप रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी रिव्यू

दी हनी शॉप – फॉरेस्ट हनी प्रोडक्ट की जानकारी
उपलब्ध साइज
  • 320 ग्राम
  • 700 ग्राम
कीमत
  • 345/- रुपए (320 ग्राम)
  • 750/- रुपए (700 ग्राम)
शेल्फ लाइफ 18 महीने
उपलब्धता ऑनलाइन

हमने दी हनी शॉप फॉरेस्ट हनी का टेस्ट कई हफ्तों तक टेस्ट किचन में गर्म पानी और ग्रीन टी में किया है। हमने इसका इस्तेमाल गर्म टोस्ट, फ्रेंच टोस्ट स्लाइस और छोटे साइज के पैनकेक पर किया है। 

पूरे टेस्टिंग सेशन में हमने शहद के ताज़ापन की सराहना की है। इसके साथ ही शहद का सुंदर रंग, गाढ़ी और चमकदार स्थिरता दिलचस्प है।

नोट – शहद का क्रिस्टलीकरण (crystallisation) एक प्राकृतिक प्रोसेस है जो ग्लूकोज और फ्रुक्टोज के अनुपात पर निर्भर करता है। दी हनी शॉप से मिली शहद इनके गर्मियों के फॉरेस्ट हनी कलेक्शन में से है जो क्रिस्टलीकरण नहीं होता है। 

शहद का क्रिस्टलीकरण के बारे में अधिक जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

दी हनी शॉप रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी - सामग्री
दी हनी शॉप रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी - सामग्री
दी हनी शॉप रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी की स्थिरता
दी हनी शॉप रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी की स्थिरता
दी हनी शॉप रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी
दी हनी शॉप रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी
दी हनी शॉप रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी ग्रीन टी के साथ
दी हनी शॉप रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी ग्रीन टी के साथ

विशषताएं

  • दी हनी शॉप फॉरेस्ट हनी की 700 ग्राम बोतल की कीमत 750/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 18 महीने।
  • यह शहद अमेज़न और इनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • शहद रॉ और ऑर्गेनिक है।
  • एपिस डोरसाटा नाम की मधुमक्खियों के छत्ते से शहद इकट्ठा किया गया है। एपिस मेलिफेरा के मुकाबले यह तीन गुना बड़ी होती हैं जिनका इस्तेमाल आमतौर पर वाणिज्यिक मधुमक्खी पालन (commercial beekeeping) के लिए किया जाता है।

अच्छी बातें

  • हमें शहद का गहरा सुनहरा, एम्बर रंग अच्छा लगा है।
  • शहद का स्वाद ताज़ा, गंभीर और अच्छा है।
  • हल्की खट्टी और सौंफ का मुलामय फ्लेवर अच्छा लगा है।
  • निराशाजनक स्वाद नहीं है।
  • व्यावसायिक रूप से बनाए गए शहद की स्थिरता के मुकाबले गाढ़ा है।
  • शहद इकट्ठा करते समय मधुमक्खियों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।

किसके लिए बेस्ट है

यह प्रोडक्ट उन सभी लोगों के लिए बेस्ट है जो ऑर्गेनिक, रॉ, फॉरेस्ट हनी रोजाना ग्रीन टी या नींबू पानी में इस्तेमाल करने के लिए ढूंढ रहे हैं। अगर आप रिफाइंड शुगर की जगह शहद इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह लाजवाब प्रोडक्ट है।

FAQs

1. क्या रॉ ऑर्गेनिक फॉरेस्ट हनी 100% शुद्ध है? (Is this raw organic forest honey 100% pure?)

शहद की शुद्धता इसकी सूरत और स्वाद पर निर्भर नहीं करती है। शहद की शुद्धता का पता लगाने के लिए कई टेस्ट किए जाते हैं जैसे कि एडेड शुगर, एचएमएफ, नमी की मात्रा, एंटीबायोटिक टेस्ट आदि। एफएसएसएआई ने प्रमाणित सीमा जारी की हैं जिसका पालन हर ब्रांड का करना अनिवार्य है।

2. फॉरेस्ट हनी की खासियत क्या है? (What’s the specialty of this forest honey?)

हनी शॉप के फॉरेस्ट हनी की कई खासियत हैं – 

  • यह रॉ है जिसका मतलब है कि यह प्रोसेस्ड नहीं है। ज्यादा प्रोसेस्ड किए गए शहद में जरूरी पोषण नष्ट हो जाते हैं।
  • शहद ऑर्गेनिक है।
  • प्रशिक्षित आदिवासी वनवासी के द्वारा जंगल से प्राकृतिक छत्तों से शहद इकट्ठा किया जाता है।
  • नैतिक रूप से शहद निकाला जाता है जिसमें मधुमक्खियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया जाता है।
  •  ब्रांड ने ऑनलाइन पर इस बात को भी साफ तौर से कहा है कि टेस्टिंग के दौरान इनके शहद में पराग (pollen) की मात्रा ज्यादा है। पराग की मात्रा ज्यादा होने से शहद की मेडिकल वैल्यू बढ़ जाती है।

3. रॉ हनी और फॉरेस्ट हनी में क्या अंतर है? (What is the difference between raw honey and forest honey?)

रॉ हनी का मतलब है कि शहद को प्रोसेस्ड या पाश्चुरीकृत (pasteurized) नहीं किया गया है। इससे शहद के स्रोत के बारे में नहीं पता चलता है। वहीं फॉरेस्ट हनी से शहद के स्रोत और हार्वेस्ट होने का पता चलता है। फॉरेस्ट हनी का मतलब है कि शहद बनाने के लिए मधुमक्खियों के लिए आर्टिफिशियल छत्ते नहीं बनाए गए हैं लेकिन जंगल में मौजूद छत्तों से शहद लिया गया है।

4. इस शहद की शेल्फ लाइफ क्या है? (What is the shelf life of this honey?)

हनी शॉप के फॉरेस्ट हनी की शेल्फ लाइफ उत्पादन की तारीख से 18 महीने की है।

5. अगर शहद कभी एक्सपायर नहीं होता तो एक्सपायरी डेट क्यों होती है? (If Honey never expires, why is there an expiry date on it?)

शहद कभी एक्सपायर नहीं होता है, यह बात सच है। लेकिन एफएसएसएआई के दिशानिर्देशों के अनुसार हर फूड प्रोडक्ट पर एक्सपायरी तारीख का होना आवश्यक है। इसलिए ब्रांड को लेबल पर इसकी जानकारी देनी जरूरी है। हालांकि सही तरीके से शहद स्टोर करने पर इसका इस्तेमाल लंबे समय के लिए किया जा सकता है।

आखिर में

हनी शॉप फॉरेस्ट हनी रॉ और ऑर्गेनिक है। जंगल में प्राकृतिक रूप से मौजूद और नैतिक तरीके से शहद निकाला जाता है और इस प्रोसेस में मधुमक्खियों को नुकसान नहीं पहुंचाया जाता है।

हमें ताज़ा स्वाद वाला शहद जिसमें खट्टा और सौंफ का फ्लेवर है, अच्छा लगा है। गाढ़ा और एम्बर रंग वाले शहद का उपयोग ग्रीन टी, वेफल्स, ड्रेसिंग और मेरिनेड करने के लिए किया जा सकता है।

क्या आपने हनी शॉप का फॉरेस्ट हनी ट्राई किया है? अगर हां, तो हमें कमेंट में जरूर बताएं कि आपका अनुभव कैसा था।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime