अमूल पंचामृत रिव्यू
Amul Panchamrit

अमूल पंचामृत रिव्यू

अमूल पंचामृत (Amul Panchamrit) एक नया प्रोडक्ट है जिसे स्वच्छ तरीके से प्रसाद के रूप में बांट सकते हैं।

मिश्री रेटिंग

नयापन
5 / 5
5
फ्लेवर
5 / 5
5
5
SUPERB!

Summary

अमूल पंचामृत में अच्छा मीठी दही जैसा फ्लेवर है। इसे खाने के बाद का स्वाद खट्टा नहीं है। छोटी और सुविधाजनक पैकेजिंग के कारण पंचामृत पूजा के बाद देना आसान होने के साथ- साथ स्वच्छ भी है। अमूल की तरफ से यह एक दिलचस्प प्रोडक्ट है।

अमूल ने कई प्रोडक्ट लांच किए हैं जैसे कि हल्दी दूध, रबड़ी, चॉकलेट, फ्रोजन फूड आदि। इसके साथ ही एक और नया प्रोडक्ट है – अमूल पंचामृत। आमतौर पर पंचामृत में पांच सामग्री होती है- गाय का दूध, घी, दही, शहद और चीनी। इसका उपयोग हिंदू धार्मिक पूजा में किया जाता है। पूजा के बाद, पंचामृत प्रसाद के रूप में भक्तों को बांटा जाता है।

आमतौर पर प्रसाद हाथ में दिया जाता है लेकिन इस समय को देखते हुए पेक्ड पंचामृत स्वच्छ तरीके से प्रसाद के रूप में दे सकते हैं।

अमूल पंचामृत से जुड़ी अधिक जानकारी आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं।

क्विक रिव्यू

Amul-panchamrit

अमूल पंचामृत पांच सामग्री से बनाया गया है और सेहतमंद तरीके से पैक किया गया है।

अमूल पंचामृत की कीमत – 250/- रूपए- 100 बॉक्स*

मात्रा – 10 एमएल (बॉक्स)

*कीमत रिव्यू के समय

*पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार

  • शेल्फ लाइफ- 120 दिन
  • 100 ग्राम- 123 किलो कैलोरी एनर्जी
  • एक कप- 10 एमएल

गाय का दूध, दही, शहद, चीनी और शहद। इसमें स्टेबलाइज़र भी है।

अमूल पंचामृत रिव्यू

कीमत और पैकेजिंग – अमूल पंचामृत बड़े पीले रंग के गत्ते के बॉक्स में आता है। इस बॉक्स में 100 अलग-अलग पैक किए गए पंचामृत के कप हैं। यह सील है और आसानी से कवर खींचकर खोला जा सकता है। 100 अमूल पंचामृत बॉक्स की कीमत 250/- रूपए है।

अमूल पंचामृत - कीमत और पैकेजिंग
अमूल पंचामृत - कीमत और पैकेजिंग

स्वाद और टैक्शर – पंचामृत के स्वाद का उल्लेख कैसे किया जा सकता है? घर में बनाए गए पंचामृत का स्वाद दही के कारण खट्टा हो सकता है। लेकिन अमूल पंचामृत का स्वाद मीठी दही की तरह है और बाद में इसका स्वाद खट्टा नहीं आता है। इसमें घी का स्वाद और खुशबू बहुत ज्यादा नहीं है। यह मुलायम है। घर में बनाए गए पंचामृत में गांठ हो सकती है लेकिन यहां ऐसा नहीं है।

इसका रंग सफेद जैसा है घर में बनाया जाता है या मंदिर में मिलता है। इसकी स्थिरता ज्यादा पतली या गाढ़ी नहीं है, बिल्कुल सही है।

अमूल पंचामृत रिव्यू
अमूल पंचामृत रिव्यू

इसका उपयोग कहां किया जा सकता है? जैसा कि हमने पहले भी बताया गया है कि पंचामृत का उपयोग प्रसाद के रूप में किया जाता है जिसे पूजा के बाद हाथ में दिया जाता है। हाथ में लेने से हाथ थोड़े चिपचिपे हो जाते हैं। अमूल पंचामृत की मदद से प्रसाद आसानी से और स्वच्छ तरीके से दिया जा सकता है। अगर आपको पूजा के बाद घर में या मंदिर में ज्यादा लोगों को प्रसाद बांटना है तो यह एक अच्छा प्रोडक्ट है। अमूल पंचामृत स्वच्छ और सुविधाजनक प्रोडक्ट है।

FAQs

अमूल पंचामृत से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1.अमूल पंचामृत क्या है?

अमूल पंचामृत पेक्ड पंचामृत है जो स्वच्छ होने के साथ- साथ सुविधाजनक तरीके से बांट सकते हैं।

2.पंचामृत किस चीज से बनता है?

पंचामृत में पंचा का मतलब ‘पांच’ है। पंचामृत पांच सामग्री से बनता है – गाय का दूध, घी, दही, शहद और चीनी।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments