अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स (Amul Happy Treats Veggie Stix: A Comprehensive Review)
amul-happy-treats-veggie-stix-review

अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स (Amul Happy Treats Veggie Stix: A Comprehensive Review)

अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स (Amul Happy Treats Veggie Stix) एक ऐसा स्नैक है जिसे आप नज़अंदाज भी कर देंगे तो आपको कोई अफसोस नहीं होगा। जानने के लिए पढ़ें क्यों!

मिश्री रेटिंग

स्वाद
2 / 5
2
क्रंच
2 / 5
2
हमारा अनुभव
2 / 5
2
2

Summary

अमूल वेजी स्टिक (Amul Veggie Stix) ने हमारे रिव्यू में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। अधिकतर वेजी स्टिक्स फ्राई करते समय टूट गए थे और इनके अंदर बहुत ज्यादा तेल चला गया था जिस वजह यह स्वादिष्ट नहीं लग रहे थे।

किसे ऐसा खाना नहीं पसंद है जो तुरंत बन जाए? हाल ही के कुछ समय में इंस्टेंट और रेडी-टू-कुक फूड की डिमांड बढ़ गई है। चाहे घर में अचानक से मेहमान आ जाएं या फिर बच्चे का जन्मदिन हो, यह आपके स्नैक मैन्यू में नया ट्विस्ट ला सकते हैं।

हमने अमूल के कई फ्रोजन फूड का रिव्यू किया है और इनमें से कुछ हमने अपनी ग्रोसरी लिस्ट मे भी शामिल किए हैं। इस बार रिव्यू के लिए अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स को चुना है। अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स रिव्यू में क्या है इनकी रेटिंग, यहां से जानें।

अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स से जुड़ी जरूरी बातें

यहां से आप अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स की कीमत, पैकेजिंग, सामग्री, टैक्शर, फ्लेवर आदि से जुड़ी जानकारी विस्तार से प्राप्त कर सकते हैं। 

1. कीमत और पैकेजिंग

अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स सफे़द और नीले रंग के पाउच में आता है। पैक की मात्रा 425 ग्राम है और इसमें 12 वेजी स्टिक्स हैं।

2. सामग्री

यहां उपयोग की जाने वाली सामग्री हैं – आलू 53%, सब्जियां 18% (मटर, गाजर, स्वीटकॉर्न), ब्रेड क्रम्ब्स (गेहूं का आटा, खमीर, नमक, चीनी, संरक्षक, अम्लता नियामक), खाद्य वेजिटेबल ऑयल (रिफाइंड ताड़ का तेल), बैटर (गेहूं का आटा, स्टार्च, मक्के का आटा, नमक), चावल फ्लेक्स, मकई का आटा, नमक, लाल मिर्च फ्लेक्स, निर्जलित सफेद प्याज पाउडर, निर्जलित लहसुन पाउडर, अजमोद के पत्ते।

3. बनाने का तरीका

पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार वेजी स्टिक्स दो तरीके से बना सकते हैं – डीप फ्राई या बेक (एयर फ्राई)।

डीप फ्राई- डीप फ्राई के लिए 175 डिग्री पर तेल गर्म करें। फ्रोजन स्टिक्स तुरंत फ्रीजर से निकालें और सीधा गर्म तेल में डालें। जितनी जरूरत है उतनी स्टिक्स डालें और बाकी फ्रीजर में रख दें। हल्का सुनहरा रंग होने तक 3 मिनट के लिए डीप फ्राई करें।

बेक (एयर फ्राई) – बेकिंग के लिए, 200 डिग्री पर एयर फ्रायर डीप फ्राई करें। 4 वेजी स्टिक्स लें और 12-15 मिनट के लिए हल्का सुनहरा होने तक बेक करें। बीच- बीच शेक करें। अगर मात्रा कम है तो कुकिंग समय कम करें।

इस प्रोडक्ट को माइक्रोवेव में नहीं पका सकते हैं।

4. देखने में

पैक खोलने पर हमने देखा कि स्टिक्स बर्फ से चिपकी हुई थीं और एक दूसरे से भी चिपकी हुई थी। हमने स्टिक्स के कुछ टूटे हुए टुकड़े भी देखे थे। इनका आकार बेलनाकार आकार (cylindrical shape) और मोटा था। हम लगभग 4-5 सही स्टिक्स प्राप्त करने में सक्षम थे।

5. स्वाद

हमें फ्रोजन फूड की सुविधा बेहद अच्छी लगती है। लेकिन यह स्वादिष्ट भी होने चाहिए। कुकिंग प्रोसेस के दौरान अमूल वेजी स्टिक्स ने बहुत तेल पी लिया था। जिससे पूरा अनुभव खराब हो गया था।

नमक की मात्रा सही थी लेकिन यह बिल्कुल भी मसालेदार नहीं थे। इसके साथ ही सब्जियां जैसे कि मक्का, मटर से मिलने वाले ताज़ापन की कमी लग रही थी। पकाने के बाद यह फूले नहीं  थे और इनका स्वाद ताज़ा भी नहीं था।

6. टैक्शर और रंग

अमूल वेजी स्टिक्स बनाने के लिए हमने डीप फ्राई तरीका अपनाया था। पैक में सिर्फ 5-6 पीस ही साबुत थे जिस वजह से हमने सिर्फ एक बैच स्नैक का फ्राई किया था।

डीप फ्राई किए गए कुछ स्टिक्स बाहर से क्रिस्पी थे लेकिन बराबर रूप से पके नहीं थे। कुछ पीस टूट गए थे जिसके बाद इनके अंदर तेल चला गया था।

वेजी स्टिक्स में बार ब्रेड के टुकड़ों की कोटिंग थी और साथ सब्जियां भी थी जैसे कि गाजर, कॉर्न, मटर, आलू। लेकिन पकाते समय इन सभी ने तेल पी लिया था जिस वजह से अनुभव खराब हो गया था।

7. पोषण की जानकारी

अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स के 100 ग्राम के अनुसार पोषण की जानकारी कुछ इस प्रकार है :

168 किलो कैलोरी, 12.8 ग्राम प्रोटीन, 8.2 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 9.3 ग्राम कुल फैट।

अमूल वेजी स्टिक्स रिव्यू

अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।

 

जरूरी बातें अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स
कीमत 95/- रुपए
सामग्री (पहली पांच) आलू ५३%, सब्जियां १८% (मटर, गाजर, स्वीटकॉर्न), ब्रेड क्रम्ब्स, खाद्य वेजिटेबल ऑयल।
मात्रा 425 ग्राम
शेल्फ लाइफ 18 महीने, -18 डिग्री या इससे कम तापमान रखने पर।

 

अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स ते 425 ग्राम पैक की कीमत 95/- रुपए है। इसमें लगभग 12 पीस आते हैं।

इन्हें पकाने के लिए हमने कढ़ाई में रिफाइंड तेल में डीप फ्राई किया। हमने सीधा पैक फ्रीजर से निकालकर गर्म तेल में डीप फ्राई किया। डीप फ्राई करते समय कुछ वेजी स्टिक्स टूट गई थी, कुछ बिखर गई थी और निर्धारित समय पर फ्राई नहीं हुई थी।

अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स रिव्यू में कई सारे टूटे और फूटी पीस थे। जिस वजह से इन्होंने बहुत सारा तेल पी लिया था और हमें अच्छा अनुभव नहीं मिला था।

अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स - पैकेजिंग
अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स - पैकेजिंग
अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स - पैक से निकाले हुए
अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स - पैक से निकाले हुए
अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स - डीप फ्राई करते समय
अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स - डीप फ्राई करते समय
अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स मिंट और मेयो के साथ ट्राई करते समय
अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स मिंट और मेयो के साथ ट्राई करते समय
अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स - फाइनल रिजल्ट
अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स - फाइनल रिजल्ट
अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स रिव्यू
अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स रिव्यू

विशेषताएं

  • अमूल वेजी स्टिक्स के इस 425 ग्राम पैक की कीमत 95/- रुपए है।
  • शेल्फ लाइफ – 18 महीने, -18 डिग्री या इससे कम तापमान रखने पर है।
  • तलने से पहले वेजी स्टिक्स को पिघलाने की जरूरत नहीं है।
  • आप इन्हें डीप फ्राई या बेक भी कर सकते हैं।
  • इन्हें फ्रीजर में स्टोर करें।

हमें क्या पसंद आया

  • नमक की मात्रा पर्याप्त थी।
  • बाहर का कवर मीडियम क्रंची था।

हमें क्या पसंद नहीं आया

  • यह वेजी स्टिक्स तलते समय बहुत सारा तेल सोख लेती है।.
  • इनमें से कई टूट कर छोटे टुकड़े बन गए थे।
  • यह असमान रूप से पके और ब्राउन हुए थे।
  • सब्जियां बहुत अधिक निर्जलित थीं और इनमें ताजगी की कमी थी।

FAQs

अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. क्या इस प्रोडक्ट को माइक्रोवेव में पका सकते हैं? (Is this product suitable for microwave cooking?)

नहीं। अमूल हैप्पी ट्रीट्स को माइक्रोवेव में नहीं पकाया जा सकता है। इन्हें डीप फ्राई या एयर फ्रायर में बेक किया जा सकता है।

2. प्रोडक्ट को कैसे स्टोर करें? (What is the ideal storage condition of this product?)

इस प्रोडक्ट को स्टोर करने का पर्याप्त तापमान -18 डिग्री या उससे कम है।

3. पैक खोलने के बाद कितने समय के लिए इसे स्टोर किया जा सकता है? (How long can I keep it for consumption after opening the seal?)

पैक खोलने के बाद इस प्रोडक्ट को 18 महीने तक स्टोर किया जा सकता है।

4. वेजी स्टिक्स के साथ बेस्ट साइड डिश क्या है? (What are the best side dishes suitable with amul veggie stix?)

अमूल वेजी स्टिक्स के साथ टोमेटो कैचप, हरी चटनी, मेयो, ग्रीन चिली सॉस या टोमेटो चिली सॉस खा सकते हैं।

5. क्या यह प्रोडक्ट पूरी तरह से शाकाहारी है? (Is this product completely vegetarian?)

हां, यह प्रोडक्ट पूरी तरह से शाकाहारी है।

आखिर में

तेल में भीगे हुए स्नैक से लेकर सब्जियों में ताज़ापन की कमी तक, इस फ्रोजन स्नैक के साथ बहुत कुछ गलत था।

हम आशा करते हैं कि हमारा अमूल हैप्पी ट्रीट्स वेजी स्टिक्स रिव्यू आपके काम आएगा और आपको खरीदारी में सही फैसला लेने में मदद करेगा। क्या आपने यह प्रोडक्ट ट्राई किया है? अगर हां, तो हमें कमेंट में जरूर बताएं कि आपका अनुभव कैसा था? अगर आपको यह रिव्यू पसंद आया है तो रिव्यू लाइक जरूर करें।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments