अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स रिव्यू
अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स (Amul Cheese Onion Pockets) स्वादिष्ट चीज़ी स्नैक्स हैं!
मिश्री रेटिंग
SUPERB!
Summary
अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स (Amul Cheese Onion Pockets) बाहर से क्रिस्प और अंदर से चीज़ी है। यह फ्रोजन फूड्स जल्दी बन जाते हैं और फ्रीजर से तुरंत निकालकर बनाएं।
घर में फ्रोजन फूड शानदार और लाजवाब बनने के लिए तीन खासियत होनी चाहिए – जल्दी बन जाए, सुविधाजनक और स्वादिष्ट है। अमूल हैपी ट्रीट्स, अमूल की नई ब्रांड है जिसके कई सारे शाकाहारी फ्रोजन फूड उपलब्ध हैं। पिछले कुछ समय में हमने इस ब्रांड के कई फ्रोजन फूड रिव्यू किए हैं जैसे कि मसाला पनीर नगेट्स, दही टिक्की, फ्रेंच फ्राइज आदि।
इस बार हमने अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स का रिव्यू किया है। रिव्यू के दौरान हमने फ्लेवर, चीज़ फिलिंग की मात्रा और क्रिस्पीनेस जैसी बातों पर ध्यान दिया है। क्या यह सिर्फ सुविधाजनक हैं या फिर स्वादिष्ट भी हैं? अधिक जानकारी के लिए आप अमूल हैपी ट्रीट्स – चीज़ अनियन पॉकेट्स रिव्यू पढ़ सकते हैं।
यहां से आप अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स की कीमत, पैकेजिंग, सामग्री लिस्ट, पकाने का तरीका, पोषण लेबल से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां से आप फ्रोजन फूड के फ्लेवर और चीज़ की मात्रा के बारे में भी जान सकते हैं। आइए पता लगाते हैं।
1. कीमत और पैकेजिंग
अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स सफेद रंग के पाउच पैक में आते हैं। इसे दोबारा बंद नहीं किया जा सकता है।
360 ग्राम (320 ग्राम + 40 ग्राम) अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स की कीमत 135/- रुपए है। पैक के अंदर 40 ग्राम हरी चटनी पाउच में आती है।
पैक में लगभग चीज़ और अनियन फिलिंग के 16 पीस हैं।
2. सामग्री
अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स अमूल प्रोडक्ट के उपयोग से बनाए गए हैं।
अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स की सामग्री लिस्ट कुछ इस प्रकार है – प्रोसेस्ड चीज़ (27%), नमक, मैदा, ताड़ का तेल (palm oil), प्याज (5.7%), कॉर्न ऑयल, हरी शिमला मिर्च, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, वीट फाइबर, काली मिर्च, पानी।
चटनी की सामग्री – धनिया पत्ता, पुदीना, हरी मिर्च, कॉर्न ऑयल, नमक, जीरा।
3. बनाने का तरीका
पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स को सिर्फ एक तरीके से बनाया जा सकता है – डीप फ्राई। हमने अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स तुरंत फ्रीजर से निकालकर डीप फ्राई किए। इन्हें पहले से फ्रीजर से निकालकर रखने की जरूरत नहीं है। डीप फ्राई करने के लिए रेगुलर वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल किया गया।
यह फ्रोजन फूड जल्दी बन गए थे और करीब 3-4 मिनट में बाहर से गोलडन ब्राउन हो गए थे। इतने समय में चीज़ अच्छे से पिघल गया था और बाहर से फ्रोजन फूड अच्छे से पक गया था।


4. क्रिस्पीनेस
अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स क्रिस्पी हैं! डीप फ्राई करने के बाद अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स बाहर से गोलडन ब्राउन और क्रिस्पी हो गए थे। फ्रोजन फूड के किनारे भी बहुत क्रिस्पी हो गए थे।
5. स्वाद
अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीज़ी होने के साथ प्याज का स्वाद आ रहा था। बाहर नमक का स्वाद और अंदर चीज़ के स्वाद के कारण यह फ्रोजन फूड और भी स्वादिष्ट लग रहा था।
अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स में मिर्च की मात्रा सही है। यह ज्यादा मसालेदार नहीं हैं लेकिन इनमें हरी मिर्च के छोटे- छोटे टुकड़े हैं। हरी मिर्च और धनिया पत्ता से नमकीन स्नैक्स में हल्का ताज़ापन लाने में मदद मिली।
हमें अच्छा लगा कि सभी पॉकेट्स में एक जैसी मात्रा में फिलिंग थी। कोई भी खाली नहीं था या फिर कम फिलिंग नहीं थी।
6. बेस्ट जोड़ी
अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स के साथ कई चीजों की जोड़ी बन सकती है जैसे कि केचप, मेयो, हॉट सॉस, शेज़वान चटनी या सरसों की सॉस। इन्हें आप पैक में आई गई चटनी के साथ भी खा सकते हैं लेकिन हमें लगता है कि अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स और हरी चटनी जोड़ी सही नहीं थी।


7. पोषण
100 ग्राम अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स में 258 किलो कैलोरी एनर्जी है। चटनी में 89 किलो कैलोरी है।
8. शेल्फ लाइफ
अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स की शेल्फ लाइफ 12 महीने की है। अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स को फ्रीजर में स्टोर करें।
अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स | प्रोडकीट की जानकारी |
कीमत | 135/- रुपए |
मात्रा | 320 ग्राम + 40 ग्राम चटनी |
एनर्जी (100 ग्राम के अनुसार) | 258 किलो कैलोरी |
शेल्फ लाइफ | 12 महीने |
मुख्य सामग्री | प्रोसेस्ड चीज़ (27%), नमक, मैदा, ताड़ का तेल (palm oil), प्याज (5.7%), कॉर्न ऑयल, हरी शिमला मिर्च, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, वीट फाइबर, काली मिर्च, पानी।
चटनी की सामग्री – धनिया पत्ता, पुदीना, हरी मिर्च, कॉर्न ऑयल, नमक, जीरा। |
अमूल हैपी ट्रीट्स चीज़ अनियन पॉकेट्स रिव्यू
अमूल हैपी ट्रीट्स चीज़ अनियन पॉकेट्स रिव्यू के दौरान हमने देखा कि स्नैक्स अच्छे से पक गए थे। इन्हें फ्रीजन से तुरंत निकालकर डीप फ्राई कर सकते हैं। फ्रोजन फूड को फ्रीजर से पहले से निकालकर रखने की जरूरत नहीं है। लेकिन चटनी खाने से पहले फ्रीजर से बाहर कुछ देर के लिए निकालकर रख सकते हैं।
चीज़ी फिलिंग में प्याज के टुकड़े, हरी मिर्च और धनिया के पत्ते स्वादिष्ट लगते हैं और बाहर से पॉकेट्स क्रिस्पी हैं।
इनकी अच्छी बात यह है कि सभी पॉकेट्स का आकार एक जैसा है। फ्रोजन फूड देखने में कैसे हैं यह फ्रोजन फूड खाने के अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। खासतौर पर तब जब घर में मेहमान आते हैं।


खूबियां
- अमूल हैपी ट्रीट्स चीज़ के 360 ग्राम पैक की कीमत 135/- रुपए है। (320 पॉकेट्स + 40 ग्राम चटनी)
- इस प्रोडक्ट की शेल्फ लाइफ 12 महीने की है।
- इसे अमूल प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बनाया गया है।
- फ्रीजर में स्टोर करें।
- एलर्जी का जानकारी – इसमें वीट ग्लूटेन और मिल्क प्रोडक्ट हैं।
अच्छी बातें
- पॉकेट्स बाहर से क्रिस्पी हैं।
- अमूल हैपी ट्रीट्स चीज़ अनियन पॉकेट्स एक जैसे पके थे और कच्चे नहीं थे।
- सभी स्नैक्स का आकार एक जैसा था और पॉकेट्स टूटे हुए नहीं थे।
- चीज़ अंदर अच्छे से पिघल जाता है और मुंह चीज़ से भर जाता है।
- मसाले बैलेंस है।
बुरी बात
- पैक के साथ दी गई हरी चटनी और पॉकेट्स की जोड़ी अच्छी नहीं है और साथ ही चटनी ताज़ा नहीं लगती है।
किसके लिए बेस्ट है?
यह प्रोडक्ट उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें चीज़ फ्रोजन फूड पसंद हैं। मसाले का लेवल कम है और अधिकतर लोग यह स्नैक्स खा सकते हैं।


FAQs
1. अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स में कितने पीस आते हैं? (How many pieces are there in a pack of Amul Cheese Onion Pockets?)
अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स के 320 ग्राम में लगभग 16 पीस आते हैं।
2. अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स की शेल्फ लाइफ कितनी है? (What is the shelf life of Amul Cheese Onion Pockets?)
अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स की शेल्फ लाइफ 12 महीने की है।
3. क्या अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स मसालेदार हैं? (Are the Amul Happy Trets Cheese And Onions Pockets spicy?)
इनमें कुछ हरी मिर्च के टुकड़े हैं। इसके अलावा यह मसालेदार नहीं हैं।
4. क्या अमूल चीज़ अनियन को एयर फ्राई कर सकते हैं? (Can we air fry the Amul Onion Cheese Pockets?)
पैक पर दी गई जानकारी के अनुसार अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स को डीप फ्राई कर सकते हैं। इसके अलावा पैक पर किसी और तरीके से इन्हें पकाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
आखिर में
अमूल चीज़ अनियन पॉकेट्स बाहर से क्रिस्पी हैं जो हमें पसंद आया है। पॉकेट्स के अंदर पिघला हुआ चीज़ और प्याज के छोटे- छोटे टुकड़े एक साथ आकर स्वादिष्ट पार्टी स्नैक्स बनाते हैं।
अमूल ब्रांड के कई प्रोडक्ट हैं जो लोगों के द्वारा बेहद पसंद किए जाते हैं जैसे कि मक्खन, कुकीज़, बेवरेज, चीज़, सॉस, दूध, बटर, चॉकलेट, डेजर्ट आदि। आपका फेवरेट अमूल प्रोडक्ट कौन- सा है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
चीज़ी स्नैक्स से जुड़े अधिक रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।