अमूल चॉकलेट कुकीज़ रिव्यू (Amul Chocolate Cookies Review)
Amul Chocolate Cookies

अमूल चॉकलेट कुकीज़ रिव्यू (Amul Chocolate Cookies Review)

अमूल चॉकलेट कुकीज़ (Amul Chocolate Cookies) को अमूल बटर और अमूल चॉकलेट से बनाया गया है। इन कुकीज़ में अच्छी बाइट है और यह विभिन्न फ्लेवर में उपलब्ध हैं।

मिश्री रेटिंग

फ्लेवर
4 / 5
4
किफायती
4 / 5
4
टैक्शर
3 / 5
3
3.67
GOOD!

Summary

अमूल चॉकलेट कुकीज़ (Amul Chocolate Cookies) में चॉकलेट फ्लेवर नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है। कुकीज़ के अंदर जो चॉकलेट के टुकड़े हैं उन से अच्छी बाइट मिलती है। हमें इसका टैक्शर थोड़ा बिखरा हुआ लगा है।

आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड को अमूल के नाम से जाना जाता है जो भारत में सबसे बड़ी और लोकप्रिय डेयरी ब्रांड है। अमूल की स्थापना श्री वर्गीस कुरियन के द्वारा 1946 में की गई थी जो आनंद, गुजरात में है।

श्वेत क्रांति के जनक श्री कुरियन ने ग्रामीण किसानों को अपनी डेयरी उत्पाद बाजार में मदद करने के लिए अमूल की स्थापना की थी। फिर अमूल ने बटर, चीज़ और बाकी के डेयरी प्रोडक्ट का निर्माण भी शुरू कर दिया।

आज अमूल के कई प्रोडक्ट उपलब्ध हैं जैसे कि अमूल फ्रोजन स्नैक्स, अमूल बेवरेज, अमूल चॉकलेट आदि – अमूल प्रोडक्ट की लिस्ट आज भी बढ़ती जा रही है।

हाल ही में अमूल चॉकलेट कुकीज़ लेकर आया है जो अमूल बटर और अमूल चॉकलेट से बनाई गई है। ऐसा लग रहा है जैसे बचपन का सपना पूरा हो गया है।

ऑनलाइन माध्यम से हमने अमूल चॉकलेट चिप कुकीज़ ऑर्डर की है। क्या चॉकलेट कुकीज़ का अनुभव सुहावना था या अमूल प्रोडक्ट के उच्च मानकों के अनुसार नहीं था? आइए पता लगाते हैं।

Amul-Chocolate-Cookies

अमूल चॉकलेट कुकीज़ की सामग्री लिस्ट साफ है और फ्लेवर से भरपूर है। इसमें चॉकलेट का फ्लेवर और बड़े चॉकलेट चिप्स नज़रअंदाज नहीं किए जा सकते हैं।

कीमत – 65/- रुपए*

मात्रा – 200 ग्राम

*कीमत रिव्यू के समय

अमूल चॉकलेट चिप कुकीज़ की सामग्री लिस्ट साफ है। अमूल बटर और अमूल चॉकलेट से बनाई गई चॉकलेट कुकीज़ की वजह से आप हम इस प्रोडक्ट को टेस्ट करने के लिए उत्साहित थे। इनका टैक्शर कैसा है, क्या इनसे क्रिस्पी बाइट मिलती है?

अमूल चॉकलेट कुकीज़ 50 ग्राम और 200 ग्राम पैक में उपलब्ध हैं। हमने बिग बास्केट से 200 ग्राम अमूल चॉकलेट कुकीज़ ऑर्डर की और इस प्रोडक्ट के बारे में हमारा यह कहना है।

1. सामग्री

अमूल चॉकलेट कुकीज़ को मैदा, शुगर, बटर, चॉकलेट चिप्स, कोको सॉलिड, मिल्क सॉलिड और लिक्विड ग्लूकोस से बनाया गया है। इसकी सामग्री लिस्ट डबल चॉकलेट कुकी से मिलती- झुलती है।

2. स्वाद 

सबसे पहले इसकी मिठास के बारे में बात करते हैं जो परफेक्ट है! चॉकलेट का स्वाद बहुत ज्यादा भी नहीं है और बहुत कम भी नहीं है।

अमूल चॉकलेट कुकी में मीठे और चॉकलेट फ्लेवर का परफेक्ट बैलेंस है।

अमूल चॉकलेट कुकीज़ ज्यादा पतली या चपटी हुई नहीं है जिससे यह बताया जा सकता है कि कुकी के आटे में ज्यादा मात्रा में शुगर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। अनुभवी बेकर्स आपको बता सकते हैं कि ज्यादा मात्रा में शुगर का इस्तेमाल करने से कुकीज़ चपटी बनती हैं।

3. अच्छी बाइट

कुकीज़ कई अलग- अलग टैक्शर में उपलब्ध हैं। कुछ लोगों को सॉफ्ट कुकीज़ पसंद हैं वहीं कुछ लोगों को क्रंची कुकीज़।

अमूल चॉकलेट चिप कुकीज़ क्रंची हैं और चॉकलेट चिप्स से सॉफ्ट बाइट मिलती है। हमें इसमें टैक्शर बहुत अच्छा लगा है।

4. फ्लेवर

अमूल चॉकलेट कुकीज़ फ्लेवर से भरपूर हैं। अमूल बटर के इस्तेमाल से कुकीज़ में फ्लेवर बढ़ाने में मदद मिली है।

हम कुकीज़ में बटर की स्मूथनेस साफ- साफ महसूस कर सकते थे।

इसके साथ ही कुकीज़ में चॉकलेट का अच्छा फ्लेवर है। हमें लगता है ऐसा इसलिए है क्योंकि चॉकलेट चिप्स के साथ कोको पाउडर मिक्स किया गया है।

सामग्री लिस्ट में प्लेन चॉकलेट चिप्स के उपयोग के बारे में बताया गया है। इन कुकीज़ को खाने के अनुभव के बाद हम कह सकते हैं कि कुकीज़ के आटे में अमूल चॉकलेट के बड़े- बड़े टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।

5. टैक्शर और रंग

आसान शब्दों में कहा जाए तो कुकीज़ बटरी, क्रंची, चॉकलेटी हैं! इसके साथ कुकीज़ हल्की और हवादार लगती हैं।

लेकिन कुकीज़ थोड़ी बिखरी हुई भी हैं।

कोको सॉलिड से कुकीज़ में भूरा रंग आया है जिससे कुकीज़ देखने में अच्छी लगती है। चॉकलेट चिप्स का रंग गहरा भूरा है जिससे टैक्शर के साथ कुकी पूरी तरह से देखने में और भी अच्छी लगती हैं। कुछ पीस पर पाउडर की कोटिंग भी थी।

6. कीमत

अमूल चॉकलेट कुकीज़ के 200 ग्राम बॉक्स की कीमत 65/- रुपए है जिसमें आपको 20 कुकीज़ प्लास्टिक ट्रे में मिलती हैं।

आमतौर पर चॉकलेट फ्लेवर कुकीज़ चॉकलेट चिप के साथ ज्यादा कीमत पर मिलती हैं। सामग्री लिस्ट को देखते हुए हम कह सकते हैं कि अमूल चॉकलेट कुकीज़ किफायती हैं।

अमूल चॉकलेट कुकीज़ 50 ग्राम के छोटे पैक में भी उपलब्ध हैं जिसकी कीमत 15/- रुपए है।

अमूल चॉकलेट कुकीज़ रिव्यू

7. घनत्व (डेंसिटी)

इसमें 22% अमूल बटर का इस्तेमाल किया गया है जिसके बाद आपको लग रहा होगा कि कुकीज़ सख्त और घनत्व वाली होगी।

लेकिन यह चॉकलेट चिप कुकीज़ हल्की और हवादार टैक्शर वाली हैं।

यह कुकीज़ फज जैसे टैक्शर वाली कुकीज़ नहीं हैं।

अमूल चॉकलेट कुकीज़ क्रंची हैं लेकिन सख्त नहीं हैं। इनमें अच्छी बाइट मिलती है।

चॉकलेट चिप्स की क्रीमीनेस और और हल्का टैक्शर एक साथ बहुत अच्छी तरीके से आए हैं।

8. शेल्फ लाइफ

अमूल चॉकलेट कुकीज़ की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।

कुकीज़ का ताज़ापन बरकरार रखने के लिए कुकीज़ एयर टाइट डिब्बे में रखें।

9. पोषण

100 ग्राम अमूल चॉकलेट कुकीज़ में 433 किलो कैलोरी एनर्जी है।

इसी मात्रा में आपको 21 ग्राम फैट, 5 ग्राम प्रोटीन और 56 ग्राम कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं। इसमें 27 ग्राम शुगर के रूप में है।

10. उपलब्धता

अमूल चॉकलेट कुकीज़ ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर आसानी से उपलब्ध हैं।

जरूरी बातें अमूल चॉकलेट कुकीज़
पैकेजिंग अमूल चॉकलेट कुकीज़ के 200 ग्राम के बॉक्स में प्लास्टिक ट्रे में कुकीज़ आती हैं जिसे भूरे और महरून रंग के पेपर बॉक्स में पैक किया गया है।
कीमत अमूल चॉकलेट कुकीज़ 200 ग्राम – 65/- रुपए

अमूल चॉकलेट कुकीज़ 50 ग्राम – 15/- रुपए

सामग्री मैदा, बटर (22%), शुगर, प्लेन चॉकलेट चिप्स (15%), कोको सॉलिड (2%), मिल्क सॉलिड, लिक्विड सॉलिड।
फ्लेवर अमूल चॉकलेट कुकीज़ में बैलेंस मिठास है और चॉकलेटी फ्लेवर है।
टैक्शर अमूल चॉकलेट कुकीज़ में अच्छी बाइट है और कुकीज़ क्रंची हैं। इसके साथ ही यह हल्की हैं। यह थोड़ी बिखरी हुई हैं जो शायद प्रोडक्ट कई हाथों में आने से हुआ है।
रंग दो तरह के भूरा रंग है। कोको सॉलिड के इस्तेमाल के कारण कुकी का हल्का भूरा रंग है वहीं चॉकलेट चिप के कारण रंग गहरा भूरा है।
शेल्फ लाइफ 6 महीने
अमूल चॉकलेट कुकीज़ का टैक्शर
अमूल चॉकलेट कुकीज़ का टैक्शर

अमूल चॉकलेट कुकीज़, 200 ग्राम का रिव्यू

अमूल चॉकलेट कुकीज़ रिव्यू के लिए टीम मिश्री ने अमूल चॉकलेट कुकीज़ का 200 ग्राम का बॉक्स ऑर्डर किया। अमूल चॉकलेट कुकीज़ में बाइट अच्छी है और चॉकलेट चिप्स से आने वाली क्रीमीनेस सुंदर है।

बटर और शुगर का अनुपात बैलेंस है। कुकीज़ चपटी हुई नहीं थी क्योंकि ज्यादा शुगर का इस्तेमाल करने से कुकीज़ चटपी हो जाती हैं।

खूबियां

  • अमूल चॉकलेट कुकीज़ साफ तरीके से प्लास्टिक ट्रे में पैक की गई हैं।
  • 200 ग्राम बॉक्स में 20 पीस कुकीज़ हैं।
  • इस प्रोडक्ट की कीमत 65/- रुपए है।
  • कोको सॉलिड और चॉकलेट चिप्स से टैक्शर, रंग और अलग- अलग फ्लेवर शामिल हैं।
  • कुकीज़ बनाने के प्रोसेस में अमूल बटर का इस्तेमाल किया गया है।
  • अमूल चॉकलेट कुकीज़ में अच्छी चॉकलेट की खुशबू है।

अच्छी बातें

  • एक अमूल चॉकलेट कुकीज़ से अच्छे से मुंह भर जाता है।
  • कुकीज़ के आटे में अमूल बटर मिक्स किया गया है।
  • कुकीज़ में क्रंच है लेकिन सख्त नहीं हैं।
  • हर बाइट में अलग टैक्शर और स्वाद है।
  • अमूल चॉकलेट कुकीज़ से जल्दी से डेजर्ट खाने की इच्छा पूरी हो सकती है।

बुरी बातें

  • पैक पर दिखाई की चॉकलेट चिप्स की मात्रा असली में मिलने वाली मात्रा के मुकाबले कम है। आपको सच में ज्यादा मात्रा में चॉकलेट चिप्स मिलती हैं।

किसके लिए बेस्ट है?

क्या आपको खाना खाने के बाद मीठा खाने का मन कर रहा है? अमूल चॉकलेट कुकीज़ अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं।

लेकिन अगर आपको सॉफ्ट और क्रीमी सेंटर फिलिंग वाली कुकीज़ पसंद है तो आपको शायद आपको अमूल चॉकलेट कुकीज़ पसंद न आए क्योंकि इनमें क्रंच है।

डेजर्ट खाने का अनुभव लेने के लिए आप कुकी को 25-30 सेकंड माइक्रोवेव कर सकते हैं।

आखिर में

क्या आप अमूल चॉकलेट कुकी ट्राई करना चाहेंगे? अमूल चॉकलेट कुकी के फ्लेवर को हम 4 मिश्री देते हैं।

चॉकलेट चिप्स और कोको पाउडर की जोड़ी क्लासिक है। इसके साथ ही कुकीज़ की कीमत किफायती है।

इस प्रोडक्ट के बारे में हम आपकी राय जानना चाहेंगे। हमें कमेंट में जरूर बताएं।

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments