दही और योगर्ट- क्या यह दोनों अलग हैं? (Curd And Yogurt: Are They Different?)

दही और योगर्ट- क्या यह दोनों अलग हैं? (Curd And Yogurt: Are They Different?)

दही और योगर्ट दोनों ही दूध के प्रोडक्ट हैं जिनको जमाया जाता है। क्या आपको यह पता है कि यह दिखने में एक जैसे लगते हैं लेकिन एक दूसरे से बहुत अलग हैं। आइए इनके बीच क्या अंतर है इसके बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

अगर आप डाइट की दुनिया में नए हैं तो आपके मन में यह सवाल जरुर उठ रहा होगा कि क्या दही और योगर्ट एक होते हैं? यह सवाल सबसे आम सवाल है जो लोगों के ज़हन में आता है। इन दोनों के बीच में अंतर इन दोनों को तैयार करने के प्रोसेस के कारण है। यहां से आप अपने इस सवाल का जवाब ले सकते हैं।

इन दोनों के बीच में अंतर इन दोनों को तैयार करने के प्रोसेस के कारण है।

दही बनाने का प्रोसेस (Preparation Of Curd)

दही के फायदे उन लोगों को ज्यादा अच्छे से पता होंगे जो दूध नहीं पी सकते हैं। इसका मतलब है जिनको लैक्टोज है। दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को गर्म किया जाता है और फिर 30-45℃ पर ठंडा किया जाता है। और फिर इसमें खट्टी चीज़ (थोड़ी सी दही) डाली जाती है।

दही जमाने के लिए ब्रोर्ड क्लास लैब (LAB (Lactic Acid Bacteria)) शामिल है। इस प्रोसेस में दूध लेक्टिक एसिड में बदल जाता है जो खाने लायक होता जाता है। गुनगुने दूध में एक चम्मच दही को डाला जाता है और फिर इसको कुछ घंटो के लिए छोड़ दिया जाता है।

दही की तैयारी के लिए लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया का उपयोग किया जाता है, इसकी शक्ति और लैक्टोज एकाग्रता बैक्टीरिया की प्रकृति के आधार पर अलग- अलग हो सकती है।

योगर्ट बनाने का प्रोसेस (Preparation Of Yogurt)

योगर्ट भी एक दूध का प्रोडक्ट है जिसको सोलिड मिल्क पार्टिकल को अलग कर बनाया जाता है। योगर्ट को बैक्टीरिया डालकर बनाया जाता है जैसे कि लैक्टोबैसिलस बल्गारिस और स्ट्रेप्टोकोकस थर्मोफिलस।

संबंधित आर्टिकल
मिश्री रिव्यू- बेस्ट पैक्ड दही।

योगर्ट में लैक्टोज नहीं होता है। योगर्ट उन लोगों के लिए अच्छा है जो लैक्टोज से गुजर रहे हैं। योगर्ट को बैक्टीरिया के इस्तेमाल से बनाया जाता है इसलिए यह दही के मुकाबले ज्यादा मानकीकरण किया हुआ (standardized) और होमोजेनियस है।

योगर्ट उन लोगों के लिए अच्छा है जो लैक्टोज से गुजर रहे हैं।

दही और योगर्ट में कितना अंतर है? (How Different Are Curd And Yogurt?)

जैसा कि आपको पहले भी बताया है कि दही और योगर्ट को अलग- अलग तरीके से बनाया जाता है। इनके तरीके अलग हैं इसी कारण से दही के मुकाबले योगर्ट ज्यादा मानकीकरण किया हुआ (standardized) और होमोजेनियस है।

इसके अलावा इन दोनों में मौजूद आहार के आधार पर इन दोनों में अंतर बताया जा सकता है। उदाहरण के लिए, 100 ग्राम योगर्ट में 5 मिली ग्राम कोलेस्टॉल पाया जाता है और वहीं 100 ग्राम दही में 17 मिली ग्राम कोलेस्टॉल पाया जाता है।

कोलेस्टॉल के अलावा इन दोनों में कैलोरी को लेकर भी अंतर होता है। 100 ग्राम दही में 98 कैलोरी होती है जो फैट का एक तिहाई हिस्सा है वहीं 100 ग्राम योगर्ट में 59 कैलोरी होती है।

आखिर में

हालांकि दही और योगर्ट दोनों में ही बहुत अंतर है लेकिन डाइट में शामिल करने के बाद यह आपको फायदे देंगे। जैसे कि मजबूत हड्डियां, स्ट्रोंग इम्यूनिटी, वजन कम करने में मदद आदि। अगर आप ऐसी खाने की चीज़े ढूंढ रहे हैं जो आपको स्वाद के साथ- साथ सेहत भी देगी तो दही और योगर्ट एक अच्छा ऑप्शन है।

FAQs

  1. क्या दही और योगर्ट एक ही हैं? (Are curd and yogurt same?)

    दही और योगर्ट में सबसे बड़ा अंतर इनके जमाने/ तैयार को लेकर है। दही जमाने के लिए दूध गर्म कर खट्टी चीज डालती होती है। वहीं योगर्ट बनाने के लिए योगर्ट में बैक्टीरिया डालकर बनाया जाता है जैसे कि लैक्टोबैसिलस बल्गारिस और स्ट्रेप्टोकोकस थर्मोफिलस।

  2. क्या योगर्ट की जगह पर दही इस्तेमाल की जा सकती है? (Can curd be used instead of yogurt?)

    दोनों ही दूध के प्रोडक्ट हैं और इनको डाइट में आसानी से एक दूसरे की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।

  3. क्या ज्यादा बेहतर है- दही या योगर्ट? (Which is better curd or yogurt?)

    दही के फायदे आंत स्वस्थ रखने के लिए जाने जाते हैं वहीं योगर्ट में दही के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन होता है। इसलिए दोनों का इस्तेमाल जरुरत के अनुसार किया जा सकता है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments