लॉकडाउन में 5 तरीके से बच्चों को कैसे व्यस्त रखें (5 Simple & Safe Ideas To Keep The Kids Engaged In The Kitchen)
how to include children in kitchen during lockdown

लॉकडाउन में 5 तरीके से बच्चों को कैसे व्यस्त रखें (5 Simple & Safe Ideas To Keep The Kids Engaged In The Kitchen)

लॉकडाउन के समय में बच्चों को सही और सुरक्षित तरीके से घर की गतिविधियों में कैसे व्यस्त रख सकते हैं, यहां से जानें।

हम जानते हैं कि लॉकडाउन के समय बच्चों को पूरे दिन घर में रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। शायद इस मुश्किल का हल हम आपके लिए लेकर आएं हैं। बच्चों को बहुत खुशी मिलती है जब वो अपने माता- पिता की मदद किचन में किसी भी रूप में करते हैं। घर वालों से तारीफ पाना एक बहुत सुंदर एहसास होता है। और इस समय सभी घर वालों के साथ समय अच्छे से बिताया जा सकता है। बच्चों के द्वारा किचन में करवाई गई मदद इनको आगे चलकर बहुत काम आ सकती है। तो अब फोन और बच्चों की एक्टिविटी बुक साइड में रखें और किचन में जाने के लिए तैयार हो जाएं।

इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके बच्चे हमेशा आपकी निगरानी में रहें। बच्चों को इलेक्ट्रिक अप्लायंस, चाकू आदि के पास ना आने दें।

1) पैनकेक (Pancake)

लॉकडाउन में सभी पैनकेक बनाने में माहिर हो गए हैं। और ऐसा प्री मिक्स के कारण हो पाया है। बैटी क्रोकर कंप्लीट पैनकेक मिक्स (ओरिजनल) में सिर्फ आपको पानी डालना है और फल्फी पैनकेक के लिए घोल तैयार है। घोल को अच्छे से मिक्स करने के लिए बच्चों की मदद ले सकते हैं।

बच्चे कैसे मदद कर सकते हैं? अगर बच्चे छोटे हैं तो उनको घोल मिक्स करने के लिए कह सकते हैं। अगर बच्चे बड़े हैं तो घोल पैन पर डाल सकते हैं। और सभी बच्चे पैनकेक सजाने में जरुर मदद कर सकते हैं। इस पर आपक चॉकलेट सिरप, नूटेला, ताज़ा फल, बारीज़, शहद, मेपल सिरप, विप्ड क्रीम भी डाल सकते हैं। आसान शब्दों में कहा जाए तो जो भी आपको पसंद है वो डाल सकते हैं।

लॉकडाउन मेन्यू- 5 गर्मियों के लिए लंच आइडिया।

बच्चों के साथ पैनकेक जरुर बनाएं।

2) बेक केक / ब्राऊनीज़ (Bake A Cake / Brownies)

बेकिंग करना कितना अच्छा लगता है। जब केक बेक करते हैं और केक बहुत सुंदर तरीके से उभर कर आता है। जब केक के बारे में सुनते ही बच्चे खुश हो जाते हैं तो ज़रा सोचिए केक बनाने में कितनी दिलचस्पी लेंगे। इसके लिए आपको ओवन की जरुरत नहीं है। आप बिना ओवन के पिल्सबरी कुकर चॉकलेट केक (एगलेस) को आप आसानी से कुकर में बना सकते हैं। अगर आपको ओवन में केक बनाना है तो डॉ. ओटकर फन फूड्स ब्राउनी बेक मिक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बच्चे कैसे मदद कर सकते हैं? जिसमें केक का घोल डालना है उस बर्तन को तेल, घी की मदद से ग्रीस कर सकते हैं। केक के घोल को मिक्स कर सकते हैं। केक बनाने के लिए सामग्री इक्ठ्ठा कर सकते हैं। अगर आप फल डाल रहे हैं तो उनको कुचल सकते हैं। यह काम गंदगी जरुर कर देगा लेकिन यह काम बच्चों के लिए मज़ेदार साबित होगा।

लॉकडाउन में घर में चटपटा चाट कैसे बनाएं।

प्री मिक्स की मदद से घर में केक बनाएं।

3) कुल्फी टाइम (Kulfi Time)

ना कोई अप्लायंस, ना कोई गैस। घर में बच्चों की मदद से कुल्फी बनाना बेहद आसान और दिलचस्प है। और प्री मिक्स की मदद से ठंडी- ठंडी कुल्फी बनाना और भी आसान हो जाता है। लॉकडाउन में घर की सुविधा में स्वादिष्ट कुल्फी खाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

बच्चों को कैसे शामिल करें? कुल्फी के घोल को कुल्फी के मोल्ड में डाल सकते हैं। कुल्फी बनने के बाद इनको मोल्ड से निकालना भी एक काम है। कुल्फी के ऊपर बच्चे ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं या फिर गुलाब की पंखुड़ी से कुल्फी को सजा सकते हैं।

लॉकडाउन में घर में ठंडी- ठंडी कुल्फी खाएं।

4) पानी पूरी टाइम (Paani Puri Time)

गोल गप्पा, पानी पूरी, पुचका- इनको चाहें किसी भी नाम से पुकारें, आखिर में आपको लाजवाब स्वाद मिलता है। लॉकडाउन में अगर आप गोल गप्पे खाना चाहते हैं तो हल्दीराम स्ट्रीट स्टाइल पानी पूरी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

बच्चे आपकी मदद कैसे कर सकते हैं? बच्चे गोल गप्पों के बीच में छेद कर सकते हैं और इनमें उबले हुए आलू डाल सकते हैं। बच्चों के लिए गोल गप्पे बनाने आसान और मज़ेदार हो सकता है।

गोल गप्पो में छेद करने का काम बच्चों को दें।

5) मिल्क फ्रॉथर (Milk Frother)

छाग वाले मिल्कशेक, लाटे, फल्फी ऑमलेट घर की सुविधा में खाना कितना अच्छा लगता है। क्या आपको लगता है ऐसा नहीं हो सकता है? हॉन्गसिन मिल्क फ्रॉथर छोटा और सुविधाजनक अप्लायंस है जिसकी मदद से छाग वाली कॉफी, लस्सी, ऑमलेट आसानी से बना सकते हैं।

बच्चे कैसे मदद कर सकते हैं? यह अप्लायंस सुरक्षित है और इस्तेमाल करने में आसान भी है। इस अप्लायंस को आप बच्चों को भी दे सकते हैं लेकिन बच्चों को लगातार अपनी निगरानी में रखें। इससे बच्चे मिल्कशेक, लस्सी आदि आसानी से बना सकते हैं।

बच्चों के साथ मिल्कशेक या लस्सी आसानी से बनाएं।

आप अपने बच्चों को लॉकडाउन कैसे व्यस्त रख रहे हैं? आपके आइडिया हमें कमेंट में जरुर बताएं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments