बेस्ट इंडियन कॉकटेल मिक्सर ब्रांड दिवाली पार्टी के लिए - मिश्री
best indian cocktail mixer

बेस्ट इंडियन कॉकटेल मिक्सर ब्रांड दिवाली पार्टी के लिए – मिश्री

भारत में बेस्ट कॉकटेल मिक्सर ब्रांड की मदद से आप घर में बार ला सकते हैं। कैसे? यहां से जानें।

हम क्लासिक रम और कोक से बहुत आगे आ गए हैं। मैंगो-चिली मिक्सर से लेकर अनोखी हिबिस्कस-लैवेंडर मार्टिनी तक, अब आप एक महीने तक बिना रिपीट किए कॉकटेल बना सकते हैं!

पिछले दो साल से कॉकटेल पीने के अनुभव में बहुत बड़ा बदलाव आया है। चाहे वीकेंड हो या घर में दोस्त आ रहे हो, कॉकटेल मिक्सर से काम आसान हो जाता है। आपको बस कॉकटेल प्रीमिक्स में स्पिरिट मिक्स करनी है और आपकी कॉकटेल तैयार है! और लगभग बार में मिलने वाली कॉकटेल का आप मज़ा ले सकते हैं।

जब आपके पास कॉकटेल बनाने की सामग्री नहीं है तब भी कॉकटेल मिक्सर आपके काम आ सकते हैं। मिश्री कॉकटेल लिस्ट से आप भारत में उपलब्ध बेस्ट कॉकलेट मिक्सर से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भारत में बेस्ट कॉकटेल मिक्सर पार्टी के लिए

मार्टिनी, मोजितो, मार्गरिटा – भारत में इन तीन कॉकटेल को लगभग सभी स्पिरिट के साथ मिक्स कर सकते हैं जिससे आपको लाजवाब रिजल्ट मिलेंगे!

फैंसी कांच के गिलास बाहर निकालने का समय आ गया है!

1. जिम्मीस कॉकटेल

jimmy's cocktails

यह कॉकटेल 6 प्रकार में उपलब्ध है, परफेक्ट और स्वादिष्ट ड्रिंक बनाने के लिए यह सबसे आसान तरीका है।

विशेषताएं

  • इन लो कैलोरी मिक्सर में आर्टिफिशियल स्वीटनर नहीं है।
  • यह छह फ्लेवर में उपलब्ध हैं।
  • ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट और बोतल पर स्पिरिट की सलाह भी दी गई है।
  • इन 0% एबीवी बेवरेज को मॉकटेल की तरह भी पी सकते हैं।
  • 250 एमएल बोतल की कीमत किफायती है।
  • एक बोतल में दो कॉकटेल सर्विंग आती है।
  • 100 एमएल में लगभग 50 किलो कैलोरी है।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

हमने जिम्मीस के छह फ्लेवर कॉकटेल का रिव्यू किया है। यह कॉकटेल मिक्सर पार्टी होस्ट करने के लिए बेस्ट हैं। या फिर जब आप बिना किसी सामग्री या माप के कॉकटेल का सेवन करना चाहते हैं।

स्थिर और सुविधाजनक, यह कॉकटेल मिक्सर भारत के टॉप मिक्सोलॉजिस्ट श्री यांगडुप लामा द्वारा क्यूरेट किया गया है। 

जिम्मीस कॉकटेल और मॉकटेल से जुड़ी विस्तार से जुड़ी जानकारी हमारे रिव्यू से प्राप्त कर सकते हैं।

कीमत

99/- रुपए की 250 एमएल 

2. &स्टिर्ड कॉकटेल मिक्सर

&stirred cocktail mix

&स्टिर्ड बनाने का मकसद फाइन स्पिरिट के साथ बेहतर क्वालिटी के मिक्सर देना था। हम 12 के पैक की सलाह देते हैं जिसमें चार क्लासिक फ्लेवर के तीन पैक आते हैं।

विशेषताएं

  • एक पैक की सलाह कॉकटेल की एक सर्विंग के लिए दी जाती है। 
  • यह 100% नॉन अल्कोहोलिक हैं।
  • कॉकटेल मिक्सर वीट-फ्री और 100% वेजिटेरियन हैं।
  • इनमें प्रेज़रवेटिव और आर्टिफिशियल स्वीटनर नहीं हैं।
  • इनका सेवन कॉकटेल और मॉकटेल की तरह किया जा सकता है।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

इस पैक में 12 कॉकटेल मिक्सर हैं जो 10-12 लोगों की पार्टी के लिए आर्दश हैं। इस सेट में बार जैसी कॉकटेल शामिल हैं जैसे कि मोजिटो, मार्गरीटा, कॉस्मोपॉलिटन, और ब्लडी मैरी।

यह मिक्सर असली फलों के इस्तेमाल से बने हैं।

आपको सिर्फ 60 एमएल स्पिरिट मिक्स करनी है और स्वादिष्ट कॉकटेल तैयार हैं।

इन्हें मॉकटेल की तरह भी पी सकते हैं।

विस्तार से रिव्यू यहां से पढ़ सकते हैं

कीमत

एक पैक 50/- रुपए

3. ग्लोबल कॉकटेल मिक्सर

global cocktail mixers

प्रीमियम पैक कॉकटेल मिक्सर के फ्लेवर पूरे दुनिया से लिए गए हैं। आपको प्रत्येक फ्लेवर वैरिएंट का 2.3 फ़्लूड आउंस मिलता है।

विशेषताएं

  • इसमें 12 फ्लेवर हैं।
  • यह नॉन- अल्कोहोलिक हैं।
  • यह दुनिया के मिक्सोलॉजिस्ट के द्वारा बनाए गए हैं।
  • यह वीगन- फ्रेंडली फ्लेवर हैं।
  • पैकेजिंग आकर्षित है।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

अगर आपको अलग- अलग फ्लेवर ट्राई करना पसंद हैं तो यह कॉकटेल मिक्सर ब्रांड आपके लिए है।

इसमें दुनिया भर के पसंदीदा फ्लेवर हैं जैसे कि माई ताई, क्यूबन मोजिटो, विनीशियन पीच बेलिनी, ब्लू हवाईयन, मॉस्को म्यूल, न्यूयॉर्क एपलेटिनी, ट्रॉपिकल पेनकिलर, ब्राजीलियाई कैपिरिन्हा, पिना कोलाडा, सिंगापुर स्लिंग, क्लासिक मार्गरीटा और सिडनी सनराइज।

कीमत

1,486/- रुपए

4. जेड फॉरेस्ट टॉनिक वटर

jade forest tonic water

इस लो कैलोरी इंडियन टॉनिक वाटर में आर्टिफिशियल फ्लेवर और स्वीटनर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह कार्बोनेटेड फ्रूट बेवरेज है जिसमें कैन शुगर और स्टीविया की पत्तियों में प्राकृतिक मिठास शामिल है।

फ्लेवर से भरपूर बनाने के लिए इसमें लेमन जूस और एप्पल जूस कंसंट्रेट का इस्तेमाल किया गया है।

विशेषताएं

  • इसमें 250 एमएल की छह बोतल हैं।
  • बोतल को अच्छे से पैक किया गया है जिससे बिखरे नहीं।
  • 100 एमएल में 5 ग्राम शुगर है।
  • उपयोग की जाने वाली कुनैन प्राकृतिक रूप से प्राप्त होती है।
  • इससे साफ और ताज़ा स्वाद प्राप्त होता है।
  • स्पिरिट के क्रिस्प फ्लेवर लाने के लिए कार्बोनेटेड है।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

यह कार्बोनेटेड फ्रूट बेवरेज में की आधी मिठास कैन शुगर से मिलती है। यह लो कैलोरी टॉनिक है जिसके 100 एमएल से 20 किलो कैलोरी मिलती है।

कांच की बोतल पैकेजिंग से प्रीमियम महसूस होता है।

कीमत

छह बोतल की कीमत 480/- रुपए है।

5. सिपोए एंड कंपनी कॉकटेल मिक्सर

sepoy & co mixed case

छह फ्लेवर की 12 बोतल आती हैं। 100 एमएल में 5 ग्राम से कम शुगर है और सिर्फ 22 किलो कैलोरी है। इसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर, प्रेज़रवेटिव और फ्लेवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

ब्रांड के द्वारा सिर्फ ऑर्गेनिक, प्राकृतिक फ्लेवर का इस्तेमाल किया गया है। इस बेवरेज का सेवन ठंडा होने के बाद और 60 एमएल स्पिरिट में करें।

विशेषताएं

  • यह फ्लेवर टॉनिक वाटर है।
  • यह 12 के बॉक्स में आते हैं।
  • कांच की बोतल अच्छे से पैक की गई हैं जिससे यह टूटे नहीं।
  • सिर्फ ऑर्गेनिक और प्राकृतिक फ्लेवर का इस्तेमाल किया गया है।
  • लो कैलोरी कॉकटेल मिक्सर के 100 एमएल में 5 ग्राम शुगर है।
  • इन्हें भारत में बनाया गया है।
  • इंग्लैंड में तैयार की गई रेसिपी को फोलो किया गया है।

हम इसकी सलाह क्यों देते हैं?

हालांकि कीमत ज्यादा है लेकिन सबसे अच्छी खूबी इसकी पैकेजिंग है। फ्लेवर से भरपूर टॉनिक बनाने के लिए शानदार सामग्री का इस्तेमाल किया गया है जैसे कि पुदीना, हिबिस्कस, बिगफ्लॉवर, अंगूर, और अदरक।

कीमत

1,140/- रुपए

FAQs

कॉकटेल मिक्सर से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. भारत में बेस्ट कॉकटेल मिक्सर कौन- से हैं?

ऊपर दिए गए प्रोडक्ट भारत में बेस्ट कॉकटेल मिक्सर ब्रांड में आते हैं।

2. कॉकटेल के साथ क्या खा सकते हैं?

कॉकटेल स्नैक्स में फिंगर फूड खा सकते हैं। इनके साथ रोस्टेड नट्स, वसाबी भी खा सकते हैं।

3. बेस्ट कॉकटेल मिक्सर कैसे चुनें?

लो कैलोरी कॉकटेल मिक्सर जिसमें अच्छी क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, हम उसकी सलाह देते हैं।

4. भारत में कॉकटेल मिक्सर की कीमत क्या है?

100 एमएल कॉकटेल मिक्सर की कीमत 50/- रुपए से 250/- रुपए के बीच होती है।

सारांश

कॉकटेल मिक्सर की मदद से सामग्री इकट्ठा करने का काम कम हो जाता है। सुविधाजनक होने के साथ- साथ इनसे स्थिरता, बारटेंडर स्टाइल कॉकटेल और मॉकटेल मिलती हैं।

अगर आप त्योहार के मौसम में अल्कोहल का सेवन कम करना चाहते हैं तो यह कॉकटेल मिक्सर स्वादिष्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime