ओपन सीक्रेट नटी कुकीज़ रिव्यू (Open Secret Assorted Nutty Cookies Review)
नटी कुकीज़ में सही मात्रा में चॉकलेट! क्या आपने ओपन सीक्रेट नटी कुकीज़ (Open Secret Nutty Cookies) ट्राई की हैं?
SUPERB!
Summary
ओपन सीक्रेट नटी कुकीज़ (Open Secret Nutty Cookies) में मैदा नहीं है। यह छोटी साइज की एनर्जी बाइट्स हैं जो नट्स और चॉकलेट से भरपूर हैं। जो पैक की कीमत 35/- रुपए है जो वैल्यू फॉर मनी है।
जब भूख लगती है तो जो भी सबसे पहले हाथ में आता है हम वो खा लेते हैं। और अधिकतर कैलोरी से भरपूर स्नैक खा लेते हैं जिसके बाद अफसोस भी होता है। अगर कैलोरी से भरपूर नहीं तो इनमें छिपी हुई शुगर या सामग्री होती है जिन्हें हम पहचान नहीं पाते हैं। इसलिए सेहतमंद खाना रखना जरूरी है, जो स्नैक के लिए भी अच्छे होते हैं।
ओपन सीक्रेट रेंज में ‘कुकीज़’ हैं, जिनका दावा है कि यह मैदा फ्री, लो शुगर और नट्स से भरपूर हैं। इस रेंज से हमने तीन फ्लेवर ट्राई किए हैं और रिव्यू करते समय फ्लेवर, टैक्शर, सामग्री लिस्ट और पोषण लेबल पर ध्यान दिया है। ओपन सीक्रेट कुकीज़ के बारे में हमारा कुछ यह कहना है।
विषय सूची
ओपन सीक्रेट नटी कुकीज़ – फ्लेवर



ओपन सीक्रेट नटी कुकीज़ से जुड़ी जरूरी बातें
ओपन सीक्रेट नटी कुकीज़ से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं।
1. उपलब्ध फ्लेवर
ओपन सीक्रेट नटी कुकीज़ तीन फ्लेवर में उपलब्ध हैं –
- ओपन सीक्रेट पीनट बटर नटी कुकीज़
- ओपन सीक्रेट चोको आलमंड नटी कुकीज़
- ओपन सीक्रेट व्हाइट चोको काजू नटी कुकीज़

2. पैकेजिंग
ओपन सीक्रेट नटी कुकीज़ बहुत दिलचस्प और आकर्षित तरीके से पैक की गई हैं। सभी कुकीज़ अलग- अलग पेपर बुक जैसे होल्डर में पैक की गई हैं। एक बॉक्स में 2 कुकीज़ आती हैं।
3. उपलब्ध साइज
ओपन सीक्रेट नटी कुकीज़ कई साइज में उपलब्ध हैं –
अलग- अलग फ्लेवर की कुकीज़ कई पैक में उपलब्ध हैं – 6,10,12, 14, 15, 20, 25 और 30।
4. मुख्य सामग्री
ब्रांड का दावा है कि कुकीज़ में मैदा नहीं है और यह नट्स से भरपूर हैं। जब हमने लेबल ध्यानपूर्वक पढ़ा तो हमने देखा कि मुख्य सामग्री कुछ इस प्रकार है – नट्स, चॉकलेट कंपाउंड, शहद, राइस क्रिस्प्स और मूंगफली। विस्तार से लेबल की जानकारी नीचे दी गई है।
5. मात्रा
एक बॉक्स में 2 कुकीज़ हैं। एक बॉक्स 25 ग्राम का है जिसमें 2 कुकीज़ आती हैं और एक कुकी 12.5 ग्राम की है।
6. पोषण की जानकारी
एक कुकी की कैलोरी 52 किलो कैलोरी से लेकर 61 किलो कैलोरी तक है।
ओपन सीक्रेट नटी कुकीज़ रिव्यू करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखा गया
ओपन सीक्रेट नटी कुकीज़ का रिव्यू करते समय कुछ जरूरी बातों पर खास ध्यान दिया गया है-
1. स्वाद
किसी भी रिव्यू के लिए स्वाद अहम बात होती है। कुकी कितनी स्वादिष्ट है? क्या सभी सामग्री एक साथ अच्छे से आती है? क्या चॉकलेट, नट्स और राइस क्रिस्प्स का अनुपात सही है? क्या नट्स का स्वाद ताज़ा है या बासी?
2. टैक्शर
क्रिस्पी, क्रंची या गिले? क्या कुकीज़ क्रिस्पी और क्रंची हैं? क्या इनकी बाइट सख्त है या सॉफ्ट है?
3. सामग्री की क्वालिटी
कुकीज़ बनाने के लिए किस प्रकार की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है? नट्स की % क्या है? शुगर का स्रोत क्या है? क्या यह सेहतमंद है या बहुत ज्यादा मात्रा में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल किया गया है?
4. पोषण लेबल
पोषण लेबल में क्या लिखा है से प्रोडक्ट के बारे में अच्छे से जानने में मदद मिलती है।
हालांकि मैदा कुकी के मुकाबले यह सेहतमंद ऑप्शन है लेकिन इसके बावजूद कैलोरी और शुगर की मात्रा महत्वपूर्ण है।
5. वैल्यू फॉर मनी
कुकीज़ की कीमत क्या है? क्या यह वैल्यू फॉर मनी हैं?
ओपन सीक्रेट नटी कुकीज़ रिव्यू
हमने तीनों फ्लेवर की कीमत, कैलोरी, शुगर की मात्रा और शेल्फ लाइफ के बारे में नीचे दी गई टेबल में बात की है।
फ्लेवर | पीनट बटर | चोको आलमंड | व्हाइट चोको काजू |
कीमत | 35/- रुपए | 35/- रुपए | 35/- रुपए |
कैलोरी | 61 किलो कैलोरी | 52.1 किलो कैलोरी | 57 किलो कैलोरी |
शेल्फ लाइफ | 6 महीने | 6 महीने | 6 महीने |
1. पीनट बटर नटी कुकीज़
ओपन सीक्रेट पीनट बटर नटी कुकीज़ ऑरेंज रंग के बॉक्स में आती हैं जिसमें दो कुकीज़ अलग- अलग पैक की गई थी। यह गोल आकार की कुकीज़ हैं जिसके नीचे मिल्क चॉकलेट का डिस्क है। चॉकलेट डिस्क के ऊपर राइस क्रिस्प्स और नट्स की लेयर है। कुकी के ऊपर हल्के दूद की ड्रिज्ल है।
स्मूथ, स्वीट मिल्की चॉकलेट और क्रंची राइस क्रिस्प्स, मूंगफली और ओट्स का मिश्रण स्वादिष्ट है। नट्स का स्वाद ताज़ा है और थोड़ी चबाने वाली है। यह अच्छा स्नैक बन जाता है।


विशेषताएं
- एक बॉक्स में दो कुकीज़ हैं जिन्हें अलग- अलग पैक किया गया है।
- एक बॉक्स में 2 कुकीज़ हैं जिसकी कीमत 35/- रुपए है।
- एक कुकी से 61 किलो कैलोरी एनर्जी मिलती है।
- सामग्री – मिल्क कंपाउंड (25%), मिल्क सॉलिड, कोको सॉलिड, पायसीकारी, मूंगफली (18.5%), शहद, ओट्स (15%), पीनट बटर (10%), राइस क्रिस्पी (9.7%), लिक्विड ग्लूकोज, शुगर, एंटीऑक्सीडेंट, नमक, कोको बटर।
- इसमें फ्लेवर मिलाए गए हैं।
अच्छी बातें
- हमें कुकी का क्रिस्पी- चबाने वाला टैक्शर अच्छा लगा है।
- मिल्क चॉकलेट और मूंगफली की जोड़ी अच्छी लगी है।
- मिठास बैलेंस है। हमें यह नहीं लगा कि मीठा ज्यादा है।
- कुकी में मैदा नहीं है जिससे यह रिफाइंड बिस्किट और चिप्स के मुकाबले अच्छा ऑप्शन बन जाता है।
किसके लिए बेस्ट है
यह परफेक्ट ट्रैवलिंग ऑप्शन हैं। इन्हें ऑफिस/ स्कूल लंच बॉक्स में लेकर जा सकते हैं। जो लोग मैदा फ्री ऑप्शन ढूंढ रहे हैं उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन है।
Open Secret Peanut Butter Cookies | 36 Cookies | Healthy Peanut, Oats & Dryfruit Snack Food | No Added Maida | Unjunked Diet Biscuit | Immunity Boosting Peanuts| 40-50 % Nuts | (6 packs x 6 cookies)
2. चोको आलमंड नटी कुकीज़
चोको आलमंड नटी कुकीज़ बैंगनी रंग के पैक में आती हैं और ऊपर दिए फ्लेवर की तरह ही पैक किया गया है।
ताज़ा और चंकी बादाम, हल्का नमकीन स्वाद और डार्क चॉकलेट का फ्लेवर, बहुत सुंदर तरीके से एक साथ आए हैं। मिठास बैलेंस है और हमें अच्छा लगा कि यह फ्लेवर क्रिस्पी है।


विशेषताएं
- नट्स, बादाम और मूंगफली का स्वाद ताज़ा है।
- हमें कुकी में बैलेंस मिठास अच्छी लगी है।
- डार्क चॉकलेट और भुने हुए बादाम की जोड़ी हम सभी को पसंद आई है।
- नट्स, चॉकलेट और राइस क्रिस्प्स का अनुपात परफेक्ट है।
किसके लिए बेस्ट है
क्या आपको डार्क चॉकलेट और भुने हुए बादाम की जाड़ी पसंद है? तो यह फ्लेवर आपके लिए है।
Open Secret Chocolate Almond Cookies| 28 Cookies | Protein & Fiber | Chocolate & Dry Fruit Healthy Snacks Food | Immunity Boosting Almonds | No Added Maida | Nuts| Unjunked Diet Biscuit (14 Packs x 2)
3. व्हाइट चॉकलेट काजू नटी कुकीज़
व्हाइट चॉकलेट काजू नटी कुकीज़ चमकीले नीले रंग के पैक में आती हैं। बाकी सभी चॉकलेट के मुकाबले सफे़द चॉकलेट सबसे ज्यादा मीठी होती है और किसी भी डिश को बहुत ज्यादा मीठी बना सकती है। लेकिन यहां ऐसा नहीं था।
कुकी खुद से ही क्रिस्प है और काजू और मूंगफली के टैक्शर से क्रंच बढ़ जाता है। बाकी दो फ्लेवर के मुकाबले यह फ्लेवर ज्यादा मीठा और क्रिस्पी था।


विशेषताएं
- एक कुकी में 57 किलो कैलोरी एनर्जी है।
- सामग्री – काजू (25%), सफे़द कंपाउंड (24%), मिल्क सॉलिड, पायसीकारी, मूंगफली (24%), शहद, राइस क्रिस्प्स (7.5%), लिक्विड ग्लूकोज, एंटीऑक्सीडेंट, नमक।
- इसमें फ्लेवर मिक्स किए गए हैं।
अच्छी बातें
- कुकी क्रिस्प हैं।
- नट्स ताज़ा और क्रंची हैं।
- हमें अच्छा लगा कि व्हाइट चॉकलेट से कुकी बहुत ज्यादा मीठी नहीं हुई है।
किसके लिए बेस्ट
जिन्हें व्हाइट चॉकलेट और काजू पसंद हैं उन्हें यह कुकी पसंद आ सकती है।
Open Secret White Choco Cashew Story Box |2 Healthy White Choco Cashew Story Box|White Chocolate & Cashew|Family Snacks Biscuit||No Added Maida|12 Cookies (6 Cookies Per Box)
₹210.00 (₹140.00 / 100 g)हमारी सलाह – सबसे अच्छा फ्लेवर कौन- सा है?
ओपन सीक्रेट कुकीज़ के सभी फ्लेवर हमें पसंद आए हैं, चोको नटी आलमंड कुकी ने हमारा दिल जीत लिया है। बादाम का नटी फ्लेवर और डार्क चॉकलेट का फ्लेवर एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं जिस वजह से हम इनके पास दोबारा जाना चाहेंगे।
नीचे चॉकलेट डिस्क से लेकर ऊपर नटी टॉप और बैलेंस मिठास के साथ, ओपन सीक्रेट कुकीज़ में सभी के लिए कुछ न कुछ जरूर है।
आखिर में – ओपन सीक्रेट कुकीज़
ट्रैवल फ्रेंडली और वैल्यू फॉर मनी! यह कई नट काम्बो में उपलब्ध हैं, आप अपनी पसंद के अनुसार चुना सकते हैं।
सिर्फ 35/- रुपए में आपको दो मैदा फ्री कुकीज़ मिलती हैं जो एनर्जी/ स्नैक बार है। एक कुकी 12.5 ग्राम की है जिसमें लगभग 50 से 60 कैलोरी है जो शाम की कॉफी के स्नैक के लिए खराब नहीं है। इसमें मैदा नहीं है, जो लोग हाई कैलोरी स्नैक नहीं खाना चाहते हैं वो यह बटरी, चॉकलेट कुकीज़ ट्राई कर सकते हैं।
क्या आपने इससे पहले ओपन सीक्रेट के प्रोडक्ट ट्राई किए हैं? आपका अनुभव कैसा था? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
FAQs
ओपन सीक्रेट नटी कुकीज़ से जुड़े दिलचस्प सवालो के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. एक पैक में कितनी कुकीज़ आती हैं? (How many cookies will we get with this pack?)
एक बॉक्स में दो कुकीज़ आती हैं। एक कुकी 12.5 ग्राम की है।
2. क्या ओपन सीक्रेट कुकीज़ सेहतमंद हैं? (Are open secret assorted cookies healthy?)
ओपन सीक्रेट कुकीज़ में मैदा नहीं है और इसमें भरपूर मात्रा में नट्स हैं। रेगुलर मैदा वाली कुकीज़ के मुकाबले यह बेहतर ऑप्शन है क्योंकि इनमें नट्स भी है लेकिन इन्हें सेहतमंद नहीं कहा जा सकता है।
3. क्या कुकीज़ शाकाहारी हैं? (Are these cookies vegetarian?)
हां। ओपन सीक्रेट कुकीज़ के सभी फ्लेवर शाकाहारी हैं।
4. क्या कुकीज़ में एलर्जी है? (Do these cookies contain allergens?)
सभी ओपन सीक्रेट कुकीज़ में नट्स हैं। जिन लोगों को नट से एलर्जी है वो इनका सेवन न करें।
5. ओपन सीक्रेट नटी कुकीज़ की शेल्फ लाइफ कितनी है? (What is the shelf life of open secret nutty cookies?)
ओपन सीक्रेट कुकीज़ की शेल्फ लाइफ 6 महीने की है।
6. ओलिगोफ्रक्टोज क्या होता है? (What is Oligofructose?)
ओलिगोफ्रक्टोज या फ्रुक्टूलिगोसेकेराइड्स (एफओएस) को एक वैकल्पिक स्वीटनर के रूप में प्रयोग किया जाता है जिसका तुलनात्मक रूप से कम कैलोरी मान होता है। यह कई स्वास्थ्य-उत्तेजक आंतों के बैक्टीरिया की गतिविधि को प्रोत्साहित करने के लिए पाया गया है।
कुकीज़ से जुड़े अधिक रिव्यू
*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।
*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं।
*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।
*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं।*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।