बिकानो पंजीरी लड्डू रिव्यू - क्या यह स्वादिष्ट और पौष्टिक है?
bikano panjeeri ladoo

बिकानो पंजीरी लड्डू रिव्यू – क्या यह स्वादिष्ट और पौष्टिक है?

बिकानो पंजीरी लड्डू ताज़ा और क्रंची सामग्री से भरपूर है। इनका स्वाद अच्छा है लेकिन इनमें एक चीज है जो हमें पसंद नहीं आई है।

मिश्री रेटिंग

स्वाद
4 / 5
4
टैक्शर
4 / 5
4
4
SUPERB!

Summary

बिकानो पंजीरी लड्डू का स्वाद लाजवाब है और टैक्शर भी अच्छा है। लेकिन इन्हें घी में नहीं बनाया गया है।

पूरी दुनिया में विभिन्न जगह की विभिन्न डिश पॉपुलर हैं। पश्चिम में हॉट चॉकलेट, भारत में गर्म- गर्म हलवा, खीर, पोषण से भरपूर लड्डू, गर्म-गर्म हल्दी दूध आदि। इनकी खासियत इन्हें बनाने के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री है। इन्हें बनाने के लिए पोषण से भरपूर सामग्री के मिश्रण का उपयोग किया जाता है, यह सभी डिश का सेवन सर्दियों में किया जाता है! इनसे एनर्जी तो मिलती ही है, इसके साथ ही स्ट्रांग इम्यूनिटी और सर्दी के दिनों में शरीर गर्म रखने में मदद करती है।

भारत में, घी, नट्स और खुशबूदार हर्ब्स से बनाई गई डिश स्वादिष्ट और आरामदायक लगती है। इन्हीं में से एक डिश है – पंजीरी लड्डू। पोषण से भरपूर, स्वादिष्ट, पेट भरने के लिए, इन लड्डू को सही मायनों में सर्दियों की खास डिश कही जाती है।

अगर आप हमारी तरह, लड्डू बनाना नहीं खाना पसंद करत हैं तो रेडी-टू-ईट लड्डू आपके लिए सुनहरा मौका बन सकते हैं! लेकिन ऐसा हर बार नहीं हो सकता है क्योंकि इससे अलग अनुभव हमारा हल्दीराम पंजीरी लड्डू के साथ था।

क्या इस ब्रांड के साथ हमारा अनुभव बेहतर था?

प्रेगनेंसी के बाद पोषण के लिए पंजीरी लड्डू का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

बिकानो पंजीरी लड्डू से जुड़ी जरूरी बातें

बिकानो पंजीरी लड्डू
बिकानो पंजीरी लड्डू स्वादिष्ट लगते हैं

खरीदना चाहिए या नहीं? बिकानो पंजीरी लड्डू से जुड़ी विस्तार से जानकारी आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. पैकेजिंग

लडूड प्रीमियम, फेस्टिव कार्टन बॉक्स में आते हैं। बॉक्स को फॉयल पेपर से सील किया गया है। लड्डू को दोबारा बंद करने के लिए ढक्कन नहीं है। एक बार पैक खोलने के बाद, लड्डू एयर टाइट कंटेनर में डालें।

2. मुख्य सामग्री

हालांकि पंजीरी लड्डू का सेवन पोषण के फायदे के कारण किया जाता है। इसलिए हमने इस बात पर खास ध्यान दिया है कि क्या इन लड्डू को बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है या नहीं।

3. स्वाद

अगर सर्दी स्पेशल डिश में घी, भुने हुए आटे, नट्स, खुशबूदार मसाले के फ्लेवर और खुशबू परफेक्ट है तो इन्हें खाने में और भी मज़ा आता है।

इसके साथ ही नट्स का ताज़ापन, मिठास से अच्छे स्वाद का पता चलता है।

4. देखने में

क्या इन लड्डू का आकार और साइज एक जैसा है? क्या इनका आकार क्लासिक ‘लड्डू’ की तरह है? क्या नट्स लड्डू के ऊपर है या अंदर?

लड्डू की सतह कैसी है – सख्त, दरदरी या स्मूथ?

5. टैक्शर

लड्डू बांधने के लिए सूजी का इस्तेमाल किया जाता है जिससे दरदरा टैक्शर मिलता है। क्या ऐसा पैक्ड लड्डू के साथ आता है?

6. कीमत

बिकानो पंजीरी लड्डू के 400 ग्राम बॉक्स की कीमत 240/- रुपए है।

7. शेल्फ लाइफ

इन लड्डू की शेल्फ लाइफ 6 महीने है।

8. पोषण की जानकारी

बिकानो पंजीरी लड्डू (33 ग्राम) की पोषण की जानकारी कुछ इस प्रकार है – 

161 किलो कैलोरी, 1.8 ग्राम प्रोटीन, 8.1 ग्राम फैट और 20.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट (जिसमें से 10.7 ग्राम शुगर) है।

बिकानो पंजीरी लड्डू रिव्यू

बिकानो पंजीरी लड्डू के साथ हमारा अनुभव कुछ ऐसा रहा है।

 

बिकानो पंजीरी लड्डू प्रोडक्ट की जानकारी
कीमत 240/- रुपए
मुख्य सामग्री चीनी, होल वीट (31.9%), हाइड्रोजनीकृत वेजिटेबल फैट, गोंद बबूल, बादाम (1.91%), काजू (1.91%), खीरा के बीज, सोंठ, इलायची।
कैलोरी एक सर्व – 161 किलो कैलोरी
शेल्फ लाइफ 6 महीने

 

 400 ग्राम बॉक्स में 11 रेगुलर साइज लड्डू हैं। एक लड्डू 30-35 ग्राम का होगा। कुछ की सतह पर शुगर क्रिस्टल ज्यादा थे वहीं कुछ पर खीरा के बीज, काजू, बादाम के टुकड़े। पूरी तरह से कहा जाए तो लड्डू दरदरे थे, जैसा इन्हें होना चाहिए।

खुशबूदार होने के कारण हमे इन्हें टेस्ट करने के लिए उत्साहित थे।

टैक्शर – इनका टैक्शर दरदरा और मिट्टी जैसा था। हर बाइट अच्छी थी जिसमें हल्का दरदरापन था जो शुगर क्रिस्टल और गोंद से आता है। यह अधिकतर लड्डू में था। वहीं दूसरी तरफ, नट्स का क्रंच कुछ में ज्यादा था वहीं कुछ में कम था।

हम इस बात की सराहना करते हैं की कैसे लड्डू खाते समय मुंह/ उंगलियों पर तेल नहीं लगता है।

घर जैसा स्वाद था। परफेक्ट मिठास, भुने हुए आटे का गर्म फ्लेवर, नट्स, बीज – स्वाद के मामले में बिकानो पंजीरी लड्डू अव्वल है। हमने इसे स्वाद में पूरे नंबर इसलिए नहीं दिए हैं क्योंकि नट्स की मात्रा एक जैसी नहीं थी और घी की कमी थी।

बिकानो पंजीरी लड्डू - पैकेजिंग
बिकानो पंजीरी लड्डू पैकेजिंग प्रीमियम महसूस होती है
बिकानो पंजीरी लड्डू ट्रे में आते हैं
बिकानो पंजीरी लड्डू ट्रे में आते हैं
बिकानो पंजीरी लड्डू - खुली हुई ट्रे
बिकानो पंजीरी लड्डू ट्रे में पेपर बास्केट में रखे गए हैं
बिकानो पंजीरी लड्डू प्लेट पर
बिकानो पंजीरी लड्डू दिखने में एक जैसे लगते हैं
बिकानो टूटा हुआ पंजीरी लड्डू प्लेट पर
बिकानो पंजीरी लड्डू दरदरे हैं, हमें पसंद आए हैं!

विशेषताएं

  • 400 ग्राम बॉक्स की कीमत 240/- रुपए है।
  • इसकी शेल्फ लाइफ 6 महीने है।
  • एलर्जी की जानकारी – इसमें गेहूं, बादाम और काजू है।
  • मुख्य सामग्री – चीनी, होल वीट (31.9%), हाइड्रोजनीकृत वेजिटेबल फैट, गोंद बबूल, बादाम (1.91%), काजू (1.91%), खीरा के बीज, सोंठ, इलायची।

पसंद

  • बैलेंस मिठास की हमेशा सराहना की जाती है।
  • मैदा की जगह गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया गया है जिसकी हम तारीफ करते हैं!
  • इसका स्वाद होममेड लड्डू के करीब है।
  • यह ऑयली महसूस नहीं होते हैं। टैक्शर और बाइट तारीफ के काबिल है।
  • यह किफायती ऑप्शन है।

नापसंद

  • अगर बॉक्स पर ढक्कन आता तो बेहतर होता।
  • पारंपरिक रूप से पंजीरी लड्डू बनाने के लिए घी का उपयोग किया जाता है लेकिन यहां पर हाइड्रोजनेटेड तेल का इस्तेमालल किया गया है।

किसके लिए बेस्ट है

क्या आपका मन पंजीरी लड्डू खाने का कर रहा है? क्या आपके पास लड्डू बनाने का समय या सामग्री नहीं है? हम आपको बिकानो रेडी-टू-ईट लड्डू की सलाह दे सकते हैं।

FAQs

बिकानो पंजीरी लड्डू से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।

1. एक पैक में कितने लड्डू आते हैं?

एक पैक में 11 लड्डू आते हैं।

2. क्या लड्डू में एडेड स्वीटनर है?

हां, इनमें मिठास के लिए सुक्रोस का इस्तेमाल किया गया है।

3. पैक खोलने के बाद लड्डू को ताज़ा और नटी कैसे रखें?

इन्हें एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।

4. क्या लड्डू को फ्रिज में रखने की जरूरत है?

नहीं, फ्रिज में रखने में टैक्शर बदल सकता है। इन्हें ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें।

आखिर में

दरदरी बाइट, परफेक्ट मिठास और नट्स से भरपूर बिकानो पंजीरी लड्डू की सलाह टीम मिश्री देती है। चाहे खुशबू हो या टैक्शर, यह पैक्ड लड्डू होममेड लड्डू के बेहद करीब है।

आप सर्दियों में क्या खाना पसंद करते हैं?

*अगर आप हमारे रिव्यू से सेहमत हैं तो लाइक करें और अगर नहीं तो बताएं क्यों।

*अगर आप कोई प्रोडक्ट रिव्यू करवाना चाहते हैं तो यहां बताएं

*फूड एंड बेवरेज में रोज़ाना कुछ न कुछ नया आता रहता है। हमारे रिव्यू आपको किचन का सामान खरीदनें में मदद करेंगे।

*हमारे रिव्यू निष्पक्ष हैं और रिव्यू के लिए सभी प्रोडक्ट हमारे द्वारा खरीदें गए हैं। इससे जुड़ी सारी जानकारी आप यहां से पढ़ सकते हैं

*इस रिव्यू के लिए किसी भी ब्रांड ने स्पान्सर नहीं किया है। सभी खर्चा हमारे द्वारा किया गया है।

Subscribe to our Newsletter

0 0 votes
Article Rating
Notify of
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments

Available for Amazon Prime