लस्सी से जुड़े 5 फायदे और इसे बनाने की विधि
गर्मियों में लस्सी के फायदे बढ़ जाते हैं। घर में स्वादिष्ट लस्सी कैसे बनाएं से जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
यह बेवरेज दही से बनता है और इसका सेवन गर्मियों में रोजाना किया जा सकता है जो गर्मी से बचाने में मदद करता है। क्या आप पहचान सकते हैं?
गर्मियों में लस्सी पीने से जो राहत महसूस होती है वो शब्दों में नहीं बताई जा सकती है। चिलचिलाती धूम में लस्सी पीने से शरीर में ताकत आती है साथ ही लू से भी बचाव मिलता है। लस्सी के फायदे शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखती है। इसके साथ ही डाइजेशन स्वस्थ तरह से होता है। लस्सी बनाने के लिए दही, पानी और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। लस्सी पीने से पेट स्वस्थ रहता है। चीनी होने के बावजूद भी यह एक ऐसी होममेड ड्रिंक है जो फायदेमंद है।
जिन्हें डाइजेशन की दिक्कत होती है वो लोग लस्सी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पेट के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। लस्सी में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो पेट के साथ- साथ त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
विषय सूची
लस्सी के फायदे
अगर गर्मी के मौसम को मज़ेदार बनाना है तो इसमें लस्सी शामिल करना बिल्कुल ना भूलें। लस्सी एक ऐसा बेवरेज का जिसका सेवन आप रोजाना कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको लस्सी के फायदे भी मिलते हैं। यहां से आप घर में स्वादिष्ट लस्सी बनाने की विधि के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
1. प्रोबायोटिक्स से भरपूर
प्रोबायोटिक्स की मदद से फर्मेंटेशन प्रक्रिया होती है। जब दही जमाई जाती है तब गर्म दूध में खट्टी दही (जामन) डाला जाता है जो गर्म दूध के साथ मिलकर दही को जमाता है। दही जमाने का काम प्रोबायोटिक्स के द्वारा किया जाता है। जिसके बाद दही जम जाती है। प्रोबायोटिक्स अच्छी मात्रा में लस्सी में नहीं पाया जाता है क्योंकि इसमें पानी मिल जाता है। लेकिन फिर भी लस्सी में बचे प्रोबायोटिक्स पेट स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं और हमारी पाचन क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
गर्मी में जितना भी पानी पी लें कम ही लगता है और प्यास कम नहीं होती है। इसके लिए आप लस्सी का सेवन कर सकते हैं। लस्सी में जो बैक्टीरिया होते हैं वो पेट में किसी भी तरह की बीमारी से बचाव करते हैं। साथ ही आपके शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखते हैं।
2. मजबूत हड्डियां
जब भी हड्डियों की बात होती है सबको दूध याद आता है क्योंकि दूध के प्रोडक्ट खाने से ही आपकी हड्डियों मजबूत होती हैं। और गर्मी के मौसम में हमें ज्यादा ताकत की जरुरत होती है इसलिए लस्सी का सेवन करना एकदम सही है। लस्सी पीने से आपको स्वाद के साथ साथ सेहत का भी लाभ मिल जाता है।
Buy Lassi Online
Go Butter Milk, 180ml
Cavin's Mango Lassi, Enriched with Zinc, Vitamin A & D for Immunity Support,200ml
3. स्वस्थ डाइजेशन
जब भी हम पाचन की बात करते है तब लस्सी का नाम जरूर आता है। लस्सी में मौजूद बैक्टीरिया की मदद से पाचन क्षमता अच्छी बनी रहती है। लस्सी और दही में मौजूद लैक्टोबैसिलस बल्गारिकस नाम के बैक्टीरिया पेट को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
4. स्ट्रांग इम्यूनिटी
लस्सी और दही दोनों ही विटामिन डी और लैक्टिक एसिड में भरपूर हैं जिसकी वजह से पाचन शक्ति स्वस्थ बनी रहती है। शरीर को स्वस्थ रहने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है जो लस्सी से मिलता है। लस्सी पीने से हमारे शरीर की इम्यूनिटी हमेशा मजबूत बनी रहती है और बीमारियों से भी हम दूर रहते हैं।
अब जब हमें यह पता चल गया है कि लस्सी से कितने सारे फायदे होते हैं तो क्यों न इसे घर में ही बनाया जाए। वैसे तो कई ब्रांड की लस्सी आपको मार्केट में मिल जाएगी लेकिन घर की लस्सी तो आखिरकार घर की ही होती है।
संबंधित आर्टिकल: बेस्ट छाछ ब्रांड
घर में लस्सी कैसे बनाएं
अगर आप रोजाना लस्सी पीना चाहते हैं तो बेहतर है कि आप घर में बनी लस्सी का सेवन ही करें। और घर में बनी ताज़ा सामग्री से बनी लस्सी से ज्यादा अच्छा और क्या हो सकता है। आपको बता दें कि घर में लस्सी बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है। अगर आप किसी प्रकार का लस्सी में ट्विस्ट लाना चाहते हैं तो अलग फ्लेवर के साथ ट्राई कर सकते हैं।
लस्सी बनाने के लिए सामग्री
लस्सी बनाने के लिए जरूरी सामग्री कुछ इस प्रकार है:
- 2 कप दही
- 1/2 कप पानी
- 3 चम्मच चीनी (स्वादानुसार)
लस्सी बनाने की विधि
- सबसे पहले दही लें और मिक्सर में मिक्स करें।
- जितनी लस्सी बनानी है उसके अनुसार पानी डालें और दोनों को अच्छ से मिक्स करें।
- अपने स्वाद के अनुसार लस्सी में चानी मिलाएं।
अब जैसा कि आपको पता चल गया है कि लस्सी बनानी कितनी आसान है तो अब आप कभी भी अपने आप लस्सी का स्वाद ले सकते हैं। लस्सी में फ्लेवर भी मिला सकता है। ज्यादातर लस्सी आम, गुलाब, केले के फ्लेवर में पाई जाती है। लेकिन आप इन फ्लेवर को लेने से पहले इनकी कैलोरी के बारे में जरूर जान लें।
जैसे कि हमने आपको बताया कि लस्सी शरीर को ठंडा करती है इसलिए लस्सी का सेवन रात में नहीं करना चाहिए। और यह सुझाव खुद आयुर्वेद देता है कि लस्सी का सेवन अंधेरा होने के बाद नहीं करना चाहिए। आप दिन में खाना खाने के बाद लस्सी का सेवन कर सकते हैं।
अगर आप इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो लस्सी का सेवन जरूर करें।
आखिर में
गर्मियों की डाइट में लस्सी शामिल करना एक अच्छी आदत बन सकती है। गर्मियों में लस्सी रोजाना पीने से गर्मी और लू सहन करने की ताकत मिलती है। घर में ताज़ा सामग्री से बनी लस्सी पीने की सलाह दी जाती है। लस्सी बनाने के लिए आप अपनी पसंद की सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लस्सी में अच्छे बैक्टीरिया और लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो पेट के साथ त्वचा को भी सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं।
गर्मियों में आपका पसंदीदा बेवरेज कौन- सा है?
जाने किसकी है सबसे स्वादिष्ट लस्सी- अमूल या मदर डेयरी?
FAQs
लस्सी के फायदे से जुड़े दिलचस्प सवालों के जवाब यहां से प्राप्त कर सकते हैं।
1. क्या लस्सी सेहत के लिए लाभदायक है?
लस्सी के फायदे पेट के लिए खासतौर पर जाने जाते हैं क्योंकि लस्सी अच्छे बैक्टीरिया से भरपूर होती है। लस्सी पीने से गर्मी/ लू सहन करने की क्षमता मिलती है। और साथ ही लस्सी के फायदे हड्डियां मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं।
2. क्या लस्सी पीने से वजन बढ़ता है?
लस्सी में फैट कम करने की क्षमता होती है। लो फैट दही से बनाई गई लस्सी से वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
3. लस्सी पीने का सही समय क्या है?
लस्सी का सेवन आमतौर पर पेट को स्वस्थ रखने के लिए या फिर गर्मी में ठंडक पाने के लिए किया जाता है। इसे देखते हुए लस्सी का सेवन खाना खाने के बाद करना चाहिए जिससे पेट की सेहत अच्छी बनी रहे।
4. क्या लस्सी त्वचा के लिए लाभदायक है?
लस्सी के फायदे त्वचा के लिए भी जाने जाते हैं क्योंकि लस्सी में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो त्वचा के टैक्शर को सही बनाए रखने में मदद करती है जिससे त्वचा निखरी रहती है।
5. रोजाना लस्सी पीने से क्या फायदे मिलते हैं?
लस्सी लैक्टिक एसिड और विटामिन डी से भरपूर होती है जो स्वस्थ पेट, स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही लस्सी का सेवन गर्मियों में करने से लू से बचाव मिल सकता है।